आजमगढ़ जनपद के ब्लॉक पल्हना के नियमताबाद खैरा गाँव मे एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान चला रही है, दूसरी तरफ उनके मातहत विद्यालय बंद कर दे रहे हैं। जिससे बच्चों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बता दे कि शिक्षा क्षेत्र पल्हना ग्राम सभा नियमताबाद खैरा समाज कल्याण विभाग द्वारा विद्यालय चलता था। विद्यालय यूटीआई कोड/09612202901/सन 1954 से संचालित है। गांव के बच्चों का पठन- पाठन सुचारू रूप से चल रहा था। जिसमें 58 बच्चे पंजीकृत हैं।इस विद्यालय के बच्चे शिक्षा लेकर गांव और समाज का नाम रोशन करते हैं। Also Read – Azmagrah News : जेल खाते से ₹52.85 लाख की धोखाधड़ी, महिला गिरफ्तार, जेल अधीक्षक निलंबित इसी बीच जिला समाज कल्याण अधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 15/.9./2025 को विद्यालय बंद कर दिया गया।बच्चों का अभी तक कहीं पर नाम भी संचालित नहीं हो पाया है। बच्चों का शिक्षा अंधकार मय बना हुआ है। जिसके चलते आक्रोशित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यालय प्रांगण से लेकर पूरे ग्राम सभा में भ्रमण कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि नजदीक में और कोई विद्यालय नहीं है जो भी विद्यालय है, वह हमारे ग्राम सभा से लगभग 3 किलोमीटर दूर है, जिसके कारण बच्चों को आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जल्द से जल्द ग्राम समाज में बंद पड़े विद्यालय को सुचारु रूप से संचालित कराये जाय। जिससे बच्चों का एडमिशन हो सके। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम नारायण द्वारा एक महीने से बच्चों को मुक्त मे शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनीता देवी, जयप्रकाश, श्याम नारायण,लारा, चंद्रावती,नीलम,सुनीता,कमलेश पांडेय आदि सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे
ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा विक्रांत सिंह के द्वारा विगत 5 अक्टूबर 2025 को दिए गए तरवां SHO की संदेहात्मक एवम पक्षपात कार्यवाही के प्रति धरने के उपरांत जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर के हस्तक्षेप एवं कप्तान आजमगढ़ के द्वारा प्रकरण की जांच के उपरांत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और वादी का मेडिकल भी करा लिया गया है बता दे कि बीती 4/अक्टूबर 2025 को तरवां थाना अंतर्गत मारपीट का मामला प्रकाश में आया जिसमें थानाध्यक्ष की भूमिका पर पक्षपात के आरोप लगे थानाध्यक्ष द्वारा हरिजन समाज के लोगों का मुकदमा 05/अक्टूबर/2025 को पंजीकृत कर लिया गया और विपक्षी राजभर समाज के गंभीररूप से घायल व्यक्ति जिसे 26 टांके लगे उसका मुकदमा न लिख कर उसे और उसके परिजनों को थाने से दुर्व्यवहार कर भागा दिया गया , जिसकी सूचना ब्लॉक प्रमुख पल्हना को दी गई इसके बाद भी SHO चंद्रदीप कुमार द्वारा संतोषजनक कार्यवाही और जवाब न मिलने पर ब्लॉक प्रमुख पल्हना और मंडल अध्यक्ष भाजपा थाने पर पहुंच गए क्षेत्र में ये खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तरवा थाने का घेराव कर लिए , जिसके उपरांत CO लालगंज एवम SP RURAL , SP आजमगढ़ के हस्तक्षेप और जांच के आदेश के बाद धरना समाप्त हुआ , जांच के उपरांत SHO प्रथम दृष्टि में दोषी पाए गए और राजभर समाज के लोगों का मुकदम 12/अक्टूबर/2025 को दर्ज कर लिया गया
आजमगढ़ के लालगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी मनाई गई पुण्यतिथि जिसमें मुख्य अतिथि बेचई सरोज विधायक लालगंज रहे मुख्य अतिथि और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी जनता के दिलों में बसने वाले नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी आये हुए सभी लोगों ने उनके किए गए कार्यों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे एक बार फिर से याद किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिप्रसाद दुबे जिला महासचिव ने किया और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के संचालन राज नारायण यादव विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा किया गया
इस मौके पर श्याम कन्हैया यादव महा प्रधान, चंदन सिंह प्रदेश सचिव , छागुर राम सेक्टर प्रभारी , समीर अहमद सेक्टर प्रभारी व सक्रिय कार्यकर्ता ,सहीम खान अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष ,लाल बहादुर यादव, राम आधार यादव, माचू यादव , नूर आलम , सूरज यादव सेक्टर अध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद , अमित कनौजिया , कलीम बेग चाचा , जय सिंह चौहान, आलोक राजभर, दीनानाथ यादव,गोविंदा गौतम, आदि मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ लालगंज ठेकमा के ग्राम सभा पसिका कम्मरपुर में विधायक बेचई सरोज के परम पूजनीय पिता स्वर्गीय तेजू सरोज जी के त्रयोदशाह संस्कार एवं तेरही 13 सितंबर 2025 को किया गया जिसमे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे कई समाजसेवी एवं दिग्गज नेताओं और क्षेत्र के समस्त क्षेत्र वासियों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें त्रयोदशी एवं तिरवी में विधायक कमलाकांत राजभर, विधायक संग्राम यादव, विधायक आलम वदी, विधायक पूजा सरोज, विधायक अखिलेश यादव, पूर्व MLC कमलाकांत यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, पूर्व MLC नंद किशोर यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, समीर अहमद पूर्व प्रधान पंकज कुमार सिंह प्रधान राजकुमार राजभर रिंकू राजभर गुलशन राजभर, उमेश सरोज, आदि लोगों सहित पत्रकारों ने भी उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किये ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सचल न्यायालय/ग्राम न्यायलय लालगंज आजमगढ़ द्वारा दरियापुर नेवादा ग्राम पंचायत भवन में वाद सुलह द्वारा 4 वादों का हुआ निस्तारण। न्यायाधीश पुनीत महात्मा ने 12 से 2 तक सलन न्यायालय की अध्यक्षता में तेजू बनाम शिवबदन सिविल केस पहाड़ी बनाम भोजू क्रिम्नल केस सरकार बनाम मूसे चौहान क्रिमनल केस सरकार बनाम शिव बदन क्रिमनल केस का न्यायाधीस पुनीत मोहन दास द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ लालगंज भूपेश पांडे, एसओ मेहनाजपुर मनीष पाल, एडवोकेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार राय, लल्ले मिश्रा, अजय कुमार सिंह, रजत मिश्रा ज्वाला प्रसाद पेशकार, विजय प्रकाश कोर्ट नाजिर रहें। कार्यक्रम के आयोजक राहुल सिंह प्रधान प्रति निधी के नेतत्व में किया गया मोके पर प्रधान प्यारेलाल उर्फ मटरू सिंह, प्रधान दिनेश मद्धेशिया, प्रधान अजय कुमार सिंह हरिबंस सिंह, धनंजय तिवारी और ग्राम के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ के लालगंज सौ सैया अस्पताल में प्रधान ताडक डीह आशा व टीवी के मरीजों के साथ जांच व दावा हेतु लेने पहुंचे जहां पर दवा वितरण होती है वहां पर उनका चैंबर दोपहर 12 बंद मिला वहां पर टीवी के मरीज अर्जुन यादव अजय कुमार पुटूर मौर्या के साथ ग्राम प्रधान काफी समय बाद राकेश दुबे से संपर्क किये तो उन्होंने दवा देने से साफ इनकार कर दिया इसकी सूचना सीएमओ और विभागीय अधिकारी आजमगढ़ और मुख्य अधीक्षक टीकरगाढ़ को दी गई तो मुख्य अधीक्षक द्वारा मरीजो को दवा वितरित कराया गया पेशेंटो ने बताया कि यह लगभग 13 वर्षों से कार्यरत है यही इनका निवास भी है ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत आने वाले स्माइल पुर गाँव मे पिकप पर ले जा रहे गौ तस्कर को ग्रामीण लोगो ने धर दबोचा | स्थानीय लोगो को जब यह जानकारी हुआ की दो व्यक्ति सोराब पुत्र खदेरु निवासी चकस दरिया थाना तरवां व पिकप ड्राइवर बलवंत यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी मालपार थाना मेहनगर एक सफेद पिकप पर जिसका नंबर है UP 50 CT 2561 है, उनके द्वारा गौ तस्करी किया जा रहा है| ग्रामीण लोगो ने जब रोकने का प्रयास किया तो दोनों वहां से भागने लगे, भागते भागते गाँव के ही एक कच्चे रास्ते मे जाकर फस गए | स्थानीय लोगो द्वारा उनको पकड़ कर पुलिस को सूचित कर दिया गया | पूछताछ पर गौ तस्करो ने बताया की हम यहाँ से कई बार पशुओं