आजमगढ़ लालगंज के ग्राम पंचायत नोनीपुर उर्फ नई कोट की पंचायत भवन पर भारत सरकार की चल रही योजना प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर 2024 को किया गया था

इस प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता SDM लालगंज श्याम प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया था

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में गांव की सभी समस्याये जैसे कि रासन कार्ड, पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय , विधवा पेंशन,बाल बिकास परियोजना,और भी कई अनेको योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया ताकि संपूर्ण योजना का लाभ लाभार्थियों को मिल सके

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के संचालन ADO समाज कल्याण मोहम्मद आसिफ खान के द्वारा किया गया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार यादव के देख रेख में बड़े शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुआ

BDO आलोक कुमार सिंह, ADO पंचायत ओमप्रकाश सिंह, ADO ISB दीपक कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक कोदई यादव, एग्रीकल्चर राहुल सिंह, लेखपाल आशा खरेल, लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी मेहनाजपुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जनम कनौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह जीतू और ग्राम के सभी सम्मानित ग्रामवासी मौजूद

भारत सरकार की योजना प्रशासन गांव की ओर

आजमगढ़ लालगंज के ग्राम पंचायत नोनीपुर उर्फ नई कोट की पंचायत भवन पर भारत सरकार की चल रही योजना प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर 2024 को किया गया था
इस प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता SDM लालगंज श्याम प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया था
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में गांव की सभी समस्याये जैसे कि रासन कार्ड, पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय , विधवा पेंशन,बाल बिकास परियोजना,और भी कई अनेको योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया ताकि संपूर्ण योजना का लाभ लाभार्थियों को मिल सके
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के संचालन ADO समाज कल्याण मोहम्मद आसिफ खान के द्वारा किया गया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार यादव के देख रेख में बड़े शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुआ
BDO आलोक कुमार सिंह, ADO पंचायत ओमप्रकाश सिंह, ADO ISB दीपक कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक कोदई यादव, एग्रीकल्चर राहुल सिंह, लेखपाल आशा खरेल, लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी मेहनाजपुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जनम कनौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह जीतू और ग्राम के सभी सम्मानित ग्रामवासी मौजूद ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

ठाणे में संस्कृति कला महोत्सव 10से 13जनवरी तक,एकनाथ शिंदे करेंगे शुभारंभ


मुंबई 11दिसंबर  झीलों के शहर ठाणे में आगामी 10 जनवरी से सोमवार, 13 जनवरी तक उपवन झील क्षेत्र में संस्कृति कला महोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्कृति युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष तथा विधायक प्रताप सरनाईक ने बताया कि संपूर्ण कला महोत्सव समिति कला प्रेमियों के लिए हर साल की भांति ग्यारहवें वार्षिक भी भव्य कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।10जनवरी को इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे।
इस कार्यक्रम के सचिव मनोज पिल्ले ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि कला उत्सव उपवन झील के आसपास लगभग 15 एकड़ के सुंदर और विशाल क्षेत्र में मनाया जाएगा। एक अन्य विशेषता बनारस घाट की तर्ज पर ठाणे में बना ‘उपवन घाट’ है, जिसमें 3000 से अधिक लोग रह सकते हैं।
दिनांक 10 जनवरी. 2024 शाम 5.30 बजे चार दिवसीय कार्यक्रम में इस घाट के उद्घाटन के मौके पर और साथ ही इस कला उत्सव में दो हजार से ज्यादा स्कूली छात्र, कला प्रेमी, गैर सरकारी संगठन और कई गणमान्य लोग और 6लाख दर्शक मौजूद रहेंगे.।
सार्वजनिक जनसंपर्क अधिकारी डॉ नम्रता श्रीवास्तव के अनुसार 10 जनवरी की शाम को पद्मश्री शुभा मुद्गल द्वारा शास्त्रीय गायन किया जाएगा, जबकि 11 जनवरी की सुबह विदुषी आरती अंकलकर-टिकेकर तरंग रंगमंच पर मधुर गीतों की प्रस्तुति देंगी।
संयुक्त सचिव सुमन विजयकर ने बताया कि 11 जनवरी की शाम बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य सभी प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे, जबकि पंडित बृज नारायण (सरोद), फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता नायिका और गायिका केतकी माटेगांवकर (गायक), पद्मश्री उस्ताद शाहिद परवेज (सितार) तरंग मंच पर प्रस्तुति देंगे।
12 जनवरी, रविवार प्रातः सुप्रसिद्ध गायक पं. रितेश-रजनीश मिश्रा का शास्त्रीय गायन होगा, शाम को मशहूर गायिका संजू राठौड़ का गायन कार्यक्रम सभी प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर देगा, वहीं ठाणे के युवा कलाकार तरंग मंच पर संगीत, गायन और नृत्य का मिश्रण पेश करेंगे, राधिका सूद- नाइक ‘पंचनाद’ कार्यक्रम के जरिए वरिष्ठ पखावज वादक पंडित भवानी शंकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक सूफी संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे. ।
सोमवार 13 जनवरी की शाम को, एक मंच पर लोकप्रिय बॉलीवुड गायक मीका सिंह का प्रदर्शन होगा, जबकि तरंग मंच पर प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक रंजीत राजवाड़ा दर्शकों के लिए अपना संगीत कार्यक्रम पेश करेंगे।

पवन पुरवाईया न्यूज के संपादक सतीश चौहान का स्वागत मुंबई में किया गया.

