आज कल्याण में बृजेश पांडेय और दर्शन तिवारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए उनके प्रेमी पहुंचे जन्मदिन की हार्दिक बधाई के साथ उनकी लंबी उम्र की कामना भी की
( सतीश चौहान कल्यान महाराष्ट्र )
17 फरवरी 2020
कल्यान के दो उद्योगपति एवं समाजसेवी
(1) बृजेश पाण्डेय
(2) दर्शन तिवारी
दोनों समाजसेवियों का जन्मदिन एक दिन होने के कारण समाजसेवी – समाजरत्न श्री विजय नारायण पंडित जी एवं समाजसेवी रामचंद्र पाण्डेय जी के कुशल नेतृत्व में कुछ समसेवियो ने दोनों ब्राह्मण पुत्रों को जन्मदिन की बधाई दी जिसमे पंडित सुरेन्द्र मोहन जी , अमित तिवारी , बृजेश दीक्षित , महिला शक्ति नुतन आलोक पाण्डेय , कविता पाण्डेय , सीमा तिवारी विसेष रूप से मौजूद रही
काजिस्थन से आए 13 जन्मजात बच्चो का निशुल्क आपरेशन
(ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ) आज 15 फरवरी काजी स्थान से आए जन्मजात करण बधिर 13 बच्चों का ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे के प्रयासों से ठाणे के प्रसिद्ध महावीर जैन अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किया गया ।
गौरतलब है कि प्रसिद्ध ई एन टी तज्ञ चिकित्सक आशीष भूमकर ने कुछ समय पूर्व काज़िस्थन का दौरा किया था। यहां पर उन्होंने बताया कि कुछ बच्चे जो कि जन्मजात कानों से बधीर थे ,उन्हें मिले थे । उन्होंने तभी तय किया था कि वे इन सभी का निशुल्क और सफल इलाज भारत में आकर करेंगे।
इसके बाद उन्होंने ठाणे के पालक मंत्री से इस बारे में विचार विमर्श किया था। इसके बाद पालक मंत्री श्री एकनाथ शिंदे की पहल पर ठाणे महानगरपालिका द्वारा संचालित महावीर जैन अस्पताल में बच्चों पर शल्य चिकित्सा करने का निर्णय लिया गया।
उसके उपरांत डॉ आशीष घूम कर के मार्गदर्शन में पिछले सप्ताह ही 13 जन्मजात कर्ण बधिर बच्चों की सफल सर्जरी की गई। विदित हो कि डॉक्टर घूम कर ने विदेशों के द्वारा करके वहां के मरीजों का निशुल्क चिकित्सा कर एक इतिहास रचा है।
बताया जाता है कि डॉक्टर भूमकर इसके आगे भी अपनी टीम के द्वारा काजिस्थान तथा रूस में जन्मे जन्मजात करण बाधिर बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन करेंगे।
2 करोड़ की ठगी करने वाले 5 घंटे में खंडवा से गिरफ्तार
( सतीश चौहान ) मुंबई , 14 फरवरी (हि स ) | ठाणे पुलिस की क्राइम शाखा ने ठाणे स्टेशन पर 12 फरवरी को मलाड निवासी अक्षय अनंत परवाड़ी को बैंक में 2 करोड़ की राशि जमा कराने के बहाने चकमा देकर भागने वाले दो आरोपी विनोद झा तथा अमित यादव को ठाणे पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से सिर्फ 5 घंटे में ही मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार किया है | आरोपियों के पास से 2 करोड़ रुपये भी पुलिस ने बरामद किये हैं |
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी अक्षय परवाड़ी के भवन निर्माण करने वाले कम्पनी के मालिक के परचित विनोद कुमार झा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी कम्पनी को वह दो छह करोड़ का बैंक से लोन दिलवा रहे हैं | 12 फरवरी ठाणे स्टेशन परिसर में बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के निकट आरोपी विनोद झा ने उनसे अग्रिम दो करोड़ रुपये बैंक में जमा करने के लिए मंगाए थे |
लेकिन यह राशि बैंक में जमा न कर दोनों जन उन्हें चकमा देकर भाग गए थे | इसके बाद दूसरे दिन 13 फरवरी को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी | ठाणे पुलिस को खबर मिली कि ,वह दोनों ही आरोपी पवन एक्सप्रेस से दरभंगा भाग गए हैं | ठाणे पुलिस ने जीआरपी पुलिस के पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय सरक की मदद से खंडवा में पवन एक्सप्रेस में दोनों आरोपी विनोद झा तथा अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया | इस मामले की जाँच ठाणे नगर पुलिस के पुलिस निरीक्षक संदीप वागल कर रहे हैं |

