श्री रामलीला मंडल दिवा की टीम उतरी मैदान मेंगरीब असहाय लोगों को 15 दिन का दे रहे हैं राशन


ठाणे( संवाददाता सतीश चौहान )राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव के रोकथाम के लिए देश सहित राज्यों में सरकार ने 14 अप्रैल तक लाक डाउन किया हैं। वहींं पर धारा 144 व साथ रोग आपत्ति व्यवस्थापन कायदा भी लागू कर रखा हैं। जिसके कारण जीवन उपयोगी दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानों , कारोबार ,कंपनियां, आवागमन के सं साधन पर बैन लगा हुआ हैं। श्री रामलीला मंडल दिवा की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी है। गरीब असहाय लोगों को चिन्हित कर उनकी हर संभव मदद कर रही है। वहीं समाज के साथ हमेशा दुख सुख में भागी होनेवाले श्री रामलीला मंडल दिवा के अध्यक्ष व समाजसेवी तथा शिवसेना गणेशनगर उप विभाग प्रमुख सचिन चौबे की टीम ने एक हाथ मदद की ओर की संकल्पना के तहत मदद का हाथ बढ़ाते हुए लोगो की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। इन्होंने मंडल की तरफ से गोर गरीब असहाय लोगों को ऐसे मुश्किल की घड़ी में उनके परिवार के जीविकोपार्जन के लिए 15 दिन का राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। जिसमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 शक्कर, 1 दाल, 1 तेल, 1 नमक, 2 नहाने का साबुन, 2 कपड़ा साबुन के साथ घर के प्रत्येक सदस्य को मास्क का वितरण शिवसेना कार्यालय धर्मवीर नगर में किया जा रहा है। इस संबंध मे जब अध्यक्ष सचिन चौबे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन हर जरूरत मंद लोगों को यह राहत सामग्री वितरित की जा रही है। चौबे का कहना कि समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं। जो गोर गरीब और असहाय है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर जरूरत मंद लोगों को 15 दिन का राशन सामग्री वितरित कर रहे हैं। और कोरोना जैसी महामारी बीमारी से बचने के लिए घर के प्रत्येक सदस्य को मास्क दिया जा रहा है। इसके अलावा इनकी तरफ से भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। जिसमें पानी बिस्किट भी दिए जा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में श्रीरामलीला मंडल दिवा व शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता राशन सामग्री वितरण कर रहे हैं। उक्त राहत बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा।

जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री पहुंची जाएगी ,जिलाधिकारी नार्वेकर


मुंबई ,ठाणे ( सतीश चौहान )29 मार्च ।ठाणे जिला के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने आज कहा है कि कोरोना से व्याप्त महासंकट के दौरान किसी भी स्थिति में निर्मित परस्थितियों में जरूरतमंदों को आश्रय, पानी, खाद्य पदार्थों, खाद्य पदार्थों और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है | आज ठाणे जिला के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर की अध्यक्षता में इसके लिए एक नियंत्रण समिति का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी नार्वेकरने बताया की कि जिले के महानगरीय क्षेत्र को छोड़कर, अन्य क्षेत्रों के लिए जिला स्तर पर और शहरी क्षेत्रों के लिए महानगर पालिका और नगरपालिका स्तर पर समितियाँ बनाई जाएगी | समिति सभी उपायों की योजना बनाने और निर्णयों को लागू करने और कर से बचने और लॉकडाउन की सुविधा के लिए सुविधाओं का ट्रैक रखने के लिए काम करेगी।
जिला स्तरीय निगरानी समिति का कामकाज इस प्रकार होगा: – भोजन की आवश्यकता और उपलब्धता, गैर-सरकारी संगठनों, निजी संगठनों, धर्मार्थ संगठनों, सहकारी संस्थाओं की सहायता का विवरण निर्धारित करने के लिए, जिले में विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को प्राप्त नहीं किए गए मजदूरों, विस्थापितों और बेघरों की सूची निर्धारित करें। हम संगठनों के साथ-साथ सीएसआर को भी धन उपलब्ध कराएंगे तंत्र लागू करने के लिए खाना पकाया वितरित करने के लिए प्रदाताओं या निजी कंपनियों की एक सूची बनाएँ,।
जरूरतमंदों को अस्थायी आश्रय प्रदान करना; स्कूल, कॉलेज, मंदिर, मार्शल ऑफिस और अन्य रहने योग्य हॉल जैसे उपयुक्त स्थानों का चयन करने के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समिति मजदूरों के लिए चीनी कारखानों को आश्रय देने का काम करेगी|

सब्जी लाने वाले वाहनों के साथ किसानो को भी अनुमति मिले


मुंबई ठाणे (सतीश चौहान) ,29 मार्च ठाणे के विधायक संजय केलकर ने राज्य के मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि कोरोना के संक्रमण के चलते ,हमारे किसान और उत्पादक भ्राता द्वारा पिछले एक हफ्ते से ठाणे शहर और अन्य इलाके में हम घरों और सामानों के लिए कार्यक्रम “हमारे दरवाजे पर सब्जियां, अनाज” वितरित कर रहे हैं।ठाणे शहर तथा मुंबई महानगर में सब्जी और फल लाने वाले वाहनों में चालक के साथ 3 या 4 किसानों को आने की अनुमति मिले |
उन्होंने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह सब बाजार में भीड़ आदि कम करने और लोगों में संक्रमण का प्रसार ना फैले ,लिहाजा सामाजिक अंतर रखने ( सोशल डिस्टिंस ) बनाये रखने के लिए ही किया जा रहा है |
लेकिन अब इस पहल के तहत शामिल किसान समूह अब नई परस्थिति में इगतपुरी, नासिक, शाहपुर, पड़हा के साथ-साथ मुरबाड , जुन्नार में आने को तैयार नहीं हैं। इसका कारण यह है कि कई स्थानों पर, ड्राइवरों के साथ एकल किसानों को अपनी गाड़ियों के साथ जाने की अनुमति नहीं दी गई है | लेकिन इमहानगर आदि इलाकों में सब्जियों का वितरण भी बेहद आवश्यक है।
इसलिए मौजूदा प्रस्थिति में सब्जी ,फलों के वाहनों में चालक के साथ साथ तीन या चार किसानों को , वाहन के साथ आने की अनुमति प्रदान की जाएँ विधायक केलकर ने मुख्य मंत्री से अपील की है कि यदि सब्जी के वितरण के समय स्वयं किसान साथ रहेंगे ,तो फल सब्जी उपभोगताओं के घर पर अच्छी तरह से पहुंचा सकेगें |

तिहरे हत्याकांड में बिहार से फरार उम्र कैद का आरोपी ठाणे पुलिस की गिरफ्त में


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ,26 मार्च करीब 22 वर्ष पूर्व बिहार के बेतिया नगर में तिहरे हत्या काण्ड में मुख्य आरोपी 40 वर्षीय प्रिजित कुमार राम बराई सिंह ,जो कि 27 जनवरी 2020 से फरार था ,आज सुबह साढ़े नौ बजे के दरम्यान ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा बी केबिन नौपाड़ा में गिरफ्तार किया गया ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार आज ठाणे स्टेशन के निकट नौपाड़ा के बी केबिन में गिरफ्तार किए गए प्रीजित कुमार के बारे में 25 मार्च 2020 बिहार पश्चिम चंपारण बेतिया के पुलिस अधीक्षक ने ठाणे पुलिस उपायुक्त क्राइमब्रांच को उसके ठाणे में होने की सूचना दी थी ।इसके बाद ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस हरकत में आ गई थी ।
बताया जाता है कि 27 जनवरी 2020 को बिहार के पूर्वी चंपारण मोतिहारी में बेतिया न्यायालय सुनवाई के दौरान पुलिस के गिरफ्त से भाग गया था ।इसने 18 अप्रैल 1998 को एक ही परिवार के तीन लोगों की जघन्य हत्या की थी ।
पुलिस के अनुसार यह दो बार बिहार की जेल से भी फरार हुआ था ।इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था ।इसे हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी ।इसे दिसंबर 2018 में बिहार के बक्सर जेल में भेजा गया था ।

बीजेपी विधायक केलकर के प्रयास से नायर अस्पताल स्टाफ के लिए बस सेवा


मुंबई ठाणे से ( सतीश चौहान ),26 मार्च ठाणे के बीजेपी विधायक संजय केलकर के द्वारा नायर अस्पताल के स्टाफ नर्स, डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लिए ठाणे के तीन हाथों नाका से बेस्ट बस सेवा उपलब्ध कराई गई है ।
बताया जाता है कि ड्यूटी पर जाने के लिए , कुछ कर्मचारी पनवेल, विरार, वसई, बदलापुर से वहां पर आ रहे हैं और उन्हें दो या तीन घंटे की यात्रा के बाद नायर अस्पताल पहुंचने के बाद दो से तीन ट्रेनों में बदलना पड़ता है।
इसके लिए उन्होंने ठाणे के विधायक हैं। संजय केलकर से सीधे नायर अस्पताल बस सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था ।, उन्होंने इसके बाद विधायक केलकर ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य निदेशक तात्यारावो लहाने से संपर्क किया था ।
-गौर तलब है कि नायर अस्पताल पनवेल – नायर अस्पताल बदलापुर – नायर अस्पताल * और * विरार – नायर अस्पताल * के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने से सैकड़ों कर्मचारियों को सुविधा प्राप्त हुई है ।

पंजीकृत अस्पताल और मेडिकल दुकान बंद होने पर कार्रवाई ,मनपा आयुक्त सिंघल

मुंबई ठाणे संवाददाता (सतीश चौहान ),26 मार्च ( हि स ) । ठाणे शहर में, कोरोना की रोकथाम के साथ-साथ आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे नगर आयुक्त विजय सिंघल ने पंजीकृत अस्पतालों, चिकित्सा पेशेवरों, फार्मेसी दुकानों और संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ उनके बंद होने की स्थिति में कार्रवाई करने का आदेश दिया है।अधिनियम 1987 के तहत, नगर आयुक्त को कोरोना वायरस के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए महानगर पालिका के आयुक्त को सक्षम प्राधिकारी घोषित किया गया है।इस अधिनियम के प्रावधानों द्वारा प्रदान किए गए प्राधिकरण का उपयोग करना। ठाणे मनपा आयुक्त सिंघल ने आदेश दिया है कि ठाणे शहर के पंजीकृत प्रतिष्ठानों, चिकित्सा चिकित्सकों, फार्मेसी की दुकानों और संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को यदि वे नियमो का उलंघन करते है तो उन्हें ,तुरंत बंद कर दिया जाए और उन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 6 के तहत कार्रवाई की जाए ।

बाबा पाण्डवानाथ कावरिया सेवा सिमिति कौलापुर द्वारा निशुल्क 500 मास्क वितरण किया गया।

संवाददाता (सतीश चौहान ) भदोही बाबा पाण्डवानाथ कावरिया सेवा सिमति कौलापुर द्वारा निशुल्क 500 मास्क वितरण किया गया।आयोजक अंकित विनोद पाण्डेय द्वारा इस महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।जिसमें मास्क वितरण टीम सन्तोष तिवारी,मनीष पांडेय,विकाश यादव, सोनु लाला,गुलाम गौस आदि ने घर घर जाकर मास्क वितरण किया गया।लोगो ने इस कार्य की बड़ी सरहाना की।वही आयोजक अंकित पाण्डेय ने बताया कि इस कार्य मे अजय मिश्रा,जितेंद्र मिश्रा,अशोक राजभर,शिव मोबाइल,विनोद दुबे,मुकेश शुक्ल,राजेश तिवारी,ओमप्रकाश यादव,राम उजागिर हरिजन,इंसाफ सेवा संस्था।आदि ने अपने सहयोग से इस कार्य को पूर्ण किया।वही इस संस्था द्वारा निशुल्क सात दिवसीय कावरियों के लिए निशुल्क दवा,नास्ता,भोजन उपलब्ध कराने कार्य होता है।आयोजक अंकित पाण्डेय ने कहा कि ऐसे और लोगो को आगे बढ़ना चाहिए और इस महामारी में सहयोग करना चाहिए।

विधायक ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु दिए दस लाख रूपये


संवाददाता (सतीश चौहान )उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले केराकत विधायक दिनेश चौधरी जो गरीबों के मसीहा माने जाते हैं हर वक्त की तरह गरीबों की मदद करने के लिए पीछे नहीं हटते हैं उन्होंने आज भी गरीबों की मदद करने के लिए कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के लिए जिला प्रशासन को दिए दस लाख रुपए ताकि इस महामारी से लोगों की जान बचाई जा सके इस मामले उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी तरफ से पत्र भेजकर अवगत कराया और विधायक दिनेश चौधरी ने कहां की कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के हम सभी को मेहनत करनी पड़ेगी और हम इस महामारी से लड़ने के लिए सावधानी बरतनी होगी सबसे पहले हमें घर से बाहर नहीं निकलना होगा और नियम कानून का पालन करना होगा तभी इस कोरोना वायरस को जड़ से मिटा सकते है और इससे हम लड़ेंगेऔर भारत देश सुरक्षित करेंगे

विधायक ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु दिए दस लाख रूपये


संवाददाता सतीश चौहान उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले केराकत विधायक दिनेश चौधरी जो गरीबों के मसीहा माने जाते हैं हर वक्त की तरह गरीबों की मदद करने के लिए पीछे नहीं हटते हैं उन्होंने आज भी गरीबों की मदद करने के लिए कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के लिए जिला प्रशासन को दिए दस लाख रुपए ताकि इस महामारी से लोगों की जान बचाई जा सके इस मामले उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी तरफ से पत्र भेजकर अवगत कराया और विधायक दिनेश चौधरी ने क्या की कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोगों को ध्यान रखना पड़ेगा और घरों में से बाहर ना निकले ताकि इस कोरोना वायरस से सभी लोगों को बचाया जा सके हमें इस लड़ाई से लड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए हम लड़ेंगे और अपने देश को सुरक्षित बनाएंगे इसलिए हम उम्मीद करते हैं सभी देशवासियों से की इसमें सहयोग करें और सावधानियां बरतें और इस महामारी को जड़ से मिटाये

निर्धारित मार्गों पर तय समय के लिए ठाणे मनपा की आज से बसें


मुंबई ,23 मार्च ,संवाददाता ( सतीश चौहान ) विगत दिनों से चल रहे कोराना की पृष्ठ भूमि पर ठाणे मनपा के नए आयुक्त विजय सिंघल ने यात्रियों की परेशानी देखते हुए कुछ निर्धारित मार्गों पर तय समय के लिए कुछ बसों को आज से चलने का निर्णय लिया है ।
ठाणे मनपा परिवहन व्यवस्थापक संदीप मालवी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 से दस और दोपहर 12 से एक बजे तथा शाम चार से छह के मध्य यह निर्धारित बसे चलाई जा रही है ।
इन बसों में भाईंदर पाड़ा से ठाणे स्टेशन 53 ,धर्मा का पाडा से स्टेशन 55,कोल शेत से स्टेशन 95 नंबर ,पवार नगर से स्टेशन 12 नंबर ,लोकमान्य नगर से स्टेशन 3 नंबर ,वागले से स्टेशन 6 नबर ,भारत गीअर्स से स्टेशन 78 नंबर ,वाडी से स्टेशन 56 नंबर ,उपवन से स्टेशन 10 नंबर , भूनी एकट से स्टेशन 52 नंबर ,दाद लानी से स्टेशन 93 नंबर ,आनंद नगर से स्टेशन 63 नंबर ,बाघाविल से स्टेशन 51 नंबर , वृंदावन से स्टेशन 23 नंबर ,कलवा से स्टेशन 13 नंबर और दिवा से कलवा स्टेशन तक चलेगी ।