मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 20जुलाई ठाणे महा नगर पालिका परिसर में कोरोना कोविद 19 के बढ़ते संक्रमण और भविष्य के संगरोध केंद्र में डॉक्टरों की आवश्यकता को देखते हुए, आयुक्त विपिन शर्मा ने कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल, मुंबई के तहत आने वाले निजी डॉक्टरों की सेवाओं को हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
वर्तमान में, कोरोना कोविद 19 की व्यापकता बढ़ रही है और नगर निगम द्वारा वार्ड समिति स्तर पर संगरोध केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह, भविष्य में भी इसी तरह की सुविधाएं बनाई जाएंगी।
इसके लिए बड़ी संख्या में डॉक्टरों की आवश्यकता होगी। इसलिए, इन सेवाओं को प्राप्त करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मनपा आयुक्त ने वार्ड समितियों के सहायक आयुक्तों को निजी डॉक्टरों की सेवाओं का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया है।इसी तरह और सभी सहायक आयुक्तों को नमूने दिए गए हैं, तथा संबंधित वार्ड समितियों के सहायक आयुक्तों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार निजी डॉक्टरों की सेवाओं का अधिग्रहण किया है ।इसी तरह टीएमसी मुख्यालय को सूची प्रस्तुत करने का आदेश मनपा आयुक्त विपिन शर्मा द्वारा दिया गया।
Category: Uncategorized
जंभली नाका पर अनधिकृत 250 हाथ ठेले मनपा ने हटाए
मुंबई ठाणेसंवाददाता सतीश चौहान ,20जुलाई आज ठाणे महानगरपालिका की ओर से, नूपुर वार्ड समिति के तहत जंभाली नाका मुख्य सब्जी बाजार, कलवा नाका, हजुरी, जवाहरबाग में 250 से अधिक अनधिकृत ठेले और ठेले वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। 11 दुकानों के साथ पांच टेम्पो आइटम जब्त किए गए थे, जो सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते थे। ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
ठाणे शहर में हॉटस्पॉट और शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में लॉकडाउन का सख्त कार्यवाही करने की शुरुआत पालक मंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर की गई है । उस पृष्ठभूमि पर आज , मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने सभी सर्कल उपायुक्तों और सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया था कि वे हॉटस्पॉट्स और प्रतिबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती से करें।
अवैध फेरी वालों को हटाने की मुहिम के अन्तर्गत , कल दोपहर 1 बजे से 9 बजे तक नौपाड़ा वार्ड समिति के तहत अनधिकृत ठेला मालिकों और पैदल चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। इस ऑपरेशन में, जांबली नाका मुख्य सब्जी बाज़ार क्षेत्र, कलवा नाका, हजुरी, जवाहरबाग में 250 से अधिक अनधिकृत ठेले और पैदल चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सामान के साथ पांच टेम्पो जब्त किए गए। सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 11 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही 7 ठेले भी तोड़े गए। उपायुक्त संदीप मालवी और नौपाड़ा वार्ड समिति की सहायक आयुक्त प्रणाली घागन ने अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते की मदद से कार्रवाई की।
ठाणे मनपा आयुक्त ने इस कार्रवाई को लॉकडाउन के अंत तक जारी रखने का आदेश दिया है इसी तरह लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
–
ठाणे में संक्रमित बाहुल्य क्षेत्रों में संचार बंदी 31जुलाई तक
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 19जुलाई ठाणे मनपा परिसर में इस जुलाई के माह में तीन वार संचार बंदी लागू की गई है ।आज ही ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में फिर से 31 जुलाई तक के लिए संचार बंदी सख्ती से लागू की है ।इसके पूर्व इस माह में एक जुलाई से 11जुलाई तथा द्वितीय चरण में 19जुलाई के शाम पांच बजे तक प्रभावी थी । इसके बाद आज तीसरा चरण ठाणे में आज शाम पांच बजे से 31जुलाई तक संचार बंदी का रहेगा ।
बताए जाता है कि ठाणे में एक बार फिर राज्य सरकार के आदेश से कुछ नियमित क्षेत्रों में तालाबंदी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में संक्रमण रोगी की संख्या लगभग 16हजार तक पहुंच गई है। ठाणे शहर में प्रतिदिन 400 संक्रमित मरीज रोजाना निकलने का औसत है।
कुछ क्षेत्रों में एक इमारत या सोसाइटी से ही दर्जनों मरीज निकल रहे हैं। दूसरी तरफ ठाणे में कोराना से मरने वालों की संख्या 500से ऊपर हो गई है ।इसलिए यह संचार बंदी भारी विरोध के बाद फिर से इस माह में तीसरी बार लगाई गई है ।
ठाणे शहर में जिन क्षेत्रों में संचार बंदी लगाई जा रही है, उनमें कलवा प्रभाग समिति, चेयुलकर रोड , चिंचपाड रोड, मानव मंदिर सोसायटी, अब्दुल हमीद रोड, कलवा शिवाजी नगर , रेलवे ट्रैक उत्तर तथा दक्षिण रेलवे ट्रैक पश्चिम में सेवाएं तालाब इसी तरह कलवा में विताबा ,ठाणे बेलापुर रोड ,मुंब्रा में महावीर नगर ,मुब्रा बाय पास जंक्शन, आयकॉन अस्पताल ,,संतोष नगर पार्ट, मुंब्रा स्टेशन ,अमृत नगर पार्ट 6, डी माल , तुहरा टेक्सटाइल ,,मुस्कान बिल्डिंग, इंडियन इंग्लिश उर्दू हाई स्कूल, गरीब नवाज चाल, कादरी मशिड बा मदरसा प्रमुख है ।
इसी तरह से परिमंडल दो, में नौपाड़ा कोपरी प्रभाग समिति में चांदनी कोलीवाडा पार्ट वन, गणेश मंदिर कामाक्षी अपार्टमेंट मैत्रेय पार्क गंगोत्री सोसाइटी पार्शिवाड़ी, इसके अलावा आनंद नगर कॉलोनी ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे दादाजी कोंडदेव स्टेडियम फायर ब्रिगेड रोड खार टन रोड चांदनी बंदर रोड आदि हैं ।
इसके अलावा भी वागले स्टेट में रामनगर पार्ट 6,जुना गांव वागले इस्टेट , सप्ते डेकोरेशन, किशन नगर पार्ट 8, तानसा पाइपलाइन, पलवल नगर पार्ट 9, सिद्ध इंडस्ट्रीज प्लाजा, कामगार कॉलोनी, रत्नाबाई कंपाउंड, सावरकर नगर, रावड़ी मस्जिद कब्रिस्तान, सबीना अपार्टमेंट, देव कृपा सोसाइटी ठाकरे उद्यान नरेंद्र बल्लाल मार्ग, डायमंड कंपनी विवियाना मॉल आदि क्षेत्रों में आगामी 31 जुलाई तक सख्ती से संचार बंदी लागू की गई है।
जाम्भली नाका में 75अवैध फेरी वाले हटाए गए
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 19जुलाई , ठाणे शहर के मध्य में स्थित जाम्भली नाका में अवैध रूप से कब्जा जमाए 75 फेरी वालों को ठाणे मनपा के अतिक्रमण विभाग के दस्ते ने तोड़क कार्यवाही के अन्तर्गत आज हटा दिया ।
यह कार्यवाही ठाणे मनपायुक्त विपिन शर्मा के मार्ग दर्शन में की गई ।इस अवसर पर नौपाड़ा पुलिस निरीक्षक सोमवंशी ,सहायक आयुक्त प्रणाली धोंगे ,पटोले के साथ 50अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे ।इस परिसर में सामाजिक अंतर का पालन नहीं किए जाने पर चार दुकानों को भी आज सील किया गया है ।
बताया जाता है कि इन अवैध फेरी वालों के कारण यहां संक्रमण फैल रहा था ।इस क्षेत्र में ये अवैध फेरी वाले पूर्व में भी कई बार हटाए गए हैं | इसके बाद भी यहाँ ये अविधे रूप से अपना कारोबार करते रहते हैं | यह क्षेत्र ठाणे के अति बाहुल्य संक्रमित क्षेत्र में गिना जाता है | इन सब्जी वालों के कारन गन्दगी के यहाँ अंबार लगे रहते हैं |
ठाणे में आज कोरोना के 342 मामले ,1277 स्वस्थ होकर घर लौटे
मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश18 जुलाई ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए फिर 342 मामले सामने आये हैं | कल 17 जुलाई को भी 342 ही संक्रमित पाए गए थे | आज ठाणे में सबसे अच्छी खबर यही है कि आज ठाणे के विभिन्न अस्पतालों से पहली वार 1277 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं | ठाणे में इस समय आज के नए स्वस्थ होने वाले आंकड़े के साथ यह दर अब 64 प्रतिशत हो गई है |
अब तक ठाणे में जहाँ 547 लोगों की मौत हुई है | आज ही ठाणे मनपा परिसर में 10 लोग कोरोना के कारण मौत का शिकार हुए हैं |
उधर ठाणे में कोरोना से अब तक 9 हजार 645 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं | जब कि ठाणे में अब तक कुल संक्रमितों की तादात आज 15 हजार 516 हो गई है | इसमें से 64 फीसदी रोगी ठीक भी हो गए हैं |
ठाणे मनपा परिसर में स्थित अस्पतालों में वर्तमान में 5324 लोगों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है | ठाणे मनपा के अस्पतालों से 17 जुलाई तक 67616 रक्त के नमूने जाँच भेजे गए हैं |
ठाणे मनपा आयुक्त शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया
मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 18जुलाई ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने आज ठाणे के विभिन्न इलाकों का दौरा किया ।इसमें वर्तक नगर शिवाई नगर ,गणेश नगर , म्हाडा कॉलोनी , येवूर और उपवन ,आनंदी बाईं जोशी स्वास्थ केंद्र में साफ सफाई केंद्रों का अवलोकन किया ।इसके साथ ही बुखार सर्वे केंद्र का निरीक्षण भी किया ।
इस मौके पर उनके साथ स्थानीय नगर सेविका रागिनी बेरों शेट्टी और समाज सेवक भास्कर बेरों शेट्टी भी थे ।
उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा आयुक्त विगत एक सप्ताह से ठाणे में विभिन्न इलाकों में साफ सफाई और अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं ।आज उनके साथ मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरबदे उप आयुक्त संदीप मालवी ,अशोक बुर पुले और महेश रजाधरकर भी थे ।
ठाणे मनपा आयुक्त शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया
मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 18जुलाई ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने आज ठाणे के विभिन्न इलाकों का दौरा किया ।इसमें वर्तक नगर शिवाई नगर ,गणेश नगर , म्हाडा कॉलोनी , येवूर और उपवन ,आनंदी बाईं जोशी स्वास्थ केंद्र में साफ सफाई केंद्रों का अवलोकन किया ।इसके साथ ही बुखार सर्वे केंद्र का निरीक्षण भी किया ।
इस मौके पर उनके साथ स्थानीय नगर सेविका रागिनी बेरों शेट्टी और समाज सेवक भास्कर बेरों शेट्टी भी थे ।
उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा आयुक्त विगत एक सप्ताह से ठाणे में विभिन्न इलाकों में साफ सफाई और अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं ।आज उनके साथ मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरबदे उप आयुक्त संदीप मालवी ,अशोक बुर पुले और महेश रजाधरकर भी थे ।
मनमाने बिल लेने पर अस्पतालों पर शिंकजा,टीएमसी वसूलेगी 27लाख
मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान,18जुलाई ठाणे मनपा प्रशासन अब कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों द्वारा भर्ती मरीजों से निर्धारित दरों से अधिक मनमाने बिल लेने पर शिंकजा कसने जा रही है ।
ठाणे मनपा के आयुक्त विपिन शर्मा ने आज कोराना का उपचार कर रहे मरीजों से अधिक बिल वसूलने के मामले में कदम उठाते हुए इन अस्पतालों के व्यवस्थापकों को नोटिस देने का आदेश टीएमसी प्रशासन को दिया है । इस प्रकरण में करीब 15 कोरोना अस्पतालों ने , 27लाख रुपए 196मरीजों से जो अधिक बिल द्वारा लिए गए हैं। वह राशि इन अस्पतालों को वापस लौटना होगी ।इस तरह मनपा 15निजी अस्पतालों से अब 27लाख रुपए वसूलेगी ।
इस मामले में आज ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने मनपा के मुख्य लेख परीक्षक किरण तावड़े को विशेष दस्ता बनाने का आदेश दिया था ।
इसके बाद ठाणे मनपा के लेख विभाग ने 15 निजी अस्पतालों द्वारा लिए गए बिलों का अवलोकन किया था ।इसके बाद 1752 उपभोक्ताओं के नाम सामने आए थे ।जिसमें 486 लोगों से अधिक बिल वसूलने का मामला स्पष्ट हुआ था ।इसके उपरांत फिर उसमें से कुल 196अस्पतालों के बिल में व्यवस्थापकों द्वारा 27लाख रुपए अधिक लिए गए थे ,यह स्पष्ट हुआ है ।अब यह अधिक राशि वापस करने के लिए ठाणे मनपा प्रशासन कथित अस्पतालों को नोटिस जारी करने वाली है ।
ठाणे में आज कोराना के 342मामले ,14 की मौत
मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 17जुलाई ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना वायरस के नए 342 मामले सामने आए हैं। जबकि आज ठाणे में कोरोना के कारण 14 लोगों की मौत हुई है। ठाणे शहर में आज 342 संक्रमित मिलने के बाद कुल कोरोना संक्रमित ओं की संख्या अब 14,761हो गई है ।
ठाणे में स्वस्थ होने मरीजों का प्रतिशत 56 हो गया है ।ठाणे में कोरोना के चलते आज खोपट क्षेत्र से एक इमारत से 9 परिवारों को स्थानांतरण किया गया है।
आज ठाणे में 87 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। ठाणे में अब तक कुल 8368 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं ।
ठाणे में कोराना के कारण अब तक 537लोगों की मौत हुई है ।जबकि ठाणे मनपा परिसर में अलग अलग अस्पतालों में 6269लोगों का कोरोना पर उपचार किया जा रहा है ।
बीजेपी ठाणे में लॉक डाउन के विरोध में ,डावखरे मिले आयुक्त से
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 17जुलाई ठाणे बीजेपी अब 19जुलाई से बड़ाए जा रहे संभावित लॉक डाउन के विरोध में खुलकर सामने आ गई है ।आज ठाणे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, विधायक निरंजन डावखरे ने इस संदर्भ में मनपा आयुक्त विपिन शर्मा से भेंट भी की ।इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता विधायक संजय केलकर भी साथ में थे ।
इस प्रतिनिधि मंडल में बीजेपी समूह नेता संजय बाघुले और पार्षद भारत चव्हाण भी थे ।
बीजेपी अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे ने बताया कि ठाणे में 1जुलाई से 11जुलाई तथा इसके उपरांत फिर 12जुलाई से 19जुलाई तक लगातार ही यह लॉक डाउन में वृद्धि की गई ।इसके चलते जनता रोज काम में आने वाली जरूरी चीजों के लिए भी तरस गई है ।कई बार तो आम आदमी को दूध भी नहीं मिल पाता है ।इसी तरह से करीब तीन सप्ताह में घर का राशन भी कई साधारण लोगों के पास समाप्त हो गया है ।
उन्होंने कहा कि मुंबई के कई इलाकों में साम विषम खुलने वाली दुकानों मर्यादित कर्मचारियों द्वारा चलाई जा रही है ।इधर ठाणे में प्रतिदिन कमाने वाले लोगों की आजीविका के सामने संकट उपस्थित हो गया है ।इसी तरह से आम जनता में भी आक्रोश व्याप्त है ।उन्होंने कहा कि कोरोना पर रोक लगाने के लिए लॉक डाउन ही एकमात्र विकल्प नहीं है ।इसलिए यदि 19जुलाई के बाद यदि ताला बंदी फिर बड़ाई गई तो ठाणे बीजेपी आंदोलन की भूमिका अपनाएगी ।