थाना बरसठी, जौनपुर।



शातिर अपराधी व लूटेरा रवि गौतम द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति से मरम्मत कराया गया मकान (अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये) को धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की मुनादी कराते हुए जब्त किया गया –
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री राजकरन नय्यर द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शातिर अपराधी व लूटेरा रवि गौतम पुत्र प्रमोद गौतम निवासी बकहरा थाना बरसठी, जौनपुर के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। गैंगेस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश दिनांक- 10.12.2020 के क्रम में अवैध रुप से अर्जित धनराशि से एक मकान मरम्मत कराया गया है, (जिसकी कीमत करीब 01 लाख रुपये) को थाना बरसठी पुलिस व प्रशासक द्वारा कुर्क की मुनादी कराते हुए आज दिनांक-17.12.2020 को जब्त किया गया। इस प्रकार की कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही अपरधियों के विरुद्ध की जाती रहेगी जो अपराध जगत से अवैध रुप से धन का अर्जन किये है।
जब्त सम्पत्तिः-
रवि गौतम पुत्र प्रमोद गौतम निवासी बकहरा थाना बरसठी, जौनपुर ।
(एक मकान मरम्मत अनुमानित कीमत करीब 01 लाख रुपयें )
आपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 151/18 धारा 392,506,411 भादवि थाना नेवढिया, जौनपुर।
मु0अ0सं0 145/18 धारा 392,411 भादवि थाना बरसठी, जौनपुर।
मु0अ0सं0 92/18 धारा 394,411 भादवि थाना रामपुर, जौनपुर।
मु0अ0सं0 124/18 धारा 394,506,411 भादवि थाना रामपुर, जौनपुर।
मु0अ0सं0 164/18 धारा 307,411 भादवि थाना बरसठी, जौनपुर।
मु0अ0सं0 165/18 धारा 392,506,411 भादवि थाना बरसठी, जौनपुर। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर अमन कुमार के साथ सतीश चौहान जौनपुर उत्तर प्रदेश

04 चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार




श्री राजकरन नय्यर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के अन्तर्गत यूपी 112 पीआरवी 2339 के अधि0/कर्म0गण द्वारा अभियुक्त दिव्यम सिंह उर्फ नितिन सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह नि0 धानापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को 4 अदद चोरी की मोबाइल के साथ भौसिंहपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/20 धारा 380/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
दिव्यम सिंह उर्फ नितिन सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह नि0 धानापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 252/20 धारा 380/411 भा0द0वि0
मु0अ0सं0 80/19 धारा 380/411 भा0द0वि0
मु0अ0सं0 70/18 धारा452/354/504/506 भादवि व 17/18 पाक्सो एक्ट व 3((1)द,ध SC/ST ACT
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –
उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाल थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
हे0का0 जितेन्द्र यादव पीआरवी 2339 थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
हे0का0 राजाराम रंजन पीआरवी 2339 थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर । देखें पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ पर अमन कुमार के साथ सतीश चौहान जौनपुर उत्तर प्रदेश

थाना कोतवाली जौनपुर।थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-



पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को कटघरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिसमें हीरो होण्डा सी0डी0डीलक्स रजि0न0 UP62P0307 , चेचिस न0 07H02F01975 , इंजन न0 07H22F26774 तथा हीरो एच0एफ0डीलक्स बिना नम्बर प्लेट का, चेचिस नम्बर MBLHA11EWD9G06501, इंजन नम्बर HA11EFD9G06627 के बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-509/20 धारा-41/102 दं.प्रं.सं. व धारा-411/413 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.विजय आनन्द गौतम उर्फ लुंगी उर्फ विजय गौतम पुत्र स्व0 रामसागर स्थायी पता ग्राम गैरीकला पो0 खुंशापुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर, हा0पता शास्त्रीनगर कालीकुत्ती ओलन्दगंज थाना कोतवाली जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.हीरो होण्डा सी0डी0डीलक्स रजि0न0 UP62P0307 , चेचिस न0 07H02F01975 , इंजन न0 07H22F267।
2.हीरो एच0एफ0डीलक्स बिना नम्बर प्लेट का, चेचिस नम्बर MBLHA11EWD9G06501, इंजन नम्बर HA11EFD9G06627।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 216/19 धारा 8/22 NDPS Act थाना कोतवाली जौनपुर।
मु0अ0सं0 245/20 धारा 60 आब0 अधि0 थाना कोतवाली जौनपुर।
मु0अ0सं0 509/20 धारा 41102 दं.प्रं.सं. व धारा 411/413 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर।
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.नि0 संजीव कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर।
2.उ0नि0 संतोष कुमार राय, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर।
4.का0 सुधीर दूवे, का0 दीपक कुमार सिंह,का0 भरत यादव चौकी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जौनपुर। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर अमन कुमार के साथ सतीश चौहान जौनपुर उत्तर प्रदेश

थाना-चन्दवक जनपद-जौनपुर।थाना चन्दवक पुलिस द्वारा अवैद्य तमंचा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार-




