जनपद बनारस के गोसाईपुर मोहाय से रिषिका यादव हुई लापता अभी तक नही पता

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बनारस तहसील सदर ग्राम सभा गोसाईपुर मोहाय में 16 वर्षीय रिषिका यादव उर्फ रिशु 18 जुलाई 2024 से हुई लापता परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
बनारस के गोसाईपुर मोहाय ग्राम सभा निवासी लाल जी यादव की पुत्री रिषिका यादव 18 जुलाई 2024 से हुई गुम
परिजनों ने थाना चोलापुर में गुमशुदा की दी तहरिर और पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार
राम अवध यादव ने बताया कि रिषिका यादव उर्फ रिशु दीपराज इंटर कॉलेज कटारी मे कक्षा 11 में पढ़ती थी उस दिन भी पढ़ने के लिए घर से निकली थी
लेकिन फिर लौट कर वापस घर नहीं आई 18 जुलाई 2024 से लापता है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया जिस किसी को भी यह लड़की दिखे तो नीचे दिय गये मो 6306335625 इस नंबर पर तुरंत संपर्क करें
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ बनारस उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के सलेमपुर में मां दुर्गा जी के मंदिर पर सुंदरकांड और भक्त भंडारा का आयोजन

आजमगढ़ के ग्राम पंचायत सलेमपुर में शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरकांड और भव्य भंडारा का आयोजन 13 जुलाई 2024 को किया गया था
यह सुंदरकांड भंडारा बिजनेसमैन व समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह और पंकज कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया था
इस पूजा की शुरुआत बाबा दिनेश पंडित ने किया और सुंदरकांड महा प्रधान राजकमल सरोज और उनकी पूरी टीम के द्वारा बड़े महत्वपूर्ण रूप से संपन्न हुआ
जिसमें सभी सम्मानित ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों ने भंडारे में उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया
इस मौके पर शैलेंद्र सिंह अमित सिंह संजय सिंह पप्पू सिंह ग्राम प्रधान राजकुमार राजभरमुन्ना सिंह मितालु सिंह लक्ष्मी सिंह बीडीसी गुलशन राजभर रिंकू राजभर महेश कनौजिया धीरज सिंह और महिला शक्ति मौजूद रही
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के बाजनपुर में रक्तदानी मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ द्वारा दसवां रक्तदान शिविर

आजमगढ़ पल्हना के ग्राम सभा बाजनपुर में रक्तदानी मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ द्वारा 10 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 23 जून 2024 को किया गया था जिसमें लगभग 16 से लोगों सहित महिला शक्ति ने भी रक्तदान किया
इस रक्तदान शिविर के आयोजक आकाश पैथोलॉजी मेंहनगर शिवचंद्र राजभर के सहयोग से और सभी ग्राम वासियों के उपस्थिति में रक्तदान किया गया
यह रक्तदान रक्तदानी मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ अध्यक्ष द्वारा ओंकार नाथ भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया था जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे
राजस्थानी मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ के अध्यक्ष ओंकार नाथ भारद्वाज ने आए हुए सभी लोगों का तहे दिल से आभार व्यक किये और धन्यवाद दिया
इस मौके, कहेश यादव, विजय राजभर , ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश राजभर , राम दरस राजभर , हरिश्चंद्र राजभर , राम समुद्र राजभर , सुनील कुमार गोंड , मनीष कुमार गोंड ,बहादुर राजभर,अखिलेश यादव , अमलेश राजभर, सुनील राजभर , उमेश राजभर , गुड्डन यादव कैलाश राजभर , प्रमोद राजभर , राधेश्याम राजभर, गुलाब राजभर , शुभम राजभर , सत्यम राजभर , सुनील राजभर , सतीश राजभर , अशोक राजभर आदि मौजूद रहे
रक्तदाने मित्र मानव सेवा संगठन आजमगढ़ अध्यक्ष ओंकारनाथ भारद्वाज ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया
देखिए पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टर की बड़ती ही जारही मनमानी कहे या गुंडाधरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है डॉक्टर

