ठाणे में मेट्रो की तर्ज पर आंतरिक रेल चलाने की टीएमसी की तैयारी

मुंबई केंद्र के सुझाव के बाद, ठाणे मनपा ने आंतरिक मेट्रो परियोजना को खत्म तो कर दिया है और अब लाइट रेल ट्रांजिट (एल आर टी) परियोजना को ठाणे मनपा आगे लाया है, जिससे लगभग 6,हजार करोड़ रुपये की बचत होगी। इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है और प्रस्ताव को ठाणे महानगर पालिका की आगामी महासभा में पेश किया जा रहा है।

तत्कालीन ठाणे मनपा आयुक्त आर ए राजीव के कार्यकाल के दौरान एलआरटी प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बाद के आयुक्त संजीव जायसवाल ने एलआरटी के बजाय करोड़ों की लागत से आंतरिक मेट्रो का प्रस्ताव दिया था। इस पर 13,095 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद थी। हालांकि, जैसा कि यह आर्थिक रूप से संभव नहीं था और पर्याप्त यात्री नहीं थे, केंद्र ने इस परियोजना के बजाय एक और विकल्प स्थापित करने का सुझाव दिया। तदनुसार, ठाणे महा नगर पालिका ने 7,165 करोड़ रुपये की एलआरटी की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है और इसे आगामी आम सभा की बैठक में मंजूरी के लिए रखा गया है। इस परियोजना से 5,930 करोड़ रुपये की बचत होगी।

ठाणे से मुख्य मेट्रो लाइन राजमार्ग पर चलेगी। ठाणे मनपा ने यात्रियों को इस मुख्य मेट्रो तक पहुंचने के लिए एक आंतरिक मेट्रो योजना तैयार की थी। तदनुसार, एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने और इसे ठाणे मनपा द्वारा अनुमोदित करने के बाद, इसे राज्य सरकार और केंद्र को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। हालांकि, केंद्र ने कहा था कि यह परियोजना संभव नहीं थी और इसके बजाय दूसरे विकल्प के साथ आना चाहिए। तदनुसार, मनपा फिर से महामेट्रो की मदद से एलआरटी के विकल्प को आगे लाया है।

मेट्रो की तरह, एलआरटी मार्ग एक प्रारंभिक तीन किमी भूमिगत और शेष भाग ऊंचाई पर चलेगा। इस योजना के अंतर्गत 22 स्टेशनों के साथ 29 किमी का मार्ग होगा। इसमें एक बार में 500 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। हालांकि मेट्रो की तुलना में इसकी गति 20 प्रतिशत कम होने का दावा किया गया है ।

टीएमसी की रिपोर्ट मार्च 2020 में आंतरिक मेट्रो के बजाय एलआरटी परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में प्राप्त हुई थी, जो पहले से प्रस्तावित मेट्रो के संरचना को बदले बिना पिछली डीपीआर में सुझाए गए संरचना को बनाए रखती थी। आंतरिक भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्य नगर निगम के माध्यम से किया जाएगा। जैसा कि मेट्रो लाइन का उच्च संरेखण डीपी रोड पर है, भूमि अधिग्रहण और 1,527 करोड़ रुपये के पुनर्वास की लागत सीधे परियोजना पर नहीं पड़ेगी, जो परियोजना का क्रेडिट पक्ष है।

इस संबंध में प्रस्ताव को ठाणे महानगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में मंजूरी के लिए रखा गया है और ठाणे के लोगों ने इस पर अपनी निगाहें बनाये रखी है कि चर्चा के बाद क्या निर्णय लिया जाएगा।

थाना मछलीशहर, जौनपुर।थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयत्न करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार-



पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.2020 को मोहल्ला सराय कस्बा मछलीशहर जौनपुर मे मोटर साइकिल खड़ा करने की बात को लेकर सुभाष जायसवाल पुत्र नारायण जायसवाल नि. मो.चुंगी चौराहा व प्रदीप कुमार उर्फ गुन्जा पुत्र गिरीश माली के बीच विवाद हुआ था, जिसमे मोहल्ले के लोगो द्वारा मौके पर दोनो पक्ष को समझा बुझाकर मामला को शान्त कराया गया था, लेकिन कुछ देर बाद सुभाष जायसवाल अपने सगे भाइयो के साथ आकर दुकान मे घुसकर तोड फोड़ करते हुए दीपक माली उर्फ नन्हका पुत्र स्व.शिवनाथ पर जानलेवा हमला कर दिये तथा मनीष जायसवाल पुत्र सुभाष जायसवाल लाइसेन्सी असलहा से फायरिंग करना शुरु कर दिये,जिससे मौके पर बचाने आये अकील अहमद पुत्र अज्जू नि. सैय्यदवाडा,अनमोल पुत्र दीपक उर्फ नन्हका माली,दीपक उर्फ नन्हका पुत्र स्व.शिवनाथ को गोली लग गयी,जिसे मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी मछलीशहर मे भर्ती कराया गया, वादी की लिखित तहरीर पर मुकदमा थाना हाजा पर पंजीकृत किया गया। जिसके आधार पर उ.नि. विनीत मोहन पाठक मय टीम के साथ 1.सुभाष चन्द्र जायसवाल पुत्र रामनरायण जायसवाल नि. अरुवाया थाना सिकरारा जौनपुर 2.मनीष जायसवाल पुत्र सुभाषचन्द्र जायसवाल नि. अरुआवां थाना सिकरारा जौनपुर उम्र 28 वर्ष 3.मोनू जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल नि.चुंगी चौराहा थाना मछलीशहर,जौनपुर उम्र 21 वर्ष को सीएचसी मछलीशहर के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त हिमान्शु मोदनवाल पुत्र गुड्डू नि. पुरानी बाजार थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र 21 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक द्वारा रात मे दबिश देकर मीरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया । जिन्हे अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.सुभाष चन्द्र जायसवाल पुत्र रामनरायण जायसवाल नि. अरुवाया थाना सिकरारा जौनपुर।
2.मनीष जायसवाल पुत्र सुभाषचन्द्र जायसवाल नि. अरुआवां थाना सिकरारा जौनपुर उम्र 28 वर्ष ।
3.मोनू जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल नि.चुंगी चौराहा थाना मछलीशहर,जौनपुर उम्र 21 वर्ष ।
हिमान्शु मोदनवाल पुत्र गुड्डू नि. पुरानी बाजार थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र 21 वर्ष। अपराधिक इतिहास- सभी के विरूद्ध मु.अ.सं. 267/2020 धारा 147/148/149/323/504/506/452/307 भा.द.वि. व 7 सीएलए एक्ट थाना मछलीशहर, जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, थाना मछलीशहर,जौनपुर ।
उ.नि. विनीत मोहन पाठक चौकी प्रभारी थाना मछलीशहर,जौनपुर ।
3.का.शरद सोनी, का.रितेश यादव,का.सन्दीप यादव,का.दीपक यादव थाना मछलीशहर जौनपुर । देखने और पढ़ने के लिए बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर अमन कुमार के साथ सतीश चौहान मछ्लीशहर जौनपुर

शादी समारोह में ‘इन्द्रदेव’ के आगमन की आशंका से चिंतित रहे लोग।


भदोही। जिले में शुक्रवार को लगन के सीजन में इन्द्रदेव भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से नही चुके। और बूंदाबांदी से शादी समारोह में सम्मिलित हुए। हालांकि यह बूंदाबांदी बहुत ही नाम मात्र की रही। कही कही कुछ अधिक रही लेकिन यह हल्की बूंदाबांदी लोगो के कान खडे कर दिये।जिसके वजह से शादी में द्वारपूजा, नृत्य, भोजन इत्यादि कार्यक्रम में तेजी देखी गई । जबकि बारात में शामिल लोग भगवान पर पूरा विश्वास करके यह कहते सुने गये कि भगवान किसी की इज्जत नही लेते है। विदित हो कि शुक्रवार को लगन में काफी तेजी रही और लगभग हर गांव में शादी का समारोह था। मौसम की बेरूखी भी इस दौरान देखी गई जहां पर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी को देखकर घराती और बाराती के तरफ से कार्यों में जल्दबाजी देखी गई। लोगो को आशंका रही कि सभी कार्य को जल्द निपटा ले कही ऐसा न हो कि इन्द्रदेव की कृपा हो जाये और बारिश से सारे रंग में भंग डाल दे। इसी के मद्देनजर देखा गया कि द्वारपूजा भी लोग अन्य दिनो की अपेक्षा जल्दी करने में जुटे रहे। इस दौरान बारात में शामिल नाचने वाले युवको को मनमाफिक समय नही मिल सका। और उनको भी कम समय में ही अपने नृत्य को पूरा करना पडा। हालांकि मौसम की स्थिति देखकर बाराती और घराती काफी असहज महसूस कर रहे थे और मन ही मन मौसम को ठीक रहने की प्रार्थना करते रहे। लेकिन कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जैसी कोई चीज भी नही थी। लेकिन जहां बूंदाबांदी हुई वहां पर लोगो के माथे पर चिंता की लकीर देखी गई। देखने और पढ़ने के लिए बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर अंकित पांडेय के साथ सतीश चौहान भदोही उत्तर प्रदेश

जौनपुर में शाॅॅपिंग कांप्लेक्स सीवी मार्ट में लगी आग,लाखों का सामान जल कर नष्ट,




जौनपुर। नगर के बदलापुर पड़ाव स्थित सीवी मार्ट मिनी शापिंग कांप्लेक्स में शनिवार को अतितड़के आग लगने से माल के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शनिवार की भोर में आग पर काबू पा सकीं।
आग इतनी भयानक थी कि जनपद के सतहरिया, मड़ियाहूं सहित अन्य फायर स्टेशन की भी गाड़ियों को भी आग बुझाने के लिए बुलाना पड़ा। यहां तक कि जनपद की सभी सात गाड़ियों के अतिरिक्त दो बड़ी गाड़ियों को वाराणसी से बुलाया गया था।
अग्निशमन विभाग का अनुमान है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। शापिंग माल में आग से बचाव के कोई उपाय नहीं थे। अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद हुए नुकसान की जांच की जा रही है। देखने और पढ़ने के लिए बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर शशिराज सिन्हा के साथ सतीश चौहान जौनपुर
प्रेस नोट
दिनांक-12.12.2020
थाना नेवढ़िया, जौनपुर।
थाना नेवढिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना नेवढिया मय हमराह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-226/2020 धारा-302 भादवि बनाम आजाद पुत्र रामसुरेश राम निवासी नोकरा थाना नेवढिया जनपद जौनपुर व मनोज गौतम पुत्र विभीषण गौतम निवासी भानपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्त मनोज गौतम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस अभिरक्षा में मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मनोज गौतम पुत्र विभीषण गौतम नि0 भानपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-226/020 धारा-302 भादवि थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री संजय कुमार सिंह , थानाध्यक्ष थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मुन्नी लाल कन्नौजिया,उ0नि0 रामसुन्दर मौर्य, थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 प्रेमचन्द्र यादव, हे0का0 देवेन्द्र यादव थाना नेवढिया जनपद जौनपुर। देखने और पढ़ने के लिऐ बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर अमन कुमार के साथ सतीश चौहान जौनपुर

थाना खुटहन, जनपद-जौनपुर



थाना खुटहन पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक पिकप, एक मोटर साइकिल व 2.200 किग्रा गाजा बरामद-
श्री राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन व प्र0नि0 महोदय खुटहन के पर्यवेक्षण में व0उ0नि0 गोपालजी तिवारी मय हमराह द्वारा अभियुक्तगण 1.नंद कुमार तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी ग्राम ओइना थाना खुटहन जौनपुर, 2. दीनानाथ विंद पुत्र पारसनाथ विंद निवासी ग्राम डिहीया थाना खुटहन जौनपुर को पिलकिछा पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक पिकप, एक मोटर साइकिल व 02.200 किग्रा अवैध गाजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना खुटहन पर मु0अ0सं0- 303/20 धारा 411/414 भादवि, मु0अ0सं0- 304/20 धारा 8/20 NDPS Act, व मु0अ0सं0- 304/20 धारा 411/414 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.नंद कुमार तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी ग्राम ओइना थाना खुटहन जौनपुर।
2.दीनानाथ विंद पुत्र पारसनाथ विंद निवासी ग्राम डिहीया थाना खुटहन जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.नन्द कुमार तिवारी-
1.मु0अ0सं0 303/20 धारा 411/414 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0- 304/20 धारा 8/20 NDPS Act थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0- 60/19 धारा 504/506/352 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-77/19 धारा 419/420/467/468/471/379/411 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0- 78/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुहन जनपद जौनपुर।
2.दीनानाथ बिन्द
1.मु0अ0सं0 303/20 धारा 411/414 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0- 305/20 धारा 411/414 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.व0उ0नि0 गोपालजी तिवारी, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 हरिन्द्र यादव,का0 अतुल कुमार, का0 अमृतालाल यादव, का0 विरेन्द्र चौहान थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

