मुंबई और पुणे के बाद कोराना का मरीज मिला
मुंबई ठाणे (सतीश चौहान ) 13 मार्च मुंबई और पुणे के बाद अब ठाणे शहर में भी कोराना वायरस से संक्रमित मरीज के मिलने की खबर है । ठाणे में कोराना वायरस से प्रभावित मरीज के मिलने से खलबली मच गई है ।
बताया जाता है कि ,यह शख्स दुबई से ठाणे में आया है ।64 वर्षीय इस व्यक्ति में कोराना वायरस पाए जाने की आज प्रयोग शाला में पुष्टि हो गई है ।
इसी तरह से राज्य में को अन्य प्रभावित मरीज पाए गए हैं ,उनमें से पुणे में मिला यह 33 वर्षीय मरीज संयुक्त राज्य अमेरिका से आया है ।इसमें भी कोराना के वायरस पाए जाने की पुष्टि हो गई है ।
एक अन्य 40 वर्षीय शख्श को भी कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया है

कोरोना की जागरूकता के लिए ठाणे महानगर पालिका तैयार

मुंबई ठाणे संवाददाता ( सतीश चौहान ) 12 मार्च महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं।मनपा आयुक्त (प्रभारी) राजेंद्र अहिवरने आज यह जानकारी देते कहा कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए, राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार सभी स्तरों पर आवश्यक कदम और उपाय किए जा रहे हैं। इस पृष्ठभूमि के खिलाफ, ठाणे नगर निगम ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए भी निर्धारित किया है और नगरपालिकाओं के अस्पतालों, अस्पतालों और नगर पालिकाओं में उचित परिश्रम किया गया है।

कमिश्नर प्रभारी राजेंद्र अहिवर आज कोरोनस के लिए नागरिकों द्वारा की गई देखभाल और नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए उपायों की समीक्षा के लिए एक बैठक को संबोधित कर रहे थे | इस बैठक में उपायुक्त ओम प्रकाश दिवाते, संदीप मालवी, मनीष जोशी, सचिन गिरी, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री मलगांवकर, शिक्षा अधिकारी राजेश कनकल सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

ठाणे महानगरपालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 8-बेड का सेपरेशन रूम स्थापित किया गया है| इसी तरह से अस्पताल के डॉक्टरों को यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है कि इस अस्पताल के सभी डॉक्टर 24 घंटे काम करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नगरपालिका के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। इसके अलावा, नगर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से, निजी अस्पतालों का दौरा किया जाना चाहिए और वहां आवश्यक उपायव करने की सलाह दी जानी चाहिए।

सभी स्कूलों, विभिन्न प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक परिवहन के स्थानों, कोरोना के लक्षणों की जानकारी और परिवहन बस सेवा के माध्यम की देखभाल के लिए चादरें भी भेजी जानी चाहिए। इसके अलावा, सार्वजनिक जीवन में क्या करना है और क्या नहीं, इसके लिए एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाना चाहिए। नागरिकों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तो जाना चाहिए, लेकिन हाथ मिलाने से बचना चाहिए, हर बार पानी से हाथ धोना चाहिए, और डॉक्टरों से किसी भी बीमारी के होने पर डॉक्टरी सलाह लेने का आग्रह करना चाहिए।

ठाणे मनपा का अभियंता 80 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

मुंबई ठाणे संवाददाता ( सतीश चौहान ) ,12 मार्च ठाणे महानगर पालिका में मुंब्रा प्रभाग समिति के पानी पूर्ति विभाग का एक कनिष्ठ अभियंता 44 वर्षीय संजय ज्ञानदेव वाघुले को आज 12 मार्च को ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते द्वारा 80 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है ।
ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के मुताबिक ,शिकायत कर्ता स्वयं एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर है ।इसके द्वारा किए गए काम का बिल स्वीकृत कराने के लिए उक्त कनिष्ठ अभियंता ने 1 लाख 25 हजार रुपए मांगे थे ।लेकिन आपसी बातचीत के बाद अभियंता 80 हजार रुपए लेकर बिल मंजूर करवाने हेतू तैयार हो गया था ।
इसके बारे में संबंधित ब्यूरो ने कल 11 मार्च को सारे मामले की छानबीन भी की थी ।इसके बाद आज जब ठाणे मनपा का पेय जल पूर्ति विभाग का अभियंता संजय वाघूले जब शिकायत कर्ता ठेकेदार से 80 हजार रुपए स्वीकार कर रहा था ,ब्यूरो की टीम ने उसे आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

23 वर्ष से अमरावती जेल से पेरोल पर गया उम्र कैद का फरार आरोपी ठाणे से गिरफ्तार

मुंबई ठाणे प्रतिनिधि ( सतीश चौहान ),12 मार्च महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के नेर पुलिस थाने परिसर में 25 वर्ष पूर्व की गई हत्या में आरोपी 54 वर्षीय कैदी सुरेश गुलाबराय ढोले को 23 वर्ष पूर्व अमरावती जेल से पेरोल अवकाश फरार होने के बाद आज 12 मार्च को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैसल मिल के समीप परम अस्पताल के निकट चल रहे भवन निर्माण कार्य में चौकीदार का काम करते हुए गिरफ्तार कर लिया | ठाणे पुलिस ने तत्काल ही यवतमाल में नेर पुलिस को इसकी गिरफ़्तारी की सूचना दी है |
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार अमरावती जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी सुरेश ढोले ने 25 वर्ष पूर्व खुद की पत्नी 24 वर्षीय कल्पना सुरेश ढोले की हत्या की थी | इस हत्या के जुर्म अमरावती जैल में उम्र कैद काट रहा था | लगभग 23 वर्ष पूर्व 28 दिन के अवकाश लेकर वह जेल से बाहर गया था |
तब से फरार चल रहे सुरेश ढोले की तलाश में यवतमाल जिले के नेर पुलिस निरीक्षक पीताम्बर जाधव ने ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी थी | इधर ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि एक संदिध शख्श माझिवडा में कंस्ट्रक्शन साइड पर वॉचमेन का काम कर रहा है | पुलिस ने जब उससे पूंछताछ की ,तब सारा माजरा सामने आ गया |

23 वर्ष से अमरावती जेल से पेरोल पर गया उम्र कैद का फरार आरोपी ठाणे से गिरफ्तार

मुंबई ठाणे प्रतिनिधि ( सतीश चौहान ) ,12 मार्च महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के नेर पुलिस थाने परिसर में 25 वर्ष पूर्व की गई हत्या में आरोपी 54 वर्षीय कैदी सुरेश गुलाबराय ढोले को 23 वर्ष पूर्व अमरावती जेल से पेरोल अवकाश फरार होने के बाद आज 12 मार्च को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैसल मिल के समीप परम अस्पताल के निकट चल रहे भवन निर्माण कार्य में चौकीदार का काम करते हुए गिरफ्तार कर लिया | ठाणे पुलिस ने तत्काल ही यवतमाल में नेर पुलिस को इसकी गिरफ़्तारी की सूचना दी है |
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार अमरावती जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी सुरेश ढोले ने 25 वर्ष पूर्व खुद की पत्नी 24 वर्षीय कल्पना सुरेश ढोले की हत्या की थी | इस हत्या के जुर्म अमरावती जैल में उम्र कैद काट रहा था | लगभग 23 वर्ष पूर्व 28 दिन के अवकाश लेकर वह जेल से बाहर गया था |
तब से फरार चल रहे सुरेश ढोले की तलाश में यवतमाल जिले के नेर पुलिस निरीक्षक पीताम्बर जाधव ने ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी थी | इधर ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि एक संदिध शख्श माझिवडा में कंस्ट्रक्शन साइड पर वॉचमेन का काम कर रहा है | पुलिस ने जब उससे पूंछताछ की ,तब सारा माजरा सामने आ गया |

बिना ब्याज के कर्ज देने के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरफ्तार

