विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री मिलिंदजी परांडे का थाना नगरी में आगमन हुआ। उनका रहेजा क्लब हाउस में थाना के विभिन्न क्षेत्रों से अलग अलग समाज के बंधुओं ने स्वागत किया।


ठाणे संवाददाता सतीश चौहान थाना माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री सुनील जाजू, मंत्री श्री पराग बाहेती, उपाध्यक्ष श्री कमलेश साबू, कार्यकारिणी के सदस्य श्री ओमप्रकाश सोमानी, नंदकिशोर मुंधरा, मनमोहन मुधरा, शिवभगवान आसावा, महेंद्र सोनी इत्यादि उपस्थित थे। साथ ही में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य श्री राजेंद्र तापड़िया, थाना जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष एल. वी. राठी, समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री अमरचंद बाहेती, श्री जुगलकिशोर मुंदरा, रामस्वरूप डांगरा भी उपस्थित थे। समाज के सदस्य श्री मनोज दुधानी, श्री श्याम डागा, रामकिशन लोहिया, अनिल लोहिया भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
थाना माहेश्वरी मंडल के सदस्यों ने लगभग ५७ लाख की रक्काम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम जमा की है। जिसमे करीब ३७ की रक्कम माहेश्वरी मंडल ने इस कार्यक्रम के दौरान श्री मिलिंद परांडे को सौंपी।
सभी उपस्थित विभिन्न समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने थाना माहेश्वरी मंडल के अथक प्रयासों की प्रशंसा की और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

निजी अस्पतालों को टीबी रोगियों का पंजीकरण कराना जरूरी

मुंबई, संवाददाता 10 फरवरी केंद्र सरकार ने एक तपेदिक रोग उन्मूलन कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके लिए, ठाणे महा नगर पालिका ने सभी रोगियों को ऐसे निर्देश दिए हैं और मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही करने वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ठाणे मनपा द्वारा आज बताया गया है कि निजी अस्पतालों और संस्थानों को टीबी रोगियों के पंजीकरण की आवश्यकता होगी ताकि हर तपेदिक रोगी का इलाज करके इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। इस पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य हर तपेदिक रोगी का पंजीकरण करना और उनका इलाज करना है ताकि इस बीमारी के प्रसार को थामा जा सके । और इसी तरह से तपेदिक के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के उपाय किए जा सकें ।अब निजी क्षेत्र के चिकित्सा क्षेत्र में जहां पंजीकरण अनिवार्य है, शहर में सभी विकृति तपेदिक सुविधा माइक्रोबायोलॉजी, प्रयोगशालाओं, रेडियोलॉजी, संस्थानों में सुविधाओं के साथ, तपेदिक का इलाज करने वाले विभिन्न रोगजनकों, सभी अस्पतालों, डॉक्टरों, सभी रोगी और असंगत सुविधाओं, तपेदिक दवाओं की बिक्री करने वाले विक्रेताओं ड्रगिस्ट शामिल होंगे। इन सभी को तपेदिक पर अंकुश हेतू सख्ती से पंजीकरण कराना होगा।

ठाणे मनपा स्वस्थ विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला डॉक्टरों, अस्पतालों, ड्रग डीलरों, गैर-पंजीकृत टीबी संगठनों, व्यक्तियों को टीबी के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा और ऐसे सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और इसके तहत दोषी पाए जाने वालों को सजा सुनाई जाएगी। न्यूनतम 6 महीने से 2 साल तक कारावास और जुर्माना का प्रावधान है।

दिवा में अनाधिकृत निर्माणों पर टीएमसी की कार्रवाई

मुंबई, संवाददाता 10 फरवरी टीएमसी आयुक्त डॉ विपिन शर्मा के आज ठाणे मनपा की दिवा वार्ड समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद , दिवा डिवीजन में कंदलवन में अवैध रूप से निर्मित झोपड़ियों और वाणिज्यिक संरचनाओं को ध्वस्त करने के लिए हाल ही में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उपायुक्त अशोक बुरापुले और दिवा वार्ड समिति के सहायक आयुक्त महेश अहेर के मार्गदर्शन में की गई।

पिछले आठ से दस महीनों से, कोविद की पृष्ठभूमि में हर जगह तालाबंदी चल रही है, पूरी टीएमसी प्रणाली कोविद के काम में व्यस्त है। इस बीच, दीवा खंड में अनधिकृत निर्माण किए गए। कुछ निर्माण इसके साथ कंदलबन में किया गए थे, जिससे पर्यावरणीय क्षरण भी हो रहा था। पर्यावरणविदों ने इस संबंध में ठाणे महानगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई थी।चूंकि अब कोविद का प्रभाव कम हो गया है और ठाणे मनपा में अनधिकृत निर्माणों की समीक्षा के बाद मनपा आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके अनुसार, दिवा वार्ड समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी।

अनधिकृत निर्माणों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की लगातार मांग की जा रही थी।

लैपटॉप लेने के लिए सवा दो लाख का झूठा चेक देने वाला गिरफ्तार


मुंबई,संवाददाता ठाणे पुलिस आयुक्त कासारवाडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर लैपटॉप विक्रय करने वाले शिकायत कर्ता प्रकाश श्रीधर हेगड़े के लड़के को 2लाख 30हजार का फर्जी चेक थमाकर फरार होने वाले आरोपी 30वर्षीय पीटर उर्फ राइस जैश संचेस को मलाड मुंबई से और उसके साथी सिद्धेश साईनाथ सावंत को (पालघर के विरार निवासी) को अंधेरी से गिरफ्तार किया गया ।
ठाणे पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश श्रीधर हेगडे के लड़के को अपना निजी लैपटॉप जरूरत पड़ने पर ओ एल एक्स पर बैंचने के लिए विज्ञापन देना पड़ा था ।
इसकी कीमत उन्होंने 2लाख 30हजार दर्शाई थी ।इसके बाद विज्ञापन दाता से आरोपी पीटर ने फोन पर संपर्क किया था।
उसके बाद विज्ञापनदाता से मिलने के बाद आरोपी पीटर ने उन्हें एक्सिस बैंक का 2 लाख 30हजार का चेक दे दिया था। जब शिकायत कर्ता ने वह 2लाख 30हजार का चेक बैंक में केश करने के लिए दिया ,तब ज्ञात हुए कि दिया हुआ चेक बोगस है ।इसी बीच झूठा चेक देने वाला फरार भी हो गया था।
इसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस निरीक्षक किशोर खेरनार ने सहायक पुलिस निरीक्षक शाहादेव पालवे के नेतृत्व में इसकी जांच के पड़ताल का काम सौंपा था। इसी बीच पुलिस को फरार आरोपी पीटर और उसके सहयोगी सिद्धेश साईं नाथ के बारे में पता चला था कि ,आरोपी पीटरने वह लैपटॉप मुंबई में लेमिंटन रोड पर किसी दुकान में बैंचा है ।इसके बाद पुलिस ने दुकान से वह लैपटॉप बरामद कर लिया था ।पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है । यह पुलिस कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक जयराम रणवारे और अविनाश काल दत्ते आदि के द्वारा की गई है।

ठाणे से मुंबई की बसों में यात्रियों की राशि चुराने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार


मुंबई,संवाददाता ठाणे से मुंबई के मध्य चलाने वाली बसों में यात्रियों की जेब हाथ की सफाई से साफ करने वाली तीन महिलाओ को कल ठाणे पुलिस ने कासरवडवली क्षेत्र में गिरफ्तार किया है।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार कल 5 फरवरी को कासारवडवली के पास शिवशाही बस क्रमांक एमएच 09 ए 3572
के पास डयूटी कर रहे पुलिस उप निरीक्षक सपकाले,हवलदार गायकवाड़,नायक बिरारी और पुलिस हवलदार पाटील से यात्री बस में बैठी महिला यात्री रोशनी विलास जाधव और स्वप्निल विकास चौधरी ने शिकायत की थी कि बस में किसी ने उनके रुपए किसी ने चुरा लिए हैं ।
इसके बाद तुरंत सक्रिय हुई पुलिस टीम को बस से अनान फानन में बाहर भागते हुए 3 संदिग्ध महिलाओं पर शक हुआ और इसके बाद उनके कपड़ों की महिला पुलिस द्वारा तलाशी लेने के बाद उनके पास से ,21 हजार 500रुपए की राशि बरामद की गई ।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी 35वर्षीय ज्योति सिद्धप्पा कुंठे,30वर्षीय माला विश्वाश शिन्दे और 25वर्षीय पल्लवी रवि कूंठे को तत्काल हिरासत में लिया गया।बताए जाता है कि ,विगत दिनों ठाणे मुंबई के मध्य चल रही बसों में 4से 5 महिलाओं महिलाओं की टोली यात्रियों के सामान अथवा राशि की चोरी करती हैं ।फिलहाल गिरफ्तार तीन आरोपी महिलाओ के खिलाफ पूर्व में शहापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो चुका है ।इसके बाद अब कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार के मार्गदर्शन में की गई।

शटर तोड़कर मोबाइल चोरी के मामले 3लोगों से 1लाख के फोन बरामद


मुंबई,संवाददाता ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में सीपी तालाब वागले इस्टेट और शिवाजी नगर वागले इस्टेट में दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1लाख 04हजार के 17मोबाइल और दो हजार रुपए बरामद किए हैं ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी वागले इस्टेट के हैं ।इनमें से 29वर्षीय पवन लाल मोहन राम और 26 वर्षीय संदीप बलवंत अठवल है ।जबकि तीसरा आरोपी भांडुप में रहता है,इसे भांडुप से ही गिरफ्तार किया गया है ।
बताया जाता है कि,दुकान के शटर तोड़कर चोरी के मामले में 29जनवरी को सचिन तानाजी सूर्य वंशी और 30जनवरी को सुनील शत्रुघ्न निषाद ने मोबाइल चोरी की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनकेदुकान के शटर रात को तोड़कर मोबाइल चोरी किए गए थे।
इस मामले में जब वागले पुलिस को मोबाइल चोरों की सूचना मिली थी,और उन्हें ठाणे के वागले इस्टेट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इसके बाद तीसरे एक आरोपी को भांडुप से गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे और पुलिस निरीक्षक क्राइम सुनील शिन्दे ,और पुलिस उप के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई।

ठाणे के अल्पसंख्यक विधार्थियों की छात्रवृति में करोड़ों का घोटाला


मुंबई संवाददाता ठाणे जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विधालयों में अल्पसंख्यक विधार्थियों की छात्रवृति निकालने में यू डायस सिस्टम हाइजेक कर करोडो रुपये की हेराफेरी की गई है | ठाणे में बीजेपी के विधायक संजय केलकर ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह आरोप लगाया कि ठाणे जिला परिषद् के अधीनस्थ प्राथमिक और माध्यमिक विधालयों में जहाँ इन विधालयों में अल्पसंख्यक समाज के विधार्थियों की संख्या नगण्य है ,वहा से भी उनके नाम से छात्रवृति निकालकर धोखाधड़ी की गई है | उन्होंने कहा कि ठाणे मनपा के विधालयों और शहर के नामी विधालयों में यू डायस सिस्टम पर पहली से दसवीं तक के विधार्थियों के बोगस अंक दिखाकर छात्रवृति हड़पी गई है |
ठाणे के शासकीय विश्रामगृह में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक संजय केलकर ने बताया कि ठाणे जिला परिषद् की विस्तार महिला अधिकारी पराडके को यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि ,ठाणे में न्यू इंग्लिश गर्ल्स स्कूल में अल्पसंख्यक समाज के विधार्थी संख्या नहीं हैं | इसके बाद भी किन्ही अज्ञात लोगों ने स्कूल के 588 अल्पसंख्यक विधार्थियों के नाम पर प्रति विधार्थी वार्षिक दस हजार रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं | इसी तरह से ठाणे के लोकपुरम विधालय के 312 अल्पसंख्यक विधार्थियों केशिष्यवृति ,लुरो स्कूल के 294 यूनिवर्सल हाईस्कूल इंग्लिश के 183 ,ठाणे मनपा स्कूल 122 के 147 विधार्थी ,,मनपा स्कूल क्रमांक 12 के 26 ,अदरसा विधालय से 19 ,राजा शिवाजी विद्यामंदिर के 19 ,ज्ञानपीठ प्राथमिक विधालय के 10 ज्ञानपीठ माध्यमिक विधालय के 13 ,ठामापा स्कूल 23 के 10 विधार्थी ,स्कूल 55 के भी 09 ,और स्कूल नंबर 64 के 08 विधार्थी ,,भारत इंग्लिश स्कूल के 06 ,पीएसीआई जूनियर साइंस कॉलेज के 06 ,,शांति विधालय के 6 ,केबी जूनियर कॉलेज के 6 ,शांतिनगर विधा प्राथमिक विधालय के 05 ,और ठाणे मनपा स्कूल क्रमश ,120 के 04 ,58 के 04 और स्कूल क्रमांक 128 के 03 विधार्थी और आदर्श प्राथमिक ,अनमोल प्राथमिक और टोनी स्परिट के तीन तीन विधार्थी इस सूची में हैं |
ठाणे के बीजेपी विधायक संजय केलकर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में ठाणे के पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को सूचित कर फायनेंस क्राइम ब्रांच और सायबर सेल के माध्यम से अल्पसंख्यक विधार्थियों के यू डायस नंबर हाइजेक करने के मामले में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है | ठाणे जिला में कुल 6 हजार 478 लाभार्थी हैं |
आज इस सवांददाता वार्ता में पीपुल्स एजुकेशन के विधाधर वैशम्पायन अलहद जोशी, तरुक्मण न्यू गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य भी मौजूद थे | उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक विधार्थियों को ट्यूशन फ़ीस में मदद करने के लिए केंद्र सरकार को ओर से प्रत्येक छात्र को वार्षिक दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की दी जाती है | बीजेपी विधायक केलकर ने आरोप लगाया कि इस मामले सिर्फ न्यू गर्ल्स स्कूल के 588 विधार्थियों की छात्रवृति के हाइजेक होने का मामले ही नहीं है | उन्होंने आगे कहा कि यह बड़े स्तर पर देश में हजारों करोड़ों रुपये का घोटाला भी हो सकता है |

ठाणे की 14वर्ष की लड़की को अपहरणकर्ता से अहमदनगर में मुक्त कराया


मुंबई,संवाददाता ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में मुंब्रा मैं 29 नवंबर को 14 बरस की लड़की के अपहरण के करीब पौने दो माह बाद ठाणे क्राइम पुलिस ने उसे कल 20जनवरी को अहमदनगर के शेंडगाव के कुणाल होटल से अपहरणकर्ता से मुक्त कराया है ।पुलिस ने इस मामले में ठाणे के दिवा निवासी मूल गांव बुलढ़ाना के 25वर्षीय सागर शेंडगाव मगर को गिरफ्तार किया है |
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 29नवंबर को 14वर्ष की नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद क्राइम पुलिस द्वारा अज्ञात अपहरणकर्ता की खोज बीन चल रही थी । इसी बीच पुलिस नाईक अमूल देसाई को सूचना मिली थी कि ठाणे के दिवा में रहने वाला सागर शेंडे फल ही फरियादी की 14वर्ष की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर ले गया है ।ज्ञात हुआ कई अपहरणकर्ता अहमदनगर के शेवगांव में किसी होटल में रह रहा है ।
इसके बाद ठाणे क्राइम पुलिस अहमदनगर के शेवगांव रवाना हुई,और अपहृत नाबालिग लड़की को होटल कुणाल से मुक्त कराया ।
इस कार्रवाई में क्राइम पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ,पुलिस निरीक्षक कृष्ण कोकनी के मार्ग दर्शन में कार्यवाही की गई ।अब मुंब्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

