
आज आजमगढ़ के लालगंज में आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया जिसमें आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉक्टर अली अख्तर को कोर कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजनाथ जयसवार उर्फ नबी ने फूल माला से डॉक्टर अली अख्तर का स्वागत किया
डॉक्टर अली अख्तर ने बताया कि 2022 में आजाद समाज पार्टी एक मजबूती से लड़ेगी जो गरीबों की लड़ाई है उस लड़ाई में हमेशा खड़ी रहेगी आजाद समाज पार्टी सड़क से संसद तक प्रदर्शन करेगी और अपने हक के लिए लगातार लड़ती रहेगी
इस मौके पर कोषाध्यक्ष चंद्रमा ,आशु कुमार ,सुनील कुमार , बिहारी लाल ,मुकेश कुमार , अन्सर नसीम , अनिल कुमार ,मिर्जा नोमान बेग ,सलीम शेख ,सूरज प्रसाद और आजाद समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश