भव्य राम कथा का आयोजन 5 फरवरी से


भक्तिजन जागृत अभियान संस्था द्वारा भव्य श्री राम कथा का आयोजन 5 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया।जिसके श्री रामकथा वाचक विद्या भूषण पाण्डेय जी है।यह श्री रामकथा 5 फरवरी से समय 4 बजे से 8 बजे तक चलेगा।कथा का स्थान नागनाथ स्वामी समर्थ मंदिर,चारभुजा मार्केट के पीछे ,दिवा स्टेशन के नजदीक होगा।जिसकी जानकारी हमे आयोजक गौरीशंकर पटवा जी ने दी।

पत्रकार व समाज सेवी अंकित पाण्डेय की जीवनी


उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के आदर्श कोतवाली गोपीगंज के अंतर्गत ग्राम सभा कौलापुर के निवासी स्व पंडित रामराज पाण्डेय के नाती व पंडित विनोद कुमार पाण्डेय के सुपुत्र अंकित पांडे का जन्म 20 सितंबर 1993 रविवार के दिन हुआ था। बचपन में इनका नाम विकाश था लेकिन बाद में इनका नाम अंकित पाण्डेय हो गया लोग इन्हें घर पर प्यार से बऊ भी बुलाते थे ।कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई श्री महावीर सरस्वती शिक्षा मंदिर कौलापुर में ही हुई ।उसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई बसगोती मवैया द्वारा, ग्रेजुएशन की शिक्षा अमृत गंगा डिग्री कॉलेज कटहरा द्वारा मिली ।और साथ ही साथ डीएलएड की शिक्षा विद्या पब्लिक के प्रधानाचार्य द्वारा एनआईओएस द्वारा प्राप्त हुई। 2010 में श्री महावीर सरस्वती शिक्षा मंदिर कौलापुर में 1 वर्ष तक अध्यापन किए ।उसके बाद विद्या पब्लिक में ,आर के शिक्षण संस्थान में, उसके बाद A.K कोचिंग सेंटर की शुरुवात की। जिसमे इनका उद्देश्य निशुल्क शिक्षा ,निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,बच्चो को प्रोत्साहन करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देना आदि का कार्य करने लगे ।बाद में इन्हें शुभम मिश्रा के द्वारा मानस समाज सेवा समिति का डीघ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में मानस समाज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा द्वारा इन्हें जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।इस प्रकार ये अपना समय समाज सेवा पत्रकारिता में लगा दी ।जिसमें इन्होंने लाइव हिंदुस्तान समाचार, क्राइम पाइंट न्यूज़ ,लाइव 24 न्यूज, हिंदी समाचार,राइप न्यूज,द फेस आफ इंडिया इत्यादि काम किए ।उसके बाद इनके मन मे समाज सेवा और करने का मन किया तो इन्होंने सावन महीने में बाबा पांडवा नाथ कांवरिया सेवा समिति के तत्वाधान में निशुल्क कांवरियों के लिए भोजन नास्ता,दवा आदि की शुरुवात की।इसी दौरान इन्होंने A.K विडयोग्राफी व फोटोग्राफी की भी शुरुआत की।गरीब लोगों की मदद करने के लिए सदैव खड़े रहते हैं। इसी बीच इन का विवाह कंसरायपुर के निवासी स्व शेषनाथ दुबे की पुत्री रोशनी से हो गया। बीच में इन्हें फिर मुंबई आना पड़ा ।मुम्बई में आने के बाद APB न्यूज की शुरुवात की
।मुम्बई व अपने निवास स्थान कौलापुर में अपने माता जी के नाम से इन्होंने एक एजेंसी की भी शुरुवात की जिसका नाम उन्होंने माँ प्रेमा देवी इंटरप्राइजेज रखा। अंकित पाण्डेय बड़े ही नेक ,साफ दिल के ,माता पिता का सम्मान करने वाले ,व सभी धर्मों में विश्वाश रखने वाले हैं।और एक अनोखी बात की ये अपना जन्म दिवस भी समाज के हित में मनाते है ।पर्यावरण को देखते हुए ये अपने जन्म दिवस पर उतने ही वृक्ष लगाते है।अंकित पाण्डेय मंदिर में पूजा करने के भी बहुत शौकीन है ज्यादातर वो माँ विंध्यवासिनी के दरबार मे हाजिरी लगाते है।अंकित पाण्डेय को केवल एक ही दुख था उनका अपना कोई भाई नही था ।लेकिन आज अपने समाज सेवा या उनके परिश्रम से उनके कितने भाई हैं जिसकी कोई गिनती नही हैं।अंकित पाण्डेय ये सब जो भी कार्य करते है उसका कभी घमण्ड भी नही करते।लोग कहते भी है कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे है।फिर भी वो कहते है कि सब माँ विंध्यवासिनी व मेरे माता पिता मेरे चाहने वालो के आशीर्वाद से संभव हो पाता है।उनका मानना है कि जब हम लोगो की भलाई करेंगे तो ईश्वर हमारे साथ क्यों बुरा करेंगा।

प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।

भदोही। अभोली ब्लाक के दशवतपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को प्रधान संघ के अभोली ब्लाक अध्यक्ष जगदम्बा शुक्ल ने किया।
इस प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें सम्मिलित होती है। उद्घाटन करने के बाद जगदम्बा शुक्ल ने कहा कि खेलों से आपसी प्रेम व भाईचारा बढता है तथा साथ में प्रतिभाओं का विकास होता है। खेल में हमेशा सद्भावना होनी चाहिए। क्योकि हार और जीत तो खेल का अभिन्न अंग है। जीतने वाले से ज्यादा हारने को सीख मिलती है जिससे आगे के खेलों में गलतियों को सुधार कर और निखार लाया जा सके। इस मौके पर पन्नालाल यादव, हर्षवर्धन बिन्द, अवधेश बिन्द के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।