Featured

आजमगढ़ के बेईली चिउटहरा मे जीवन उजाला समिति द्वारा रक्तदान शिविर व लाइट का उद्घाटन


आजमगढ़ लालगंज के बेईली चिउटहरा मोड़ पर जीवन उजाला समिति द्वारा रक्तदान महादान का पहले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं लाइट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के विधायक बचाई सरोज के कर कमल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन 27 अगस्त 2024 किया गया
जीवन उजाला समिति के अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री संजय यादव सचिव राजेश मौर्य ने भी किया रक्त दान
विधायक बेचई ने रक्त दान बिरो को बधाई देते हुए कहा की आप लोग एक अच्छे काम कर रहे है हम आपके साथ है
इस रक्तदान शिविर में लगभग 16 लोगों ने रक्तदान किया
जिसमे रक्त दान देने वाले बिरो को प्रमाण पत्र दे कर
विधायक बेचई सरोज के शुभ हाथो द्वारा सम्मानित किया गया
अध्यक्ष डॉ राजेश यादव ने कहा की एक रक्त दान से तीन लोगो की जान बचाई जा सकती आप लोग रक्त दान जरूर करे और आये हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किये
इस मौके पर उपाध्यक्ष विनय सिंह , कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति , मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश यादव , उप महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह , प्रचार प्रसार मंत्री बाला यादव, प्रभारी व्यवस्थापक अभिमन्यु यादव , सह व्यवस्थापक तेजबहादुर यादव, अतिरिक्त प्रभारी जितेंद्र सिंह , संयुक्त मंत्री हीरालाल यादव, डॉ संतोष सरोज, डाली पांडेय, राजेंद्र कुमार यादव आदि गाव के सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
Featured

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर के बड़े पिता की अचानक मृत्यु होने पर अंगना करने पहुंचे सुहेलदेव पार्टी के कई पदाधिकारी

आजमगढ़ के पल्हना भीटी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर के बड़े पिता स्वर्गीय अमलु राजभर कि अचानक मृत्यु होने के बाद सूचना मिलते ही अंगना करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन राजभर , ब्लॉक अध्यक्ष बसंत राजभर ,पवन पुरवईया न्यूज़ चैनल के पत्रकार सतीश चौहान ने भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले

और उनके दुख की घड़ी में शामिल हुए स्वर्गीय अमलू राजभर के बेटे ने बताया कि पिता की अचानक मृत्यु होने पर हम और हमारा परिवार काफी दुखित है

पीड़ित परिवार बड़ा ही दुखी रहा लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन राजभर ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आपके पूरे परिवार के साथ हर दुख की घड़ी में शामिल रहेगी और जो भी हम और हमारी पार्टी के लोगों से जो भी मदद होगी वह हम लोग करेंगे इस बात का आश्वासन देते हुए पूरे परिवार को समझा बुझा कर संतुष्ट किया

देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवइया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

जिला अध्यक्ष आजमगढ़ में मौसमी सिंह के बयान पर किया पलटवा उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा 10 कि दसो सीटों पर खिलेगा कमल

मेहनगर, आजमगढ़,
दिल्ली की एक पत्रकार मौसमी सिंह का पलटवार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि मैं मौसमी सिंह पत्रकार का बहुत सम्मान करते हुए बताना चाहता हूं कि आजमगढ़ जिले में संगठन कमजोर नहीं है , बहुत मजबूत रहा है, मजबूत है,आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद आजमगढ़ और लालगंज दो बार जीत चुकी है और उपचुनाव भी तीसरी बार जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया था,प्रथम बार कमल का फूल 2009 में रमाकांत यादव ने चुनाव जीता था, 2014 में कमल का फूल नीलम सोनकर ने जीत हासिल किया, और उपचुनाव में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2022 में सपा के सांसद अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हराकर कमल का फूल खिलाकर बड़ी जीत हासिल किया था। और आजमगढ़ में विधायक कल्पनाथ पासवान मेहनगर 1991 में कमल के फूल से जीत हासिल किया था। लालगंज से नरेंद्र सिंह 1996 से कमल के फूल को खिलाया था, फूलपुर से अरूण कांत यादव 2017 में कमल का फूल खिलाकर भाजपा का परचम लहराया था। भाजपा ने आजमगढ़ जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य किया है, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, संगीत विश्वविद्यालय हरिहरपुर, एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे रिंग रोड,जैसे विकास कार्य करके इतिहास रचने का कार्य किया था,सहजनवां गोरखपुर से आजमगढ़ मेहनगर, मेहनाज पुर रेलमार्ग औड़ीहार वाराणसी तक जोड़ने का प्रस्ताव दिया था। भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने इस बार संगठन के बल पर हम लोग दसों विधानसभा में कमल का फूल खिलाकर योगी को पुनः तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।

