भदोही में फंदे पर लटका मिला था युवक का शवमृतक की मां ने बहू व उसके प्रेमी पर लगाया हत्या को उकसाने का आरोप


ज्ञानपुर, भदोही:- कोतवाली क्षेत्र गोपीगंज के कौलापुर नामक गांव में बीते 5 अगस्त को देर रात फांसी से मृत बेटे की पत्‍नी और उसके प्रेमी पर मां ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि बीते 5 अगस्त 2020 को गोपीगंज थानाक्षेत्र के कौलापुर नामक गांव में देर रात एक विवाहित युवक द्वारा फांसी से लटककर आत्महत्या करने की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी।
जहां फांसी के फंदे में लटका हुआ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद मृतक की मां फ़ोटो देवी पत्नी स्व0 तेरसनाथ प्रजापति ने बेटे राजनाथ की आत्महत्या के लिए अपनी बहू पूनम और उसी के गांव निवासी पूर्व प्रेमी आशीष यादव नामक युवक पर उकसाकर हत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भेजे गए प्रार्थना-पत्र के माध्यम से मृतक की मां फ़ोटो देवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी बहू उसके प्रेमी को हत्या का जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र राजनाथ की शादी प्रयागराज जनपद के हडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा असरे के पुरा निवासी देवीलाल की पुत्री पूनम देवी के साथ 27 जून वर्ष 2020 को हुई थी। बताया कि मेरी बहू पूनम का संबंध उसी गांव के निवासी आशीष यादव नामक युवक से पहले से ही था ।शादी के बाद मेरी बहू मेरे घर पर 3 दिन तक रही । फिर अपने मायके वापस चली गई । बीते 5 अगस्त 2020 को जब मेरा पुत्र बहू को मायके से विदा कराकर घर वापस लौट रहा था तो बहू के पूर्व प्रेमी आशीष यादव ने अपने मोबाइल नंबर 8941011369 व 9326558513 तथा 7518184308 द्वारा में बेटे को धमकी देकर कहा गया कि तुम्हारे घर मेरी प्रेमिका रही है । यदि उसे कुछ हुआ तो मैं तुम्हारी हत्या कर दूंगा । इसके बाद कई अश्लील व गंदे फोटो भी मेरे बेटे के मोबाइल पर पोस्टर किये गए । यह भी आरोप लगाया कि मेरी बहू पूनम ने भी आशीष के नंबर पर फोन करके बताया था कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। मृतक की मां ने यह भी बताया कि सारे रहस्य का पर्दाफाश मेरे पुत्र के मरणोपरांत उसके मोबाइल से निकले डाटा से मिला है जो पूर्ण रूप से सुरक्षित है । मृतक की मां ने अपने बहू व उसके प्रेम प्रेमी पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की पुलिस अधीक्षक से मांग की है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

कौलापुर में पत्रकार अंकित पाण्डेय के निवास स्थान पर 150 लोगो का हुआ कोरोना टेस्ट, चार पाजिटिव।


भदोही।कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा यह दिशा निर्देश दिया गया है कि सभी गांव में अब कोविड-19 की निशुल्क जांच भी कराई जाएगी।जिस क्रम में जिले में कोरोना की जांच ब्लाक स्तर के बाद गांव गांव में भी जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिससे लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके। इसी क्रम में बुधवार को डीघ ब्लाक के स्वास्थ्य प्रभारी डा गुलाब चन्द यादव के नेतृत्व में चिकित्सको की टीम ने डीघ ब्लाक के कौलापुर में पत्रकार अंकित पाण्डेय के निवास स्थान पर 150 लोगों का रैपिड कोविड 19 टेस्ट कराया। जिसमें चार लोग विनोद पाण्डेय(42), प्रदीप पाण्डेय(40), सूरज पाण्डेय(18) और शिवम पाण्डेय(14) का टेस्ट कोरोना पाजिटिव आया। सभी को चिकित्सको ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई।बच्चो व बुजुर्गो से दूर रहने की भी सलाह दी। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

