श्रावण के सोमवार को बाबा बेरासनाथ मंदिर पर भक्तों ने किया पूजन अर्चन।


भदोही। श्रावण माह के चौथे सोमवार को गोपीगंज क्षेत्र के बेरासपुर में स्थित बाबा बेरासनाथ मंदिर पर भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में रूद्राभिषेक और सुन्दरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। मंदिर में ज्ञानपुर क्षेत्र के सनवइयां निवासी विजय प्रसाद मिश्र ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर सवा पांच किलो का घंटा चढाकर पूजा पाठ किया। इसी तरह काफी संख्या में लोग अपनी मनोकामना पूर्ण होने चढावा चढाकर दर्शन पूजन करते है। मालूम हो कि बाबा बेरासनाथ मंदिर उत्तरवाहिनी मां गंगा के किनारे स्थित है जिससे यहां का और भी आध्यात्मिक महत्व है। और यह धार्मिक स्थल गुप्त काशी के नाम से प्रचलित है।देखने व पड़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान

कौलापुर-बदरी मार्ग पर फ्लाइट के भाडा से मंहगा टेम्पों का भाड़ा, प्रशासन मौन।

भदोही। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए नगरीय क्षेत्रों में पुलिस के तरफ से चेकिंग अभियान चलाया जाता है। जिसमें लोगों के बाइक से सम्बन्धित कागजात, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चार्ज किया जाता है। और पुलिस की सक्रियता से लोग बेशक अपने कागजात लेकर बडी ही सावधानी से चल रहे है। कभी कभी तो स्थिति ऐसी हो जाती है कोई आदमी किसी पडोसी की बाइक लेकर जरूरी काम के लिए बाजार या हास्पिटल जाता है और इसी बीच वह चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे चढ जाता है। और बेचारे का चालान कट जाता है। वह परेशान व्यक्ति और भी परेशानी में पड जाता है। हालांकि पुलिस और यातायात पुलिस की सक्रियता कही न कही लोगो के लिए सही ही साबित हो रही है और लोग जागरूक भी हो रहे है।
लेकिन यही यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस टेम्पो चालकों पर कार्यवाही करते नजर नही आती है। और ये टेम्पो चालक यात्रियों से मनमानी भाड़ा वसूलते है। लेकिन प्रशासन के लोग मौन धारण किये हुए है। आलम यह है कि डीजल मूल्य वृद्धि के नाम पर यात्री इनके मनमानी के शिकार है। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ मार्गों पर टेम्पो चालको की मनमानी इस कदर बढ गई है कि भाडा एक वसूली का जरिया बन गया है।
ऐसे ही मामले गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर- बदरी मार्ग और जंगीगंज-सेमराध मार्ग पर टेम्पो व जीप चालकों की दबंगई से यात्री परेशान है। लेकिन प्रशासन के लोग बेखबर है या जानबूझकर मौन साधें है। हालत यह है कि इन मार्गों पर यदि यात्री अधिक भाडा मांगे जाने पर विरोध करता है तो चालक झगडा करने पर उतारू हो जाते है और मनमाफिक भाडा न मिलने पर कभी कभी यात्री का सामान भी रख लेने की बात करते है। और यात्री विवशता वश मनमानी भाडा देता है। इन मार्गों पर यात्रियों से भाडा वसूलने का कोई भी निश्चित मानक नही है। कौलापुर से बदरी तक की दूरी लगभग दस किमी दूरी है और इस मार्ग पर तीन से पांच रूपये प्रति किमी की दर से वसूली होती है। जो दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट के भाडा से भी मंहगा है।
इस वसूली के पीछे प्रमुख दो वजह है पहली वजह यह है कि इस तरह के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ध्यान नही देती है जिससे लोग मनमानी करते है तथा दूसरी बात यह है कि सभी टेम्पो और जीप चालक इसी रूट पर पडने वाले गांव के निवासी है जो स्थानीय होने की वजह से यात्रियों से मारपीट और दबंगई करने पर उतारू हो जाते है। इस रूट पर टेम्पो या जीप में यात्रियों को इस कदर ठूंस कर बैठाया जाता है जैसे भूसा। दूसरी बात इन रूट पर चलने वाली टेम्पो या जीप का मानक भी पूरा है या नही यह तो प्रशासन ही जाने। यातायात नियमों की दुहाई देने वाला प्रशासन आखिर इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में लापरवाह क्यो बना है? आखिर इस तरह की लापरवाही से हुई किसी घटना का जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन आखिर क्यों निश्चित नही कर दे रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में टेम्पों का उचित भाडा? आखिर यात्री कब तक होते रहेंगे इसी तरह प्रताडित? इन टेम्पों चालकों पर नजर क्यों नही रख रहा है प्रशासन? आखिर इस तरह खुली छूट देने का कारण क्या है?
ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की पीडा को प्रशासन समझकर मनमानी करने वाले टेम्पो और जीप चालकों पर कार्यवाही करना नितान्त आवश्यक है। क्योकि टेम्पों और जीप से अधिकतर कम आय वाले ही यात्रा करते है। जबकि सम्पन्न लोग अपनी बाइक या कार से आते जाते है। जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर मनमानी का शिकार निम्न आय के लोग ही होते है। स्थानीय होने और प्रशासन की निष्क्रियता से टेम्पो चालक यात्रियों से मनमानी भाडा वसूली करते है। जो कही न कही यात्रियों के साथ अन्याय है। प्रशासन को इस तरह के मनमानी करने वालों पर कार्यवाही करना जरूरी है देखने व पड़ने के लिये बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

लापरवाही! तथाकथित पशु चिकित्सक करता है सांप काटने पर ईलाज, स्वास्थ्य विभाग मौन।


भदोही। सरकार भले ही लोगों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखकर विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित कर रही है और जगह जगह पर हास्पिटल और स्वास्थ्य केन्द्र भी बने है। जहां पर लोगों का ईलाज आसानी से हो सके। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिले में झोलाछाप डाक्टरों और नीम हकीमों की भरमार है। मानो ऐसा लगता है कि झोलाछाप और नीम हकीम सही चिकित्सकों से ज्यादा प्रभावशाली है। जिन पर जिले का स्वास्थ्य महकमा फिदा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञात होना चाहिए कि इन्ही झोलाछाप डाक्टरों और नीम हकीमों की वजह से कभी कभी लोगों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। लेकिन विभाग के जिम्मेदार लोग जैसे जानबूझकर मौन साधे है और किसी बडी घटना का इंतजार कर रहे है। शनिवार को एक ऐसा ही मामला गोपीगंज थाना के क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दिखा। जहां चेतनंद नामक एक तथाकथित पशु डाक्टर जो सांप काटने पर लोगों का बतौर नीम हकीम ईलाज करता है। और मामला गंभीर देख रोगी को अन्यत्र ले जाने की बात करके बाहर भेज देता है। शनिवार को भी एक मामला ऐसा ही दिखा जहां कोईरौना क्षेत्र के इनारगांव(सोनपुर) निवासी ओमप्रकाश यादव की पत्नी सुनीता देवी को दोपहर में सांप कांट लिया। तो लोग तथाकथित नीम हकीम व पशु डाक्टर चेतनंद के पास लेकर आये जहां पर चेतनंद ने सुनीता को तरह तरह की दवा दी लेकिन कोई सुधार नही हुआ। अन्त में हालत बिगडते देख चेतनंद ने सुनीता के परिजनों से हास्पिटल ले जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड लिया। और लाचार व विवश परिजन सुनीता को लेकर आनन फानन हास्पिटल ले गये। अब यहां सवाल पैदा होता कि किसके आदेश या सहमति पर चेतनंद लोगों का सांप काटने पर ईलाज करता है। सुनीता को ईलाज के नाम पर चेतनंद ने अपने यहां रोककर जो देरी की, कोई घटना हो जाने पर कौन होगा जिम्मेदार? चेतनंद जैसे नीम हकीम या स्वास्थ्य विभाग? सवाल पैदा होता है कि क्या सांप काटने से जुडी उसके पास कोई डिग्री है? कि यूं ही मनमानी लोगों की जान को जोखिम में डालकर अपने को बडा जानकार सिद्ध करना चाहता है? चेतनंद क्षेत्र में पशु चिकित्सक के रूप में जाना जाता है और सांप काटने पर लोगों का ईलाज करने का दावा करता है। आखिर कैसे एक ही व्यक्ति पशु चिकित्सा करता है और सांप कांटने पर लोगों का ईलाज भी। चेतनंद सच में पशु चिकित्सा की डिग्री भी रखता है कि केवल झोलाछाप ही है। जो लोगो के पशुओं का भी ईलाज करता है। यदि इसी तरह स्वास्थ्य विभाग लापरवाही करता रहेगा तो न जाने कितने नीम हकीम और झोलाछाप डाक्टर अपने कार्यों से लोगों को ठगते रहेंगे। यदि स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डाक्टरों और इस तरह के नीम हकीमों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे तो अक्सर जिले में घटनाएं होती रहेंगी।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

शराब तस्कर के घर सीओ मड़ियाहूं और बरसठी पुलिस ने डुगडुगी बजवा कर की कुर्की की कार्यवाही गव

बरसठी (जौनपुर )स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में कुछ दिनों पहले मुखबिर की सूचना पर बरसठी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम की टीम ने दिनेश यादव के यहां 33 सौ लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई थी जिसकी कीमत लगभग सत्तर लाख रुपए थी l अवैध तरीके से बनाई गई शराब और शराब ,बनाने के यंत्र और उसमें उपयोग करने वाली रसायनों को पकड़ा था । मौके से सब फरार हो गए थे ,लेकिन पुलिस के दबाव के चलते कुछ लोग धरपकड़ में पकड़े गए और कुछ लोगों ने सरेंडर कर दिया। लेकिन योगी सरकार में अवैध रूप से कमाई करने वाले लोगों के घर की वसूली उसके घर और संपत्तियों की कुर्की के जरिए कर रही है।शनिवार को एसडीएम के के मिश्रा मड़ियाहूं ,सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह और बरसठी पुलिस प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धुसिया ने डुगडुगी पिटवा कर दिनेश यादव के घर की नीलामी की जिसकी कीमत 29 लाख बताई गई। दिनेश यादव यादव का सहयोगी वकील तिवारी के घर भी गए उसकी एक मोटरसाइकिल की कुर्की की गई। दिनेश यादव पर अवैध रूप से बनाई गई शराब की तस्करी , शराब बनाने के यंत्र को उस में इस्तेमाल होने वाली रसायन सहित करीब 70 लाख का माल पकड़ा था। दिनेश यादव पर शराब तस्करी का बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 44/20 धारा 272, 419, 420, 667, 468, 471, 120 बी आईपीसी मुकदमा अपराध संख्या धारा 3(1) गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

अवैध तरीके से एंटीटेस्ट उपकरणों की खरीद,ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण

–

मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 25 जुलाई ठाणे महानगर पालिका ने साढ़े पांच सौ रुपये देकर प्रत्येक एंटीजन टेस्ट के लिए एक लाख उपकरण खरीदे हैं। क्या कोई भी सांसद या अथवा जन प्रतिनिधि अथवा राजनीतिक दल उपकरण खरीदने के लिए भरोसेमंद नहीं था? ठाणे शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने आज यह आरोप लगाया है कि उपकरण अवैध रूप से खरीदे गए थे। उन्होंने आज कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच की मांग की है और इस अवसर पर कुछ सवाल भी उठाए हैं।

ठाणे शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने पत्र में कुछ मुद्दों को उठाया है और एक बार फिर महानगरपालिका के कुप्रबंधन को सामने लाया है। यदि ऐसे उपकरण खरीदते समय ऐसे उपकरण की आवश्यकता होती है, तो क्या संबंधित से रिपोर्ट ली गई थी? किसे एक ही बताया गया? इन उपकरणों को खरीदते समय, क्या आपको उपकरणों की खरीद के लिए इन उपकरणों के बाजार मूल्य और अन्य विकल्पों की जांच करनी होगी? क्या इस उपकरण को खरीदते समय जनप्रतिनिधियों को विचार दिया गया था? क्या स्थायी समिति की मंजूरी भी ली गई थी? उपकरण खरीदते समय निविदा प्रक्रिया आयोजित की गई थी? ये सवाल ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण ने उठाया है।

ठाणे मनपा में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद और समूह नेता चव्हाण ने यह भी आरोप लगाया कि कोविद अस्पताल केंद्र के लिए हथकरघा खरीदे गए हैं, लेकिन खरीद और वास्तविक खरीद से पहले प्रस्तुत किए जाने वाले हस्त दस्तानों की गुणवत्ता के बीच एक बड़ी विसंगति है।

पेश किए गए सभी मुद्दों का गहन अध्ययन और मुख्य लेखा परीक्षक ठाणे नगर निगम द्वारा रोगियों के उपचार के लिए कुछ निजी अस्पतालों द्वारा लगाए गए अत्यधिक दरों के बारे में निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद, इन सभी मामलों की पूरी जांच की जानी चाहिए और यदि समय की अनुमति मिलती है, तो जनप्रतिनिधियों की तीन सदस्यीय समिति पूछताछ करती है। ठाणे शहर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने मांग की है कि इस समिति की रिपोर्ट के बाद 15 दिनों के भीतर सभी मामलों में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

होराइजन प्राइम, कोविद अस्पताल की मान्यता रद्द

मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 25जुलाई ठाणे महा नगर पालिका आयुक्त विपिन शर्मा ने ठाणे के घोड़बंदर रोड पर स्थित होराइजन प्राइम कोविद अस्पताल की मान्यता रद्द की है ।ठाणे मनपा स्वास्थ विभागीय अधिकारी डाक्टर राजू मुरुड़कर ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा, अस्पताल का पंजीकरण एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

ठाणे के घोड़बंदर रोड पर स्थित होराइजन अस्पताल को 2अप्रैल 2020को कोविद अस्पताल घोषित किया गया था ।
चूंकि बढ़े हुए बिल लगाए गए और उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस के बावजूद अस्पताल कि तरफ से जवाब नहीं दिया था ।

ठाणे मनपा के मुख्य लेखा परीक्षक की जांच में कुल 56 रोगी बिलों को अनुचित पाया गया।

उनकी कुल राशि 6 ​​लाख से अधिक है,

वर्तमान में, ठाणे महा नगरपालिका अधिकारियों की एक टीम को 24 घंटे अस्पताल में तैनात किया गया है और उपचार के दौर से गुजर रहे रोगी ठीक होने तक काम करना जारी रखेंगे।

ठाणे में आज कोरोना के 551 मरीज स्वस्थ हुए ,स्वस्थ होने की दर अब 65 प्रतिशत हुई


मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 25 जुलाई ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के 551 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं | ठाणे शहर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले अब 65 प्रतिशत हैं |
ठाणे मनपा परिसर में अब तक कोरोना के 11 हजार 78 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं | जबकि ठाणे में अभी भी 5 हजार 793 कोरोना के मरीजों का उपचार किया जा रहा है |
ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 302 मामले सामने आये हैं | इसके बाद अब ठाणे शहर में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या अब 17 हजार 446 हो गई है | जबकि ठाणे में आज कोरोना के कारण आज 4 लोगों तोड़ा है |

सेमराधनाथ मंडल की बैठक में बूथ समिति के सत्यापन पर हुई चर्चा।


भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के महाबीर पर स्थित हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को भाजपा के सेमराधनाथ मंडल की बैठक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्र की अध्यक्षता में सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुनील मिश्र ने बूथ को जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष की सक्रियता से ही बूथ जीता जा सकता है। कहा कि यदि हम बूथ जीतने में कामयाब हो जाते है तो कोई भी चुनाव को आसानी से जीता जा सकता है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता डा रवीश पाण्डेय ने लोगो को बताया कि इस कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और लाॅकडाऊन का पालन करते हुए लोग कार्य करे। और लोगो को भी इसके लिए जागरूक करें। मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्या ने सभी पदाधिकारियों को बूथ सत्यापन कराने की बात कही। कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से ही भाजपा को और मजबूती मिल सकती है। इस मौके पर सभी मंडल संयोजक को बूथ सत्यापन के लिए पत्रक भी दिया गया। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अशोक मौर्या, शुरेश, लव दूबे, अंकित दूबे, कप्तान शुक्ला, संजय मिश्र, अंकित द्विवेदी, शिवचरण चौधरी, नीरज मिश्र, चन्द्रेश सिंह, शिवकुमार यादव, बच्चा सिंह, देवेश पाण्डेय, राकेश मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे। देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

कौलापुर में बच्चों को मिड डे मील का खाद्यान हुआ वितरण


भदोही गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौलापुर में शुक्रवार को बच्चों को मिड डे मील का अनाज वितरित किया गया। इस विद्यालय में कुल 133 छात्र पंजीकृत है। जिनको अनाज वितरण किया जाना है।कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए प्रतिदिन 20 बच्चो को अनाज वितरित किया जाता है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। जिसमें प्रति बच्चों को 3 किलो 800 ग्राम गेहूं और 7 किलो 600 ग्राम चावल वितरण किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 133 बच्चे पंजीकृत है। सभी बच्चों को अनाज वितरण किया जाना है। इस मौके पर कोटेदार रवि मिश्रा, उषा शुक्ला प्रदुम बबीता, प्रतिमा पाण्डेय कनक समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

विधायक विजय मिश्र के समर्थन में उतरा हिन्दू संगठन।


भदोही। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मोहित मिश्रा और सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर ब्राह्मण समाज विजय मिश्रा ज्ञानपुर विधायक पर लगे गुंडा एक्ट के खिलाफ जिला अधिकारी भदोही राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में यह मांग किया गया है की यह विरोधियों के द्वारा खड़यांत्र रचा गया है जिसमें विधायक जी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फंसाने का काम किया जा रहा है इस खड़यंत्र का पारदर्शी तरीके से जांच कराया जाए उसके बाद उचित कार्यवाही हो उपस्थित पदाधिकारियों में गणेश तिवारी, मोहित मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, निर्भय तिवारी, अजय दुबे आदि समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