आजमगढ़ के दरियापुर नेवादा में लालगंज न्यायालय आजमगढ़ द्वारा 4 वादों का हुआ निस्तारण

सचल न्यायालय/ग्राम न्यायलय लालगंज आजमगढ़ द्वारा दरियापुर नेवादा ग्राम पंचायत भवन में वाद सुलह द्वारा 4 वादों का हुआ निस्तारण।
न्यायाधीश पुनीत महात्मा ने 12 से 2 तक सलन न्यायालय की अध्यक्षता में तेजू बनाम शिवबदन सिविल केस
पहाड़ी बनाम भोजू क्रिम्नल केस
सरकार बनाम मूसे चौहान क्रिमनल केस
सरकार बनाम शिव बदन क्रिमनल केस का न्यायाधीस पुनीत मोहन दास द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान सीओ लालगंज भूपेश पांडे, एसओ मेहनाजपुर मनीष पाल, एडवोकेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार राय, लल्ले मिश्रा, अजय कुमार सिंह, रजत मिश्रा ज्वाला प्रसाद पेशकार, विजय प्रकाश कोर्ट नाजिर रहें।
कार्यक्रम के आयोजक राहुल सिंह प्रधान प्रति निधी के नेतत्व में किया गया
मोके पर प्रधान प्यारेलाल उर्फ मटरू सिंह, प्रधान दिनेश मद्धेशिया, प्रधान अजय कुमार सिंह हरिबंस सिंह, धनंजय तिवारी और ग्राम के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

लालगंज के सौ सैया हॉस्पिटल पर टीवी की दवा को लेकर पेशेंटो क़ो काफी समस्या के बाद मिली टीवी की दवा

आजमगढ़ के लालगंज सौ सैया अस्पताल में प्रधान ताडक डीह आशा व टीवी के मरीजों के साथ जांच व दावा हेतु लेने पहुंचे जहां पर दवा वितरण होती है
वहां पर उनका चैंबर दोपहर 12 बंद मिला
वहां पर टीवी के मरीज अर्जुन यादव अजय कुमार पुटूर मौर्या के साथ ग्राम प्रधान काफी समय बाद राकेश दुबे से संपर्क किये तो उन्होंने दवा देने से साफ इनकार कर दिया
इसकी सूचना सीएमओ और विभागीय अधिकारी आजमगढ़ और मुख्य अधीक्षक टीकरगाढ़ को दी गई
तो मुख्य अधीक्षक द्वारा मरीजो को दवा वितरित कराया गया पेशेंटो ने बताया कि यह लगभग 13 वर्षों से कार्यरत है यही इनका निवास भी है ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

ग्रामीणों ने गौ तस्कर को धर दबोचा


आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत आने वाले स्माइल पुर गाँव मे पिकप पर ले जा रहे गौ तस्कर को ग्रामीण लोगो ने धर दबोचा | स्थानीय लोगो को जब यह जानकारी हुआ की दो व्यक्ति सोराब पुत्र खदेरु निवासी चकस दरिया थाना तरवां व पिकप ड्राइवर बलवंत यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी मालपार थाना मेहनगर एक सफेद पिकप पर जिसका नंबर है UP 50 CT 2561 है, उनके द्वारा गौ तस्करी किया जा रहा है| ग्रामीण लोगो ने जब रोकने का प्रयास किया तो दोनों वहां से भागने लगे, भागते भागते गाँव के ही एक कच्चे रास्ते मे जाकर फस गए | स्थानीय लोगो द्वारा उनको पकड़ कर पुलिस को सूचित कर दिया गया | पूछताछ पर गौ तस्करो ने बताया की हम यहाँ से कई बार पशुओं को ले जा चुके है | गौ तस्करो के पास एक पैसन प्रो मोटर साइकल भी रहा जिसका नंबर UP 50 AM 6950 है | ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के मेंहनगर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकल गई


