लॉक डाउन में आटोरिक्शा की चोरी ,1गिरफ्तार


मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 30जुलाई ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कसारवाडावली पुलिस थाने परिसर में लॉक डाउन का फायदा उठाकर एक ऑटो रिक्शा की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ऑटो रिक्शा बरामद किया है। इस आटोरिक्शा की कीमत एक लाख बताई गई है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को रात को 10:00 बजे के दरम्यान उक्त आटोरिक्शा साईं नगर सर्विस रोड पर पार्क किया हुआ था। ,उसी रात को वह रिक्शा चोरी हुआ था। इसके उपरांत संबंधित पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी।
स्थानीय पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार और सहायक पुलिस निरीक्षक सागर जाधव के मार्गदर्शन में उक्त ऑटो रिक्शा को खोजने के लिए एक टीम बनाई गई थी।
29 जुलाई को पुलिस को यह आटोरिक्शा मिला ।इसके बाद पुलिस ने आरोपी 23वर्षीय संतोष नारायण पाटील को रिक्शा चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष पाटील एक बेरोजगार युवक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठाणे में आज कोरोना के 277 मामले स्वस्थ होने की दर 72%


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 30जुलाई ठाणे में आज कोरोना के नए 277 मामले सामने आए हैं। जबकि ठाणे में अब कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 72% हो गई है।
ठाणे में आज 409 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अब तक 13हजार 309मरीज स्वस्थ भी हो चुके है ।
यह रिपोर्ट दर्शाती है कि ठाणे में अब संक्रमितों से दोगुनी स्वस्थ होने वालों की संख्या हो गई है ।
ठाणे में अब तक संक्रमितों की संख्या 18हजार 714है ।इसमें से 13हजार 309लोग स्वस्थ हुए हैं ।
ठाणे में आज कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है जबकि ठाणे में अब तक कोरोना संक्रमण से 608 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। जबकि ठाणे में 4797 लोगों का कोरोना पर उपचार हो रहा है ।

मनमाने बिल वसूलने वाले कोविद अस्पतालों पर कार्यवाही हो ,महापौर म्हस्के


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29जुलाई ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में कोविद 19 का उपचार करने वाले कुछ निजी अस्पताल मरीज है जो मनमाने बिल वसूल कर रहे हैं इन अस्पतालों में ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का लाभ भी संबंधित लोगों नहीं मिल पा रहा है ।ठाणे महापौर नरेश म्हस्के ने आयुक्त विपिन शर्मा को दिए पत्र में कहा है कि ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए।

ठाणे महापौर म्हस्के का कहना है कि मनपा क्षेत्र में मनमाने ढंग से काम करने वाले कुछ निजी अस्पतालों के खिलाफ आपके सख्त रुख के लिए बधाई। यह रवैया यकीनन उन निजी अस्पतालों पर दबाव बनाएगा जो मनपा के नियमों का पालन नहीं करते हैं और साथ ही सरकार पर अत्यधिक बिलों का आरोप लगाते हैं, और मरीजों को लूटते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ निजी अस्पताल कोविद युद्ध कक्ष के साथ-साथ स्थानीय स्वास्थ्य सेवा को सूचित किए बिना कोविद रोगियों की भर्ती कर रहे हैं।इसके लिए ठाणे मनपा ने शहर के सभी अस्पतालों को नियंत्रित करने और रोगियों को बेहतर सेवाएं और अस्पताल प्रदान करने के लिए कोविद वार रूम शुरू किया है।

यह भी देखा गया है कि कुछ निजी अस्पताल सरकार के नियमानुसार महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में सभी राशन कार्ड धारकों को शामिल नहीं करते हैं। प्रशासन को सभी निजी अस्पतालों के खिलाफ समान रूप से सख्त रुख अपनाने की आवश्यकता है क्योंकि गरीब रोगियों को इसका लाभ नहीं मिलता है क्योंकि इनमें से कई अस्पताल छिपे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप रोगियों से अनुचित बिलिंग होती है। यह कार्रवाई उन निजी अस्पतालों के खिलाफ की जानी चाहिए जो सरकार को नियमानुसार मरीजों को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का लाभ नहीं देते हैं और इन सभी स्थितियों की निगरानी के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए।

उथलसर क्षेत्र में दुकानदारों पर कोविड-19 की जांच कराने का दबाव


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29जुलाई ठाणे शहर की उथलसर क्षेत्र में तमाम दुकानदारों पर कोविड-19 का टेस्ट चलाने का महानगर पालिका द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। ठाणे मनपा में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक सुभाष देसाई ने यह आरोप लगाते हुए कहा है, कि इन दुकानदारों पर दबाव डाला जा रहा है कि यदि उन्हें दुकाने शुरू करना है तो उसके पूर्व 2800 रुपएका को भी परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।
एनसीपी के पार्षद सुभाष देसाई ने महानगर पालिका के आयुक्त विपिन शर्मा को लिखे एक पत्र में कहां है कि लॉकडाउन में यह सभी दुकाने पिछले 4 माह से बंद पड़ी और उनकी आमदनी शून्य हो गई है। इस दृष्टि से इन्हें इतना महंगा परीक्षण कराना मुनासिब नहीं है। इसलिए इन्हे कोविद परीक्षण से राहत देने की कृपा की जाए।वैसे भी किसी व्यक्ति को यदि संक्रमण की परेशानी है तो इसके लिए सभी को परीक्षण करना उचित नहीं है। इसलिए उथलसर क्षेत्र में कोविड-19 परीक्षण कराना बंधन कारक नहीं होना चाहिए ।

श्री माँ बालनिकेतन हाई स्कूल-कोपरी का सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम

मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29जुलाई ठाणे पूर्व में स्थित श्री मां बाल निकेतन हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी सौ प्रतिशत ही रहा है। श्री माँ बलनिकेतन हाई स्कूल-कोपरी , ठाणे-पूर्व, जो चालीस साल पहले श्री तारा माँ द्वारा बहुजन समाज की शिक्षा के लिए स्थापित किया गया था,पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस स्कूल का परीक्षा (एसएससी) में 100 प्रतिशत परिणाम मिला है।

इस स्कूल के प्रबंधकों के अनुसार इस सराहनीय परिणाम की परंपरा स्कूल की स्थापना के बाद से जारी है। इस साल कुल 159 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से सभी छात्रों ने उच्च अंक हासिल किए हैं। इनमें से 111 छात्रों को डिस्टिंक्शन ग्रेड और 32 छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं।
श्री मां बालनिकेतन हाई स्कूल की कनिष्क कटारिया और आकांक्षा बोरोले को 97% अंक मिले, जबकि दुर्गेश गायकवाड़ – 95.8%, मैथिली देसाई – 95.2%, प्रणव महादिक – 95% और गायत्री, मिथिल, श्रिया और आशना को 93-94% अंक मिले। सफलता संपादित की गई है। स्कूल के प्राध्यापक के साथ-साथ स्कूल के प्राध्यापक ने इन मेधावी छात्रों को बधाई दी है जिन्होंने स्कूल की स्थापना के बाद से इस सराहनीय परिणाम की उज्ज्वल परंपरा को बनाए रखने में योगदान दिया है।

पुल के नीचे पढ़कर भी दशरथ को 10 वीं कक्षा में 66% अंक मिले


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29 जुलाई  दो साल पहले, सिग्नल स्कूल के दो छात्रों ने दसवीं कक्षा के परिणामों में शानदार सफलता हासिल की थी। इस वर्ष भी स्कूल का एक छात्र दसवीं कक्षा में था। दशरथ बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में सड़क पुल के नीचे रहकर भी वह लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
समर्थ भारत व्यासपीठ और ठाणे मनपा, सिग्नल स्कूल के बीच एक संयुक्त उद्यम पांच साल पहले तीन-लेन नाका पुल और महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासियों के बच्चों के लिए शुरू किया गया था। दो साल पहले, इस स्कूल के दो छात्रों ने 10 वीं पास की थी। सिग्नल स्कूल के छात्र दशरथ जलिंदर पवार ने मैट्रिक की परीक्षा 66% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। दशरथ पवार को आज महापौर नरेश म्हस्के, ठाणे मनपा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष विकास रेपले, शिक्षा आयुक्त मनीष जोशी द्वारा सम्मानित किया गया ।
दशरथ जलिंदर पवार के माता और पिता कई वर्षों से सिग्नल पर फूल गजरा बेच रहे हैं। सिग्नल स्कूल शुरू होने के बाद दशरथ ने स्कूल में प्रवेश किया। बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में स्कूल खत्म करने के बाद, दशरथ ने अपने माता-पिता को गजरा बेचने में मदद करके 10 वीं कक्षा में देर रात तक पढ़ाई करके 66% अर्जित किया। अब से, वह तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं ,और इस संबंध में, समर्थ भारत विश्वविद्यालय भी उनकी भविष्य की उच्च शिक्षा के लिए उनका समर्थन करेगा।
सिग्नल स्कूल प्रोजेक्ट हेड आरती परब, शिक्षक प्रियंका पाटिल, संगीता एला, सुप्रिया कर्णिक, पूर्णिमा करंदीकर, सुमन शवाले, श्रीमती मैडम अवाचत की मदद से, दशरथ इस शैक्षणिक उपलब्धि को हासिल करने में सक्षम हो सके ।

ठाणे में आज कोरोना के 288मामले ,स्वस्थ होने की दर 71प्रतिशत


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29जुलाई ठाणे में आज कोरोना के नए 288मामले सामने आए है ।इसके उपरांत अब ठाणे शहर में संक्रमितों की संख्या 18हजार 437हो गई है ।
लेकिन इसके बाद भी ठाणे में स्वस्थ होने के दर अब 71प्रतिशतहो गई है ।
ठाणे में कुल 18,437में से 12हजार 900 मरीज ठीक भी हो गए हैं । ठाणे में आज ही 385 मरीज स्वस्थ हुए है ।
ठाणे में आज फिर 9लोगों की मौत इस संक्रमण से हो गई है ।अब तक 598 लोग कोरोना संक्रमण से मारे गए हैं ।
ठाणे में 4939 लोगों का कोरोना पर उपचार किया जा रहा है ।

नारपोली में दो चोरी के मामले में 17लाख का सामान बरामद ,3गिरफ्तार


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29जुलाई ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी के नारपोली पुलिस ने दो अलग -अलग चोरी के संगीन मामलों में करीब 17लाख 30हजार 644का चोरी का सामान बरामद कर कुल 3आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 8जुलाई 2020को भिवंडी के काबे गांव में किरण विष्णु हजारे के गोदाम से शाम साढ़े सात बजे के दरम्यान अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर मायक्रो मेक्स कंपनी के मोबाइल ,लैपटॉप ,आदि सहित 11लाख 95हजार 184रुपए का सामान चुरा लिया था ।इसकी सूचना पुलिस को सुबह 9जुलाई को दस बजे दी गई थी ।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिन्दे और रविन्द्र माले के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम ने 21जुलाई को झारखंड निवासी वसई में रहने वाले 42वर्षीय आलम मंटू शेख को गिरफ्तार कर आठ लाख 34हजार 644रुपए कीमत के छ लैपटॉप ,146मोबाइल ,8ब्लूटूथ और पांच टैबलेट बरामद किए ।
इसी तरह 22जुलाई को भिवंडी में कामतघर परिसर में स्वर्णा मिलिंद गिरिकर के फ्लैट से शाम साढ़े 7से नौ बजे के मध्य 13लाख 21हजार के सोने के आभूषण किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गए थे ।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मलोजी शिन्दे और रविन्द्र वाणी के नेतृत्व में पुलिस ने धुले निवासी 21वर्षीय प्रतीक तुषार माने और धुले के ही ,हेमंत सैदाने को गिरफ्तार कर आठ लाख 96हजार और नगद 55हजार राशि भी बरामद की है ।

ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई महाराष्ट्रकब खुलेगा बन्द पड़े कोठारी हॉस्पिटल का ताला ? स्थानियजनों ने की मुख्यमंत्री से की मांग



दक्षिण मुम्बई के शिपीटैंक क्षेत्र स्थिति कोठारी हॉस्पिटल को बंद हुऐ 10 वर्ष बीत चुके है जिसे इस क्षेत्र के स्थानीय नागरिक को इलाज के लिये महंगे हॉस्पिटल जैसे रिलायंस और सेफी में जाना पड़ रहा है अन्यथा जे जे और नायर हॉस्पिटल में भीड़ में जाकर इलाज करना पड़ता है ये कोठरी हॉस्पिटल यहां के गरीब मध्यम वर्गीय परिवार के चिकित्सकिय आवश्कताओ को पूरा करता था इसके बन्द होने से स्थानीय जनों को असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है इस कठिन कोरोना काल मे स्थनीय जनों को इस हॉस्पिटल की कमी खाल रही है चिकित्सा के क्षेत्र में आतंक बने कोरोना के मरीजों का इलाज और आइसोलेशन सेंटर बनाया जाता तो जनता को सुविधा मिलता देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ शिव दिनेश शर्मा घाटकोपर मुंबई

ठाणे में आज कोरोना के 191 मामले ,9 की मौत


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 28 जुलाई ठाणे में आज कोरोना के नए 191 नए मामले सामने आये हैं | इसके बाद अब ठाणे में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 149 हो गई है | जबकि ठाणे में आज कोरोना के संक्रमण से 9 लोगों की मौत हो गई है | ठाणे मनपा परिसर में अब तक कोविद 19 के वजह से 589 लोगों की मौत हुई है |
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र मै आज कोरोना के जो नए मरीज मिले हैं | उनमें से माजीवाड़ा में 29 ,वर्तक नगर में 22 ,लोकमान्य नगर में 35 ,नौपाडा कोपरी विभाग में 21 ,उथलसर में 23 ,वागले इस्टेट में 8 ,कलवा विभाग में 29 ,मुम्ब्रा में 2 और दिवा में 15 संक्रमित मिले हैं |
ठाणे में आज कोरोना के संक्रमण से 428 लोग मुक्त हुए हैं | इस तरह से ठाणे में कुल 18 हजार 149 संक्रमितों में से 12 हजार 515 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं |
ठाणे में अभी भी 5045 मरीजों का कोरोना पर उपचार किया जा रहा है |