श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र कुमार दूबे के निकट पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था, तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दि0 15/12/20 को प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोईलारी मोड़ के पास उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से अभियुक्त विकास सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह नि0 सरकी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विकास सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह के कब्जे से एक अवैद्य तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1- विकास सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह नि0 सरकी थाना केराकत जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1- एक तमंचा
2- एक जिन्दा कारतूस
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 232/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1- निरीक्षक दिग्विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
2- उ0नि0 अजय प्रकाश पाण्डेय थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
3- का0 सुजीत सिंह, का0 त्रिलोकी सिंह थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर। देखिए पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ पर अमन कुमार के साथ सतीश चौहान जौनपुर उत्तर प्रदेश

बाहरी ताकते आंदोलन में अराजकता पैदा करने की फिराक में ,बीजेपी प्रवक्ता उपाध्याय

मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान जहां एक ओर दिल्ली में आंदोलनकारी, किसान यूनियनों के संदेह को दूर करने के लिए तत्परता दिखाने के बावजूद, इन संगठनों के नेता हार मानने को तैयार नहीं हैं। मगर तरफ कुछ राजनैतिक संगठनों के नेता केवल मोदी सरकार को परेशानी में डालना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आज ठाणे में यह आरोप लगाया कि कुछ ताकतें इस आंदोलन के भीतर अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता आज ठाणे भाजपा द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर केशव उपाध्याय, संदीपजी लेले (सचिव सांसद), विलासजी साठे, कैलासजी म्हात्रे, मनोहरजी सुगड़े (महासचिव, ठाणे शहर जिला) उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कई दिनों से पंजाब में आंदोलनरत किसानों के साथ विचार-विमर्श कर रही है। लेकिन अचानक इन संगठनों ने दिल्ली आने के अपने फैसले की घोषणा की थी।
दिल्ली आने के बाद भी, सरकार ने इन संगठनों के नेताओं को कई प्रस्ताव भेजे। वास्तविक चर्चा में, इसने संगठनों के नेताओं के मन में मौजूद संदेह को दूर करने के लिए कानून में आवश्यक बदलाव करने की भी तत्परता दिखाई है। इन संगठनों के नेताओं को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि लेकिन आंदोलनकारी संगठनों के नेता हार मानने को तैयार नहीं हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि इन संगठनों के नेता केवल कृषि कानून के बहाने राजनीति में शामिल होना चाहते हैं। चर्चा के दौरान लिखित आश्वासन देने के लिए केंद्र सरकार ने भी तत्परता दिखाई है। बाजार समितियों की मौजूदा प्रणाली को भी बनाए रखा जाएगा।
इधर किसानों के पास बाज़ार समितियों के साथ अपनी उपज बेचने का एक और विकल्प होगा। किसान अपनी उपज को अपनी इच्छानुसार कहीं भी बेच सकता है। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के बारे में गलत धारणाओं को केंद्र सरकार ने दूर कर दिया है। ऐसे में संगठनों के नेता कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं।
जबकि अब यह स्पष्ट है कि ये कुछ बाहरी नेता कानून का विरोध करके राजनीतिक छोर हासिल करना चाहते हैं। जबकि इस कानून का लाभ आम किसानों को भी मिलने लगा है। इसलिए, आम किसान इस कानून के खिलाफ दुष्प्रचार के शिकार नहीं होंगे।

बाहरी ताकते आंदोलन में अराजकता पैदा करने की फिराक में ,बीजेपी प्रवक्ता उपाध्याय

मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान जहां एक ओर दिल्ली में आंदोलनकारी, किसान यूनियनों के संदेह को दूर करने के लिए तत्परता दिखाने के बावजूद, इन संगठनों के नेता हार मानने को तैयार नहीं हैं। मगर तरफ कुछ राजनैतिक संगठनों के नेता केवल मोदी सरकार को परेशानी में डालना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आज ठाणे में यह आरोप लगाया कि कुछ ताकतें इस आंदोलन के भीतर अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता आज ठाणे भाजपा द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर केशव उपाध्याय, संदीपजी लेले (सचिव सांसद), विलासजी साठे, कैलासजी म्हात्रे, मनोहरजी सुगड़े (महासचिव, ठाणे शहर जिला) उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कई दिनों से पंजाब में आंदोलनरत किसानों के साथ विचार-विमर्श कर रही है। लेकिन अचानक इन संगठनों ने दिल्ली आने के अपने फैसले की घोषणा की थी।
दिल्ली आने के बाद भी, सरकार ने इन संगठनों के नेताओं को कई प्रस्ताव भेजे। वास्तविक चर्चा में, इसने संगठनों के नेताओं के मन में मौजूद संदेह को दूर करने के लिए कानून में आवश्यक बदलाव करने की भी तत्परता दिखाई है। इन संगठनों के नेताओं को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि लेकिन आंदोलनकारी संगठनों के नेता हार मानने को तैयार नहीं हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि इन संगठनों के नेता केवल कृषि कानून के बहाने राजनीति में शामिल होना चाहते हैं। चर्चा के दौरान लिखित आश्वासन देने के लिए केंद्र सरकार ने भी तत्परता दिखाई है। बाजार समितियों की मौजूदा प्रणाली को भी बनाए रखा जाएगा।
इधर किसानों के पास बाज़ार समितियों के साथ अपनी उपज बेचने का एक और विकल्प होगा। किसान अपनी उपज को अपनी इच्छानुसार कहीं भी बेच सकता है। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के बारे में गलत धारणाओं को केंद्र सरकार ने दूर कर दिया है। ऐसे में संगठनों के नेता कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं।
जबकि अब यह स्पष्ट है कि ये कुछ बाहरी नेता कानून का विरोध करके राजनीतिक छोर हासिल करना चाहते हैं। जबकि इस कानून का लाभ आम किसानों को भी मिलने लगा है। इसलिए, आम किसान इस कानून के खिलाफ दुष्प्रचार के शिकार नहीं होंगे।

टैक्स वसूली नहीं होने पर अधिकारियों सख्त कार्रवाई ,टीएमसी आयुक्त शर्मा

मुंबई,ठाणे टीएमसी आयुक्त विपिन शर्मा ने दिए गए उद्देश्य के अनुसार संपत्ति और जल आपूर्ति कर की वसूली नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । टीएमसी मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने सभी वार्ड समिति स्तर के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे नई संपत्ति खोजने के लिए वार्ड समिति स्तर पर सर्वेक्षण करें।

आयुक्त द्वारा नई संपत्तियों का पता लगाने और उन पर कर लगाने के लिए आय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

ठाणे महा नगरपालिका क्षेत्र में संपत्ति और जल आपूर्ति कर वसूली अभियान चल रहा है और आज टीएमसी आयुक्त डॉ शर्मा ने कर संग्रह की समीक्षा के लिए ठाणे मनपा के नागरिक अनुसंधान केंद्र में विभाग प्रमुखों की एक बैठक की। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाडे उपस्थित थे।

टीएमसी की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए संपत्ति कर और जल भुगतान के साथ-साथ पिछले बकाया की वसूली के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। 100 प्रतिशत रिकवरी के लिए वार्ड समिति वार दैनिक उद्देश्य दिए गए हैं। दिए गए उद्देश्य के अनुसार संपत्ति और जल आपूर्ति कर की वसूली नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टीएमसी आयुक्त शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को वार्ड समिति द्वारा दिए गए दैनिक उद्देश्यों को 100 प्रतिशत पूरा करने और वसूली की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया।

सभी सहायक आयुक्तों को महा नगरपालिका क्षेत्र में नई संपत्तियों की खोज के लिए वार्ड समिति स्तर पर एक सर्वेक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नलों को बंद करने और जलापूर्ति बंद करने से जल आपूर्ति के बकाया के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

इंदौर में वृद्ध महिला को उसके घर में लूटने वाले दो लोग ठाणे पुलिस की गिरफ्त में


मुंबई, ठाणे विगत 9दिसंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दोपहर साढ़े बारह बजे अन्नपूर्णा पुलिस थाने परिसर में एक वृद्ध महिला के घर में बलपूर्वक घुसकर उसके गला दबाकर मारपीट कर पचास हजार रुपए के आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपियों को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा क्रमांक चार ने खोनी फटा डोंबिवली से दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार ,गिरफ्तार आरोपी 29 वर्षीय आनंद कुश मंडल खोनी फटा डोम्बिवली में रहता है, यह मूल पश्चिम बंगाल का निवासी है ।दूसरा आरोपी 50वर्षीय मुलेश चंद खुंचंदनी है जो उल्हासनगर का है ।
दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

उल्हासनगर में भट्टी ध्वस्त कर 72हजार की देशी शराब बरामद


मुंबई, ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में उल्हासनगर और हिल लाइंस पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई कर 13दिसंबर को हिल लाइंस पुलिस थाने परिसर में मांगरूल गांव में छापा मारकर मांगरूल गांव के निवासी सचिन पाटील ,संदीप पाटिल और हनुमंत पाटील से 72हजार रुपए कीमत की अवैध भट्टी की 2800लीटर देशी बरामद की है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार इस छापे में दस टंकियों में 2600लीटर शराब जो करीब 52हजार रुपए की ,और 200लीटर शराब छह रबर की ट्यूब में भारी 200लीटर वीस हजार अवैध शराब जो कि भट्टी पर बनाई जा रही थी ,बरामद की है ।पुलिस दल ने अवैध भट्टी भी नष्ट की हैं ।
यह कार्यवाही ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फंसालकर कर के मार्गदर्शन में उल्हासनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश नेतृव में पुलिस निरीक्षक मनोहर पाटील सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीमती विशाखा झेंडे आदि के द्वारा की गई है । देखने और पढ़ने के लिए बने राहिये पवन पुरवईया न्यूज पर सतीश चौहान के साथ