आजमगढ़ मेहनगर थाना अंतर्गत कटाई गांव निवासी रवि सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष का शव दिल्ली से गांव आने पर गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सिंह दिल्लीमें रहकर बिल्डिंगों की वायरिंग करवाने का ठेका लेते थे तथा किराए के मकान में रहते थे
15 जुलाई की रात को रवि छत पर टहलने गए थे उनका पैर फिसल जाने के कारण वह छत से गिर गए आनन – फानन में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया ।मृत्यु की खबर सुनकर कटाई गांव ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध हो गया, शोक में डूब गया। और जो जहां था वहीं से उनके घर की तरफ शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भागा। उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया मृत्यु की खबर सुनकर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रवि के पिता जीत बहादुर सिंह हिंदुस्तान अखबार में पत्रकार हैं। आज 17 जुलाई को रवि का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया पत्नी श्वेता सिंह और माता पूनम दहाड़े मारकर रोने लगी जिसे देखकर सबकी आंखें नम हो गई मृतक रवि सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। रवि की 5 वर्ष की पुत्री सिया है रवि के शव को अंतिम दर्शन के लिए बाहर रखा गया। उनका अंतिम संस्कार बनारस मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, इंद्रजीत यादव ,राम शबद भारद्वाज,  चंद्रदेव सिंह सहित अनेक ग्राम एवं क्षेत्रवासी थे

Leave a comment