आजमगढ़ के मेंहनगर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकल गई
जिसमें मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि ननकू सरोज जिला महामंत्री रहे
कार्यक्रम के संयोजक दिलीप उर्फ डीके सिंह मंडल महामंत्री के द्वारा किया गया और अनिल यादव मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा लगाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है तिरंगा हमारे देश का आन मान सान सम्मान स्वाभिमान है
उसके लिए हमारे लाखों करोड़ों लोगों ने अपनी कुर्बानी देकर आजाद कराया तिरंगे के लिए आज भी हम लोग अपनी जान कुरर्बान करने के लिए तैयार हूँ मैं प्रधानमंत्री जी को और मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ
इस मौके पर कल्पना पासवान पूर्व विधायक, राजेश सिंह, प्रधान इंद्रजीत यादव, जीत बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान हामिद अली, पंकज यादव, मनोज सेठ, तहसीलदार यादव, दिनेश सिंह, अंजनी सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रगति सिंह, पूनम जयसवार, संगीता मौर्य, सुधीर राय, अरविंद सिंह, अजीत सिंह उदय प्रताप सिंह, कमला यादव, मनीष, दुर्गेश, रजनीश, सिकंदर, महेश ,आदि मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवाईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लालगंज में विद्यालय मर्जर और विद्युत कटौती के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन


आजमगढ़ लालगंज के ताहसील में जय भीम क्रांति नौजवान सेवा संस्थान मेहनाजपुर संगठन के अध्यक्ष रवि कुमार राव और संगठन प्रबंधक रामजन्म यादव के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने तहसील लालगंज पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया
और कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती व और प्राथमिक विद्यालय मर्जर किए जाने पर भारी आक्रोश व्याप्त किया।
विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर लगाकर मनमाना वसूली की जाती है। उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए। 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाए।
निजीकरण पर भी रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालय को मर्जर किए जाने पर रोक लगाई जाए।शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार किया जाए। शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
इस मौके पर प्रमोद राजभर शशिकांत कुमार भरत कुमार विकास कुमार राहुल खरवार रमेश कुमार बृजेश कुमार मनोज कुमार राम प्रकाश संतोष कुमार और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

जनपद जौनपुर के पत्रकार पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कायम करने के विरोध में पत्रकारों ने एसडीएम और तहसीलदार को सौपा ज्ञापन


आजमगढ़ जनपद मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आजमगढ़ की टीम ने चार सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम और तहसीलदार लालगंज को सौपा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि जनपद जौनपुर के पत्रकार तामीर हसन शीबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे कायम करके उत्पीड़न किया जा रहा है
।उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद उत्तर उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले मे चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। पत्रकारों की आवाज को दबाने की साजिश किया जा रहा है। पत्रकार संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि तामीर हसन शिबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कायम करके सच्चाई और पत्रकारिता को दबाने की कोशिश की जा रही है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा ।
संगठन की प्रमुख मांगे यह है कि तामीर हसन शिबू पर फर्जी मुकदमे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर जिला संरक्षक श्रवण कुमार,जिला अध्यक्ष संजय कुमार, कमलेश चौहान, सादिक उस्मानी, दीपक लाल, सतीश चौहान, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, श्याम भुवन चौहान, विजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे। ब्यूरो  रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

मेहनगर ब्लॉक में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर एक गोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़ मेहनगर ब्लॉक के सभागार में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीके जन्मदिन के अवसर पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक गोष्ठी का आयोजन 6 जुलाई 2025 को किया गया था
जिसमें मुख्य अतिथि डॉ श्याम नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि हरिवंश मिश्रा रहे
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया
इस गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल यादव मंडल अध्यक्ष के द्वारा किया गया और संचालन डीके सिंह मंडल महामंत्री ने किया
इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने बताया डॉ श्यामा प्रसाद जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो सपना देखा उसके के लिए भाजपा की कई पीढ़ियों समर्पित हो गई जिस कश्मीर के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने धारा 370 व 35A को हटाकर उस संकल्प को पूरा किया
इस मौके पर प्रगति सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष, ननकू सरोज जिला महामंत्री , मनीष सिंह मंडल प्रभारी, मोहनलाल गुप्ता जिला कार्य समिति सदस्य, राजेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष , जल भारत सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुधीर राय जिला कार्य समिति सदस्य, दिनेश सिंह, संगीता मौर्य महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, सरोज राजभर, उषा राजभर, गीता देवी, चिंता देवी, और भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