सुभाष चंद्र सिंह गुड्डू एमएलसी प्रत्याशी ने किया मार्कण्डेय महादेव जी का दर्शन एवं पूजन श्री सच्चा धमार्थ सेवा के सौजन्य से कांवरिया यात्रियों को महाप्रसाद वितरण

जनपद वाराणसी के कैथी में स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम पर सावन के दूसरा दिन सोमवार पर दर्शन व पूजन करने पहुंचे सुभाष चंद्र सिंह गुड्डू वाराणसी खंड स्नातक MLC प्रत्याशी ने मारकंडेय महादेव जी का दर्शन पूजन आरती किए भगवान भोलेनाथ जी से जनता और कांवरिया भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना किए
ठाकुर मथुरा सिंह स्मृति द्वार पर श्री सच्चा धमार्थ सेवा स्वर्गीय दुलारी देवी धर्म पत्नी स्वर्गीय बृज भूषण मिश्रा के योगदान से इस धमार्थ सेवा दिन प्रतिदिन गरीबों के लिए कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है
श्री सच्चा धमार्थ सेवा संगठन सुभाष चंद्र गुडडू MLC प्रत्याशी के सौजन्य से कांवरिया भक्तों को प्रसाद 8 बजे से शाम 4 बजे तक वितरण किया गया भक्तों ने मार्कण्डेय महादेव जी का जय कारा लगाया
शशांक सिंह रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष ने आए हुए सभी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए
इस मौके पर शशांक सिंह रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा , सत्य प्रकाश पांडे राजन उत्तर प्रदेश सचिव राष्ट्रीय परशुराम सेवा संघ , रामनारायन दुबे बम बम राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेवा संघ , जितेंद्र मिश्रा मीडिया प्रभारी , समाजसेवी गुलाब सिंह , वशिष्ठ मिश्रा कृष्ण प्रताप सिंह चक्कू , रवि प्रकाश पांडे ,सूरज गिरी बिक्की ,ज्ञान प्रकाश पांडे ,पवन प्रकाश पांडे , दिव्यांशु सिंह ,राजू सिंह , प्रिंस मिश्रा , गामा यादव , अंकित तिवारी,कृतिधर सिंह , और सभी भक्तगण मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ वाराणसी उत्तर प्रदेश

स्वर्गीय राजा राम चौहान जी का हृदय गति रुकने के कारण हुई मृत्यु ग्राम वासियो में शोक की लहर

जनपद आजमगढ़ के बिसंभर विशम्भर पुर में समाज सेवी संतोष चौहान के पिता राजा राम चौहान की हृदय गति रुकने के कारण हुई मृत्यु क्षेत्र में शोक की लहर
लोग खबर पाते ही उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे
आजमगढ़ के ग्राम सभा नथमलपुर उर्फ विशम्भरपुर ग्राम निवासी थे स्वर्गीय राजा राम चौहान पूर्व बड़े बाबू आकाश इंटर कॉलेज सिधौना आजमगढ़ में 1985 से 2016 तक विद्यालय पर ईमानदारी सेवा दिए
स्वर्गीय राजा राम चौहान जी का उपचार वाराणसी में चल रहा था दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रात करीब 3 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई
वह मृदुल स्वभाव के थे क्षेत्र में या परिवार पर किसी भी तरह की कोई भी मुसीबत आती थी तो वह तुरंत वहां पहुंचकर हर संभव मदद करने का प्रयास करते थे उनके निधन से समाज एवं परिवार में अपूरणीय क्षति हुई है
ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
जागरण संवाददाता पल्हना आजमगढ़ मेहनगर थाना अंतर्गत कटाई गांव निवासी रवि सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष का शव दिल्ली से गांव आने पर गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सिंह दिल्लीमें रहकर बिल्डिंगों की वायरिंग करवाने का ठेका लेते थे तथा किराए के मकान में रहते थे।15 जुलाई की रात को रवि छत पर टहलने गए थे उनका पैर फिसल जाने के कारण वह छत से गिर गए आनन – फानन में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया ।मृत्यु की खबर सुनकर कटाई गांव ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध हो गया, शोक में डूब गया। और जो जहां था वहीं से उनके घर की तरफ शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भागा। उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया मृत्यु की खबर सुनकर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रवि के पिता जीत बहादुर सिंह हिंदुस्तान अखबार में पत्रकार हैं। आज 17 जुलाई को रवि का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया पत्नी श्वेता सिंह और माता पूनम दहाड़े मारकर रोने लगी जिसे देखकर सबकी आंखें नम हो गई मृतक रवि सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। रवि की 5 वर्ष की पुत्री सिया है रवि के शव को अंतिम दर्शन के लिए बाहर रखा गया। उनका अंतिम संस्कार बनारस मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह इंद्रजीत,यादव चंद्रदेव सिंह सहित अनेक ग्राम एवं क्षेत्रवासी थे।

जनपद गाजीपुर गोकणेश्‍वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा सोमवार के पहले सावन को  ही कांवरिया यात्रियों को फल वितरण

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के पोखरा मोड़ से है जहां पर गोकणेश्‍वर महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट मठसौना गाजीपुर के तत्वाधान में मारकंडेय महादेव धाम दर्शन पूजन कर जल लेकर आ रहे कांवरिया यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को फल वितरण किया गया
यह मंदिर जय बाबा भवानी नंदन हथियारामपुर मठ के बाबा केकर कमल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव मंदिर का स्थापना 1 अप्रैल को किया गया था जिसमें सभी भक्तगण शिव जी का पूजा पाठ करते हैं
गोकणेश्‍वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम विजय वंश राजभर ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य की गरीब असहाय विकलांग लोगों का सेवा करना और जो गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित है
उनको शिक्षा दिलाना और हर आर्थिक मदद करना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है और गरीब जनता के प्रति ट्रस्ट कार्य करता है और आगे भी गरीबों का मदद करता ही रहेगा
यह सराहनीय कार्य करने पर भोलेनाथ के भक्तों में भक्तों नेगोकर्णेश्वर महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट को भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया कि यह ट्रस्ट दिन प्रतिदिन आगे बढ़े मैं यही कामना करता हूं क्षेत्र के क्षेत्रवासीयो ने भी इस ट्रस्ट का बड़ी प्रशंसा किया ऐसा कार्य होना अति आवश्यक ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

जिला लालगंज में कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान

जनपद लालगंज के विधानसभा लालगंज 351 मंडल पल्हना पांच स्थानों पर कलश वंदन यात्रा 650 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समर सत्ता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ मां पाल्हमेश्वरी देवी धाम से किया गया
कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश कुमार सरोज जिला उपाध्यक्ष कलश वंदन यात्रा के संयोजक के नेतृत्व में किया गया
जिसमें संत गुरु रविदास जी के विचारों से लोगों को अवगत कराया गया और जागरूक किया गया
यह यात्रा ताड़कडीह,नरसिंहपुर ,लहुआ कला, शहरी बंधा , और अहि रोली में समापन किया गया
कार्यक्रम के सह संयोजक सीता यादव मंडल मंत्री, और मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव और
वंदना भारती मंडल उपाध्यक्ष के अथक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा
संयोजक राजेश कुमार सरोज ने कार्यक्रम में पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य DK सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग उर्फ सोनू सिंह, विक्रांत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष , आनंद सिंह मंडल उपाध्यक्ष , हाजी नसीम अहमद क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य , अंजनी मिश्रा शक्ति केंद्र प्रभारी लहुआ खुर्द,
सीमा राजभर बूथ अध्यक्ष , कलावती राजभर , रीतिक विश्वकर्मा बूथ अध्यक्ष, ज्ञान चंद्र राजभर शक्ति केंद्र संयोजक , तेज बहादुर उर्फ तेजन, राजकुमार मिश्रा ,संतोष पांडे , शंभू राजभर बूथ अध्यक्ष , सहीत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

शिक्षकों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्गीय देवपाल सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षा संघ के राष्ट्रीय सलाहकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्गीय देवपाल सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
स्वर्गीय वेदपाल सिंह जी का 30 जुलाई 2026 को प्राथमिक विद्यालय लालगंज के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुदेश राय ने कहा कि स्वर्गीय वेदपाल जी का संपूर्ण जीवन शिक्षक समाज के अधिकार एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर बशीर अहमद ने किया और संचालक धर्मेंद्र तिवारी के द्वारा किया गया
श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक समाज जन प्रतिनिधियों एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी समेत खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर विमल तिवारी और पूर्व ब्लाक अध्यक्षता श्रीमती मंजू लता राय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कि गई
इस मौके पर ब्लॉक मंत्री भूपनारायण सिंह कोषाध्यक्ष राज बहादुर विश्वकर्मा , उपाध्यक्ष विनय राय , संजय यादव , रामजन्म यादव ,, श्याम कन्हैया,अमलेश गुप्ता,जयप्रकाश सिंह ,तेज बहादुर यादव , आशुतोष राय , दुर्गेश राय , राम जीत राय ,सुनील राय , कृष्ण कुमार यादव, संक्रांति सिंह , शक्ति सरोज , गिरीश चंद्र दीक्षित , राम नवल यादव ,
सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा जयगुरुदेव आत्म कल्याण फाउंडेशन द्वारा सत्संग एवं भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बेचई सरोज नें

आजमगढ़ लालगंज देवगांव के चेवार के सारंगपुर में जय गुरुदेव आत्म कल्याण फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सतसंग कार्यक्रम एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था
जिसमें मुख्य अतिथि लालगंज विधायक बेचई सरोज और विशिष्ट अतिथि महा प्रधान श्याम कन्हैया यादव और महा प्रधान राजकमल सरोज रहे
सत्संग कार्यक्रम के वक्ता तपस्वी चानधारी यादव और चंद्रिका मिश्रा बाबा जयगुरुदेव के बारे में लोगों को जागरूक किया
सियाराम यादव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा बाबा जय गुरुदेव जी का कहना है शाकाहारी रहना है
विधायक बेचई सरोज ने कहा की जय गुरुदेव आश्रम के लिए मैं हमेशा तत्पर्य रहूंगा और आर्थिक मदद भी करता रहूंगा
इस मौके पर राज नारायण यादव विधानसभा अध्यक्ष,
पूर्व प्रधान रामचंद्र , राजदेव प्रसाद वर्मा ,विनोद यादव ,सत्यदेव यादव,अमरदेव यादव ,प्रधान पारसनाथ यादव , रोशन राय ,गोवर्धन राय, शिवपूजन मौर्या,रामसुख यादव , खुशहाल राजभर, शिव धनी यादव, कतवारु प्रजापति,राम प्रसाद राजभर, प्रमोद चौहान , सुखराम यादव , फनकू यादव , मनोहर चौहान, रामाधीन यादव , डॉक्टर रामदेव यादव ,सूर्य प्रकाश सिंह,पूर्व प्रधान किस्मती , चिंता मनी मौर्या, शिवपूजन मौर्या,साहित्य सभी सत्संगी प्रेमी मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ मेहनगर थाना अंतर्गत कटाई गांव निवासी रवि सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष का शव दिल्ली से गांव आने पर गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सिंह दिल्लीमें रहकर बिल्डिंगों की वायरिंग करवाने का ठेका लेते थे तथा किराए के मकान में रहते थे
15 जुलाई की रात को रवि छत पर टहलने गए थे उनका पैर फिसल जाने के कारण वह छत से गिर गए आनन – फानन में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया ।मृत्यु की खबर सुनकर कटाई गांव ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध हो गया, शोक में डूब गया। और जो जहां था वहीं से उनके घर की तरफ शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भागा। उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया मृत्यु की खबर सुनकर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रवि के पिता जीत बहादुर सिंह हिंदुस्तान अखबार में पत्रकार हैं। आज 17 जुलाई को रवि का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया पत्नी श्वेता सिंह और माता पूनम दहाड़े मारकर रोने लगी जिसे देखकर सबकी आंखें नम हो गई मृतक रवि सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। रवि की 5 वर्ष की पुत्री सिया है रवि के शव को अंतिम दर्शन के लिए बाहर रखा गया। उनका अंतिम संस्कार बनारस मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, इंद्रजीत यादव ,राम शबद भारद्वाज,  चंद्रदेव सिंह सहित अनेक ग्राम एवं क्षेत्रवासी थे

आजमगढ़ के ग्राम सभा पाण्डेय अतर कुसा थाना तरवा की निवासी पीड़िता ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट करने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना-पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता चम्मा देवी, पत्नी उमाशंकर राजभर, निवासी ग्राम पाण्डेय अतर्कुषा, थाना तरवां, ने आरोप लगाया है कि 22 जून 2026 की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर के सामने बकरी बांध रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पुत्री के साथ भी लाठी-डंडे और बांस से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
प्रार्थना-पत्र में महिला ने यह भी कहा है कि इससे पहले भी आरोपितों के खिलाफ थाना तरवां में एक एफआईआर दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार धमकी और गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश