ठाणे रेलवे स्टेशन विकास हेतू रेल राज्य मंत्री शीघ्र ही दौरा करेंगे ,विधायक संजय केलकर


मुंबई,21जुलाई केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहिब दानवे शीघ्र ही ठाणे स्टेशन के विकास के लिए दौरा करेंगे।यह जानकारी बीजेपी के विधायक संजय केलकर ने आज ठाणे में देते हुए बताया कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की है ।
इस अवसर पर उनके साथ ठाणे जिला आवास महासंघ के अध्यक्ष सीताराम राणे, परिवहन सदस्य विकास पाटिल और ज्ञानदीप जाधव भी उपस्थित थे।
ठाणे के विधायक संजय केलकर ने आगे बताया कि कोंकण में गणपति गणेश चतुर्थी और होली जैसे बड़े त्योहारों के लिए पर्याप्त अतिरिक्त ट्रेनें, कोंकण में सभी ट्रेनों में अच्छा खानपान, साथ ही ठाणे रेलवे स्टेशन पर विभिन्न भावी सुधारों के साथ-साथ विभिन्न यात्री समस्याओं, कल्याण-डोंबिवली की ओर अगले चौथे-पांचवें मार्ग के प्रगति के विषय में माननीय रेल राज्य से मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है ।
इसके साथ ही सभी मुद्दों पर सम्मेलन के बाद, रेलवे से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दानवे द्वारा शीघ्र ही शहर का दौरा किया जाएगा । इस दौरान यह भी पता चलेगा कि कोंकण पहुंचने के लिए कितनी और ट्रेनों की आवश्यकता है और कोंकण उत्सव के लिए कितने ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर रविन्द्र के साथ सतीश चौहान थाने महाराष्ट्र
संसार में सबसे बडे भगवान हमारे मां बाप ही है।- निर्मल शरण जी महराज।
हे बुद्धि के दाता, सब वेदों के ज्ञाता।
तुम्हें वंदना है… तुम्हें वदंना….
चार दिनों की प्रीति जगत में, चार दिनों के नाते है…..
भदोही। जंगीगंज क्षेत्र के सोनैचा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के संगीतमय प्रवचन में अयोध्या से पधारे कथावाचक निर्मल शरण महराज ने बडे ही मार्मिक ढंग से उपस्थित लोगों को भक्ति रस का पान कराया।
प्रवचन में महराज ने बताया कि जब तक किसी कार्य को लेकर संतुष्टि न हो तो वह कार्य बेकार होता है। कहा कि दुख सुख के चक्कर न पडने वाला ही सच्चा संत है। और यह सब तभी संभव है जब भगवतकृपा होती है। महराज ने बताया कि अन्तर्मुखी साधना को ही उलटा नाम जपना बताया। कहा कि जब लोग अन्तर्मुखी साधना करते है तो बाह्यमुखी साधना श्रेष्ठ है। कहा कि परमहंसो की संहिता है श्रीमद्भागवत कथा। जो मित्र के दुख में दुखी नही होते वह मित्र महान पातकी होता है। इसी के बारे में कहा कि दुर्योधन और अस्वस्थामा की गहरी मित्रता थी और इसी के वजह से अस्वस्थामा पांडवों को मारने के चक्कर में पांडव पुत्रों को मार दिया। पांडव पुत्रों की अश्वत्थामा द्वारा हत्या करने के बाद दुर्योधन का प्राणांत हो गया। क्योंकि दुर्योधन इस लिए दुखी था क्योकि उसके वंश में कोई पूर्वजों को पानी देने वाला नही बचा। महराज ने बताया कि माता के ऋण से कोई उऋण नही हो सकता है। क्योकि बच्चे के जन्म के समय ही ‘मां’ का जन्म होता है। क्योकि मां सोचती है कि हमारा बच्चा सहारा बनता है। लेकिन जब मां बाप को सहारे की आवश्यकता होती है तो अभागा पुत्र मां बाप से अलग हो जाता है। कहा कि कथा सुनने और धार्मिक कार्य करने से कल्याण की इच्छा तो है। कहा कि मां बाप ही संसार के सबसे बडे भगवान है। इनका अनादर करने वाला पापी होता है और इनका अनादर करने वाले का कोई भी पुण्यकर्म फलित नही होता है।

समूचे राष्ट्र की रीढ़ है वैश्य समाज – बजरंग गर्ग


मुंबई 20जुलाई ( संवाददाता) । अग्रोहा समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि आज जब कोरोना के कारण देश विषम परिस्थितियों में सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है । इस मुश्किल घड़ी में आज भी देश का वैश्य समाज विशेषकर अग्रोहा समाज देश के साथ कंधा से कंधा मिलाकर तन मन धन से सहयोग करता रहा है ।
अग्रोहा समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश अग्रवाल ने आज ठाणे में बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की एक बैठक अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में देश के हर राज्यों के तीर्थ स्थान पर अग्रोहा धाम के भवन बनाने, अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ईकाइयों का विश्वस्तर पर विस्तार करने पर विचार किया गया । इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा गोयल के सहयोग से अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से कार्य चल रहा है।
इस अवसर पर सचिन ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से भव्य धर्मशाला बनाई जा रही है। जिसमें ठहरने व खाने की हर प्रकार की सुविधा होगी। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से सभी मंदिरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। अप्पू घर में नई राइडर लगाकर विस्तार किया जाएगा। अग्रोहा धाम में बाबा खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर व सत्संग भवन बनाने के साथ-साथ 20 करोड रुपए की लागत से भव्य ऑडिटोरियम, म्यूजियम व भोजनालय कक्ष बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने आगे कहा कि देश के हर राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ईकाइयों का गठन किया जाएगा, जब कि वैश्य समाज ने व्यापार जगत में विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वैश्य समाज के व्यक्ति अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश के कौने-कौने में सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगे हुए है। देश में मेडिकल कॉलेज, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, मंदिर, धर्मशाला व गौशाला आदि बना कर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वैश्य समाज से आव्हान किया है कि राष्ट्र व जनता के हित में अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम से जुटकर समाजिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई ताकि आप के माध्यम से आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश प्रधान के.के. सिंगला, मुंबई भवन प्रधान महावीर गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सचिन अग्रवाल, मुंबई अग्रोहा विकास ट्रस्ट प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल, गुजरात प्रदेश संयोजक कपूर चंद्र अग्रवाल, पंजाब प्रदेश प्रधान स्वरूप चंद सिंगला, विष्णु गोयल मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय महासचिव चूडिया राम गोयल, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग हरियाणा, सुरेंद्र अग्रवाल राजस्थान, पवन अग्रवाल यूपी आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर रविन्द्र के साथ सतीश चौहान थाने महाराष्ट्र

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिंह ने आज आजमगढ़ के पल्हना ब्लाक प्रमुख पद के लिए किया नामांकन
पहली बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी ने आज ब्लाक प्रमुख पद का पर्चा दाखिला किया
नीरज सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को धन्यवाद दिए और उन्होंने गरीबों के हित के लिए काम करूंगा जो अधूरा कार्य है उसको पूरा करूंगा यही हमारा उद्देश्य हैं
और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं के साथ बधाई भी दी
इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र राजभर ,कांता राजभर , दीपक यादव , अर्जुन राजभर , रामदरस , मनीष सिंह , पंकज सिंह , शनि सिंह ,और साथ मे समर्थक भी उपस्थित रहे
देखने और पढ़नेन के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज पर सतीश चौहान के साथ उत्तर प्रदेश


अस्मिता सिंह पत्नी प्रदीप सिंह ने आज आजमगढ़ के पल्हना ब्लाक प्रमुख पद के लिए किया नामांकन
अस्मिता सिंह ने पत्रकारों से बताया कि सर्व विकास के लिए कार्य करूँगी और उन्होंने बताया कि गरीबों के हित के लिए काम करूंगी जो अधूरा कार्य है उसको पूरा करूंगी येही हमारा लक्ष्य हैं उन्होंने शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि सही ढंग से पर्चा दाखिल कराया गया
अस्मिता सिंह ने मुख्यमंत्री महोदय से अपील किया की जिस प्रकार हमारा नामांकन शांति पूर्वक हुआ उसी प्रकार हमारा चुनाव शांति पूर्वक हो आपसे उमीद करती हूँ और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं के साथ बधाई भी दी
इस मौके पर स्वेता सिंह , विवेक सिंह , ग्राम प्रधान ताहीपुर पप्पू सिंह , प्रधान शिव प्रकाश सिंह , वकील सर्वजीत यादव ,और साथ मे समर्थक भी मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आज आजमगढ़ में 7 जुलाई 2021 को बरसेरवा गाँव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ का गठन करने पहुँचे जिला प्रभारी जशवन्त उर्फ सिब्ली सिंह
के उपस्थिति में आज 7 जुलाई 2021 को बूथ अध्यक्ष रामजीत राजभर को और सेक्टर अध्यक्ष रामचन्द्रर राजभर को बनाया गया जिसमें ग्राम महिला अध्यक्ष रंजना राजभर ,को बनाया गया जिसमे गाँव के लोंगो का भी सहयोग कर रहे है
सिब्ली सिंह ने बताया कि 2022 में हम लोगों की सरकार बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनाएंगे और गरीबों के लिए मदद की जाएगी
इस मौके जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , जिला उपाध्यक्ष जनार्दन राजभर ,प्रधान दिलीप राजभर,अरविंद राजभर ,संजय राजभर ,आदित्य राजभर ,धीरज राजभर ,सतीश राजभर ,और ग्रामवासी भी रहे शामिल
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आज आजमगढ़ में 6 जुलाई 2021 को असवनिया गाँव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ का गठन करने पहुँचे जिला प्रभारी जशवन्त उर्फ सिब्ली सिंह
के उपस्थिति में आज 6जुलाई 2021 बूथ अध्यक्ष विशाल राजभर , बनाया गया जिसमें ग्रामीण भी रहे सामिल
सिब्ली सिंह ने बताया कि 2022 में हम लोगों की सरकार बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनाएंगे और गरीबों के लिए मदद की जाएगी
इस मौके जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज ,बिधान सभा अध्यक्ष लालगंज अरबिन्द राजभर , जिला उपाध्यक्ष जनार्दन राजभर ,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राजभर , राकेश सिंह ,धर्मेंद्र राजभर ,हेमंत राजभर ,विजय राजभर ,आतिश राजभर ,चंद्रभान राजभर ,और ग्रामवासी भी रहे शामिल
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आज आजमगढ़ में 5 जुलाई 2021 को बकेश गाँव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बूथ का गठन करने पहुँचे जिला प्रभारी जशवन्त उर्फ सिब्ली सिंह
के उपस्थिति में आज 5 जुलाई 2021 बूथ अध्यक्ष जगरनाथ प्रजापति ,और ग्राम अध्यक्ष गोबिन्द राजभर को बनाया गया जिसमें ग्रामीण भी रहे सामिल
सिब्ली सिंह ने बताया कि 2022 में हम लोगों की सरकार बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में माननीय ओमप्रकाश राजभर की सरकार बनाएंगे और गरीबों के लिए मदद की जाएगी
इस मौके जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर , जिला उपाध्यक्ष रामसबद भारद्वाज , ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राजभर , सोनू राजभर , कृष्णा राजभर ,राजबली सरोज , ग्राम प्रधान और ग्रामवासी भी रहे शामिल
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश