डाँ0 भीम तिवारी 9 3 0 4 8 7 6 6 7 3

100% स्वस्थ रहने की जानकारी का नहीं होना या जानकारी होने के बावजूद भी उसपर पहल नहीं करने के कारण हम 100% स्वस्थ नहीं हैं। किसी भी रोग का कोई मरीज जो सारी दुनिया दिखाकर निराश हो गया है, अन्त में जरूर मिलें, क्योंकि हर रोग को ठीक करने के लिये मेरे पास दुनिया की सबसे बढ़िया इण्टरनेशनल पेटेन्ट माँलिक्यूलर आयुर्वेदिक दवा है, जो विश्व हेल्थ सेक्टर में हुयी एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की खोज है। यह सुपर फूड भी है। 25 साल के बाद से हीं हमारी जवानी ढलना शुरू हो जाती है। इसे मेन्टेन रखने के लिये Coq Energizer खाना चाहिये। 30 साल के बाद हमारा किडनी काम करना स्लो कर देता है। किडनी का एक्सपायरी 125 साल है। Cran DM किडनी के लिये दुनिया की सबसे बढ़िया दवा है। 35 साल के बाद हमारा हड्डी कैल्शियम आँबजर्वेशन स्लो कर देता है। Calci D Max दुनिया की सबसे बढ़िया कैल्शियम है। 40 साल के बाद हमारा खून गाढ़ा होने लगता है। ओमेगा बायोप्लस खून को इतना पतला करता है कि बारहों सिस्टम में इसका फ्लो बहुत बढ़िया से होने लगता है। यह अन्य बीस रोगों को भी ठीक करता है। दिमाग शरीर का हेडक्वार्टर है। यह मजबूत रहेगा तो शरीर के सभी सिस्टम कन्ट्रोल में रहेंगे। थोड़ी गर्मी, जाड़ा, खुशी एवं दुख से ज्यादा गर्मी, जाड़ा, खुशी एवं दुख महसूस हो तो मेन्टल डिसार्डर हीं माना जायेगा। Sami Sharp दिमाग के लिये दुनिया की सबसे बढ़िया दवा है। देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

दिवा में आज विनायक सिंह का जन्मदिन मनाया गया आज मेरे जन्मदिन पर आप सभी का प्यार देखकर मन गदगद हो उठा जिस प्रकार आप सभी ने अपने कीमती समय मे से कुछ अनमोल पलो को निकाल कर मेरे ऊपर स्नेह की वर्षा की और मुझे आशीष स्वरूप उपहार दिया उसके लिए सैदव मैं आप सभी का आभारी रहूँगा जिनके पास आप जैसे शुभचिंतक और मित्रो का समूह हो वह निर्धन होने पर भी दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति है मैं अपने आप को उन्हीं में से एक मानता हूं आप सभी ने मुझे अपना समझ कर इतना प्यार और आशिर्वाद दिया है इसके लिए आप सभी का हृदयँ तल से आभारी हूं ईष्वर से आप सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करता हूँ देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

आठ नग मवेशियों को पिकअप से परिवहन करते तीन व्यक्ति पकड़ाये


बलरामपुर – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर ध्रुवेश जयसवाल के मार्गदर्शन में पशु तस्करी के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने एवं कारोबार में लिप्त व्यक्ति पर कार्यवाही करने का सख्त निर्देश दिया गया है जिसके मद्देनजर रघुनाथनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की पशु तस्करों के द्वारा पिकअप वाहन से पशु तस्करी की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके मार्गदर्शन में रात्रि गश्त के दौरान केनवारी फॉरेस्ट बेरियर के पास आरोपी जारत हुसैन अफताब आलम अशोक रवि के द्वारा पिकप वाहन क्रमांक JH 03 Y 2263 में 8 नग मवेशी गाय बैल को ठूंस ठूंस कर क्रूरता पूर्वक पैर बांधकर करौटी मध्य प्रदेश से झारखंड बूचड़खाना परिवहन करते पाए जाने पर 8 नग मवेशी और पिकअप वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 6 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 11 – 1(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में रघुनाथ नगर थाना प्रभारी जेपी लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अशोक पांडे, आरक्षक संजय मारकंडे, नारायण सिंह शामिल थे।    देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

बसन्तपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कोरबा के दीपका से उत्तर प्रदेश जा रहे चार ट्रक कोयला वाहनों को किया जप्त



 बलरामपुर – जिले के बसंतपुर थाना पुलिस के द्वारा कोयले से लदी चार ट्रकों को पकड़ा गया है दरअसल बसंतपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे स्टाफ के साथ धनवार बॉर्डर पर परिवहन कर रहे ट्रकों की दस्तावेज जांच के दौरान कोरबा जिले के दीपका से कोयला लोड कर आ रहे ट्रक क्रमांक एन एल 01 ए इ 3325, एन एल 0 1 ए 3324, सीजी 13 एल ए 5199, JH 09 एके 77 91 का दस्तावेज जांच करने पर पाया गया कि उक्त वाहनों के जो दस्तावेज बनाए गए हैं वह कोरबा के दीपिका से लोड होकर धनवान बॉर्डर तक के ही हैं एवं उक्त दस्तावेज के आधार पर चारों ट्रकें उत्तर प्रदेश की ओर परिवहन करते पाए गए जिस पर पुलिस द्वारा दस्तावेज एवं वाहनों को जप्त कर जांच की कार्यवाही में ली है ।
शासन को परिवहन कर्ता लगा रहे हैं लाखों का चूना दरअसल लंबे समय से अवैध कोयला बगैर दस्तावेज के छत्तीसगढ़ से अन्य राज्य में भेजा जा रहा है वही शासन को मिलने वाली करोड़ों की राजस्व की चोरी लगातार की जा रही है इन वाहनों के दस्तावेज से यह स्पष्ट हो जाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार को मिलने वाली राजस्व जो अन्य राज्यों में जाने वाली वाहनों से प्राप्त होती है उनकी चोरी छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर छत्तीसगढ़ राज्य के दस्तावेज से अन्य राज्यों को कोयले जैसे अन्य कई चीजें परिवहन कर शासन को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है इसी तरह कुछ दिनों पहले बसंतपुर थाना पुलिस के द्वारा ही सीमेंट से भरी ट्रक रोकी गई थी उस ट्रक में मध्यप्रदेश से लोड सीमेंट अंबिकापुर की बताई जा रही थी जिसे रोकने के बाद ट्रक मालिक एवं सीमेंट का क्रेता एवं विक्रेता दोनों उपस्थित हुए वहीं उससे पूर्व ट्रक चालक के पास पूर्ण दस्तावेज नहीं थे ट्रक पकड़ में आते ही 2 घंटे बाद ट्रक के दस्तावेज जारी कर पुलिस को दिखाई गई मजबूरन पुलिस को सीमेंट भरी वाहन को छोड़ना पड़ा इससे साफ जाहिर है पुलिस द्वारा जांच की जाए तो शासन को होने वाले लाखों के नुकसान को बचाया जा सकता है । देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

हाथी से नुकसान के मुआवजा के लिये भटक रहे ग्रामीण



सूरजपुर – जिले के प्रतापपुर वन परी क्षेत्र के टुक्कू डाँड़ सर्किल के ग्राम मशगा में 4 हाथियों के दल ने 14 अगस्त की रात को ग्रमीणों के फसलों को नुकसान पहुँचाया था । जिसमे ग्रमीणों के गन्ना, मक्का, धान, उड़द, और ग्रमीणों के सिचाई में आने वाले पाइप को नुकसान पहुँचाया था। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन मोके में आय और ग्रमीणों के द्वारा कुछ औपचारिक लिखा पढ़ी कर के ले गए। जिसमे ग्रमीणों ने आरोप लगाया कि आप जब मौका जांच में आय है तो हमारे सामने जो भी हमारे फसल का नुकसान होता है उसका मुआवजा बनाये। लेकिन वन विभाग के कर्मचारी ने कहा कि वे अपने नियम के अनुसार ही काम करेंगे। जिसमे वन विभाग और ग्रमीणों में तनातनी का माहौल रहता है। ग्रमीणों का यह भी आरोप है कि हमारा नुकसान अधिक होता है लेकिन विभाग द्वारा हमे मामूली रकम का मुआवजा बना कर अपना कॉलम विभाग द्वारा पूरा कर लिया जाता है। जिसके बाद इसी मुआवजा के प्रकरण को बनवाने के लिए ग्रमीण वन विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस जवाब नही दिया जा रहा है हाथियों के द्वारा फसल को नुकसान किये ग्रमीणों में विनोद पिता नन्द लाल, प्रभास जयसवाल पिता बसरोपन, गंगोत्री देवी पति रमेश जयसवाल, अरविंद पिता बैसाखो हैं।
फसलों के मुआवजा को लेकर ग्रमीणों और वन विभाग के कर्मचारियों में रहती है तना तनी। वन विभाग प्रतापपुर में कई दलों में हाथियों का दल छेत्र में विचरण कर रहा है । अभी खेती बाड़ी का सीजन होने के कारण हाथी आय दिन गांव के ग्रामीणों के फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसमे मुआवजा प्रकरण को लेकर ग्रमीण और वन विभाग के कर्मचारियों में हमेशा कहा सुनी भी होती है और कंही कंही बात लड़ाई झगड़े तक भी आ जाती है अभी हाल में ही ग्राम सिंघरा में ग्रमीणों द्वारा वन विभाग के कर्मचारी से हाथी मुआवजा प्रकरण को लेकर मारपीट भी हो गई थी जिसके बाद इसकी शिकायत विभाग के द्वारा प्रतापपुर थाने में की गई है। ग्रमीणों का आरोप है कि विभाग के द्वारा हाथियों के द्वारा नुकसान किये गये फसलों में काफी कम राशि विभाग के द्वारा ग्रमीणों को दी जाती है।।
कंही मुआवजा की कम राशि मिलने के कारण ग्रामीण तरंगित तार लगा अपने फसलों को बचाने के लिए हाथियों को मार रहे? हाथियों के द्वारा ग्रमीणों के फसल नुकसान में कम राशि के भुगतान के कारण हमेसा ग्रमीणों और विभाग के कर्मचारियों में तनातनी रहती है। ग्रमीणों के द्वारा बताया जाता है कि जैसे धान की फसल में प्रति एक एकड़ नुकसान होता है तो विभाग द्वारा नौ हजार रुपये का मुआवजा राशि विभाग के द्वारा बनाया जाता है जो किसान की फसल की लागत भी वसूल नही हो पाती जो किसान अपने खेत मे धान ,बीज खाद जोताई में लगाता है। जिससे अक्सर ग्रामीण अपने खेतों में तरंगित तारो से अपने खेतों का घेरावा करते हैं ताकि वह उनके खेतो में ना घुस पाय कंही कंही ग्रमीणों द्वारा जान बूझकर हाथियों को मारने के लिए नंगी करेंट के तारो का घेरावा करते हैं और तो और कंही कंही हाथियों को मारने के लिये जहर भी ग्रामीणों द्वारा हाथियों को दिया जाता है। ताकि वह अपने फसलों को हाथियों के नुकसान से बचा सके अगर किसानों को उनके नुकसान के बराबर राशि का भुगतान हो तो ग्रामीण भी निश्चिंत रहेगा कि अब हाथी जो भी फसल को नुकसान पहुंचाएगा तो विभाग के द्वारा उसके लागत मूल्य के बराबर राशि दी जाएगी। किंतु यैसा न होने के कारण ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारियों में मतभेद रहता है। जिसके चलते आज तक कई हाथियों की मौत हो चुकी है ।
मनोज विश्वकर्मा एसडीओ फारेस्ट प्रतापपुर ने कहा कि हमारे कर्मचारी जंहा भी हाथियों द्वारा नुकसान किया गया है वँहा फसलों की जांच कर नियमानुसार फसल का मुआवजा बनाया जाता है।देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

प्रतापपुर के साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ ना सामाजिक दूरी ना ही मास्क लगा रहे लोग



सूरजपुर – जिले के प्रतापपुर नगर पंचायत और उससे लगे ग्रामो में कलेक्टर सूरजपुर ने बढ़ते कोरोना मरीज को देखते हुए 18 अगस्त से 24 अगस्त तक टोटल लॉक डाउन किया गया है जिसमे नियमानुसार ही दुकानों को खोलना बंद करना है । जिसमे सामाजिक दूरी का पालन करना है । सभी को मास्क लगा के रखना है। लेकिन प्रतापपुर में ऐसा देखने को नही मिल रहा है कल के सप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ देखी गई जिसमें ना तो किसे ने सामाजिक दूरी का पालन किया न ही किसी ने मास्क लगाया है। भारी भीड़ के कारण प्रसाशन का भी कोई दिशा निर्देश नही देखने को मिल रहा है । नाही प्रशासन के द्वारा किसी पर कोई कर्यवाही की गई। कोरोना को तो नही दे रहे आमंत्रण प्रतापपुर में अब तक 7 एक्टिव मरीज मिल चुके हैं जिसमे शासन के तरफ से 3 कण्टेन्मेंट जोन बनाये गए हैं जिसमे किसी को आना जाना पूर्णता प्रतिबंधित है पर यंहा ऐसे देखने को नही मिल रहा है । कल के सप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ देखी गई जिसमें न तो किसी ने मास्क लगाया था नही किसी ने सामाजिक दूरी का पालन किया और था जबकि इसी बाजार के कुछ दूरी में कोरोना के 4 पेसेंट पाए गए हैं। यंहा न तो शासन के किसी भी दिशा निर्देशो का पालन नही किया जा रहा है। यंहा के दुकानदार भी अपने मन मर्जी से दुकानों को खोलते बंद करते हैं। जिससे बाजार में भारी भीड़ दिखाई देती है । जो कोरोना महामारी को आमंत्रण दे रहे हैं। देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहन के साथ

लगातार फांसी लगाकर कर रहे हैं आत्महत्या, आखिर क्यों ?



बलरामपुर – जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपपुर निवासी बिंदेश्वर देवांगन उम्र लगभग 35 वर्ष चार बच्चों व पत्नी को छोड़कर इस दुनिया को छोड़ चल बसा, प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदेश्वर के चार बच्चे हैं बिंदेश्वर नशे का आदी था प्रथम दृष्टया नशे में आत्महत्या करना प्रतीत होता है वही घरवालों का कहना है कि किसी से कोई वाद विवाद नहीं था रात में अचानक घर से निकलकर बरगद पेड़ में जाकर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है बसंतपुर थाने में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

माता पिता के बाद पंडालों में पधारे श्री गणेश



अंबिकापुर – सरगुजा जिले के लखनपुर – प्राचीन त्योहारों के श्रृंखला में हरतालिका( तीजा) त्यौहार का विशेष महत्व रहा है सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति पुत्र धन-धान्य की वृद्धि के कामना के साथ इस व्रत को करती हैं विगत 21 अगस्त को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में तीजा त्यौहार पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया गया पौराणिक मान्यता अनुसार भाद्रपद के शुक्ल तीज तिथि को यह त्यौहार सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मनाए जाने की परिपाटी रही है मनाया जाता है महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने के निस्बत हरतालिका तीज का व्रत पूरे आस्था के साथ करती हैं उपवास रखकर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है इसी फेहरिस्त में तीजा का त्यौहार पूरे आस्था के साथ मनाया गया सरगुजा के ग्रामीण अंचलों में कहीं-कहीं इस त्यौहार के उपलक्ष में करमा नृत्य का भी आयोजन किया जाता है। वही दूसरे रोज गणेश चतुर्थी पर पंडालों एवं निजी घरों में भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के प्रतिमा स्थापित कर लंबोदर महाराज की पूजा अनुष्ठान 22 अगस्त को विधिवत की गई नगर लखनपुर के बस स्टैंड जूना लखनपुर साप्ताहिक बाजार दुर्गा मंडप झिनपुरी पारा बाजार पारा भुइयां पारा सहित निजी घरों में गणेश प्रतिमा रख कोरोना काल के नियम को कायम रखते हुए गणेश उत्सव मनाया गया नगर सहित आसपास में भक्ति मय आस्था का माहौल बना हुआ है साथ ही कोरोना काल के मद्देनजर नियम कायदों का भी पालन किया जा रहा है।देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

कौलापुर में दो सगे भाइयो की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, राहत।


भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर में दो सगे भाइयों का कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो बीते 12 अगस्त को कौलापुर निवासी पत्रकार अंकित पांडेय के निवास स्थान पर कोविड-19 का जांच परीक्षण हुआ था जिसमें ग्राम सभा कौलापुर के चार लोग पाजिटिव पाये गये थे लेकिन दो दिन पहले ही कुछ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। शनिवार की सुबह चिकित्सा प्रभारी डीघ डॉक्टर गुलाब यादव की टीम ने दो सगे भाइयों का जांच की। और जांच के बाद दोनों भाइयों विनोद पाण्डेय और प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब कौलापुर में कोई भी कोरोना पाजिटिव नही है।देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

ठाणे में आज कोरोना के 183 मामले
मुंबई, 21अगस्त ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ठाणे मनपा परिसर में आज कोरोना के नए 183मामले सामने आए हैं ।इसके उपरांत अब ठाणे में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 24हजार 196हो गई है ।
ठाणे में स्वस्थ होने की दर आज 89प्रतिशत देखी गई है ।अब तक ठाणे में 21हजार 361व्यक्ति इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं ।आज ही ठाणे में 169बाधित इस संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं ।
ठाणे में आज कोरोना के कारण 8 लोगों की मौत हुई। अब तक ठाणे में कोरोना की वजह से 778 लोगों की जानें गई है ।
ठाणे में इस समय कोरोना के 20 57 ही मामले हैं ,जिनका उपचार किया जा रहा है ।