मुंबई नासिक मार्ग पर वाहन चालकों को लूटने वाले 3गिरफ्तार


मुंबई, 12दिसंबर मुंबई नासिक महामार्ग पर भिवंडी के कौन गांव के निकट आज तड़के 3:15 बजे टेंपो चालक 38वर्षीय रफीक अहमद जहिरूउद्दीन खान को सुनसान सड़क पर हथियारों के बल पर लूट कर साढ़े ग्यारह हजार रुपए और 13 सौ का मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को भिवंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से कल्याण का आकाश राजेश कंडारे ,कल्याण पश्चिम का फरमान सलीम शेख और वरुण चंद्रकांत मिश्रा है।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रफीक अहमद जहिरू उद्दीन एक टेंपो चालक है। जब यह 12 दिसंबर की रात को मुंबई नासिक महामार्ग पर जा रहा था ।इन तीनों आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उससे झगड़ा करने की कोशिश की और गालियां भी दी ।
इसके बाद पर यदि रफीक ने अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की तो तीनों आरोपियों ने उसका पीछा किया उसके टेंपो को रोक कर बलपूर्वक उसकी जमा राशि आधार कार्ड आदि छीन लिए थे ।
उन्होंने उसके टैम्पो को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।
कौन गांव पुलिस स्टेशन की पुलिस अधीक्षक अभिजित पाटील पुलिस उपनरीक्षक डीपी नगरी हवलदार शिंदे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई है। आरोपी के पास से एक्सेस मोटरसाइकिल चाकू तलवार और और शिकायतकर्ता रफीक से छीनी गई सहित 71हजार 300 रुपए की राशि का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों पर कल्याण क्षेत्र में 14 मामले चल रहे हैं देखने और पढ़ने के लिऐ बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

मुख्यमंत्री ठाकरे ने किया ठाणे कोविद स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पित

मुंबई, ठाणे महानगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र का आज , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा प्रभावित नागरिकों के तत्काल चिकित्सा उपचार और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उद्घाटन किया गया । देखने और पढ़ने के लिए बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

इस अवसर पर ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे, शहरी विकास मंत्री, लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) और ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री और महापौर नरेश गणपत म्हस्के, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, ठाणे मनपा आयुक्त डॉ। विपिन शर्मा, पार्षद नरेश मनेरा, पार्षद सिद्धार्थ ओवलेंकर, अतिरिक्त की उपस्थिति में आयुक्त (1) एनएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गणेश देवमुख उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार की पूरी प्रणाली सक्रिय है , देश भर में कोरोना की एक दूसरी लहर आने की संभावना है। कोरोना की एक और लहर को रोकना तभी आसानी से संभव है यदि प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार के साथ न्याय करता है-मेरी जिम्मेदारी है और सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी से इसके लिए सावधान रहने की अपील की है ।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रशासन की कड़ी मेहनत के लिए लोगों के समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद, हम कोरोना रोगियों की संख्या को नियंत्रित करने में सक्षम थे। सरकार ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप भविष्य में सावधानी बरतते हैं तो कोरोना को शून्य पर लाना संभव है।

कोरोना के शुरुआती दिनों में, ठाणे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी थी। मुख्यमंत्री ठाकरे ने यह भी कहा कि आज बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सुविधाएं हैं क्योंकि हमने युद्ध स्तर पर जब्बू सुविधाएं बनाई हैं। हम एक और लहर के लिए तैयार हैं। सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नागरिकों को स्वस्थ और अच्छा स्वास्थ्य मिले, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
कोविद के बाद कोविद एक परेशान करने वाला मुद्दा है। इसे ध्यान में रखते हुए, हम ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि ठाणे नगर निगम ने पोस्ट कोविद केंद्र शुरू करके नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को महत्व दिया है।

इस मौके पर संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कोरोना आपदा में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से राज्य में मृत्यु दर को कम करने में सफलता मिली है। अन्य राज्य भी महाराष्ट्र सरकार की नकल करते हैं।

ठाणे के पालक मंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि ठाणे जिले में प्रभावी स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित की गई है ताकि कोई भी मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। ठाणे नगर निगम की ओर से कोरोना की दूसरी लहर की पृष्ठभूमि के खिलाफ, कोविद 19 से निपटने के लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढांचे को आज तक रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बोरिवैड में अच्छी तरह से सुसज्जित कोविद स्वास्थ्य केंद्र कोरोना प्रभावित नागरिकों को तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा।