टीएमटी ने 458 करोड़ का बजट पेश किया ,परिवहन सेवा हेतू 750 बसों का लक्ष


मुंबई ,संवाददाता ठाणे महानगर पालिका की समिति में आज वर्ष 2020 -21 के लिए 458 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट परिवहन व्यवस्थापक ज्ञानेश्वर ढेरे द्वारा सभा में पेश किया गया | इस मौके पर ठाणे मनपा परिवहन समिति के सभापति विलाश जोशी और सभी सदस्य उपस्थित थे |
परिवहन बजट में उल्लेख किया गया है कि, परिवहन सेवा के लिया सुचारु रूप से चलाने के लिए अभी भी बसों की कमी बनी हुई है | इसके लिए उसे 750 बसों की जरुरत है | वर्तमान में टीएमटी के पास 364 बसों में निर्धारित 124 बसों में से 110 वोल्वो बस चलने लायक हैं | जबकि जेएन एनयूआरएम के तहत प्राप्त 190 बसों में से 50 महिलाओं हेतू दी गई हैं | जबकि 240 बसों में 233 बसें ही जीसीसी तत्व पर चल रही हैं | आगामी वर्ष में टीएमसी और केंद्र शासन के माध्यम से पीपीपी तत्व पर 100 और इलेक्ट्रिक बसें तथा महिलाओं के लिए 50 मिडी बसें खरीदने का ध्येय रखा गया है |
ठाणे मनपा परिवहन सेवा में चलने वाली बसों से वर्ष 2021 -22 लिए 124 करोड़ प्राप्त करने का टारगेट रखा गया है | जिसमें 190 बसों से 57 करोड़ 57 लाख रुपये ,वातानुकूल 30 वोल्वो बसों से 16 करोड़ 56 लाख ,महिलाओं के लिए तेजस्वी बसों सी 9 करोड़ 46 लाख, मिडी बसों से 4 करोड़ 53 लाख। 200 मिडी बसों से 9 करोड़ 7 लाख रुपये की आय अपेक्षित है |
ठाणे मनपा परिवहन सेवा ने आय के साधन बढ़ाने के लिए परिवहन बस स्टैंड पर विज्ञापन के होर्डिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू की है | परिवहन की जगह में विज्ञापन देने का अधिकार तय करने ,एटीएम सेंटर बनाकर देना ,बसों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विज्ञापन प्रसारित करना ,बस डिपों में सोर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा की बचत करना ठाणे शहर में विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कारण काफी बसों का आवागमन बंद है| ऐसी स्थिति में यातायात नियंत्रण विभाग से बसों का फ्रीकेन्सी बढ़ाने की मांग की है |
ठाणे मनपा परिवहन सेवा ने वर्ष 2021 के संशोधित 144 करोड़ 84 लाख अनुदान की मांग परिवहन ने ठाणे मनपा से की थी ,जिसमें से 130 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी |
ठाणे मनपा परिवहन समिति के सभापति विलास जोशी का कहना है कि बसों की बढ़ती हुई तादात को देखते हुए हमें मुंब्रा में नया बस डिपो बनाना जरुरी हो गया है | इसी तरह से परिवहन का राजस्व बढ़ाने के लिए नवीमुंबई में बस चलाने पर भी विचार कर रहे हैं |
ठाणे मनपा परिवहन के संशोधित 2021 आर्थिक बजट पेश करने के दौरान आज परिवहन की सदस्या पूजा वाघ ने प्रशासकीय अधिकारीयों की क्षमता पर सवाल उठाये | उन्होंने जानना चाहा कि जिस अधिकारी ने यह बजट बनाया है, क्या उसके पास बजट बनाने की शैक्षाणिक योग्यता है क्या ? उसके पास परिवहन सेवा की वस्तु स्थिति की जानकारी है क्या ? इसी तरह परिवहन समिति के अन्य सदस्य शमीम पठान ने परिवहन के अधिकारी कानाडे की कार्यक्षमता पर भी टिपण्णी की | परिवहन सदस्य शमीम ने तुरंत कानाडे को निलंबित करने के सभा से मांग भी की हैं | इसी बीच सदस्य सुरेश कोलते ने भी आरोप लगाया कि परिवहन सेवा के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं |

नेहरू युवा केंद्र जनपद – भदोही द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस / सप्ताह का आयोजन


नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदरणीय श्रीमान समरबहादुर सिंह जी के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शत्रुन्जय कुमार शुक्ल द्वारा ओम उच्च शिक्षा संस्थान छतमी, डीघ में राष्ट्रीय एकता विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ ओम उच्च शिक्षा संस्थान के प्राचार्य डॉ राजीव ओझा जी स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमान ललित पाण्डेय जी, निबन्ध प्रतियोगिता में आये हुए प्रतिभागी क्रमसः प्रथम अनन्या सिंह,दुतीय शिवानी मोदनवाल, तृतीय काजल व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम उदयराज यादव, दुतीय माला राय, तृतीय दीक्षा दुबे स्थान प्राप्त किया, निर्णायक मंडलगण श्रीमान प्रो. सुनील चतुर्वेदी जी, श्रीमान प्रो. राजन सिंह जी, प्रो. शालिनी राय जी, श्रीमान प्रो. अभिषेक तिवारी जी व महाविद्यालय के गुरुजनों के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सम्पन किया गया । सहयोगी के रूप में श्री अभिनव पांडेय उपस्थित रहे ।