शिकायत देने के बावजूद भी नही हुई कोई कार्यवाही, न्याय की गुहार।


भदोही। सरकार लगातार फर्जी कम्पनियों पर नकेल कसने के लिए तरह तरह के कानून बनाती है जिससे आम आदमी को राहत मिल सके और इन धोखाधड़ी के मामलों से बचा जा सके लेकिन इसके बावजूद भी कुछ मामले देखने को मिल जाते है जहां लोग अपना पैसा निवेश करने के बाद समय पूरा होने पर नही पा रहे है अपनी रकम। एक ऐसा ही मामला जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है जहां एक व्यक्ति अपने पैसे के लिए पुलिस के दरवाजे को भी खटखटा रहा है लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस नही कर रही है कार्यवाही।
जानकारी के मुताबिक दानूपुर निवासी नन्हू बिन्द ने गांव के ही सभाजीत बिन्द के माध्यम से स्काईलार्क कम्पनी में अपने और अपनी पत्नी के नाम से फरवरी 2011 में ₹50 हजार निवेश किया, दिसम्बर 2012 में डैनियल कम्पनी में ₹2 हजार तथा अगस्त 2013 में बीकेएलडबी कम्पनी में तीन किस्तों में ₹15 हजार का निवेश किया। जिसमें 2017 में स्काईलार्क कम्पनी का, 2018 में बीकेएलडी का पैसा मिलना था लेकिन सभाजीत की लापरवाही और मनमानी से पैसा नही मिला और पैसा की बात कहने पर सभाजीत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। तीन निवेश का अवधि पूरा हो गया है जबकि सभाजीत के द्वारा एक स्काईलार्क और एक डैनियल कम्पनी में निवेश कराये गये पैसे की अवधि 2026 तथा 2028 में पूरा होगा। लेकिन जब भी सभाजीत से निवेश किये गये रकम की बात करता है तो सभाजीत बिन्द इधर उधर की बात करता है। और नन्हू का पैसा नही देना चाह रहा है। नन्हू के पास सभाजीत द्वारा दिये गये निवेश के सभी कागजात मौजूद है। आरोप है कि सभाजीत बिंद नन्हू को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता हैं गाली गलौज करता हैं। इसी मामले में जुलाई माह में थाना सुरियावां में शिकायत की थी पर लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। निवेशक नन्हू बिन्द ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग की है। देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज पर सतीश चौहान के साथ

स्वर्णकार संघ ने क्षतिग्रस्त सड़क के पुनः निर्माण हेतु उठाई आवाज


उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ भदोही के जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा के नेतृत्व में गोपीगंज नगर के अंजही मोहाल में “मंदिर बाबा कबूतर नाथ” से लेकर “केड़वरिया त्रिमुहानी” तक अधूरी सड़क की इंटरलॉकिंग को पूर्णता प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन….
बताते चलें कि “मंदिर बाबा कबूतरनाथ” से लेकर “केड़वरिया त्रिमुहानी” तक रोड काफी जर्जर अवस्था में है! विगत दिनों पहले पी डब्लू डी तथा नगरपालिका गोपीगंज के संयुक्त कार्य से पूरे गोपीगंज नगर के रोड पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया। मगर ना जाने किस कारणवश “मंदिर बाबा कबूतरनाथ” से लेकर “केड़वरिया त्रिमुहानी” तक के रोड का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया! जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा से वार्ता के दौरान यह मालूम हुआ कि जब वह नगर पालिका से सड़क निर्माण के लिए मौखिक वार्ता किए तो जवाब मिला कि यह रोड पीडब्ल्यूडी की है नगर पालिका हस्तक्षेप नहीं करेगा। यह मालूम होने पर जब पीडब्ल्यूडी में (IGRS कंप्यूटर संदर्भ संख्या 40019820009884) द्वारा एप्लीकेशन दिया गया तो लोक निर्माण विभाग द्वारा यह जवाब मिला की उक्त प्रकरण नगर पालिका परिषद गोपीगंज से संबंधित है! पीडब्ल्यूडी भदोही से संबंधित नहीं है। यह बात मालूम होते ही जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा जी ने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए मांग की कि जिन तथ्यों और कारणों से अभी तक सदर मोहाल से लेकर मंदिर बाबा कबूतर नाथ तक समस्त सड़क पर इंटरलाकिंग का निर्माण हुआ है उन तथ्यों और कारणों को यथावत लेते हुए अत्यंत छतिग्रस्त सड़क के इस हिस्से का भी निर्माण होना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में संतोष वर्मा विजय किशन सोनी संजय सेठ चंदू सेठ आदि उपस्थित थे।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

श्री कृष्ण, जगत के पालन हार के जन्म पर नगर व गांवों में बच्चों ने खुब लिया आनंद


भदोही:-हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धुमधाम से मनाया जाता है। भगवान विष्णु ने द्वापर युग भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देवकी की कोख से कृष्ण रूप में जन्म लिया था। इस उपलक्ष्य में भक्त उपवास रखते हैं, मंगल गीत गाते हैं और मध्यरात्रि को भक्त नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गाने के साथ भगवान का जन्म करते हैं। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जन्माष्टमी की पूजा में अगर भक्त कृष्ण की प्यारी चीजों को शामिल करते हैं तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
जन्माष्टमी पर बच्चे राधा-कृष्ण के रंग में रंगे नजर आए। कोरोना के कारण इस बार बच्चों ने घरों में ही रहकर जन्माष्टमी मनाई। माता-पिता ने घर में ही पूजा-अर्चना की और छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनायी।
देश मे कुछ ऐसे पर्व होते है जिसमे बच्चे खूब आनंद लेते है। वैसे तो सभी पर्वों पर बच्चे आनंद लेते है लेकिन कुछ खास पर्व है जो बच्चों के आनंद का एक अलग नजरिया होती है उन्ही में से है कृष्ण जन्माष्टमी इस पर्व पर मंदिर तो सजाया जाता है। साथ साथ घरों में भी सजाने के साथ साथ पालन हार प्रभु श्री कृष्ण के जन्म पर खूब मजा मारते है बच्चे नगर व गांवों में बच्चों द्वारा सालों से इंतजार के बाद जब ये पल आता है तो बच्चे फुले नही समाते है और अपनी इच्छाओं को जागृत करते हुए स्वयं को श्री कृष्ण का रूप धारण कर लेते है।
डेरवॉ गांव निवासी ज्योति अकिंत पाडेंय बतायी की हम इस साल अपनी बेटी इमोंन पाडेंय कों घर पर ही उसे मंदिर बना कर उसे कृष्ण का पोशाक पहना कर कृष्ण की कहानी सुनाई देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

धनापुर उत्तरी में पहुंचा कोरोना का संक्रमण।


भदोही। जिले में कोरोना का कहर इतना बढ़ गया है कि अब धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र में अपने कदम को रख रहा है लेकिन फिर भी लोग असावधानी बरतने से बाज नही आ रहे है। कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ने के बावजूद भी लोग ना मास्क ना सेनीटाइज ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। जिसके कारण आए दिन लगभग कई गांव में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। एक ऐसा ही मामला गोपीगंज क्षेत्र के धनापुर उत्तरी में प्रकाश में आया है। जहां धनापुर उत्तरी निवासी देवीशंकर पाण्डेय भी कोरोना पाजिटिव पाये गये है। देवीशंकर पाण्डेय भदोही सीएमओ की गाडी चलाते है। और बीते चार अगस्त को उनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई और उन्हे भी होम क्वारंटीन रखा गया है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

न्याय के लिए दर दर भटक रहे है पीडित, नही हो रही सुनवाई।


भदोही। सरकार की मंशा है कि सुशासन के माध्यम से लोगो को न्याय मिले और किसी के साथ कोई गलत कार्य और अन्याय न हो सके लेकिन इस सब के बावजूद भी आज समाज में पैसे और पकड वाले कमजोर लोगो पर कही कही भारी दिखते है। और वे मजबूत लोग नियम कानून को धता बताकर वही करते है जो वे चाहते है। और ऐसे मामले में उससे कमजोर व्यक्ति केवल न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाता है। जब कमजोर व्यक्ति मजबूत व्यक्ति के कार्यों का विरोध करता है तो तरह तरह की धमकी भी मिलती है।
एक ऐसा ही मामला ऊंज थाना क्षेत्र के सुधवै गांव में देखने को मिला है जहां कुछ लोगों को पट्टा की जमीन मिली है वहां पर एक विपक्षी उस जमीन पर स्थगन आदेश करा दिया है। और मामला विभिन्न न्यायालयों में लंबित है। पीडितों का आरोप है कि विपक्षी पैसे के बल पर अपनी जमीन को बहाल करा लिया है जबकि उन लोगों के पट्टे की जमीन पर स्थगन आदेश का हवाला देकर कोई निर्माण कार्य नही करने दे रहा है। जबकि खुद जुताई बुआई कर रहा है। पीडितों का कहना है कि यदि स्थगन आदेश है तो दोनो पक्ष के लिए होना चाहिए न कि एक पक्ष के लिए। लेकिन वह पैसे और पहुंच के बल पर मनमानी कार्य करता है। पीडितों ने जिले के सभी संबन्धित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन कोई सुनवाई न होने से सब परेशान है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पीडितों ने मांग की है कि विपक्षी छोटेलाल धमकी देता है कि भदोही के वर्तमान जिलाधिकारी उसके रिश्तेदार है, सभी लोग पूरी जमीन मेरे नाम कर दीजिए नही तो जबरदस्ती हड़प लूंगा और पुलिस अधीक्षक से पैरवी करके सभी पर झूठा मुकदमा कायम कराकर बर्बाद कर दूंगा। पीडितों को आशंका है कि विपक्षी पैसे के बल पर जमीन हड़प सकता है। जिसके लिए पीडितों ने जांच कराने की मांग की है। अब यहां सवाल पैदा होता है कि यदि किसी भी जमीन पर स्थगन आदेश जारी है और मामला न्यायालय में लंबित है तो कोई एक पक्ष आखिर कैसे उस जमीन पर खेती कर सकता है और दूसरा पक्ष इसकी शिकायत करे तो अधिकारी न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह कर कोई कार्यवाही करने से बचते रहे। इस मामले में विपक्षियों द्वारा लगाये गये आरोप क्या सही है कि जिले के वर्तमान जिलाधिकारी उनके विपक्षी के रिश्तेदार है। जिसके वजह से वह नियम कानून को धता बताकर मनमानी कर रहा है। हालांकि इस आरोप में कितना दम है यह तो जांच की बात है लेकिन सबसे बडी बात यहां यह है कि यदि स्थगन आदेश है तो दोनो पक्षो को मानना है न कि केवल एक पक्ष को आदेश का पालन करना है। हालांकि बर्फी देवी पत्नी माता प्रसाद समेत सभी पीडितों को कानून व्यवस्था पर भरोसा करते हुए न्यायालय और प्रशासन से न्याय की मांग की है।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

विधायक पुत्र ने अपने ऊपर लगे सारे आरोप को बेबुनियाद बताया।


क्रासर–32 करोड़ 76 लाख की देनदारी को लेकर सारा मामला है। बिष्णु मिश्रा
गोपीगंज। कृष्ण मोहन तिवारी द्वारा लिखाये गए मुकदमे पर प्रेस वार्ता में विधायक विजय मिश्रा के पुत्र विष्णु मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवार के उपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। हमने इनके साथ कोई भी जोर जबरजस्ती नही की है। यह अपनी फर्म के होलसोल प्रोपराइटर है। हमने इनके ठीके में जो चार करोड़ की ठीकेदारी की उसमे सफेद गिट्टी काली गिट्टी जॉब वर्क आदि में जो प्रोजेक्ट में 5% सिक्युरिटी मानी जो जमा होती है उसमें हमने अपना दिल्ली का मकान गिरवी रखकर व मकान के कियाए का एडवांस रुपया देकर हमने मदद की और ठिका दिलवाने में मदद की अगर ऐसा ना करते तो उनको ठेका नहीं मिल पाता। यह इनकी बात बेबुनियाद है कि हम इनकी फर्म को टेकओवर करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि सोल प्रोपराइटर फॉर्म एक इंसान से शुरू होता है और उसी इंसान पर का खत्म हो जाता है। अगर हमने ऐसा किया होता तो आज किसी विभाग से कोई शिकायतें क्यों नही आई क्यों कि पेमेंट तो वही से आना था। अगर हम इनकी फर्म को टेकओवर कर लिए होते तो उसका टैक्स नही जमा होता तो सरकार आपको खोजती। पर आज 19 सालों के बाद यह बात क्यों पैदा हुई वह इस लिए की 32 करोड़ रुपये जब कंपनियों को देना है। हमारे उपर कोई आपराधिक मामला नही है। हमने अपनी पढ़ाई देहरादून से लेकर के अमेरिका तक में की 2012 में मैं पहली बार अपने पिता के चुनाव में सहयोग करने के लिए आया और जनता से वादा किया था की विधानसभा क्षेत्र के किसी भी नागरिक को कोई परेशानी उत्पन्न नहीं होने दूंगा आप पहचाना सोचे कि मैं आज आया हूं कल फिर चला जाऊंगा इसी तरीके का वादा मैंने 2017 में भी किया था और अपने वादे को पूरा खरा उतरा हूं आज क्षेत्र की कोई जनता भी इस बात को नहीं कर सकती कि जो हमने वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

विधायक विजय मिश्र के पक्ष में गांवों में चल रहा है हस्ताक्षर अभियान।


भदोही। गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही होने पर ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के पक्ष में जिले के भर के कई गांवों से और कई संगठनों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। और इसे लेकर कई संगठन विधायक के पक्ष में जिलाधिकारी को पत्रक भी सौप चुके है। एक ऐसा ही मामला शुक्रवार को गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में वृहद हस्ताक्षर अभियान चला जहां ग्रामीणों ने विधायक को निर्दोष बताते हुए हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित हुए। और जिला प्रशासन से विधायक पर लगे एक्ट को हटाने की मांग की। विधायक विजय मिश्र के पक्ष में न केवल एक गांव में बल्कि जिले के कई गांवों से यह अभियान चल रहा है। कौलापुर में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में अंकुर पाण्डेय ने कहा कि विधायक पर लगा एक्ट बेवजह है, हम सब इसके खिलाफ है। क्योकि विधायक बहुत ही अच्छे छवि के है जिनके पक्ष में हम सभी लोग हस्ताक्षर अभियान चला रहे है। गांव के लगभग सभी लोग हस्ताक्षर कर चुके है सभी विधायक को अच्छा बताते है क्योकि विधायक सभी के दुख सुख में शामिल होते है। छोटे से छोटे समारोह में सम्मिलित है। यह विपक्षियों की चाल है जो पैसा और पावर की वजह से एक्ट लगवाया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से योगेश पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, प्रवीण मिश्र, पवन मिश्र, राहुल मिश्र, प्रतीक पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, रोहित, अनुपम, सत्यम समेत कई लोग शामिल रहे। देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवइया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिकित्सक ने उठाया सवाल।


भदोही। शासन प्रशासन भले स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सक्रियता दिखाती है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जहां पर लापरवाही और मनमानी का खुलेआम खेल देखने को मिलता है। शुक्रवार को जंगीगंज में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऐसा नजारा दिखा जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम धज्जियां उडाते देखी गई। मरीज एक दुसरे से सट कर खडे होकर दवा के लिए लाइन लगाये थे। स्वास्थ्य केन्द्र पर बिजली तो है लेकिन पंखा नही चल रहा था। सैनिटाइजर इत्यादि की भी व्यवस्था नही है। इस बाबत जब स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डा आरसी यादव से बात की कई तो उन्होने अपने विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए
बताया कि इस केन्द्र पर जो कोविड -19 को लेकर सुविधा होनी चाहिए वह नही है। कहा कि इस केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र से मरीज आते है जिनके संक्रमण की संभावना अधिक है। इसके लिए विभाग को बताया गया है लेकिन सुविधायें नही उपलब्ध कराई गई है। डा यादव ने कहा कि खुद हम लोगो को पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क नही उपलब्ध है। यहां सैनिटाइज की सुविधा नही है फिनायल का उपयोग करके सफाई कराई जाती है। डा ने खुद विभाग की सवाल उठाते हुए कहा कि नियत समय सैनिटाइज की सुविधा होनी चाहिए जो नही है। क्योकि मरीजों की संख्या को देखते हुए संक्रमण से इन्कार नही किया जा सकता है। डाक्टर ने कहा कि हम लोग ईलाज करे कि शिकायत?
डीघ ब्लाक के स्वास्थ्य प्रभारी डा गुलाब यादव ने बताया कि सैनिटाइटर की व्यवस्था केवल चिकित्सकों के लिए है न कि मरीजों के लिए। अब यहां सवाल पैदा होता है कि आखिर मरीजों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? जबकि सरकार लोगों को सैनिटाइजर के लिए प्रेरित कर रही है और यहां चिकित्सक साफ साफ कह रहे है कि सैनिटाइजर की सुविधा मरीजों के लिए नही है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