मुंबई ठाणे ( सतीश चौहान ) ,12 मार्च ठाणे शहर के वागले इस्टेट में काल सेंटर चला कर आम उपभोक्ताओं को ज़ीरो ब्याज के नाम पर कर्ज देने का प्रलोभन देकर फसाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।ये लोग ज़ीरो ब्याज पर कर्ज देने के नाम पर लोगों को बुलाते थे ।इसके बाद फिर कर्ज देने के नाम पर उनकी सम्पत्ति अथवा सोना चांदी ही गिरवी रख लेते थे ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में केटर ऑनलाइन रिटेल प्रा लिमी वा स्टेज डोएर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गणेश थिरुपल्ली ,गणेश मांजरेकर ज्ञानेश्वर कांबले , धीरज सिंह, और तुषार सोनवाने हैं ।इन्हे 18 मार्च तक की पुलिस हिरासत में भेजा गया है ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार वागले एसट के रोड 22 पर स्थित दिसंबर 2019 से पूर्व केटर ऑनलाइन रिटेल प्रा लि मी तथा जनवरी 2020 से स्टेज डोवर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड इस कंपनी के नाम से कॉल सेंटर चलाते थे।
इस कॉल सेंटर से महाराष्ट्र तथा देश के अन्य लोगों को मोबाइल तथा टेलीफोन के द्वारा संपर्क साध कर बजाज फाइनेंस कंपनी के द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से कर्ज देने का प्रलोभन दिया जाता था। लेकिन बाद में लोगों पता चलता था कि भी ठगे गए हैं।
जब इस संबंध में लोगों से जानकारी ली गई तो पता चला कि यह लोग अपने बैंक के विभिन्न खातों में ग्राहकों से राशि जमा करने के लिए कहते थे।
बाद में पता चला कि यह लोग ग्राहकों को ठगने का काम ही कर रहे थे ।

ठाणे मनपा के बजट पर आर्थिक मंदी का असर ,पानी पर भी 60 फीसदी टैक्स बड़ा

मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान,11 मार्च | ठाणे महानगर पालिका के संशोधित सन 2020 और 2021 के सतत बजट में इस वर्ष आर्थिक मंदी का जबरदस्त असर देखने को मिला है | हालाँकि इस बजट में एक तरफ सम्पत्ति कर में तो कोई इजाफा नहीं किया गया है | मगर साधारण जनता के कंधों पर पड़ने वाले पेय जल के करों में 50 फीसदी से 60 फीसदी की बढ़ोतरी की है | आज ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय में प्रभारी आयुक्त राजेंद्र अहिवार ने स्थायी समिति सभागृह में यह बजट पेश किया | इधर ठाणे के बीजेपी विधायक संजय केलकर ने कहा है कि ठाणे मनपा द्वारा पेय जल पर अधांधुंध कर बढ़ाना ,गरीब लोगो के साथ अन्यायकारी है | उन्होंने कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी |
ठाणे महानगर पालिका के आज पेश किये बजट में 500 वर्गफुट के मकानों को सम्पति कर की रियायत देने से मनपा के प्रभारी आयुक्त राजेंद्र अहिवर ने इंकार कर दिया | उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल इस बजट में इस तरह का कोई भी प्राबधान नहीं है | गौर तलब है कि शिवसेना प्रमुख ने विधान सभा चुनाव के पूर्व मुंबई और ठाणे में 500 वर्ग फुट घरों के लिए सम्पति कर माफ़ करने के भरोसा दिलाया था | मगर मुंबई में करों में राहत मिलने के बाद ठाणे के वासी इस सुविधा से फिलहाल वंचित रह गए हैं | ठाणे में 500 वर्ग फुट के घरों को कर में राहत न दिए जाने के सवाल पर विधायक केलकर ने कहा कि यह शिवसेना का जनता के साथ विश्वाश्घात ही है |
आज मंगलवार को ठाणे मनपा के प्रभारी आयुक्त राजेंद्र अहिवर ने 3 हजार 300 करोड़ का बजट पेश किया | इस बजट का टारगेट 3 हजार 780 करोड़ का था | लेकिन आर्थिक मंदी के चलते बजट में कमी की गई | ठाणे महानगर पालिका की सबसे महत्वपूर्ण योजना रिंग रूट मेट्रो को केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से ख़ारिज किये जाने के सवाल पर मनपा के प्रभारी आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार ने फिलहाल ठाणे मनपा को यह सुझाव दिया है कि वह मेट्रो के स्थान पर लाइट रेलवे योजना पर ही काम करे | उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा के पूर्व आयुक्त राजीव भी काफी समय ठाणे में इस तरह की रिंग रुट लाइट रेलवे प्रस्तावित कर चुके थे | लेकिन उनके प्रस्ताव पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया था |
ठाणे मनपा के अतिरिक्त अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि ठाणे से मुलुंड के मध्य ठाणे के नए स्टेशन को मान्यता भी मिल गई है | राज्य सरकार द्वारा इसे रेलवे को भूखंड हस्तांतरित जाने की औपचारिकता शेष रह गई है | इसके बाद वर्ष में इसका कार्य हो सकता है | ठाणे मनपा के बजट में इसके लिए 289 करोड़ रुपये रखे गए हैं| इसी तरह से ठाणे पूर्व में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बन रहे सैटिस के लिए भी बजट में 266 करोड़ की राशि रखी गई है |
ठाणे शहर में 32 किलोमीटर का खाड़ीग किनारा है | ठाणे पूर्व में साढ़े ग्यारह किलोमीटर तट परिसर में पारसिक रेती बंदर ,नागला बन्दर ,वाघबील ,कोलशेत ,साकेत -बालकुंभ ,कलवा -शास्त्री नगर व कोपरी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहा है |
इसी तरह से गावदेवी मैदान में भूमिगत पार्किंग ,ठाणे स्टेशन पर सॉफ्ट मोबिलिटी तहत 08 रास्तों का कार्य प्रगति पर है | तरह से इंटीग्रेटेड डेटा सेंटर तथा कमांड रूम बनाने के तहत ,50 से अधिक काम चल रहे हैं | इनमें शहर में 1200 कैमरे लगाए गए हैं |

मुंबई संवाददाता सतीश चौहान ,11 मार्च ठाणे महानगर पालिका के संशोधित सन 2020 और 2021 के सतत बजट में इस वर्ष आर्थिक मंदी का जबरदस्त असर देखने को मिला है | हालाँकि इस बजट में एक तरफ सम्पत्ति कर में तो कोई इजाफा नहीं किया गया है | मगर साधारण जनता के कंधों पर पड़ने वाले पेय जल के करों में 50 फीसदी से 60 फीसदी की बढ़ोतरी की है | आज ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय में प्रभारी आयुक्त राजेंद्र अहिवार ने स्थायी समिति सभागृह में यह बजट पेश किया | इधर ठाणे के बीजेपी विधायक संजय केलकर ने कहा है कि ठाणे मनपा द्वारा पेय जल पर अधांधुंध कर बढ़ाना ,गरीब लोगो के साथ अन्यायकारी है | उन्होंने कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी |
ठाणे महानगर पालिका के आज पेश किये बजट में 500 वर्गफुट के मकानों को सम्पति कर की रियायत देने से मनपा के प्रभारी आयुक्त राजेंद्र अहिवर ने इंकार कर दिया | उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल इस बजट में इस तरह का कोई भी प्राबधान नहीं है | गौर तलब है कि शिवसेना प्रमुख ने विधान सभा चुनाव के पूर्व मुंबई और ठाणे में 500 वर्ग फुट घरों के लिए सम्पति कर माफ़ करने के भरोसा दिलाया था | मगर मुंबई में करों में राहत मिलने के बाद ठाणे के वासी इस सुविधा से फिलहाल वंचित रह गए हैं | ठाणे में 500 वर्ग फुट के घरों को कर में राहत न दिए जाने के सवाल पर विधायक केलकर ने कहा कि यह शिवसेना का जनता के साथ विश्वाश्घात ही है |
आज मंगलवार को ठाणे मनपा के प्रभारी आयुक्त राजेंद्र अहिवर ने 3 हजार 300 करोड़ का बजट पेश किया | इस बजट का टारगेट 3 हजार 780 करोड़ का था | लेकिन आर्थिक मंदी के चलते बजट में कमी की गई | ठाणे महानगर पालिका की सबसे महत्वपूर्ण योजना रिंग रूट मेट्रो को केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से ख़ारिज किये जाने के सवाल पर मनपा के प्रभारी आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार ने फिलहाल ठाणे मनपा को यह सुझाव दिया है कि वह मेट्रो के स्थान पर लाइट रेलवे योजना पर ही काम करे | उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा के पूर्व आयुक्त राजीव भी काफी समय ठाणे में इस तरह की रिंग रुट लाइट रेलवे प्रस्तावित कर चुके थे | लेकिन उनके प्रस्ताव पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया था |
ठाणे मनपा के अतिरिक्त अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि ठाणे से मुलुंड के मध्य ठाणे के नए स्टेशन को मान्यता भी मिल गई है | राज्य सरकार द्वारा इसे रेलवे को भूखंड हस्तांतरित जाने की औपचारिकता शेष रह गई है | इसके बाद वर्ष में इसका कार्य हो सकता है | ठाणे मनपा के बजट में इसके लिए 289 करोड़ रुपये रखे गए हैं| इसी तरह से ठाणे पूर्व में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बन रहे सैटिस के लिए भी बजट में 266 करोड़ की राशि रखी गई है |
ठाणे शहर में 32 किलोमीटर का खाड़ीग किनारा है | ठाणे पूर्व में साढ़े ग्यारह किलोमीटर तट परिसर में पारसिक रेती बंदर ,नागला बन्दर ,वाघबील ,कोलशेत ,साकेत -बालकुंभ ,कलवा -शास्त्री नगर व कोपरी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहा है
इसी तरह से गावदेवी मैदान में भूमिगत पार्किंग ,ठाणे स्टेशन पर सॉफ्ट मोबिलिटी तहत 08 रास्तों का कार्य प्रगति पर है | तरह से इंटीग्रेटेड डेटा सेंटर तथा कमांड रूम बनाने के तहत ,50 से अधिक काम चल रहे हैं | इनमें शहर में 1200 कैमरे लगाए गए हैं |

नई दिल्ली से 2 किलो सोना तथा महिंद्रा कोटक से ₹25 लाख लेकर फरार आरोपी ठाणे से गिरफ्तार

ठाणे( संवाददाता सतीश चौहान ) ठाणे 10 मार्च संवाददाता।नई दिल्ली के करोल बाग से 26 फरवरी को 2 किलो सोना लेकर फरार हुए आरोपी 50 वर्षीय विजय अंबालाल सोनी उर्फ विजय मगनलाल झावेरी को आज ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मासूम तालाब परिसर से दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 26 मार्च को दिल्ली के व्यापारी प्रश्न देव जगन्नाथ खोपकर की करोल बाग स्थित दुकान से यह आरोपी 2 किलो सोने का बार लेकर बैंक में राशि ट्रांसफर करने का भरोसा देकर फरार हो गया था। 7 मार्च को उन्होंने इसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
बताया जाता है कि आरोपी विजय झाबरी ने 3 महीने पूर्व ही करोल बाग में सोने चांदी की दुकान खोली थी इसी आधार पर उसने दिल्ली की व्यापारी कृष्ण देव जगन्नाथ खोपकर का विश्वास जीत लिया था ।
बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी विजय सोनी पूर्व में पालघर की बोईसर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद 2 वर्ष की सजा पूर्व में भी काट चुका है। इसी तरह गुजरात के ठगी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इसके पूर्व उसने नागपुर कोटक महिंद्र बैंक से ऑनलाइन बैंक की कर खुद के खाते में 25 लाख रुपए जमा कराए थे भाग गया था। फिलहाल थाने पुलिस आरोपी विजय पूछताछ कर रही है।

ठाणे पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु भरोसा सेल बनाया गया

ठाणे ( संवाददाता सतीश चौहान ) ठाणे,10 मार्च । थाने पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त विवेक फनासलकर के मार्गदर्शन में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों से बचाव के लिए होली के अवसर पर एक भरोसा सेल बनाया गया है।
सेल बनाने का ध्येय , महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अत्याचार छल कपट मानसिक तथा शारीरिक यातनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए यह भरोसा ( सैल ) इकाई बनाई गई है।
ठाणे पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार इसके अंतर्गत पति-पत्नी में हुई आपसी कलह , पारिवारिक झगड़े, महिलाओं के लिए सुरक्षा उपाय, तथा शारीरिक और मानसिक और यौन शौषण जैसे मुद्दों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस सेल द्वारा स्कूल कॉलेज में पढ़ रहे युवतियों ,नौकरी करने वाली महिलाओं को यदि उनके कार्य के द्वारा कोई परेशानी होती है, तो तुरंत मदद की जाएगी।
इसी तरह से छात्राओं की सुरक्षा हेतु वूमेन हेल्प डेस्क, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रथक सेल, तथा बच्चों के अपहरण पर कार्रवाई के लिए स्पेशल जुने नाइल कोर्ट प्रोटेक्शन यूनिट तथा लावारिस बच्चों की खोज हेतु और और और इसी तरह भिक्षा मांगने को मजबूर बच्चों हेतु उन्हें जाल से छुड़ाकर मदद की जाएगी।