आजमगढ़ के पल्हना देवी मंदिर में अर्जुन यादव समाज सेवी भोजपुर के सौजन्य से ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू के कर कमलों द्वारा 22 किलो का पितल का घण्टा 22 अक्टूबर 2021 को हवन पूजन के साथ मा के चरणों मे अस्थापित किया गया
इस मौके पर मुन्ना यादव ,वकील चौरसिया प्रधान , धर्मेंद्र राजभर ,रामसबद भारद्वाज , महादेव पंडित , बंस नरायण यादव , चन्द्रशेखर राजभर , निर्मल यादव ,रामदुलार यादव उर्फ पप्पू यादव ,कृष्णपाल यादव ,आशीष यादव , कुबेर यादव , सिंटू सिंह , मनोज यादव , छेदी जासवल, डॉ चन्द्रजीत यादव ,पूर्व प्रधान छेदी यादव , संजय जसवाल ,डब्बू यादव ,आदि मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर शेखर चौहान के साथ सतीश चौहान आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

वाराणसी में कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन

जिला कुश्ती चैंपियन शीप जूनियर बीच महिला व पुरुष कुश्ती पतियोगिता 17 अक्टूबर 2021 को CT M S पब्लिक स्कूल भग तुआ चौराहा वाराणसी में किया गया
जिसका उद्धघाटन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह के शुभ हाथों से किया गया
जिसके आयोजक धर्मेंद्र उर्फ सिंटू यादव मीडिया प्रभारी और आयोजन सचिव बमबम पहलवान रहे
इस आयोजन कार्यक्रम में जीते हुए पहलवानों को सम्मानित किया गया और उनकी हौसला बढ़ाया गया
धर्मेंद्र उर्फ सिंटू यादव ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी आनन्द मोहन उर्फ गुडडू यादव शिवपुर विधान सभा 386 , ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश पाठक ,
सोहन पाल , आदि मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर शेखर चौहान के साथ सतीश चौहान वाराणसी उत्तर प्रदेश

हर घर भाजपा कार्यक्रम का आयोजन


आजमगढ़ पल्हना मंडल के बसई सेक्टर में ग्रामसभा भोजपुर सरईया में हर घर भाजपा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमे भावी प्रत्याशी डॉ केडी राम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर ग्राम के ग्राम वासियों को सरकार की आई हुई सभी योजनाओं के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक किया ताकि सभी ग्रामवासी आई हुई योजनाओं का लाभ ले सके

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह , मंडल उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह , उपाध्यक्ष गोरख नाथ मिश्रा , अशोक सिंह , मोहन सिंह , अनुसूचित मोर्चा नवीन राम , सेक्टर संयोजक जीत बहादुर सिंह ,छात्रसंघ अध्यक्ष मिलिंद सिंह ,और भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर शेखर चौहान के साथ सतीश चौहान आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का स्वागत समारोह


आजमगढ़ संवाददाता सतीश चौहान आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का स्वागत समारोह का आयोजन पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्रेश चौहान की उपस्थिति में किया गया था
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने सभी पिछड़ा वर्ग के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व आजमगढ़ के प्रभारी भास्कर निषाद ने कहा कि भाजपा में ही पिछड़े समाज का हित सुरक्षित है जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम कर रही है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्रेश चौहान ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा द्वारा इतिहास रचने का काम कर भाजपा को पुनः सरकार बनाने का काम करेगी जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर पिछड़े समाज के बल पर जीत दर्ज कराएगी
समारोह की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्रेश चौहान व संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने किया
मेहनाजपुर में मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत पुलिस द्वारा मिशन शक्ति का प्रचार प्रसार किया गया
लालगंज (आज़मगढ़)। मेहनाजपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जनता इण्टर कालेज लालमऊ तथा अन्य क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत पोस्टर व बैनर आदि के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारो के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी समस्या के समय में पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। महिला पुलिस द्वारा छात्राओं को किसी भी अनहोनी समस्या से ग्रसित होने पर महिला हेल्प डेस्क तथा पुलिस की सहायता लेनी की जानकारी प्रदान की गई।
मेंहनाजपुर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का एसपी आज़मगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने किया उद्घाटन ।
लालगंज आज़मगढ़ । मेहनाज़पुर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन
आज पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा किया गया ये थानाध्यक्ष कक्ष का निर्माण स्थानीय संभ्रान्त व्यक्तियों की मदद से बनाया गया है। जिससे आम जनता की समस्याओं का निदान हेतु सहुलियत मिलेगी। इस उद्घाटन में सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी व प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर अरविन्द कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित सम्मानित लोग उपस्थित रहे । देखिए पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