ठाणे के मानपाड़ा वार्ड समिति के तहत घोड़बंदर क्षेत्र के बोरिवैड में नगर निगम मैदान में दो हैंगर का उपयोग करते हुए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा समर्पित कोविद स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। इस स्थान पर रोगी पंजीकरण, परीक्षा कक्ष, डॉक्टर्स नर्स लॉज, प्रबंधन कक्ष, हाउस कीपिंग स्टोर, फार्मेसी स्टोर, खाद्य स्टोर, लिनन-क्लीन यूटिलिटी, डोनिन-डफिंग रूम, डर्टी यूटिलिटी, टॉयलेट हाउस आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
इस सुविधा में कुल 306 बिस्तरों की क्षमता है, जिसमें 208 ऑक्सीजन बेड, 96 गैर-ऑक्सीकरण और 2 ट्राइएज बेड शामिल हैं। ठाणे मनपा ने इस जगह पर केंद्र के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्य किए हैं, जिसमें बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति और सीवरेज और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं।

एकीकृत विकास नियंत्रण आम आदमी के अनुसार संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे


मुंबई, ठाणे आम आदमी को केंद्रित कर ही एकीकृत विकास नियंत्रण और संवर्धन विनियम (एकीकृत डीसीपीआर) तैयार किया गया हैताकि आम आदमी का एक सही घर का सपना पूरा हो सके।
ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि , भले ही नियम अच्छे हों, उन्हें सख्ती और प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए। जैसा कि आपकी जिम्मेदारी है, इन नियमों को ठीक से समझें और लागू करें।
ठाणे मनपा के काशीनाथ घानेकर थियेटर में आज इस अवसर पर राज्य के आवास मंत्री डॉ जितेंद्र आव्हाड और शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव भूषण गगराणी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर शिंदे ने कहा कि एकीकृत विकास नियंत्रण विनियमों को आम आदमी के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इससे हाउसिंग स्टॉक में वृद्धि होगी और घर की कीमतें चेक में रहेंगी। 150 वर्ग कि.मी. मैं भूमि के एक भूखंड पर स्व-उपयोग के लिए घर का निर्माण करने वाले व्यक्ति के लिए भवन परमिट की आवश्यकता को रद्द करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है।
साथ ही, पर्यटन और कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किए गए हैं, श्री ने कहा। शिंदे ने कहा। उन्होंने यह भी उम्मीद की कि राज्य भर में क्लस्टर विकास के साथ-साथ एसआरए योजनाओं के कार्यान्वयन से खतरनाक, अवैध इमारतों और झुग्गियों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
आवास योजना के बढ़ते समय टाउन प्लानिंग पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि डीसीपीआर न केवल निर्माण के लिए एक विनियमन है, बल्कि हमारे शहरों के अनुशासित विकास और योजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण भी है।
प्रत्येक शहर के लिए अलग नियम होने के बजाय, आपने एक पुस्तक में अवाघा महाराष्ट्र को शामिल किया है। राजकीय आवास मंत्री जितेंद्र अवार्ड ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि है। इस अवसर पर शहरी विकास के प्रधान भूषण गगरानी ने डीसीपीआर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विनियमन एक उपलब्धि नहींअपितु यह एक साधन है, इसे प्रभावी ढंग से उपयोग करें । इस अवसर पर निदेशक, नगर नियोजन नागमोड, ठाणे मनपा आयुक्त डॉ। विपिन शर्मा, एमसीएचआई क्रेडाई मुंबई के अध्यक्ष दीपक गैरोदिया, ठाणे के अध्यक्ष अजय आशेर ने भी समय पर भाषण दिए।देखने और पढ़ने के लिए बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

ठाणे शहर में आज कोरोना के 118मामले


मुंबई,10 दिसंबर ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के 118 मामले सामने आए हैं।
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की स्वस्थ होने की दर अब 95 .25% हो गई है।
ठाणे मनपा क्षेत्र में आज कोरोना के 243मरीज स्वस्थ हुए हैं ।अब तक ठाणे में कोरोना के पचास हजार 537 मरीज स्वस्थ हुए हैं ।
ठाणे मनपा क्षेत्र में आज कोरोना के 3 मरीजों की मौत हुई है ।अब तक इस संक्रमण से ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में 120 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1319 है।जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।देखने और पढ़ने के लिऐ बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज पर सतीश चौहान के साथ