ठाणे नगर पुलिस थाने में महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया


संवाददाता ( सतीश चौहान ) ठाणे 08 मार्च संवाददाता ।ठाणे पुलिस आयुक्त के ठाणे नगर पुलिस में आज 08 मार्च को महिला दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया ।
इस अवसर पर ठाणे उप महापौर श्रीमती पल्लवी कदम ,ठाणे जिला इंटक के अध्यक्ष सचिन शिंदे ठाणे शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राम भोसले सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटील दीपक ठक्कर, ठाणे नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आनंद बावले भी मौजूद थे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन शिंदे ने कहा कि थाने नगर पुलिस स्टेशन में कार्य कर रही महिलाएं बखूबी अपनी ड्यूटी निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि थाने नगर पुलिस थाने में अन्य थानों से कार्य का कुछ ज्यादा ही भार है।श्री शिंदे ने बताया कि ठाणे नगर पुलिस परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय ,जिला परिषद कार्यालय ,जिला अस्पताल ,ठाणे जिला न्यायालय होने के कारण काम का बोझ अधिक ही है ।इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय पर आए दिन मोर्चे आदि निकलते ही रहते है ।जिसे संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है ।
इस अवसर पर ठाणे की उपमहापौर पल्लवी कदम ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के समकक्ष कार्य कर कर पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने काम के बारे में अधिक गंभीर हैं। इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी कदम द्वारा कई पुलिसकर्मी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठाणे पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम
संवाददाता ( सतीश चौहान ) ठाणे 7 मार्च, 2020: विवीयाना मॉल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ओचित्य को सही ठहराते हुए ठाणे पुलिस की मदद से यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक अभिनव और सरल पहल शुरू की है। शनिवार को माल में हुए कार्यक्रम में एक प्रमुख नृत्य समूह मेरा कर्तव्य है, ,के तहत एक फ्लैश भीड़ का आयोजन किया, इस मौके पर यह घोषणा की गई कि महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष आत्म-रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समय मॉल की ओर से एक प्रतिज्ञा बूथ स्थापित किया गया था, जिसमें आगंतुकों की आंखें बंधी होती हैं और उन्हें महिलाओं की दुर्दशा और उनके द्वारा नियमित रूप से सामना किए जाने वाले कष्टों के आधार पर एक हृदय विदारक कहानी सुनाई जाती है। इस पहल का उद्घाटन पुलिस आयुक्त सुरेश मेकला ने किया है ये हाथ, पूरे समाज के लिए इस बार थे, बस कह नहीं यह पुलिस की जिम्मेदारी है।
ठाणे जिला में कोरोना के वायरस नहीं ,मगर सावधानी जरुरी ,जिलाधिकारी नार्वेकर
ठाणे संवाददाता ( सतीश चौहान ) मुंबई ,06 मार्च ठाणे जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि, फ़िलहाल ठाणे जिला में अभी तक कोरोना वायरस से प्रभावित कोई भी मरीज नहीं है | तथा ना ही इसका असर कोई दिखाई पड़ता है | लेकिन फिर भी सावधानी के तौर पर हमें दिए गए निर्देशों का पालन करना ही पड़ेगा |
ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने आज शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुआ बताया कि ,उन्होंने ठाणे जिला अधिकारी कार्यालय में आज सभी मेडिकल एसोसिएशन पदाधिकरियों की सयुक्त बैठक भी आयोजित की थी |
ठाणे के कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने बताया कि जिला में सभी सरकारी अस्पताल तथा निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज के लिए अलग ही कक्ष बनाने के निर्देश दिए हैं | इसी तरह से ठाणे जिला अस्पताल में भी एक स्वतंत्र 10 बेड़ का कक्ष कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए रखा गया है | उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिला में सभी शासकीय अस्पतालों, डिस्पेंसरी और निजी अस्पतालों में चिकित्सको और संबंधित कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है |
ठाणे जिला अधिकारी नार्वेकर ने बताया कि जिला में सभी पर्यटक स्थलों , होटल बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर निर्देशत किया गया है कि, कोई भी विदेशी पर्यटक अथवा संदिग्ध कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्ति दिखाई पड़े तो फ़ौरन ही सूचित करें | ऐसी जगह अब पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं |
ठाणे जिला अधिकारी श्री नार्वेकर ने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए अब मास्क पहनने के कोई जरुरत नहीं है | लेकिन सावधानी के तौर पर किसी अन्य शख्श से हाथ ना ही मिलाये ,तो बेहतर होगा | इसके साथ ही बार -बार अपने हाथ धोना भी बेहद जरुरी है |

