दबंगों के आतंक से ‘गरीब’ दम्पत्ति परेशान, जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान।


सरकार भले ही सुशासन की बात करते रहे लेकिन स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के मामले से लोग अक्सर परेशान रहते है। और न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाने पर विवश रहते है। तथा सरकार के सुशासन की बात को ठेंगा दिखाते है जिम्मेदार। ऐसा इसलिए होता है कि पीडित गरीब और कमजोर होता है जिससे लोग उसकी बातों को ध्यान न देकर मनमानी करते है और गरीब न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाता रहता है लेकिन फिर भी कोई सही फैसला नही हो पाता है।
एक ऐसा ही मामला भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली के बेदपुर में प्रकाश में आया है जहां एक गरीब दम्पत्ति न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रहा है। और न्याय के लिए थानाध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख चुका है लेकिन गरीब की सुनवाई न हो रही है और दबंग उस गरीब पर भारी पड रहे है। मालूम हो कि बेदपुर निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय दस वर्ष पहले अपने एक जमीन की नक्शा दुरुस्ती के लिए आवेदन किया था लेकिन आज तक नक्शा दुरुस्ती न हो सकी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच कुछ विपक्षी लोग ओमप्रकाश की जमीन को हथियाना चाहते है। और उनकी जमीन में जबरदस्ती समरसेबुल का पानी बहा रहे है। जिससे कृषि कार्य बाधित हो रहा है। ओमप्रकाश के रोकने पर विवाद करने पर उतारू हो जाते है। ओम प्रकाश का कहना है कि विपक्षी लोग सम्पन्न है और उनकी पकड है जिससे वे मनमानी करते है और विवाद करना चाहते है। ओम प्रकाश ने इसके लिए जिले के सभी अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा चुके है लेकिन कोई कार्यवाही न होने से दुःखी है। ओम प्रकाश पाण्डेय ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहे पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

ठाणे में आज कोरोना के नए 413मामले, स्वस्थ दर 58फीसदी


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 16जुलाई ठाणे में आज किरोण के नए 413मामले सामने आए है ।इसके उपरांत अब ठाणे में कुल संक्रमितों की तादात 14,832हो गई है ।
लेकिन ठाणे में स्वस्थ होने की दर में इसके बाद भी कमी नहीं आई है ।ठाणे में आज स्वस्थ होने की दर अभी भी 58प्रतिशत पर स्थिर है ।ठाणे में आज ही 340रोगी पूरी तरह से कोराना से मुक्त होकर घर गए हैं ।ठाणे में अब तक 8281व्यक्ति कोराना से मुक्त हो गए हैं ।
ठाणे में आज कोराना से 13लोगों की मौत हुई है । मनपा परिसर में अब तक कोराना से 523मरीजों की मौत हुई है ।
ठाणे में जहां एक ओर 14हजार 832कुल संक्रमितों की तादात है ,इसमें 8281व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं ।वहीं ठाणे में6028लोगों का अस्पताल में उपचार हो रहा है ।

ठाणे में आज कोरोना के नए 413मामले, स्वस्थ दर 58फीसदी


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 16जुलाई , ठाणे में आज किरोण के नए 413मामले सामने आए है ।इसके उपरांत अब ठाणे में कुल संक्रमितों की तादात 14,832हो गई है ।
लेकिन ठाणे में स्वस्थ होने की दर में इसके बाद भी कमी नहीं आई है ।ठाणे में आज स्वस्थ होने की दर अभी भी 58प्रतिशत पर स्थिर है ।ठाणे में आज ही 340रोगी पूरी तरह से कोराना से मुक्त होकर घर गए हैं ।ठाणे में अब तक 8281व्यक्ति कोराना से मुक्त हो गए हैं ।
ठाणे में आज कोराना से 13लोगों की मौत हुई है । मनपा परिसर में अब तक कोराना से 523मरीजों की मौत हुई है ।
ठाणे में जहां एक ओर 14हजार 832कुल संक्रमितों की तादात है ,इसमें 8281व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं ।वहीं ठाणे में6028लोगों का अस्पताल में उपचार हो रहा है ।

टीएमसी सम्पूर्ण संपत्ति कर जमा कराने पर देगी 10प्रतिशत का लाभ


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 16जुलाई ठाणे महानगर पालिका अब पूरे वर्ष का संपत्ति कर एक साथ जमा करने पर दस प्रतिशत की रियायत देने का रही है ।
आज यह आव्हान ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा और ठाणे महापौर नरेश म्हस्के ने किया है । ठाणे मनपा प्रशासन ने माना है कि कोविद 19के चलते लॉक डाउन के कारण संपत्ति कर जमा किए जाने में लोगों को परेशानी हो रही है ।इस कारण विलंब होना स्वाभाविक ही है ।
इसलिए वर्ष 2020/21का संपत्ति कर15 सितंबर माह तक एक साथ जमा कराने पर , पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी ।
इसके बाद 30सितंबर जमा कराने पर तक चार फीसदी ,अक्टूबर माह में तीन फीसदी ,और नवंबर माह में दो प्रतिशत रियायत दी जाएगी ।