पत्रकार अंकित पाण्डेय के दादी मां के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे कई पत्रकार समाज सेवी एवं नेता दुःख कि घड़ी में हुये सम्लित


जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी पत्रकार अंकित पाण्डेय के दादी विमला देवी (85 वर्ष) का शनिवार की भोर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पत्रकार के दादी का अंतिम संस्कार बिहरोजपुर के ज्ञाननंद गंगा घाट पर किया गया। निधन के बाद शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों का घर से लेकर गंगा घाट तक तांता लगा रहा। मालूम हो कि पत्रकार अंकित पाण्डे की दादी मां का स्वास्थ खराब था प्रयागराज में इलाज चल रहा था और शनिवार को आवास पर निधन हो गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे प्रदीप पांडेय ने दिया। इस मौके पर गांव के लोगों के अलावा कई पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकार के दादी मां के निधन की खबर सुनने के बाद पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लगा रहा ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़

आजमगढ़ के लालगंज में रामदुलारी मेमोरियल चैरिटेबल ब्लड बैंक का किया गया उद्घाटन

लालगंज आजमगढ में रामदुलारी मेमोरियल चैरिटेबल ब्लड और ब्लड कंपोनेंट ब्लड बैंक के मुख्य अतिथि राम रूच सरोज के कर करलो द्वारा फिता काटकर उद्घाटन किया

जिसमे विशिष्ट अतिथि  पंकज कुमार सिंह पूर्व प्रधान और एडवोकेट हामिद अली रहे

गया इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश कुमार सरोज ने बताया की हमारे यहां प्लाज्मा व होल ब्लड फ्रेश फ्रोंजर व रैंडम डोनर प्लेटलेट्स सिंगलडोनर प्लेटलेट्स पैक्ड रेड ब्लड सेल की संपूर्ण सुविधा लालगंज में ब्लड बैंक खुलने से क्षेत्र वासियों को काफी राहत मिलेगी ब्लड के लिए अब जौनपुर आजमगढ़ वाराणसी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

आज ब्लड बैंक में जो लोग निशुल्क ब्लड दान किये हमारे यहां उनको 1 साल के लिए कार्ड दिया गया है उनको कभी भी जरूरत पड़ेगी तो 1 साल के अंदर फ्री ब्लड दिया जाएगा ब्लड दान करने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है ब्लड दान एक तीर्थ यात्रा के समान होता है आप के द्वारा किसी की भी जिंदगी बचाई जा सकती है इस अवसर पर क्षेत्र के बहुत से सम्मानित लोग उपस्थित रहे

सभी पत्रकारों का संस्था के द्वारा सम्मान किया गया एवम् उपस्थित लोगों में अभिषेक उपाध्याय आजाद अरिमर्दन पूर्व विधायक राजकुमार प्रधान दरोगा प्रसाद सरोज जी सांसद लालगंज हवलदार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आजमगढ़ डाक्टर संग्राम यादव विधायक अखिलेश यादव विधायक प्रमोद सरोज वसीम अहमद शिवानन्द सिंह सौरभ सिंह खनियरा रामनिवास राजभर मिथिलेश प्रजापति कन्हैया प्रजापति संजय राजभर ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया ने आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ मेंहनगर ब्लाक के सभागार में अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सहशक्तिकरण सम्मेलन

आजमगढ़ मेहनगर ब्लॉक के सभागार में पुण्य शलोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम 30 मई 2025 को किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेंहनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा किया गया और कार्यक्रम के संचालन डीके सिंह भाजपा महामंत्री ने किया

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के द्वारा अहिल्याबाई होलकर के किये गए कार्यों के बारे में बताया गया और लोगों को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम प्रबंधक राजेश सिंह, प्रगति सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष , राजेश कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य , रणवीर सिंह पूर्व जिला सहसंयोजक, अंजनी कुमार सिंह विधानसभा संयोजक , जल भरन सिंह जिला कार्य समिति सदस्य, माहेश्वरी कांत पांडे , अनीता तिवारी समाजसेवी, विमला सिंह, संगीता मौर्य, अंकित सिंह, रागिनी गोड़, हंसी राजभर, अनामिका राव, मुनिया बनवासी,आदि महिला शक्ति मौजूद रही ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़