अंकित पाण्डेय के साथ सतीश चौहान

मुम्बई।कल्याण पूर्व के अपना प्यारा भारत न्यूज के कार्यालय पर आए मुंबई से लेकर आजमगढ़ तक व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने पत्रकारिता से जाने जाने वाले पवन पुरवइया न्यूज के संपादक सतीश चौहान का स्वागत अपना प्यारा भारत न्यूज के संपादक अंकित पाण्डेय ने अंगवस्त्र , रामनामी दुपट्टा व सुंदरकांड की पुस्तक प्रदान कर स्वागत किया।

आइडियल पत्रकार संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गा सिंह को बनाया गया मेंहनगर आजमगढ़।


मेहनगर तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता नामित किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। प्रमुख प्रवक्ता बनाये जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने दुर्गा सिंह को बधाई दी है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तथा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विचार विमर्श के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा सिंह निवासी तहसील मेंहनगर को प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है l संगठन द्वारा विश्वास किया गया है कि दुर्गा सिंह संगठन के साथ मिलकर संगठन की मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता बनाये जाने पर दुर्गा सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन किया जाएगा। ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पत्रकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी कीमत पर पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा की है कि पत्रकार भी पीत पत्रकारिता से बचेंगे। सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाहन करना होगा। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान एवं रोशन लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं श्रवण यदु तथा विनोद मिश्र, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहब सूर्यवंशी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम जी उपाध्याय एवं विनय कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी कांबले, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना, प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विनोद मिश्रा, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, महाराष्ट्र प्रभारी अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर विपिन तिवारी,जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ राम नारायण राय तथा समस्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा श्री दुर्गा सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उतर प्रदेश

आजमगढ़ के लालगंज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष में  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के द्वारा वृक्षारोपण

आजमगढ़ लालगंज तहसील मे 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कमेटी आजमगढ़ द्वारा तहसील लालगंज में कराया गया वृक्षारोपण
यह वृक्षारोपण राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा के तत्वाधान में आजमगढ़ जिला कमेटी द्वारा 2 अक्टूबर को तहसील परिसर लालगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी,लालगंज श्याम प्रताप सिंह और तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
एसडीएम लालगंज श्याम प्रताप सिंह ने 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती अवसर पर वृक्ष लगाकर वृक्ष के महत्व के बारे में बताया।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आजमगढ़ के जिला संरक्षक श्रवण कुमार , जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने भी जयंती के अवसर पर वृक्ष लगाने के लिए लोगों को उत्साहित किया
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में संगठन के आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, उपाध्यक्ष तूफानी चौहान, संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला महासचिव दीपक भारती, जिला सचिव सतीश चौहान ,जिला सचिव संजीव कुमार, जिला महासचिव विनोद कुमार, जिला सचिव इंदु भारती, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, कृपा शंकर , रामचंद्र आदि मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के पल्हना ताडडीह खैरा में बनारस मेडिसिटी मल्टी स्पेस सिलियालिटी द्वारा निशुल्क जांच एवं चिकित्सा सिविर


आजमगढ़ पल्हना के ग्राम सभा ताड़कडीह खैरा में पंचायत भवन पर बनारस मेडिसिटी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन 14 सितंबर 2024 को किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग उर्फ सोनू सिंह
यह निशुल्क सीबीर कैंप के संचालन ग्राम प्रधान प्रदीप उर्फ विक्की सिंह और AB दुबे के सौजन्य से बड़े महत्वपूर्ण रूप से संपन्न हुआ
डॉक्टर सपना पाड़िया , CEO मनोज सिंह , प्रधान प्रदीप सिंह विकी ने बताया कि बनारस मेडिसिटी वेलफेयर हॉस्पिटल सिंगर में स्थित है जहां पर सभी प्रकार के इलाज किया जा रहा है और हर तरीके की सुविधा उपलब्ध है
जिस इलाज के लिए दिल्ली व मुंबई जाना पड़ता था अब वह सुविधा बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल सिंगरा में उपलब्ध हो चुका है आप लोग वहां पर जाकर अपना इलाज कर सकते हैं
इस मौके पर प्रबंध निदेशक डॉक्टर सपन पा पडिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह मानव समाज सेवी राम सबद भारद्वाज , डॉक्टर राणा सिंह , डॉक्टर अंसारी , CE0 मनोज सिंह, अभिषेक यादव, समा प्रवीण, कामिनी मिश्रा , खुशबू अस्पताल के पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूदा रहा
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया ने आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के छतरपुर में विपक्षों पर बरसे पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर

फूला देवी मंगरु सिंह पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर
सपा बसपा कांग्रेस पर आरक्षण के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत
फूला देवी मंगरु सिंह पब्लिक स्कूल प्रांगण में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे पंचायत राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं की समस्या को सुना एवं आगे की रणनीती तय की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार जसवंत सिंह उर्फ शिवली के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन वकील चौरसिया ने किया ओमप्रकाश राजभर में सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा की अपने हक की लड़ाई के लिए कुर्ता पाजामा पहनो युवाओं थाने पर अपनी सुनवाई न होने पर उसकी शिकायत स्वयं करो और जींस पहन कर थाने में ना जाओ कुर्ता पजामा पहनकर थाने में जाओ और शालीनता से अपनी शिकायत करो और अपने कार्यों को करवाओ मैं भी शुरू में कुर्ता पजामा नहि पहनता था सर्म आती थी मेरे गुरु फूलचंद मौर्या ने कहा कि कुर्ता पजामा पहना करो तब से पहनता हुं सन 1991 में बीपी सिंह ने जो मंडल कमीशन लागू किया 1986 मैं बसपा नेता काशीराम के साथ बैठकर 15,15 दिन धरना दिए कि मंडल कमिशन लागू करो वरना कुर्सी छोड़ो कांग्रेस के समय में हम लोगो ने किया आज जब मंडल कमिशन के तहत 27 प्रशिषत लागू हुआ तो चार बार सपा चार बार बसपा कांग्रेस की सरकार रही परंतु गरीब का बेटा सिपाही तक नही बन पाया सुप्रीम कोर्ट ने कहा जो आरक्षण व्यवस्था है उसके बाटकर सभी को दो लेकिन बाह री सपा बसपा कांग्रेस गरीब जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट आरक्षण खत्म कर रहा है मैं यह बता देना चाहता हूं गरीबों को आरक्षण का अधिकार है गरीबों की आवाज को जिले के एसपी डीएम को सुनना होगा नहीं सुनेगे तो ओमप्रकाश उनसे निपटेगा जनता के लिए प्रत्येक गांव में सचिवालय की व्यवस्था की गई है किसी कागज केलिए गरीब को भटकना नहीं पड़ेगा सब काम वही पर हो जायेगा गांव में सुविधा मिलेगी सम्मान समारोह में जसवंत सिंह दिल्ली राष्ट्रीय सलाहकार सुभासपा , मोहन राजभर ,प्रहलाद राजभर ,वकील चौरसिया ,सुगंध सिंह धर्मेंद्र राजभर, धर्मेंद्र सिंह पप्पू ,रामनवमी इन पांचो लोगों को अंत में अपने कार्यकर्ताओं को सौपा और कहा कि कोई भी कार्य अधिकारी नही सुने तो इन लोगों से मिलकर कार्य करवाये आजमगढ़ जिले व लालगंज की जिम्मेदारी पांच लोगो ओमप्रकाश राजभर ने सौंपी

आजमगढ़ के ग्राम सभा सलेमपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को सर्प ने डंक मार दिया इसमें 1 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई

आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को सर्प ने डंक मार दिया, जिससे 1 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
जबकि मृतक की बहन और मां दोनों वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि सलेमपुर दलित बस्ती के रहने वाले बाबूलाल पुत्र नन्हकू की बहू शनिवार की रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब अपने 1 वर्षीय बेटे विराट को चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सुलाई थी जहां मच्छरदानी में घुसे सर्प ने उसे दंश मार दिया। अनभिज्ञता में मां इंद्रकला पत्नी शेखर राज (37) और पुत्री स्वीटी (8) के भी मच्छरदानी में प्रवेश करते ही सर्प ने इन्हें भी दंश मार दिया। आनन-फानन में तीनों को लालगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया जहां से स्थिति नाजुक देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया गया।
इसके बाद परिजन उसे लेकर जौनपुर सदर अस्पताल गए। वहां से भी रेफर कर दिए जाने के बाद तीनों को लेकर परिजन वाराणसी चले गये जहां आज रविवार को सुबह 5 बजे एक वर्षीय विराट पुत्र शेखर की मौत हो गई।
जबकि इंद्रकला पत्नी शेखर राज और स्वीटी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक बालक का पिता मुंबई में रहकर परिवार की आजीविका चलाता है। समाचार मिलने के बाद वह फ्लाइट से घर के लिए निकल चुका है जबकि पुत्र का शव गांव में रखा गया है और मां बेटी अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैं तथा उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश