सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक मेहनगर विधानसभा में हुई


आजमगढ़ के फतेहपुर भटौली में 10 अगस्त को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक रखी गई थी
जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव रामदहिन पासवान रहे इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष केदार राजभर को बनाया गया, और राजेश सरोज ने भी सदस्यता ग्रहण की और सभी क्षेत्र के क्षेत्रवासी शामिल रहे
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ऋवर यादव , जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर ,मेहनगर विधानसभा महासचिव हरिनंदन विश्वकर्मा , सुहेलदेव सेना जिलाअध्यक्ष पीयूष राजभर , विधानसभा कोऑर्डिनेटर हरिशचन्द्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष जनार्दन राजभर , जिला महासचिव इनरदेव राजभर , जिला उपाध्यक्ष लौटन राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामबचन राजभर , और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा लालगंज में भाजपा सरकार की कुनीतियों एवं कुप्रशासन के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आयोजन किया है यह मार्च दिवंगत कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चन्द्रजीत यादव के आवास सरूपहा गाँव से लालगंज तहसील पर समाप्त की गई
यह रैली लालगंज संयोजक राजबली (PCC ) के नेतृत्व में की गई थी
यह मार्च दिवंगत कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चन्द्रजीत यादव के आवास सरूपहा गाँव से प्रातः 10 बजे से निकाली गई
यह मार्च बैरिडीह दलित बस्ती बैरिडीह गाँव, खेतौरा,दौना, सेवईपार,कटौली खुर्द,कटौली कला, शेखुपुर छावनी खरगां,भगवान पुर होते हुए लालगंज तहसील पर समाप्त हुई
जिसमे कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें
इस मौके पर ठेकमा ब्लॉक अध्यक्ष रिन्कू चौहान , लालगंज विधानसभा प्रत्याशी बृजेश सरोज , लालगंज ब्लाक अध्यक्ष अहेमर वकार ,पलना ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल मिश्रा , दीनदयाल शर्मा , बृजेश यादव ,संतोष राय एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष,ओमकार सिंह ,
और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

जिलाप्रभारी डॉ.अली अख्तर को कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर आजाद समाज पार्टी ने किया सम्मान समारोह


आज आजमगढ़ के लालगंज में आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया जिसमें आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉक्टर अली अख्तर को कोर कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजनाथ जयसवार उर्फ नबी ने फूल माला से डॉक्टर अली अख्तर का स्वागत किया
डॉक्टर अली अख्तर ने बताया कि 2022 में आजाद समाज पार्टी एक मजबूती से लड़ेगी जो गरीबों की लड़ाई है उस लड़ाई में हमेशा खड़ी रहेगी आजाद समाज पार्टी सड़क से संसद तक प्रदर्शन करेगी और अपने हक के लिए लगातार लड़ती रहेगी
इस मौके पर कोषाध्यक्ष चंद्रमा ,आशु कुमार ,सुनील कुमार , बिहारी लाल ,मुकेश कुमार , अन्सर नसीम , अनिल कुमार ,मिर्जा नोमान बेग ,सलीम शेख ,सूरज प्रसाद और आजाद समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन पुरस्कारवर्धा –

देशभर के हिंदी भाषी प्रांतों, राज्यों में विख्यात ८५ वर्षों में हिंदी पत्रिका, पुस्तकों का प्रकाशन तथा करोड़ों परीक्षार्थियों के लिए प्राथमिक, प्रारंभिक, प्रवेश, परिचय, कोविद, राष्ट्रभाषा रत्न, राष्ट्रभाषा आचार्य आदि हिंदी परीक्षाएं आयोजित करना तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु राष्ट्रभाषा प्रचार समिति को राष्ट्रीय राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान से सम्मानित करते हुए चार लाख की राशि, स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र तथा सम्मान समारोह पुस्तिका उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ की ओर से प्रदान की गई है। किसी एक संस्था का चयन कर प्रतिवर्ष यह सम्मान दिया जाता है, जो देशभर के मुख्य हिंदी प्रांतों अथवा विदेश में विगत कम से कम १० वर्षों से हिंदी के प्रचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हो। इनमें हिंदी पत्रिका, पुस्तकों का प्रकाशन, हिंदी साहित्य पर केंद्रित साहित्यिक समारोह व कार्यशालाओं का आयोजन एवं अनुवाद माध्यमों से हिंदी का प्रचार किया गया। यह सम्मान राशि, स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र तथा सम्मान समारोह पुस्तिका समिति के कोषाध्यक्ष नवरतन नाहर, प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल, सहाय्यक मंत्री डा. हेमचंद्र वैद्य, तथा परीक्षा मंत्री प्रकाश बाभले ने स्वीकारी।
फोटो कैप्शन – पुरस्कार की सम्मान राशि, स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र तथा सम्मान समारोह पुस्तिका स्वीकारते हुए दाएं से राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सहाय्यक मंत्री डा. हेमचंद्र वैद्य, कोषाध्यक्ष नवरतन नाहर, प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल तथा परीक्षा मंत्री प्रकाश बाभले।

ठाणे रेलवे स्टेशन विकास हेतू रेल राज्य मंत्री शीघ्र ही दौरा करेंगे ,विधायक संजय केलकर


मुंबई,21जुलाई केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहिब दानवे शीघ्र ही ठाणे स्टेशन के विकास के लिए दौरा करेंगे।यह जानकारी बीजेपी के विधायक संजय केलकर ने आज ठाणे में देते हुए बताया कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की है ।
इस अवसर पर उनके साथ ठाणे जिला आवास महासंघ के अध्यक्ष सीताराम राणे, परिवहन सदस्य विकास पाटिल और ज्ञानदीप जाधव भी उपस्थित थे।
ठाणे के विधायक संजय केलकर ने आगे बताया कि कोंकण में गणपति गणेश चतुर्थी और होली जैसे बड़े त्योहारों के लिए पर्याप्त अतिरिक्त ट्रेनें, कोंकण में सभी ट्रेनों में अच्छा खानपान, साथ ही ठाणे रेलवे स्टेशन पर विभिन्न भावी सुधारों के साथ-साथ विभिन्न यात्री समस्याओं, कल्याण-डोंबिवली की ओर अगले चौथे-पांचवें मार्ग के प्रगति के विषय में माननीय रेल राज्य से मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है ।
इसके साथ ही सभी मुद्दों पर सम्मेलन के बाद, रेलवे से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दानवे द्वारा शीघ्र ही शहर का दौरा किया जाएगा । इस दौरान यह भी पता चलेगा कि कोंकण पहुंचने के लिए कितनी और ट्रेनों की आवश्यकता है और कोंकण उत्सव के लिए कितने ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर रविन्द्र के साथ सतीश चौहान थाने महाराष्ट्र
संसार में सबसे बडे भगवान हमारे मां बाप ही है।- निर्मल शरण जी महराज।
हे बुद्धि के दाता, सब वेदों के ज्ञाता।
तुम्हें वंदना है… तुम्हें वदंना….
चार दिनों की प्रीति जगत में, चार दिनों के नाते है…..
भदोही। जंगीगंज क्षेत्र के सोनैचा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के संगीतमय प्रवचन में अयोध्या से पधारे कथावाचक निर्मल शरण महराज ने बडे ही मार्मिक ढंग से उपस्थित लोगों को भक्ति रस का पान कराया।
प्रवचन में महराज ने बताया कि जब तक किसी कार्य को लेकर संतुष्टि न हो तो वह कार्य बेकार होता है। कहा कि दुख सुख के चक्कर न पडने वाला ही सच्चा संत है। और यह सब तभी संभव है जब भगवतकृपा होती है। महराज ने बताया कि अन्तर्मुखी साधना को ही उलटा नाम जपना बताया। कहा कि जब लोग अन्तर्मुखी साधना करते है तो बाह्यमुखी साधना श्रेष्ठ है। कहा कि परमहंसो की संहिता है श्रीमद्भागवत कथा। जो मित्र के दुख में दुखी नही होते वह मित्र महान पातकी होता है। इसी के बारे में कहा कि दुर्योधन और अस्वस्थामा की गहरी मित्रता थी और इसी के वजह से अस्वस्थामा पांडवों को मारने के चक्कर में पांडव पुत्रों को मार दिया। पांडव पुत्रों की अश्वत्थामा द्वारा हत्या करने के बाद दुर्योधन का प्राणांत हो गया। क्योंकि दुर्योधन इस लिए दुखी था क्योकि उसके वंश में कोई पूर्वजों को पानी देने वाला नही बचा। महराज ने बताया कि माता के ऋण से कोई उऋण नही हो सकता है। क्योकि बच्चे के जन्म के समय ही ‘मां’ का जन्म होता है। क्योकि मां सोचती है कि हमारा बच्चा सहारा बनता है। लेकिन जब मां बाप को सहारे की आवश्यकता होती है तो अभागा पुत्र मां बाप से अलग हो जाता है। कहा कि कथा सुनने और धार्मिक कार्य करने से कल्याण की इच्छा तो है। कहा कि मां बाप ही संसार के सबसे बडे भगवान है। इनका अनादर करने वाला पापी होता है और इनका अनादर करने वाले का कोई भी पुण्यकर्म फलित नही होता है।

समूचे राष्ट्र की रीढ़ है वैश्य समाज – बजरंग गर्ग


मुंबई 20जुलाई ( संवाददाता) । अग्रोहा समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि आज जब कोरोना के कारण देश विषम परिस्थितियों में सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है । इस मुश्किल घड़ी में आज भी देश का वैश्य समाज विशेषकर अग्रोहा समाज देश के साथ कंधा से कंधा मिलाकर तन मन धन से सहयोग करता रहा है ।
अग्रोहा समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश अग्रवाल ने आज ठाणे में बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की एक बैठक अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में देश के हर राज्यों के तीर्थ स्थान पर अग्रोहा धाम के भवन बनाने, अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ईकाइयों का विश्वस्तर पर विस्तार करने पर विचार किया गया । इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा गोयल के सहयोग से अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से कार्य चल रहा है।
इस अवसर पर सचिन ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से भव्य धर्मशाला बनाई जा रही है। जिसमें ठहरने व खाने की हर प्रकार की सुविधा होगी। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से सभी मंदिरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। अप्पू घर में नई राइडर लगाकर विस्तार किया जाएगा। अग्रोहा धाम में बाबा खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर व सत्संग भवन बनाने के साथ-साथ 20 करोड रुपए की लागत से भव्य ऑडिटोरियम, म्यूजियम व भोजनालय कक्ष बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने आगे कहा कि देश के हर राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ईकाइयों का गठन किया जाएगा, जब कि वैश्य समाज ने व्यापार जगत में विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वैश्य समाज के व्यक्ति अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश के कौने-कौने में सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगे हुए है। देश में मेडिकल कॉलेज, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, मंदिर, धर्मशाला व गौशाला आदि बना कर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वैश्य समाज से आव्हान किया है कि राष्ट्र व जनता के हित में अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम से जुटकर समाजिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई ताकि आप के माध्यम से आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश प्रधान के.के. सिंगला, मुंबई भवन प्रधान महावीर गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सचिन अग्रवाल, मुंबई अग्रोहा विकास ट्रस्ट प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल, गुजरात प्रदेश संयोजक कपूर चंद्र अग्रवाल, पंजाब प्रदेश प्रधान स्वरूप चंद सिंगला, विष्णु गोयल मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय महासचिव चूडिया राम गोयल, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग हरियाणा, सुरेंद्र अग्रवाल राजस्थान, पवन अग्रवाल यूपी आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर रविन्द्र के साथ सतीश चौहान थाने महाराष्ट्र

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिंह ने आज आजमगढ़ के पल्हना ब्लाक प्रमुख पद के लिए किया नामांकन
पहली बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी ने आज ब्लाक प्रमुख पद का पर्चा दाखिला किया
नीरज सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को धन्यवाद दिए और उन्होंने गरीबों के हित के लिए काम करूंगा जो अधूरा कार्य है उसको पूरा करूंगा यही हमारा उद्देश्य हैं
और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं के साथ बधाई भी दी
इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र राजभर ,कांता राजभर , दीपक यादव , अर्जुन राजभर , रामदरस , मनीष सिंह , पंकज सिंह , शनि सिंह ,और साथ मे समर्थक भी उपस्थित रहे
देखने और पढ़नेन के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज पर सतीश चौहान के साथ उत्तर प्रदेश