पत्रकार अंकित पाण्डेय जिला संयोजक बनाये गये, पत्रकारों में खुशी


संवाददाता सतीश चौहान भदोही। पत्रकार प्रेस परिषद की जंगीगंज में हुई एक बैठक में पत्रकार अंकित पाण्डेय को जिला संयोजक तथा पत्रकार मनीष पाण्डेय को जिला प्रवक्ता बनाया गया। जिससे पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के समाजसेवी अंकित पाण्डेय पत्रकारिता के अलावा समाज सेवा में अपनी छवि को समाज के सामने लाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे है। इनके द्वारा इस समय निशुल्क शिक्षा,विद्यालय में में जाकर बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करना,कांवरियों के लिए सावन माह में नि:शुल्क शिविर लगाना, लड़कियों के शादी में नि:शुल्क वीडियो ग्राफी करवाना प्रमुख कार्य है। पत्रकार प्रेस परिषद का जिला संयोजक बनाया गया। मालूम हो कि पत्रकार अंकित पाण्डेय पहले जिला सचिव पद पर थे और उनके बेहतर कार्य देखते हुए पूर्वांचल प्रभारी डी के मिश्रा ने उनको जिला संयोजक पद पर नामित किया। इस मौके संतोष मिश्रा मंडल प्रभारी,संतोष तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, धीरेंद्र पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, दिनेश यादव, दीपक मिश्रा, शेरू दुबे, विजय सिंह, गुलाम गौस, आनंद मोदनवाल, आशीष समेत काफी संख्या में पत्रकारों ने अपनी खुशी व्यक्तकर बधाई दी।

मनपा आयुक्त जायसवाल ने आज भारी मन से ठाणे को अलविदा कहा


ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 04 मार्च ठाणे महानगर पालिका के तेज तर्रार और प्रशासकीय अधिकारी संजीव जायसवाल ने आज ठाणे मनपा कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए अपनी विदाई की स्वयं ही घोषणा कर दी ।आज बुधवार को मनपा आयुक्त श्री जायसवाल ने कहा कि अब ठाणे मनपा में उनके रुकने का मन भी नहीं है ।
उन्होंने बताया कि ठाणे मनपा के आयुक्त के रूप में उन्होंने सवा पांच वर्ष तक जनता की सेवा की है ।
अपने दो वर्ष का कार्यकाल बड़ाए जाने पर उन्होंने तत्कालीन मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे का भी शुक्रिया अदा किया ।उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल दो हफ्तों के लिए अवकाश पर जाना चाहते है ।इसके बाद सरकार जिस स्थान पर उन्हें सेवा में भेजेगी वे तैयार है ।
उन्होंने कहा कि लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल में उन्हें जनता और सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला है । उन्होंने 18 _ 18 घंटे कड़ी मेहनत की है ।कभी कभी तो रात के तीन बजे उन्हें सोने का समय मिलता था ।और तड़के छह बजे उठाना पड़ता था । इसलिए ही तब वे ठाणे का चेहरा मोहरा बदल सके है ।
ठाणे में काम करते समय उन्हें मान सम्मान सभी मिला है ।तो कभी धमकियां भी दी गई है ।परन्तु उन्होंने कभी भी उन्होंने इसकी परवाह नहीं की ।इस ठाणे शहर के लोगों का प्रेम और सहयोग हि उनकी असली पूंजी है ।

भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा ,जमीन मालिक परेशान, विभाग मौन


वाराणसी ( अंकित पाण्डेय ) से सटे ग्राम मौजा मवैया, परगना शिवपुर,जिला वाराणसी की व्यथा हैं।जहाँ पंचम प्रसाद, बाबूलाल,नंद किशोर,की जमीन को अपनी चौहदी बताकर रामबरन,पारस, रामचंद्र,भइया लाल,छोटेलाल, ने जमीन बेच दिया जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।अभी तक कोई आदेश नही है फिर भी जमीन पर आशा यादव,बबिता जैसवाल,चन्द्रप्रभा द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा था जिसमे पंचम प्रसाद थाने जाकर शिकायत भी किये तो ।थानाध्यक्ष महोदय ने कहा कि पहले मारपीट करो हम वहां कैसे जाएंगे जब को ई घटना होगा तभी तो हम वहां जाएंगे।बता दे कि पंचम प्रसाद पैर से विकलांग भी है।आखिर इन गरीब की कौन सुने ।जबकि वही नन्द किशोर जी राष्ट्र के लिए अपना सारा जीवन दे दिया है।फिर भी अधिकारी इस तरह की बात कर रहे है।आखिर अब बेचारे जाए तो कहा जाए।परिवार वालो ने यह भी कहा यदि हमारे परिवार पर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेदार उपरोक्त भू माफिया ही होंगे।

जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है | फडणवीस


संवाददाता सतीश चौहान मुंबई ,01 मार्च महाराष्ट्र विधान सभा के पिछले चुनाव में हमें पूरे पांच वर्ष तक सत्ता सौंपने के बाद इस बार राज्य की जनता ने हमें नंबर के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनाकर भी विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है | राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री और विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज रविवार को ठाणे के गडकरी रंगायतन सभागृह में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह कहा कि, यदि जनता ने हमें सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया है तो वह भी हमारे लिए सर्वोपरि है | राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री फडणवीस आज ठाणे के एक सभागृह में ठाणे जिला हाऊसिंग फेडरेशन संस्था द्वारा गृह निर्माण संस्था के मार्ग दर्शन सम्मेलन में आज भाग लेने ठाणे में आये थे | इस अवसर पर बीजेपी के राजयसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ,ठाणे बीजेपी विधायक संजय केलकर ,ठाणे बीजेपी के अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे ,और ठाणे जिला हाऊसिंग सौसायटी के अध्यक्ष तथा बीजेपी नेता सीताराम राणे भी मौजूद थे |
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ,बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद सहस्त्रबुद्धे द्वारा दिए गए उस भाषण का उल्लेख करते हुए जनता से रूबरू हो रहे थे ,जिसमें श्री सहस्त्रबुद्धे ने उनसे कहा की राज्य की जनता ने उन्हें (फडणवीस )को एक बार फिर मुख्यमंत्री देखना चाहती है | सहस्त्रबुद्धे ने अपने भाषण में उल्लेख भी किया कि अब इसके आसार भी दिखाई पड़ रहे हैं | बीजेपी सांसद ने कहा कि 3 -4 महीने में ही राज्य सरकार में अस्थिरता दिखाई देने लगी है |
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके बाद बीजेपी शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ठाणे जिला का तेजी से विकास हुआ है | उन्होंने बताया कि ठाणे शहर में क्लस्टर योजना पर काम करने में तीन वर्ष लग गए | हमें लगातार ठाणे शहर का सर्वेक्षण कराना पड़ा था | कई शर्तों पर पुरानी इमारतों को बड़ा हुआ दो गुना चटाई क्षेत्र देने की पहल की गई | फडणवीस ने कहा कि हमें ठाणे को एक सीमेंट कंकरीट का जंगल बनाना था |
उन्होंने कहा कि क्लस्टर योजना को लागू करने से पूर्व यह भी देखा गया कि इमारतों में रहने वालों को शुद्ध हवा पानी मिलेगा भी या नहीं | आने जाने के रास्ते सुविधाजनक हैं ,कि नहीं | इसके लिए सकरी गलियों में भी न्यनतम 9 मीटर की सड़कें रखी गई हैं | इमारत बनने की बाद इसकी लागत कितनी होगी ? यह आम आदमी के बजट में होगी अथवा नहीं ? उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन काल में ठाणे में लागू की जा रही क्लस्टर योजना में कम से कम एक लाख लोगों को घर मिलना चाहिए | विपक्षी दल के नेता फडणवीस ने पुनः दोहराया की बीजेपी विपक्ष में रहकर भी जनता के विकास के लिए कटिबद्ध है |

नीति और नियति को बदलने के लिए यज्ञ होता है जो पूरे विश्व के कल्याण के लिए होता है।-राम बालकदास महराज

सतीश चौहान भदोही। मतेथू के पास मकनपुर रोही में आयोजित श्री अतिरुद्र महायज्ञ में संगीतनमे श्री रामकथा में अयोध्या से पधारे राम बालकदास महराज ने भक्ति और मोक्ष के बारे में बताते हुए कहा कि जीव का परम लक्ष्य मोक्ष ही लेकिन जीव विषय मे लिप्त रहने से भक्ति से दूर रहता है। कहा कि एक क्षण भी बिना विषय के जीव नही राह सकता है। भगवान की कृपा से जीव माया मोह के बन्धन से मुक्त हो सकता है। कहा कि लोग विविध कार्यों के लिए विविध देवी देवता की पूजा आराधना करते है। मोह रूपी रस्सी के बंधन से मुक्ति तभी हो सकती है जब भागवत कृपा होगी तभी यह संभव है। लोग मोह की वजह से माया के चकजर में होने से मुक्त नही होते जबकि राजा परीक्षित ने जेवल एक बार कथा सुनने से मुक्ति मिल गई। मोह में फसे होने से उद्धार संभव नही है। नीति और नियति बदलने के यज्ञ होता है जो पूरे विश्व के कल्याण के लिए होता है। जो पूरे विश्व के वायुमंडल को शुद्ध करते है। अतः वायुमंडल के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ जरूरी है।इस मौके पर माता चरण मिश्र, सुभाष तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, राजमणि गिरी, राधेश्याम, विवेक मिश्रा, पन्नालाल तिवारी, सुनील गिरी, बटेराम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

