जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिकित्सक ने उठाया सवाल।


भदोही। शासन प्रशासन भले स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सक्रियता दिखाती है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जहां पर लापरवाही और मनमानी का खुलेआम खेल देखने को मिलता है। शुक्रवार को जंगीगंज में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऐसा नजारा दिखा जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम धज्जियां उडाते देखी गई। मरीज एक दुसरे से सट कर खडे होकर दवा के लिए लाइन लगाये थे। स्वास्थ्य केन्द्र पर बिजली तो है लेकिन पंखा नही चल रहा था। सैनिटाइजर इत्यादि की भी व्यवस्था नही है। इस बाबत जब स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डा आरसी यादव से बात की कई तो उन्होने अपने विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए
बताया कि इस केन्द्र पर जो कोविड -19 को लेकर सुविधा होनी चाहिए वह नही है। कहा कि इस केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र से मरीज आते है जिनके संक्रमण की संभावना अधिक है। इसके लिए विभाग को बताया गया है लेकिन सुविधायें नही उपलब्ध कराई गई है। डा यादव ने कहा कि खुद हम लोगो को पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क नही उपलब्ध है। यहां सैनिटाइज की सुविधा नही है फिनायल का उपयोग करके सफाई कराई जाती है। डा ने खुद विभाग की सवाल उठाते हुए कहा कि नियत समय सैनिटाइज की सुविधा होनी चाहिए जो नही है। क्योकि मरीजों की संख्या को देखते हुए संक्रमण से इन्कार नही किया जा सकता है। डाक्टर ने कहा कि हम लोग ईलाज करे कि शिकायत?
डीघ ब्लाक के स्वास्थ्य प्रभारी डा गुलाब यादव ने बताया कि सैनिटाइटर की व्यवस्था केवल चिकित्सकों के लिए है न कि मरीजों के लिए। अब यहां सवाल पैदा होता है कि आखिर मरीजों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? जबकि सरकार लोगों को सैनिटाइजर के लिए प्रेरित कर रही है और यहां चिकित्सक साफ साफ कह रहे है कि सैनिटाइजर की सुविधा मरीजों के लिए नही है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

भदोही जिला कलेक्ट्रेट में खुलेआम उड रही है नियमों की धज्जियां।


भदोही। सरकार भले ही कोई नियम कानून इसलिए बनाती है लोग इसका पालन करते हुए अच्छा माहौल और सही से कार्य करेंगे। लेकिन यह बात कही कही केवल छलावा मात्र लगता है और लोग खुलेआम नियम की धज्जियां उडाते देखे जाते है। लेकिन जिम्मेदार लोग इन पर जैसे कोई ध्यान नही देते और मनमानी और लापरवाही करने का मनोबल बढता रहता है।
भदोही जिले के जिला कलेक्ट्रेट भी इस तरह के उदाहरण से अछूता नही है जहां पर दीवालों पर साफ साफ लिखा है कि पान गुटखा खाने पर जुर्माना लगेगा लेकिन आम आदमी के अलावा कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मी भी खुलेआम पान गुटखा का सेवन करते है और उनको दीवाल पर लिखी गई सूचना का तनिक भी भय नही है। और मनमानी पान गुटखा खाकर कार्य करते है।
साथ में इस कोरोना काल में जहां सभी को कार्यालयों में प्रवेश करने के पहले मास्क लगाने की अनिवार्यता है वही कई सरकारी कर्मचारी भी मास्क नही लगाते है और बिना मास्क के कार्य करते है। अब यहां सवाल पैदा होता है कि जब यह हाल जिले के जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मियों का है तो औरों की क्या बात? यदि प्रशासन सच में नियम कानून का पालन कराने में सख्त है तो अपने कर्मियों पर यह सख्ती क्यों नही? आखिर क्यों नही है कुछ कर्मियों को नियम का डर? जिले के सबसे बडे अधिकारी के कार्यालय में इस तरह मनमानी क्यों?देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

योगी सरकार फर्जी आकड़े के सहारे पर चल रही है कुँवर प्रमोद चंद मौर्य


ज्ञानपुर भदोही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुँवर प्रमोद चंद मौर्य ने प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा की योगी सरकार प्रदेश की जनता के ध्यान को भटकाने के लिए जनता के सामने केवल फर्जी आकड़े बाजी कर रही है और हर रोज यही काम योगी सरकार कर रही है उन्होंने आरोप लगाया की योगी सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए एवं प्रदेश मे बढ रहे अपराध, भ्रष्टाचार, पर जनता का ध्यान जाने ना पाए इस लिए हर रोज नये नये हथकंडे अपना रही है लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के बहकावे में आने वाली नही है उन्होंने एक सवाल के जबाब मे कहा की पूरे प्रदेश की सड़कों के हालत बद से बदतर हो गये है योगी सरकार का गड्ढा मुक्त का वादा पूरी तरह से खोखला साबित हो गया है और भाजपा सरकार मे प्रदेश की अधिकांश सड़कें गड्ढा युक्त हो गई है जिसमे बेकसूर नागरिक गिरकर घायल हो रहे है पर प्रदेश की अंधी, बहरी, गुगी, सरकार को ना तो दिखाई देता है ना ही सुनाई देता है कहा की योगी सरकार का पशुओं के लिए बनवाया गया पशु आश्रय अस्थल भी पूरी तरह से फेल हो गया है और 3 साल बीत जाने के बावजूद किसानों के खेतों में छुट्टा पशु किसानों के अरमानों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं और रही सही छुट्टा पशु सड़कों पर घूम घूम कर लोगों के दुर्घटना ग्रस्त होने का कारण भी बन रहे हैं ऐसा प्रतिक होता है प्रदेश की योगी सरकार अधिकारियों पर कोई अंकुश ही नही लगा पा रही है कहा की किसान धान की रोपाई कर चुके है पर ना तो उन्हें बिजली मिल पा रहा है ना ही पानी और ना ही खाद ही उपलब्ध करा पा रही है योगी सरकार, किसान बेबस होकर प्राइवेट दुकानों से मनमानी रेट पर खाद खरिदने के लिए बेबस है इन सभी समस्याओं से सरकार का कोई लेना देना ही नही है देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

आजमगढ़ : जिलाधिकारी राजेश कुमार ने तहसील

सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अन्तर्गत नौबरार देवारा किता प्रथम, औघड़गंज, चिकनहवा ढ़ाला, शिवपुर, कुढ़ही, हैदराबाद, चक्की हाजीपुर, महुला बाढ़ चौकी एवं वितरित किये जा रहे केरोसीन तेल व राहत सामग्री का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त बाढ़ चैकियों पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण कि लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसी के साथ ही एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये गये कि जिन-जिन ग्रामों में नाव लगायी गयी है, उन ग्रामों में कब-कब नाविकों द्वारा जाया गया है, उसका प्रतिदिन का विवरण दर्ज करायें। उक्त ग्राम में कोटेदार के माध्यम से 5-5 ली0 केरोसीन तेल प्रत्येक परिवार को वितरित किया जा रहा है। कोटेदार को निर्देश दिये कि 5 लीटर से कम केरोसीन का तेल देने पर कार्यवाही की जायेगी।

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि रोस्टरवार बाढ़ चैकियों पर दवा उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल वैन चलायें। महुला बाढ़ चौकी पर वितरित हो रहे राहत सामग्री का निरीक्षण किया गया। तहसील सगड़ी द्वारा 410 राहत सामग्री पैकेट तैयार किया गया था, जिसमें 174 राहत सामग्री का पैकेट वितरित किया गया था। जिलाधिकारी ने स्वयं कुछ ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित किया। राहत सामग्री पैकेट में 10 किग्रा0 चावल, 10 किग्रा0 आटा, 10 किग्रा0 आलू, 01 पैकेट माचिस, 02 किग्रा0 भूना चला, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम मिर्चा, 250 ग्राम धनिया, 01 पैकेट मोमबत्ती व 02 लीटर रिफाइन आयल सम्मिलित है।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

राजनाथ प्रजापति की अबूझ हाल में मौत


भदोही।गोपीगंज थानाक्षेत्र के कौलापुर गांव में राजनाथ प्रजापति (22) पुत्र स्व. तेरसनाथ प्रजापति ने अबूझ हाल में फंदा लगाकर जान दे दी।
इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजनाथ अपने कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली और पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। काफी देर बाद जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे और उसे फंदे पर झूलता देखकर बिलखने लगे। आनन-फानन में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।उसकी शादी पिछले माह हंडिया थानाक्षेत्र के आसपुर,प्रयागराज में हुई थी ।और पत्नी मायके में थी। उसकी विदाई कराने के लिए बड़े पिता उसकी ससुराल गए थे। तब तक इधर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

सुभाषनगर में युवाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग को बनाया मजाक।


भदोही। कोरोना के इस संवेदनशील मामले में शासन और प्रशासन लोगो को जागरूक करने में पीछे नही है। लेकिन लोग है कि लापरवाही की सारे हदें पार करते नजर आते है। इसका ताजा उदाहरण आये दिन कई जगह देखने को मिल सकता है। एक ऐसा ही मामला बुधवार को ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर बाजार के पश्चिम तरफ स्थित एक बगीचे में देखा गया जहां करीब सैकड़े युवा इकट्ठा होकर सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उडाते दिखे। बगीचे में युवा कबड्डी खेल रहे थे। जहां पर लोग न तो मास्क लगाये थे न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। मालूम हो कि इस भीड में अधिकतर युवा थे जो सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही करने के खतरे के बारे मे जानते है लेकिन फिर भी मनमानी करने से बाज नही आ रहे है। इस तरह की लापरवाही केवल एक ही गांव में नही अपितु जिले में कई जगह पर देखने को मिल रही है। लोग लापरवाही तो करते है लेकिन कोई बात हो जाने पर दूसरों को दोष देते है। यदि इस तरह की लापरवाही करने से लोग से बाज नही आयेंगे तो शासन प्रशासन भले कुछ कर ले कोरोना संकट से मुक्ति पाना बडा ही कठिन होगा।देखने व पड़ने के लिये बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