आजमगढ़ के खरिहानी बाजार मे न्यू कृष्णा राजा राम हड्डी अस्पताल में रोगी अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाता है और गरीब ग्रामीणों को इलाज के नाम पर धोखा देते है झोला छाप डॉक्टर। मौत या स्थिति बिगड़ने पर बाउंसरों से पिटवाता है ऐसा ही एक झोला छाप डॉक्टर मनोज कुमार जो आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार ,पेट्रोल पंप के बगल में, न्यू कृष्णा राजा राम हड्डी अस्पताल, खोलकर डॉक्टर के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है।
जनपद आजमगढ़ के पीड़ित नीरज सरोज ने बताया कि तरवां थाना क्षेत्र में खरिहानी बाजार के पेट्रोल पंप के बगल में “न्यू कृष्णा राजा राम हड्डी अस्पताल” का संचालक तथाकथित डॉक्टर मनोज कुमार जो की इंटर पास है, अपने आप को ऑर्थो का डॉक्टर बता कर इलाज और ऑपरेशन करता है। अगर किसी मरीज की मौत या स्थिति बिगड़ जाती है, तो अपने यहां बाउंसरों से मरीजों के परिजनों को पिटवाता है, पीड़ित ने बताया कि हमने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ को और प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित नीरज सरोज ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि अस्पताल को सीज कर तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर मनोज कुमार के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह कितने मरीजों की जान से खिलवाड़ कर सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के जीयनपुर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन का आयोजन


आजमगढ़ जीयनपुर सगड़ी के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया था
जिसमें मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री रहे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी 69 आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा इंद्रेश चौहान के नेतृत्व में किया गया जिसमें काफी बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा इंद्रेश चौहान ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को अंग वस्त्र और प्रधानमंत्री जी का चित्र देकर सम्मानित किये और जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल जी को भी अंग वस्त्र और प्रधानमंत्री जी का चित्र देखकर सम्मानित किये

कार्यक्रम के संचालन मीडिया प्रभारी मिथिलेश चौरसिया ने किया

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रेमभूषण सिंह, मंत्री पिछड़ा मोर्चा जयपाल चौहान , मंडल अध्यक्ष परमहंस चौहान, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौहान , मंडल अध्यक्ष छोटेलाल सहानी , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी चौहान , मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह , मंडल अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य , कृष्णा मेडिकल रविंद्र चौहान , महा प्रधान मुकुंद चौहान , जिला उपाध्यक्ष बांके लाल यादव , जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राजभर, जिला मंत्री अमित गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा , जिला मंत्री शिवजीत चौहान , वरिष्ठ नेता करिया चौहान , महाप्रधान नंदलाल चौहान , दीनानाथ राजभर ,राम मूरत चौहान , पूर्व प्रधान सुनील चौहान, राजेंद्र चौहान ,आदि मौजूद रहे  ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय राजभर महासभा सेवा ट्रस्ट के लोकसभा प्रत्याशी 69 आजमगढ़ सदर से संतोष राजभर ने किया नामांकन

आजमगढ़ से अखिल भारतीय महासभा सेवा ट्रस्ट द्वारा घोषित लोकसभा प्रत्याशी 69 आजमगढ़ सदर से संतोष राजभर ने किया नामांकन जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर नामांकन कराया
लोकसभा प्रत्याशी संतोष राजभर ने बताया कि गरीब असहाय विधवा दिव्यांग जन के सेवा में सदैव तात्पर्य रहता हूं और राजभर के अथक प्रयास से मैं लोकसभा चुनाव लड़ने का लिए गया निर्णय और हर जगह महाराजा सुहेलदेव के आगे राजभर लिखवाने का भी काम करूंगा
इस मौके पर कोषाध्यक्ष सतीश पांडे, मेंहनगर विधानसभा अध्यक्ष राम अवध राजभर ,लालगंज विधानसभा अध्यक्ष अनिल राजभर , महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष रीना राजभर, जिला अध्यक्ष राधिका मौर्य , ब्लॉक अध्यक्ष सीमा राजभर, मेंहनगर तहसील प्रभारी सीमा राजभर, संरक्षक रविंद्र राजभर, संगठन मंत्री ज्योतिष राजभर, मेंहनगर तहसील प्रभारी बद्री राजभर, डॉ राजेश राजभर , हकीम राजभर , महेंद्र यादव , अंकित राजभर, राम कृत राजभर, सोनू राजभर , और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे

आजमगढ़ पल्हना के रायपुर सालवाहन में प्रचार प्रसार करने पहुँची भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर

आजमगढ़ के ग्राम सभा रायपुर सालवाहन में जन चौपाल का आयोजन 8 अप्रैल 2024 को किया गया था

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा 68 लालगंज के प्रत्याशी नीलम सोनकर ने चौपाल के माध्यम से लोगों से किया जनसंपर्क
और आने वाले आगामी चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार भी किया गया लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया

प्रत्याशी नीलम सोनकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी जी की सरकार बननी चाहिए अबकी बार 400 के पास नारे के साथ और जय जय श्री राम के नारे भी लगाए गए
मैं आप लोगों से निवेदन करने आई हूं कि आप लोग भारी से भारी मतों से कमल का बटन दबाकर विजई बनाएं

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनुराग उर्फ सोनू सिंह , मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, समाजसेवी राम शबद भारद्वाज , संचित श्री चौहान मंडल , मंत्री राम दिन राजभर, मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव , ग्राम प्रधान राजेश कुमार , विजय बहादुर सिंह, चंद्रशेखर राजभर , राम साव ,मुन्ना यादव , और ग्राम के सभी ग्राम वासी मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़  मेंहनाजपुर के खुम्मादेवरी तिराहे पर बाइक और ट्रैक्टर से हुई टक्कर जिसमें एक की मौत

मेहनाजपुर आजमगढ़ के तरवा ब्लॉक स्थित मेहनाजपुर थाना के खुम्भा देवरी तिराहे पर रविवार दोपहर को बाइक और ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

घायलों को  एंबुलेंस 108 नंबर से तत्काल सीएससी हॉस्पिटल लालगंज पहुंचाया गया जहां पर एक युवक को मृतक घोषित कर दिया गया
मेहनाजपुर थाना के लालमऊ निवासी वीरू उम्र 15 वर्ष पुत्र भुवाल अपने मौसी के लड़के रितिक उम्र 18 वर्ष पुत्र रामाधार निवासी अकबरपुर थाना केराकत जौनपुर के रूप में पहचान हुआ है | मृतक मेहनाजपुर लालमऊ स्थित अपने मौसी के घर से अपनी बीमार मां के लिए भोजन लेकर लालगंज जा रहा था
मेहनाजपुर देवगांव के बीच खुम्भा देवरी मोड़ के पास ट्रैक्टर से उनके बाइक की टक्कर हो गई  जिसमें रितिक की मौत हो गई वहीं घायल वीरू का उपचार लालगंज में चल रहा है
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के मोहबतपुर में जनसंपर्क में पहुंचे अखिल भारतीय महासभा सेवा ट्रस्ट के प्रत्याशी संतोष राजभर

आजमगढ़ के ग्राम सभा मोहबत पुर में हरिश्चंद्र राजभर के आवास पर पहुंचे लोकसभा 69 आजमगढ़ सदर से अखिल भारतीय महासभा ट्रस्ट के प्रत्याशी संतोष राजभर ने लोगों से किया जनसंपर्क अभियान
इस जनसंपर्क अभियान में कई ग्राम के ग्राम प्रधान और गांव के सम्मानित ग्राम वासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में सर गर्मी तेज हो गई है सभी पार्टियों अपना प्रचार प्रसार करने लगी में लगी है
अखिल भारतीय महासभा ट्रस्ट के प्रत्याशी संतोष राजभर ने बताया कि जन चौपाल मे कई ग्राम के ग्राम प्रधान और ग्राम के सभी सम्मानित जनता और सभी राजभर समाज हमारे साथ हैं मैं सभी क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं
प्रधान केशव राजभर , प्रधान धर्मेंद्र राजभर, प्रधान पति विजय प्रकाश राजभर, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप राजभर, प्रधान पति कमलेश राजभर , उपविजेता सुधीर राजभर, समाजसेवी गोविंद राजभर , दीपक राजभर , विधानसभा अध्यक्ष लालगंज अनिल राजभर , राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र राजभर , आकाश राजभर , और ग्राम के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर में विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम 1 अप्रैल 2024 आयोजित किया गया था