तालाबंदी के विरोध में सोमवार को गवई गुट का ठाणे में आंदोलन


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 16जुलाई ठाणे जिले में बड़ बात ताला बंदी किए जाने के विरोध में रोजाना कमाकर कर भरण पोषण करने वाले चप्पल सिलने ,छतरी की मरम्मत वाले लोगों के लिए वर्ग के लिए गवाई गुट की तरफ से सोमवार को ठाणे जिलाधिकारी कार्य के समक्ष एक आंदोलन किया जा रहा है ।
ठाणे जिले समन्वयक राजा भाई चव्हाण ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ,जिला में बार बार लॉक डाउन किए जाने से गरीब दुकान दार तथा आम उपभोक्ता भी परेशान है ।एक तरफ शराब की बिक्री खुले आम की जा रही है ।लेकिन आम आदमी सब्जी ,किराना और रोज काम में आने वाली चीजें लेने के लिए परेशान है ।
जिला में अघोषित तो कभी घोषित तरीके से लगातार लॉक डाउन चल ही रहा है ।रोज कमाने वाले लोग सड़क पर आ गए हैं ।
गवई गुट के राजा चव्हाण ने कहा कि यदि निर्धारित 19जुलाई के बाद फिर से लॉक डाउन में वृद्धि की गई तो 20जुलाई को ठाणे जिला अधिकारी कार्यालय के सामने विराट प्रदर्शन किया जाएगा ।

ठाणे में दुकान से 3लाख के मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 16जुलाई । ठाणे में टिपटॉप दुकान से सटे विजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 30जून की रात को 2लाख 82हजार के 8मोबाइल चुराने वाले चोर को विगत 11जुलाई को वागले इस्टेट पुलिस ने गिरफ्तार कर 1लाख 22हजार के चार मोबाइल बरामद किए हैं ।
इस मामले में गोवा निवासी 30वर्षीय तुषार को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूंछ तांछ के लिए हिरासत में लिया है ।
वागले पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 11जुलाई को जो चोर, सीसीटीवी की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है ,वह मूक बधिर है।इसलिए उस मूक बधिर शख्स से साइन लेंगवेज द्विभाषी के माध्यम से पुलिस द्वारा संपर्क स्थापित किया गया था ।इसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया ।
आरोपी तुषार ने दो एप्पल कंपनी के मोबाइल एक ओप्पो का फोन 5 सैमसंग कंपनी के फोन सहित 2लाख 82हजार के फोन चुराए थे।
ठाणे पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे ,सहायक पुलिस आयुक्त नीले बाढ़ ,पुलिस निरीक्षक दत्तात्राए डोले आदि की टीम ने गिरफ्तार कर उससे 1लाख 22हजार के चार मोबाइल बरामद किए ।

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का 51वां कवि सम्मेलन संपन्न
मुंबई: अखिल भारतीय अग्निशखा मंच का 51वां आनलाइन कवि सम्मेलन सावन की रिमझिम फुहारों के साथ सम्पन्न हुआ। अग्निंशिखा के साथ कोरोना की जंग विविध काव्य के रंग में इस बार सावन व किताब विषय पर कवि सम्मेलन रखा गया मुख्य अतिथि हरि वाणी- कानपुर, विशिष्ठ अतिथि- हेमंतदास हिम ( बेजोड़ इंडिया ) ,आशा जाकड ( साहित्यकार)रहे। कार्यक्रम के
अध्यक्ष – पी एस शर्मा ( अमृत राजस्थान ) रहे। दो सत्रों में कार्यक्रम हुआ। 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र के मंच संचालन डॉ अलका पाण्डेय- चंदेल साहब , प्रतिभा कुमारी पराशर रहे। दूसरे सत्र का संचालन
शोभा रानी तिवारी , जनार्दन शर्मा . अलका पाण्डेय, सुरेश हेगड़े ने किया।सरस्वती वंदना आशा जाकड और पदमा तिवारी (दमोह )ने की ।आभार प्रदर्शन – संजय मालवी -इंदौर ने किया। मंच की अध्यक्षा अलका पाण्डेय ने बताया कि लाॅकडाऊन के समय से ऑनलाइन कविलम्मेलन करते आ रहे हैं।लाॅकडाऊन कुछ खुला तो हर रविवार को किया जा रहा है। पूरे देश व विदेश से अब तक 4600 कवियो ने काव्यपाठ कर इतिहास रचा है । देखने को पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ सतीश चौहान के साथ
भदोही में दो पत्रकारो की कोविड-19की रिपोर्ट आई निगेटिव, राहत।
भदोही।कोरोना महामारी को देखते हुये सरकार ने जिले के सभी ब्लॉक में कोविड -19 के लिए निःशुल्क जांच की व्यवस्था की है।जिसके क्रम में लोग स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच करा रहे है।डॉ गुलाब यादव ने बताया कि रविवार को डीघ ब्लॉक पर दो पत्रकारों समेत 50 लोगो का स्वैब सेम्पल लिया गया था।और बुद्धवार को आई रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रहीं।जिसमे जिले के दो पत्रकार सन्तोष तिवारी और अंकित पाण्डेय का रिपोर्ट भी निगेटिव रहा।जिससे पत्रकारो ने राहत की सांस ली देखने व पड़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन

मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान14जुलाई कौशल विकास रोजगार और उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, ठाणे और रायगढ़-अलीबाग संयुक्त रूप से विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार 15 जुलाई, 2020 को अपराह्न 03.00 बजे ऑनलाइन बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन कर रहे हैं। इस करियर काउंसलिंग के मार्गदर्शक हैं , शालिक जीई। पवार, (बी.ए.।

बी.एड., डिप्लोमा इन वोकेशनल गाइडेंस), असिस्टेंट कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट, एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप गाइडेंस सेंटर, रायगढ़ अलीबाग ,यह वेबिनार गूगल मीट ऐप पर आयोजित किया जाएगा। इसे ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए, https://bit.ly/2DhGegG पर फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण किया जा सकता है।

यदि किसी को पोर्टल पर पंजीकरण करने में कोई समस्या हो रही है, तो उन्हें 9421016270/9669812009 या 9892524685 पर कॉल करना चाहिए।