2 करोड़ की ठगी करने वाले 5 घंटे में खंडवा से गिरफ्तार


( सतीश चौहान ) मुंबई , 14 फरवरी ठाणे पुलिस की क्राइम शाखा ने ठाणे स्टेशन पर 12 फरवरी को मलाड निवासी अक्षय अनंत परवाड़ी को बैंक में 2 करोड़ की राशि जमा कराने के बहाने चकमा देकर भागने वाले दो आरोपी विनोद झा तथा अमित यादव को ठाणे पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से सिर्फ 5 घंटे में ही मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार किया है | आरोपियों के पास से 2 करोड़ रुपये भी पुलिस ने बरामद किये हैं |
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी अक्षय परवाड़ी के भवन निर्माण करने वाले कम्पनी के मालिक के परचित विनोद कुमार झा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी कम्पनी को वह दो छह करोड़ का बैंक से लोन दिलवा रहे हैं | 12 फरवरी ठाणे स्टेशन परिसर में बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के निकट आरोपी विनोद झा ने उनसे अग्रिम दो करोड़ रुपये बैंक में जमा करने के लिए मंगाए थे |
लेकिन यह राशि बैंक में जमा न कर दोनों जन उन्हें चकमा देकर भाग गए थे | इसके बाद दूसरे दिन 13 फरवरी को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी | ठाणे पुलिस को खबर मिली कि ,वह दोनों ही आरोपी पवन एक्सप्रेस से दरभंगा भाग गए हैं | ठाणे पुलिस ने जीआरपी पुलिस के पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय सरक की मदद से खंडवा में पवन एक्सप्रेस में दोनों आरोपी विनोद झा तथा अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया | इस मामले की जाँच ठाणे नगर पुलिस के पुलिस निरीक्षक संदीप वागल कर रहे हैं |
महिला व अंपग बाल विकास संस्था ने आज कक्षा दसवीं के बच्चों का विदाई समारोह
( सतीश चौहान )आज का कार्यक्रम मातोश्री वृद्धाश्रम खडवली में आयोजित किया संस्था की संस्थापिका डॉ नूतन आलोक पांडे ने सर्वप्रथम पुलवामा में हुए दहशतवादी हत्याकांड में शहीद हुए शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर के कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने दादा दादी के समक्ष रंगारंग कार्यक्रम किया और दादा दादी पैरों को छूकर उनका आर्शिवाद लिया दादा दादी ने सभी बच्चों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
सभी बच्चों ने दादा दादी का दिल मोह लिया दादा दादी ने भी अपने कला का हुनर बच्चों को बताया। मंच का संचालन कर रहे दिलीप शर्मा ने अपनी शायरी के माध्यम से सभी का मन मोह लिया संस्था की अध्यक्षा सीमा तिवारी ने एक सुंदर गीत की प्रस्तुतिकरण करके सब के दिलों में अपनी जगह बना ली संस्था सचिव कविता पांडे ने मधुर मुस्कान देकर सभी को वैलेंटाइन डे का अभिवादन किया विजय सर ने बच्चो को परिवार का महत्व बताया
डॉ नूतन आलोक पांडे ने बच्चों के अंदर यह संस्कार का जो बीज बोया परिवार और दादा-दादी और रिश्तो का जो महत्व बच्चों को बताया उसकी सभी ने सराहना की सभी शिक्षक वर्गों ने दिल से अपना सहयोग दिया और दादा-दादी के संग समय बिताकर उनके साथ भोजन करके एक सुख की अनुभूति की ।

विकास संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षाआदर्श महिला शिक्षण मंडल द्वारा संचालित वीपीएस माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रुप में महिला व अंपग बाल संस्थापिका डॉ नूतन आलोक पांडे, महाराष्ट्र अध्यक्ष सीमा तिवारी ,महाराष्ट्र सचिव कविता पांडे मुख्य अध्यापिका कंचन पाठक, मुख्य अध्यापक भरत यादव मुख्य अध्यापिका लक्ष्मी राजभर सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे कार्यक्रम किया गया कक्षा नौवीं के बच्चों ने मंच संचालन बहुत ही सुंदर तरीके से किया सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया विद्यालय के प्रति विद्यार्थियों द्वारा अपना मनोगत व्यक्त किया गया डॉक्टर नूतनआलोक पांडे ने विद्यार्थियों को हौसला अफजाई करते हुए अपने मनोगत में आपको आपके लक्ष्य की और आगे बढ़ना है जो भी समय है वह समय का सदुपयोग करते हुए सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे जाना है और उन्हें समाज का अपना पलकों का सबका नाम रोशन करना है सतीश चौहान महाराष्ट्र

1 हजार रुपये के रद्द हुए 23 लाख के नोट बरामद

1 हजार रुपये के रद्द हुए 23 लाख के नोट बरामद
थाने (सतीश चौहान )मुंबई ,11 फरवरी ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अपराध शोधक शाखा ने 08 फरवरी को ठाणे के कोरम मॉल के निकट एक संदिध शख्श से भारतीय बाजार चलन से रद्द हुए 1 हजार के 2300 नोट बरामद किये हैं | इनकी कीमत 23 लाख रुपये है |
पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शख्श का नाम फिरोज युसूफ अंसारी है | यह अपने आपको शिक्षक बतलाता है |
ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के प्रमुख वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे को यह खबर मिली थी कि ,ठाणे के कोरम मॉल के समीप 08 फरवरी की शाम सादे पांच बजे के दरम्यान कोई शख्श नकली नोटों को वितरित करने के इरादे से यहाँ आने वाला है | जब कोरम मॉल के समीप उस संदेहस्पद व्यक्ति की खानातलाशी ली गई तो उसके पास से बंद हुए 1 हजार रुपये के 23 लाख के नोट मिले |
फिरोज अंसारी के खिलाफ ठाणे के वर्तकनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है |
अग्निशिखा का आदिवासी बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्न वस्त्र वितरण
नवी मुम्बई, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा 9 मार्च 2020 को पाल घर जनपद के कंचाड तालुक़ा में आदिवासी बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं सहित प्रतिभागी बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप ज्योमेट्री बॉक्स एवं चॉकलेट एवं बिस्किट बांटे गये। कुछ बच्चों को वस्त्र भी प्रदान किये गए। साथ ही आसपास के गरीब आदिवासी परिवारों को अन्नदान के साथ वस्त्र दान किये गए। पहले सत्र में हुई आदिवासी बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में ६० बच्चों ने भाग लिया था। सभी प्रतिभागी बच्चों को चित्रकारी करने वाली किताब,कलर स्केच पेन दिए गए थे। संस्था अध्यक्ष अलका पाण्डेय के नेतृत्व में रजनी कलोसे जी ने यह काम बहुत मन लगा कर किया।
दूसरे सत्र में बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं व पुरुषों को
कम्बल , साड़ियाँ , आटा , चावल ,तेल , दाल , पोहे , खिचड़ी , नमक , शक्कर , चाय पत्ती , पापड़ , अचार , नमक तथा बड़ों को व बच्चों को मैगी ,बिस्कुट , चाकलेट का वितरण किया
सभी गाँव के लोगों ने अग्निशिखा मंच को बहुत बहुत आशीष ।दिया
तीसरे सत्र में काव्य पाठ हुआ। काव्य पाठ का संचालन त्रिलोचन सिंह अरोड़ा ने किया
कवि पवन तिवारी जी ने गजल , कविता सुना कर बहुत तालियाँ बटोरी। सभी गाँव वाले कविता का आन्नद ले रहे थे । अलका पाण्डेय , हेमलता मानवी , नीरजा ठाकुर ,वनिता राजे जी , रजनी कोलसे, प्रज्वल वागदरी, जी ने, कविता सुनाई।अलका पाण्डेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी प्रेरणा स्तोत्र आदरणीय अनिता मेहरा जी हैं।जो इस कार्य में हमेशा सहयोग करती हैं। अभिनेत्री ख़ुशबू कमल, राज मिर्ज़ापुरी , पदमा तिवारी , रजनी कलोसे, हेमलता मानवी, नीरजा ठाकुर न वनिता राजे, राजेश अग्रवाल , राम मनोहर वर्मा सबका में हृदय से धन्यवाद करती हूँ ।
जिन्होंने इस कार्य में मुझे सहयोग किया । कुछ आ नहीं पाये कुछ साथ आकर सहयोग किये। सबका आभार प्रकट करती हूँ व आशा करती हूँ भविष्य में वो मुझे इसी तरह सहयोग करते रहेंगे अलका पाण्डेय देखते और पड़ते रहिये पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ
लापता
आवश्यक सूचना
करन कुमार मिश्रा
जिसका उम्र १० साल
रंग – गोरा लम्बाई – लगभग ४ फुट १० इंच है यदि किसी को इसके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया निचे दिए हुए नंबर पर संपर्क करे
संपर्क सूत्र -8147041791 /7905348308 /7309756055/9616523268
६ तारिक सुबह १० बजे से लापता है
पता -ग्राम -जेठपूरा पोस्ट – गुतवन थाना – नेवढ़िया मड़ियाहू , जिला – जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी प्रभाकर मिश्रा का लड़का करन कुमार मिश्रा ,दिनांक – ६ फरवरी सुबह १० बजे से लापता है पवन पुरवईया न्यूज़ से सतीश चौहान की रिपोर्ट
खबर का असर
कलवा में आठ फर्जी चिकित्सक पुलिस के गिरफ्त में
थाने क्राइम ब्रांच ने जाली प्रमाण पत्र के जरिये प्रेक्टिक्स करने वाले आठ फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया।व टीम ने सभी के क्लीनिक से फर्जी प्रमाण पत्र डिग्रियां, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक दवाई,जब्त किया। पुलिस ने कहा कि फर्जी डॉक्टरों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर कुछ समाज सेवी थाने में उपोषण पर बैठे हुए थे। लेकिन जैसे ही पवन पुरवईया न्यूज़ टीम को पता चला तत्काल इस खबर को ध्यान दिया गया ।और तत्काल इसे पवन पुरवईया न्यूज ने प्रकाशित किया । जिसका आज असर सामने दिखाई दे रहा है ।