बाबा साहब अंबेडकर के अपमान पर कांग्रेस विधायक के चित्र पर जूतों की माला चढ़ाई गई।
संवाददाता सतीश चौहान ठाणे 24 फरवरी। वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख एडवोकेट बाला साहेब अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर आज थाने में जिला जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में कांग्रेस की विधायिका प्रणीति शिंदे के चित्र पर वंचित बहुजन विकास आघाडी की कार्यकर्ताओं द्वारा जूतों की माला चढ़ाई गई। इसके साथ ही उनके खिलाफ में नारेबाजी भी की गई।
विदित है कि कांग्रेस की विधायक का प्रनीति शिंदे ने वंचित विकास आघाडी के नेता एडवोकेट बाला साहेब अंबेडकर पर कटाक्ष किया था की वाह रे मोदी तेरी चाल वंचित एम एम आईडी तेरे दलाल। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि एनसीआर और सीए के विरोध में वंचित विकास आघाडी की तरफ से एक भी आंदोलन नहीं किया गया है।
कांग्रेस विधायिका प्रणीति शिंदे के इस रवैया के खिलाफ में ठाणे जिला संयोजक राजाभाऊ चौहान तथा जिला महासचिव शकुंतला अवसर मॉल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आज सोमवार को चुनौती शिंदे के फोटो पर जूतों की माला चढ़ाई गई। इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रणीति शिंदे माफी नहीं मांगी तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

ठाणे में रोटरी क्लब का स्वास्थ परीक्षण कार्यक्रम

ठाणे में रोटरी क्लब का स्वास्थ परीक्षण कार्यक्रम
( सतीश चौहान ) मुंबई ,20 फरवरी |रोज मर्रा की जिंदगी में आम व्यक्ति अपने कामकाज के लिया सुबह से शाम जगह जगह भटकता रहता है | इस भाग दौड़ की दिनचर्या में ना तो समय पर भोजन ही कर सकता है और ना ही समय पर आराम करने के लिया निर्धारित वक्त निकाल कर घर जा सकता है |साथ ही समय नहीं मिलने के कारण ही व्यक्ति अपने स्वास्थ की देखरेख भी नहीं कर पाता है | ठाणे के रोटरी क्लब ऐसे सामान्य लोगो के स्वास्थ की देखरेख के लिए 23 फरवरी को ठाणे शहर में एक कैंप आयोजित करने जा रहा है |
ठाणे जिले के गवर्नर डॉ मोहन चंद्रावरकर ने आज 20 फरवरी को यह जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे शहर के रेमंड मैदान में तड़के साढ़े छह बजे के दरम्यान आम लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है | इस अवसर पर ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे तथा कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहेंगे | इस शिविर में एक हजार लोंगो के आने की सम्भावना है |

शिविर में आने वाले आम लोंगो के लिए पहले आधा घंटा चलाया जायेगा | इसके बाद ही उनका सामन्य ब्लड प्रेशर ,तथा शुगर का परीक्षण किया जायेगा | डॉ चंद्रावरकर ने बताया कि 23 फरवरी को रोटरी क्लब को भारत में आये 100 वर्ष पुरे होने जा रहे हैं | इस मौके पर ठाणे में यह विशाल कार्यक्रम होने जा रहा है | ठाणे के जीतू अस्पताल में सामन्य लोंगो के निशुल्क स्वास्थ परीक्षण की व्यवस्था की गई है |
ठाणे में महावीर जैन अस्पताल में 23 फरवरी 2020 को सामान्य लोंगो के घुटनो में दर्द ,कमर दर्द तथा हाथ पैर में अकड़न तथा कैल्शियम की कमी की भी जांच की जाएगी | उन्होंने एक स्लोगन भी दिया कि ,एक चम्मच पीछे और चार कदम जिन्दंगी के आगे मतलब हमें एक चम्मच अपने आहार में तेल ,शक्कर और नमक कम करना है ,और तभी हम स्वास्थ की दिशा में चार कदम आगे बड़ा सकेंगे |