मनसे कार्यकर्ता पर हमला करने वाले 4गिरफ्तार


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 10नवंबर ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय क्षेत्र में अंबरनाथ 8 अक्टूबर को एक मनसे कार्यकर्ता पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में पुलिस ने 4आरोपियों को गिरफ्तार कर 11नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को अंबरनाथ मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष मनोज महादेव शेलार पर चार अज्ञात लोगों ने तलवार से प्राणघातक हमला किया था ।फलस्वरूप मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।आरोपी फरार हो गए थे ।
अंबरनाथ पुलिस थाने के शिवाजी नगर थाने में जान से मारने का मामला दर्ज किए जाने के बाद उल्हासनगर क्राइम पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक श्याम रसाल को गुप्त को लगभग एक माह बाद 6 नबंवर को जानकारी मिली थी कि मनोज पर गंभीर रूप से हमला करने वाले कल्याण में छिपे हैं |
पुलिस ने कल्याण में पुराने लोहे के पुल से आरोपी माजिद मोहम्मद शेख,, अक्षय विनोद गिरी ,दीपक हरे राम तिवारी और रोहित इंद्र कामले को मराठी शाला के पास से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस हमले के कारण के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने दोनों हीरो होंडा मोटरसाइकिल तलवार और मोबाइल भी उन से बरामद किए हैं।

Leave a comment