ठाणे मनपा सभा में टीकाकरण में भेदभाव का आरोप एनसीपी ने लगाया


मुंबई,17अगस्त आज ठाणे मनपा की सर्व साधारण सभा में एनसीपी के पार्षदों ने यह आरोप लगते हुए हंगामा खड़ा किया कि मनपा प्रशासन स्वयं टीकाकरण में भेद भाव कर रहा है ।उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन के विवेक पर ही ठाणे शहर में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एनसीपी पार्षदों का आरोप है कि विपक्षी पार्षदों द्वारा टीकाकरण शिविर की मांग के बाद भी टीकाकरण शिविर लागू नहीं किया जा रहा है। राकांपा पार्षदों ने नगर अध्यक्ष आनंद परांजपे और विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान के मार्गदर्शन में सभा में हंगामा करने का प्रयास किया किया। इस बीच, मेयर नरेश म्हस्के ने नगरसेवकों और वार्ड विकास निधि के तत्काल वितरण का आदेश दिया है ।
इधर मनपा में विपक्ष के नेता शानू पठान का कहना है कि, है मनपा में बजट का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति, कब्रिस्तान में भ्रष्टाचार, टीकाकरण में क्षति, नगरसेवकों के काम के मामले में एसटीईएम के अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में ठाणे मनपा आयुक्त ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं । इस मामले में विगत 2 अगस्त को निगम मुख्यालय में आंदोलन किया गया । इसके बाद उस समय आयुक्त ने राकांपा पार्षदों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था । हालांकि, बताया जाता है कि मनपा प्रशासन अधिकारियों के दबाव के आगे झुक रहा है ,और कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चला रहा है। इसलिए राकांपा पार्षदों की मांग के बावजूद टीकाकरण शिविर नहीं लगाया जा रहा है। ठाणे राकांपा नगर सेवको ने यह मांग करते हुए आंदोलन किया था ,कि स्थायी समिति ही अवैध है,इसलिए बजट शीघ्र ही लागू किया जाए और टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। इस के बाद ठाणे महापौर ने निर्देश दिया कि नगरसेवक कोष के लिए 14 लाख रुपये और वार्ड विकास कोष के लिए 25 लाख रुपये प्रदान करने के लिए जल्द ही एक प्रस्ताव लाया जाएगा।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर रविंद्र के साथ सतीश चौहान थाने महाराष्ट्र

ठाणे में पुलिस सिपाही बल भर्ती की अवधि अब 22अगस्त तक बढ़ाई गई


मुंबई, 17अगस्त ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में 147 पुलिस सिपाही और ड्रायवर हेतू 126 रिक्त पदों के लिए जो विगत 5अगस्त तक को प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य अथवा आर्थिक रूप से दुर्बल लोगों के लिए आवेदन करने की अवधि 15अगस्त 2021तक निर्धारित की गई थी,अब वह बढ़ाकर 22अगस्त 2021तक रात आधी रात तक के लिए खुली रखी गई है ।
ठाणे के पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने आज पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोच न्यायालय के निर्देशानुसार यह परिवर्तन किया गया है | अब इसमें यदि कई आवेदन करने वालों की ईमेल आय डी में कोई त्रुटि रही हो ,अथवा वह अपनी दी गई मेल आय डी भूल गए हों,उनके लिए फिर से नई मेल आय डी, उपलब्ध की जा रही है ।इस तरह अब आवेदन कर्ता अपना यूजर ने और मेल आय डी पासवर्ड बदल सकते हैं ।
ठाणे पुलिस आयुक्त गणेश गावड़े ने आगे बताया कि आवेदन कर्ता http://www.mahapolice .gov..in पर police Corner पुलिस भर्ती 2019 ऑपशन सिलेक्ट ठाणे सिटी कर सकते हैं।इसमें उन्हें अपना यूजर नेमा और पासवर्ड बदलने की सुविधा होगी । उल्लेखनीय है कि ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में इन रिक्त पदों में ड्रायवर सिपाही के लिए 126 और सिपाही 147 सहित कुल 273 पदों के लए 30 हजार से अधिक आवेदन आए थे ।

देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर रविंद्र के साथ सतीश चौहान थाने महाराष्ट्र

सच्चाई और मानवता के साथ कार्य करना सभी का कर्तव्य- दयाशंकर पाण्डेय।


भदोही जनपद वैसे तो पूरे विश्व में कालीन के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन कालीन के अलावा इस जिले से जुड़ी कुछ सख्शियत है जो भदोही का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर रोशन कर रहे है। और यह भदोही जनपद का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से जिले से निकलकर विश्व में अपनी छाप छोड़े। भदोही जनपद से खेल, कला, साहित्य, राजनीति, पत्रकारिता, समाजसेवा समेत कई विधाओं में लोग अपने स्थापित करके जनपद का नाम ऊंचा कर रहे है। जिसमें खिलाड़ी रिंकू सिंह राजपूत, यशस्वी जायसवाल, पत्रकार एके मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, बाक्सर रवि पाण्डेय, गायक राजेश परदेशी समेत कई शख्सियत है जिनपर भदोही जिले को नाज है। इन्ही में से एक नाम है दयाशंकर पाण्डेय (चालू पाण्डेय) जो किसी परिचय के मोहताज नही है। यह वही शख्सियत है जिनके चरित्र को लोग न्याय के देवता के रूप में पूजते है। कला के क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाने वाले दयाशंकर पाण्डेय एक प्रसिद्ध धारावाहिक ‘जय जय जय शनिदेव’ में शनिदेव की भूमिका में नजर आते है। और लोग इस धारावाहिक को बडे ही भाव से देखते है। यदि दयाशंकर पाण्डेय की बात की जाये तो इनका घर भदोही जिले के जंगीगंज के पास जगापुर गांव में है। और मुम्बई में कई वर्षो से रहकर फिल्मी दुनिया में कार्यरत है। दयाशंकर पाण्डेय कई सीरियल में कार्य कर चुके है और कई में कर रहे है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दयाशंकर पाण्डेय ने कहा कि
देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों और महापुरुषों के प्रति आभारी हूं। मानवता के नाम पर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। मानवता और सच्चाई की राह पर चलकर देश की तरक्की की जा सकती है। दया शंकर पांडेय ने कहा कि देश का टैक्स देकर ईमानदारी पेश करना हम सभी का कर्तव्य है। सच्चाई और मानवता के साथ करना हम सभी का परम कर्तव्य है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और इससे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है इसलिए मानवता को नहीं छोड़ना चाहिए। यदि देश सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित रहेंगे।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर अंकित पांडे के साथ सतीश चौहान
अखिल भारतीय महासभा सेवा ट्रस्ट ने किया मीटिंग
आजमगढ़ के लालगंज में अखिल भारतीय महासभा सेवा ट्रस्ट द्वारा आज लालगंज में मीटिंग रखी गई थी यह मीटिंग अखिल भारतीय सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राजभर की उपस्थिति में यह मीटिंग की गई
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राजभर ने बताया कि अखिल भारतीय महासभा सेवा ट्रस्ट गरीब अनाथ व असहाय के मदद के लिए हमेशा खड़ी रहती है यही ट्रस्ट का उद्देश्य है
इस अवसर पर संरक्षक रविंद्र राजभर ,कोषा अध्यक्ष सतीश पांडे ,चिकित्सक विभाग डॉक्टर राम केवल भरद्वाज , राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक राजभर , राज नाईक मंच के अध्यक्ष डॉ राम दुलार , उपाध्यक्ष सोभनाथ राजभर , संगठन मंत्री बाबा पंकज मिश्रा , आजमगढ़ प्रभारी पंकज भारतीय , मिर्जापुर मंडल प्रभारी विवेक राजभर , राष्ट्रीय टीम युवा मंच सोनू राजभर , पंकज मिश्रा , शिवम पांडे ,पवन राजभर ,आदि लोग मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिये बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर चंद्रशेखर चौहान के साथ सतीश चौहान आजमगढ़ उत्तर प्रदेश