को ले जा चुके है | गौ तस्करो के पास एक पैसन प्रो मोटर साइकल भी रहा जिसका नंबर UP 50 AM 6950 है | ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ के मेंहनगर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकल गई जिसमें मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि ननकू सरोज जिला महामंत्री रहे कार्यक्रम के संयोजक दिलीप उर्फ डीके सिंह मंडल महामंत्री के द्वारा किया गया और अनिल यादव मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा लगाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है तिरंगा हमारे देश का आन मान सान सम्मान स्वाभिमान है उसके लिए हमारे लाखों करोड़ों लोगों ने अपनी कुर्बानी देकर आजाद कराया तिरंगे के लिए आज भी हम लोग अपनी जान कुरर्बान करने के लिए तैयार हूँ मैं प्रधानमंत्री जी को और मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ इस मौके पर कल्पना पासवान पूर्व विधायक, राजेश सिंह, प्रधान इंद्रजीत यादव, जीत बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान हामिद अली, पंकज यादव, मनोज सेठ, तहसीलदार यादव, दिनेश सिंह, अंजनी सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रगति सिंह, पूनम जयसवार, संगीता मौर्य, सुधीर राय, अरविंद सिंह, अजीत सिंह उदय प्रताप सिंह, कमला यादव, मनीष, दुर्गेश, रजनीश, सिकंदर, महेश ,आदि मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवाईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ लालगंज के ताहसील में जय भीम क्रांति नौजवान सेवा संस्थान मेहनाजपुर संगठन के अध्यक्ष रवि कुमार राव और संगठन प्रबंधक रामजन्म यादव के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने तहसील लालगंज पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती व और प्राथमिक विद्यालय मर्जर किए जाने पर भारी आक्रोश व्याप्त किया। विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर लगाकर मनमाना वसूली की जाती है। उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए। 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाए। निजीकरण पर भी रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालय को मर्जर किए जाने पर रोक लगाई जाए।शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार किया जाए। शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर प्रमोद राजभर शशिकांत कुमार भरत कुमार विकास कुमार राहुल खरवार रमेश कुमार बृजेश कुमार मनोज कुमार राम प्रकाश संतोष कुमार और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ जनपद मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आजमगढ़ की टीम ने चार सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम और तहसीलदार लालगंज को सौपा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि जनपद जौनपुर के पत्रकार तामीर हसन शीबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे कायम करके उत्पीड़न किया जा रहा है ।उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद उत्तर उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले मे चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। पत्रकारों की आवाज को दबाने की साजिश किया जा रहा है। पत्रकार संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि तामीर हसन शिबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कायम करके सच्चाई और पत्रकारिता को दबाने की कोशिश की जा रही है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा । संगठन की प्रमुख मांगे यह है कि तामीर हसन शिबू पर फर्जी मुकदमे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला संरक्षक श्रवण कुमार,जिला अध्यक्ष संजय कुमार, कमलेश चौहान, सादिक उस्मानी, दीपक लाल, सतीश चौहान, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, श्याम भुवन चौहान, विजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे। ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश