आज आजमगढ़ में 3 जुलाई 2021 को हदिसा दयालपुर सहित कई गाँव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ का गठन करने पहुँचे जिला प्रभारी जशवन्त उर्फ सिब्ली सिंह के उपस्थिति में आज 3 जुलाई 2021 बूथ अध्यक्ष सचिन राजभर ,और ग्राम अध्यक्ष लखेन्द्र राजभर को बनाया गया जिसमें ग्रामीण भी रहे सामिल सिब्ली सिंह ने पत्रकारो से बताया कि 2022 में हम लोगों की सरकार बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और गरीबों के लिए मदद की जाएगी गरीबों के हित के लिए कार्य करेंगे और हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले महंगाई पर ध्यान दिया जाएगा इस मौके जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , जिला महासचिव आलोक कुमार लहरी , ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राजभर , साहेब लाल राजभर , राकेश जयसवाल , लालसा राजभर , किसन राजभर ,सम्भू राजभर , ग्राम प्रधान और ग्रामवासी भी रहे शामिल देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आज आजमगढ़ में 2 जुलाई 2021 को बिकापुर सहित कई गाँव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ का गठन करने पहुँचे जिला प्रभारी जशवन्त उर्फ सिब्ली सिंह जो गरीबो के मसीहा माने जाते है यह ग्रामवासियों का कहना है सिब्ली सिंह ने पत्रकारो से बताया कि 2022 में हम लोगों की सरकार बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और गरीबों के लिए मदद की जाएगी गरीबों के हित के लिए कार्य करेंगे और हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले महंगाई पर ध्यान दिया जाएगा इस मौके जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , जिला महासचिव आलोक कुमार लहरी , ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राजभर , ग्राम प्रधान रविन्द्र राजभर , ग्रामवासी भी रहे शामिल देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आज आजमगढ़ में 1जुलाई 2021 को इन्नी छतरपुर अहिरौली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ का गठन करते हुए जिला प्रभारी जशवन्त उर्फ सिब्ली सिंह के द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि 2022 में हम लोगों की सरकार बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और गरीबों के लिए मदद की जाएगी गरीबों के हित के लिए कार्य करेंगे और हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले महंगाई पर ध्यान दिया जाएगा इस मौके पर प्रदेश महासचिव वकील चौरसिया , जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , जिला महासचिव आलोक कुमार लहरी , जिला उपाध्यक्ष मुन्ना राजभर , जिला महासचिव दिलीप कुमार सरोज , ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राजभर , गामा यादव ,गुड्डू सिंह ,अक्षय राम , गंगाराम ,राकेश यादव ,अरुण सिंह ,मोनू गौतम ,बाबू राम गौतम, सूरत सरोज ,पुजारी यादव , श्याम बिहारी , जितेंद्र सिंह ,आदि मौजूद रहे देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आज 28 जून 21 को रसड़ा केंद्रीय कार्यालय पर जयजेस कुमार गौतम विधानसभा बसपा उपाध्यक्ष रहे कई वर्षों से कार्य कर रहे थे जो कि आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रसड़ा केंद्रीय कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण किया और उन्होंने इस पार्टी में सदस्यता लेने के बाद उन्होंने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि हम इस पार्टी में जुड़ रहे हैं और समाज के हित के लिए पार्टी के लिए कार्य करूंगा और गरीबों के हर दुख सुख में मिलजुल कर खड़ा रहूंगा और आने वाले समय में लोगों की सेवा कर सकू यही हमारा लक्ष्य इस मौके पर प्रदेश महासचिव वकील चौरसिया , जिला अध्यक्ष आजमगढ़ धर्मेंद्र राजभर , मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ दिनेश राजभर , जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर , लाल बहादुर राजभर , रामजस भारतीय ,आदि लोग मौजूद रहे देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ
आज आजमगढ़ के सेवटा बदनपुर में बाबा सुदर्शन मां आदिशक्ति इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामरतन यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर आज 27 जून 2021 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन पकड़ा उन्होंने बताया कि पिछड़ों की आवाज उठाने वाले गरीबों के लिए लड़ते हैं इस लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में जुड़ रहा हूं हमारा सौभाग्य है कि हम इस पार्टी में मिलजुल कर काम करूंगा और गरीबों की मदद करूँगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ धर्मेंद्र राजभर , प्रदेश महासचिव चंद्रजीत राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , मंडल उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण राजभर , आलोक कुमार लहरी , प्रमोद राजभर , संतोष राजभर , डॉ. रमेश राजभर , सुधाकर राजभर ,आदि मौजूद रहे देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ
भदोही। औराई क्षेत्र के उगापुर नहर के पास मंगलवार की दोपहर को करीब 2 वर्षीय बालक भदोही-औराई मार्ग पर भटक कर रो रहा था। भटके और रोते हुए बालक को देख कर मानिकपुर निवासी सचिन दुबे ने उस बालक को लेकर आसपास के लोगो से पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई पहचान नही सका। इसी बीच औराई से भदोही जा रहे पत्रकार प्रदीप दुबे, अंकित पांडेय और संतोष तिवारी ने देखा कि सचिन बालक को लेकर परेशान है। इसलिए पत्रकारों ने सचिन दूबे के साथ उस बालक को लेकर आसपास के कई बस्तियों में पहचान कराने के लिए ले गये लेकिन सभी ने उस बालक को पहचानने से इन्कार कर दिया। काफी पता लगाने के बाद जब पत्रकारों ने देखा कि उस बालक को कोई नहीं पहचान रहा है तो 112 नंबर को फोन करके सूचित किया और बालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया अंकित पाण्डेय के साथ सतीश चौहान भदोही उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ सतीश चौहान : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा आपका ध्यान सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू कराने के संबंध में एक सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से आप का ध्यान आकृष्ट कराना चाहती है जो निम्नवत है पिछड़े वर्ग के मौलिक हितों की रक्षा हेतु आरक्षण में वर्गीकरण के उद्देश्य से गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रद्दी की टोकरी में डालना न सिर्फ पिछड़ों के साथ धोखा है बल्कि पिछड़ों के मौलिक अधिकार का हनन है इस मौके पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ धर्मेंद्र राजभर, प्रदेश महासचिव चंद्रजीत राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , जिला उपाध्यक्ष विनोद राजभर ,जिला उपाध्यक्ष महंगू वर्मा , जिला महासचिव डॉ. रमेश राजभर , जिला महासचिव जनार्दन राजभर, भारती, आदि लोग उपस्थित रहे
मुंबई,03मार्च ( हि स ) । ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक रिचेस ज्वेलर्स आर्केड की दुकान में 23फरवरी को खरीददारी के बहाने 3लाख 27हजार रुपए के आभूषण चुराने वाली दो महिलाओं को नौपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इस मामले में शिकायत मिलने के बाद गहनों की चोरी का सीसीटीवी कैमरा फुटेज प्राप्त करने के बाद, ठाणे पुलिस उपायुक्त अविनाश अम्बुरे के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त नीता पाडवी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल मंगले, पुलिस निरीक्षक अविनाश सोंडकर, पुलिस के सहायक निरीक्षक नीलेश मोरे पुलिस उपनिरीक्षक विनोद लाबड़े और पुलिस कर्मचारी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से, 26/2/2021 को, महिला आयुषी गुलाब शर्मा, 26 वर्षीय, और 34 वर्षीय संजू रवींद्र गुप्ता को मीरा रोड से गिरफ्तार किया गया और सोने की चूड़ियां चोरी हुईं उनके पास से ओशिवारा पुलिस स्टेशन से चुराए गए 33 ग्राम के अलावा उनसे बरामद किए गए। बताया जाता है कि यह महिला जोड़ी करीब आठ दिन पहले पेइंग गेस्ट के रूप में मीरा रोड में राजाराम शर्मा के साथ रहने आई थी। आयुषी एक मॉडल के रूप में काम करती है, जबकि संजू रवींद्र गुप्ता शादीशुदा और एक गृहिणी हैं। उन्हें दो महीने पहले इसी तरह के अन्य एक सोने की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।इन दो महिलाओं पर लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन, राजवाड़ा पुलिस स्टेशन, कोल्हापुर, कोरगांव पुलिस स्टेशन, हडपसर पुलिस स्टेशन से सोने की चूड़ियाँ चुराने का मामला दर्ज है | ये महिलाएं 26 फरवरी को मीरारोड से सुबह पौने ग्यारह बजे के दरम्यान कुर्ला टर्मिनस के लिए जा रही थी | इसी दरम्यान नौपाडा पुलिस के उप निरीक्षक विनोद लाबाड़े टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया |
इंसानियत यानी मानवता, फिर चाहे वो किसी भी देश का हो, किसी भी जाति का हो या फिर किसी भी शहर का हो सबका एकमात्र प्रथम उद्देश्य एक अच्छा इंसान बनने का होना चाहिए। हर किसी इंसान के रंग रूप, सूरत, शारीरिक बनावट, रहन-सहन, सोच-विचार और भाषा आदि में समानतायें भी होती हैं और असमानताएं भी होती हैं, लेकिन ईश्वर ने हम सभी को पाँच तत्वों से बनाया है। हम सभी में परमात्मा का अंश है। आज के इस दौर में इंसान मानवता को छोड़कर, इंसान के द्वारा बनाये गए धर्मों के भेद-भाव के रास्ते पर निकल पड़ा है! इसमें कुछ तो हम लोगों की अपनी सोच है और कुछ राजनेताओं द्वारा रचे प्रपंच है, जोकि राजनीतिक लाभ में भेद-भाव को बढ़ावा देता है! जिसके चलते एक इंसान किसी दूसरे इंसान की ना तो मज़बूरी समझता है और ना ही उसकी मदद ही करता है। यहाँ पर इंसानियत पर धर्म की चोट पड़ती है,लोग इंसानियत को छोड़कर अपने ही द्वारा रची गई धर्मों की बेड़ियों में जकड़े जा रहे हैं! इंसान धर्म की आड़ में अपने अंदर पल रहे वैर, निंदा, नफरत, अविश्वास, उन्माद और जातिवादी भेदभाव के कारण अभिमान को प्राथमिकता दे रहा है! जिससे उसके भीतर की मानवता धीरे धीरे दम तोड़ रही है! इंसान प्यार करना भूलता जा रहा है, अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है और तो और अपने परमपिता परमात्मा को भी भूल सा गया है!इन सबके चलते मानव के मन में दानवता का वास होता जा रहा है। आज धर्म के नाम पर लोग लहू-लुहान करने से पीछे नहीं हटते जिससे संप्रदायों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं! आज इंसान- इंसान का दुश्मन बनता जा रहा है! क्योंकि वो पराये धर्म से है! लोगों का मूल उद्देश्य अपना स्वार्थ सिद्ध करना हो गया है किसी को पैसे का स्वार्थ है तो कोई ओहदे को लेकर और तो कोई एक तरफ़ा प्यार के स्वार्थ में अँधा है। इसी के चलते मानव इंसानियत को अपने जीवन से चलता कर देते हैं। किसी शायर ने क्या खूब कहा है- ”इंसान इंसान को डस रहा है और साँप बैठकर रो रहा है”अब इंसान में हैवानियत-सी आ गई है, उसे अपने अलावा किसी की भी कोई अहमियत नजर नहीं आ रही है। यह इसी बात से सिद्ध हो जाता है कि जो इंसान जानवरों और पेड़ पौधों पर भी दया नहीं दिखा सकता वह इंसान पर कैसे दया कर सकता है ? यही वो इंसान है जो अब सिर्फ ‘मैं’ शब्द में ही उलझकर रह गया है और इसी में जीना चाहता है।
मुंबई,ठाणे संवाददाता ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में शेयर आटोरिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों को चाकू की नोक पर उनके रुपए और मोबाइल आदि छीनने वाले दो आरोपियों को ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । ठाणे की सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती नीता पाडवी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे के कैडबरी सिग्नल से ऑटो रिक्शा में बैठे यात्रियों को चाकू और अन्य हथियार की नोक पर उनके मोबाइल और नगद राशि लूटने के आरोप में नौपाड़ा पुलिस ने मुंब्रा के 45वर्षीय इम्तियाज उस्मान कादरी और मुंब्रा के ही 36वर्षीय परवेज उस मोहम्मद नासिर खान को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपियों नए 29दिसंबर 2020को कैडबरी सिग्नल से ऑटो रिक्शा बैठने वाले यात्रियों के मोबाइल और नगद राशि चाकू की नोक पर छीने थे । इसके बाद नौपाड़ा पुलिस ने इनके मोबाइल को लोकेशन पर पहले इम्तियाज उस्मान कादरी को गिरफ्तार किया था ।उसके बाद फिर परवेज उर्फ फिरोज खान को भी हिरासत में लिया गया ।इनके ऊपर नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में अन्य 4 मामले भी चल रहे हैं ।पुलिस ने आरोपियों के पास से बजाज कंपनी का ऑटो रिक्शा, हीरो हौंडा कंपनी की मोटर बाइक, नोकिया मोबाइल, विवो मोबाइल ,ओप्पो कंपनी मोटरसाइकिल, सैमसंग कंपनी मोबाइल के सहित 3लाख 19हजार का सामान बरामद किया है । यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल मांगले मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक रविंद्र क्षीरसागर, सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश मोरे आदि के द्वारा की गई ।