ठाणे के अल्पसंख्यक विधार्थियों की छात्रवृति में करोड़ों का घोटाला


मुंबई संवाददाता ठाणे जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विधालयों में अल्पसंख्यक विधार्थियों की छात्रवृति निकालने में यू डायस सिस्टम हाइजेक कर करोडो रुपये की हेराफेरी की गई है | ठाणे में बीजेपी के विधायक संजय केलकर ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह आरोप लगाया कि ठाणे जिला परिषद् के अधीनस्थ प्राथमिक और माध्यमिक विधालयों में जहाँ इन विधालयों में अल्पसंख्यक समाज के विधार्थियों की संख्या नगण्य है ,वहा से भी उनके नाम से छात्रवृति निकालकर धोखाधड़ी की गई है | उन्होंने कहा कि ठाणे मनपा के विधालयों और शहर के नामी विधालयों में यू डायस सिस्टम पर पहली से दसवीं तक के विधार्थियों के बोगस अंक दिखाकर छात्रवृति हड़पी गई है |
ठाणे के शासकीय विश्रामगृह में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक संजय केलकर ने बताया कि ठाणे जिला परिषद् की विस्तार महिला अधिकारी पराडके को यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि ,ठाणे में न्यू इंग्लिश गर्ल्स स्कूल में अल्पसंख्यक समाज के विधार्थी संख्या नहीं हैं | इसके बाद भी किन्ही अज्ञात लोगों ने स्कूल के 588 अल्पसंख्यक विधार्थियों के नाम पर प्रति विधार्थी वार्षिक दस हजार रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं | इसी तरह से ठाणे के लोकपुरम विधालय के 312 अल्पसंख्यक विधार्थियों केशिष्यवृति ,लुरो स्कूल के 294 यूनिवर्सल हाईस्कूल इंग्लिश के 183 ,ठाणे मनपा स्कूल 122 के 147 विधार्थी ,,मनपा स्कूल क्रमांक 12 के 26 ,अदरसा विधालय से 19 ,राजा शिवाजी विद्यामंदिर के 19 ,ज्ञानपीठ प्राथमिक विधालय के 10 ज्ञानपीठ माध्यमिक विधालय के 13 ,ठामापा स्कूल 23 के 10 विधार्थी ,स्कूल 55 के भी 09 ,और स्कूल नंबर 64 के 08 विधार्थी ,,भारत इंग्लिश स्कूल के 06 ,पीएसीआई जूनियर साइंस कॉलेज के 06 ,,शांति विधालय के 6 ,केबी जूनियर कॉलेज के 6 ,शांतिनगर विधा प्राथमिक विधालय के 05 ,और ठाणे मनपा स्कूल क्रमश ,120 के 04 ,58 के 04 और स्कूल क्रमांक 128 के 03 विधार्थी और आदर्श प्राथमिक ,अनमोल प्राथमिक और टोनी स्परिट के तीन तीन विधार्थी इस सूची में हैं |
ठाणे के बीजेपी विधायक संजय केलकर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में ठाणे के पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को सूचित कर फायनेंस क्राइम ब्रांच और सायबर सेल के माध्यम से अल्पसंख्यक विधार्थियों के यू डायस नंबर हाइजेक करने के मामले में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है | ठाणे जिला में कुल 6 हजार 478 लाभार्थी हैं |
आज इस सवांददाता वार्ता में पीपुल्स एजुकेशन के विधाधर वैशम्पायन अलहद जोशी, तरुक्मण न्यू गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य भी मौजूद थे | उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक विधार्थियों को ट्यूशन फ़ीस में मदद करने के लिए केंद्र सरकार को ओर से प्रत्येक छात्र को वार्षिक दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की दी जाती है | बीजेपी विधायक केलकर ने आरोप लगाया कि इस मामले सिर्फ न्यू गर्ल्स स्कूल के 588 विधार्थियों की छात्रवृति के हाइजेक होने का मामले ही नहीं है | उन्होंने आगे कहा कि यह बड़े स्तर पर देश में हजारों करोड़ों रुपये का घोटाला भी हो सकता है |

Leave a comment