राम जानकी मंदिर में राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे के साथ किया पूजा पाठ


भदोही। अभोली ब्लाक के दानूपुर स्थित राम जानकी मंदिर में राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे के साथ किया पूजा पाठ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में आज दानूपुर स्थित राम जानकी मंदिर में साफ सफाई करने के पश्चात मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। जय श्री राम के नारों के साथ मंदिर में पूजा पाठ किया गया साथ ही साथ खुशी में राम भक्तों को लड्डू वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से हर्ष सिंह रजनीश सिंह विपिन सिंह विमल बिंद नीरज बिंद अनमोल सिंह आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ
केवल राम मंदिर झाकी है अभी काशी मथुरा बाकी है- डाॅ रामानंद जी महराज।
भदोही। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दिन जिले में भी काफी उत्साह देखा गया। लोग जगह जगह पर पूजा पाठ, सुन्दरकांड पाठ समेत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास के बाद भदोही जिले के प्रसिद्ध भागवतकथा वाचक डा रामानन्द जी महराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को नष्ट करने वाले आततायियों ने हमारे ऊपर कई वर्षो तक शासन किया। उन्होने बहुत से हमारी विरासत को छिन रखा है। राममंदिर के अलावा बहुत से मुद्दे है जिनको सुलझाना बाकी है। कहा कि आततातियों ने नालन्दा विश्वविद्यालय को फूंककर नष्ट कर दिया। साथ में उन्होने धार्मिक स्थलों का नामों का परिवर्तन भी करके संस्कृति को भ्रष्ट किया। जिनको पुन: परिवर्तन करना है। कहा कि देश में अभी कई मुद्दे है जिन पर कार्य होना बाकी है। कहा कि हिन्दू हमेशा से उदार रहा है वह कभी किसी का अहित नही चाहता है लेकिन उदार वादिता के साथ साथ तटस्थता भी जरूरी है। कहा कि हिन्दू कभी भी किसी के लिए घातक नही रहा है। यदि किसी ने घात किया तो हिन्दू धर्म पर ही घात किया। कहा कि हिन्दू विश्व शान्ति और एकता का पक्षधर है। वह कभी किसी का अहित नही चाहता है। साथ महाराज ने कहा कि कुछ लोग है जो पाश्चात्य और वामपंथी विचारधारा से प्रभावित है जिनकी वजह से कुछ समस्या आ रही है लेकिन एक दिन ऐसा आयेगा कि केवल भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व भगवा रंग में रंग जायेगा।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से की लूट, पुलिस जांच में जुटी।


भदोही। ऊंज थाना के क्षेत्र के चिलरा में बुधवार को दिन दहाडे बदमाशों ने एक व्यापारी से दो लाख के गहने की छिनैती की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है
जानकारी के मुताबिक बलापुर निवासी व्यापारी कपूर चन्द्र (55) अपने दुकान से किसी ग्राहक के यहां गहना लेकर जा रहे थे कि रास्ते में तीन अज्ञात मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गहना रखा गया बैग लेकर फरार हो गये। कपूर चन्द्र ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

शुभम मौर्य ने जिले का मान बढाया कुँवर प्रमोद चंद मौर्य


ज्ञानपुर भदोही जनपद के होनहार छात्र शुभम मौर्य के आईएएस क्वालीफाई के बाद आईपीएस मे चयनित होने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुँवर प्रमोद चंद मौर्य ने जिले का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र को अंगवस्त्र प्रदान कर संमानित करते हुए कहा इसी तरह जिले के सभी छात्रों मेहनत कर पढाई करनी चाहिए और शुभम मौर्य के सफलता से सीख लेनी होगी और मन लगा कर पढना होगा तभी अपने परिवार अपनें गांव गिराव का नाम रोशन कर पाएंगे श्री मौर्य ने आईपीएस मे चयनित छात्र के परिजनों को बधाई देते हुए कहा की यह आप सभी के परवरिश व अच्छे संस्कार के बीना संभव नही था उन्होंने आईपीएस मे चयनित छात्र शुभम मौर्य को अंगवस्त्र भेटकर संमानित किया कहा कि आनेवाले समय मे जनपद भदोही भी शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभाएगा और देश,प्रदेश, जनपद को विकसित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा आईपीएस शुभम मौर्य का अभिनंदन व स्वागत करने वालों मे कुँवर प्रमोद चंद मौर्य, स्वतंत्र कुमार मौर्य, योगेश चौधरी ,बच्चन पाल, प्रदीप मौर्य,आदि प्रमुख रहे इस अवसर पर पीसीएस मे चयनित शुभम मौर्य के माता पिता भी उपस्थित रहे देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