आजमगढ़ के पल्हना ताडडीह खैरा में बनारस मेडिसिटी मल्टी स्पेस सिलियालिटी द्वारा निशुल्क जांच एवं चिकित्सा सिविर


आजमगढ़ पल्हना के ग्राम सभा ताड़कडीह खैरा में पंचायत भवन पर बनारस मेडिसिटी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन 14 सितंबर 2024 को किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग उर्फ सोनू सिंह
यह निशुल्क सीबीर कैंप के संचालन ग्राम प्रधान प्रदीप उर्फ विक्की सिंह और AB दुबे के सौजन्य से बड़े महत्वपूर्ण रूप से संपन्न हुआ
डॉक्टर सपना पाड़िया , CEO मनोज सिंह , प्रधान प्रदीप सिंह विकी ने बताया कि बनारस मेडिसिटी वेलफेयर हॉस्पिटल सिंगर में स्थित है जहां पर सभी प्रकार के इलाज किया जा रहा है और हर तरीके की सुविधा उपलब्ध है
जिस इलाज के लिए दिल्ली व मुंबई जाना पड़ता था अब वह सुविधा बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल सिंगरा में उपलब्ध हो चुका है आप लोग वहां पर जाकर अपना इलाज कर सकते हैं
इस मौके पर प्रबंध निदेशक डॉक्टर सपन पा पडिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह मानव समाज सेवी राम सबद भारद्वाज , डॉक्टर राणा सिंह , डॉक्टर अंसारी , CE0 मनोज सिंह, अभिषेक यादव, समा प्रवीण, कामिनी मिश्रा , खुशबू अस्पताल के पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूदा रहा
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया ने आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के छतरपुर में विपक्षों पर बरसे पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर

फूला देवी मंगरु सिंह पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर
सपा बसपा कांग्रेस पर आरक्षण के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत
फूला देवी मंगरु सिंह पब्लिक स्कूल प्रांगण में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे पंचायत राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं की समस्या को सुना एवं आगे की रणनीती तय की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार जसवंत सिंह उर्फ शिवली के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन वकील चौरसिया ने किया ओमप्रकाश राजभर में सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा की अपने हक की लड़ाई के लिए कुर्ता पाजामा पहनो युवाओं थाने पर अपनी सुनवाई न होने पर उसकी शिकायत स्वयं करो और जींस पहन कर थाने में ना जाओ कुर्ता पजामा पहनकर थाने में जाओ और शालीनता से अपनी शिकायत करो और अपने कार्यों को करवाओ मैं भी शुरू में कुर्ता पजामा नहि पहनता था सर्म आती थी मेरे गुरु फूलचंद मौर्या ने कहा कि कुर्ता पजामा पहना करो तब से पहनता हुं सन 1991 में बीपी सिंह ने जो मंडल कमीशन लागू किया 1986 मैं बसपा नेता काशीराम के साथ बैठकर 15,15 दिन धरना दिए कि मंडल कमिशन लागू करो वरना कुर्सी छोड़ो कांग्रेस के समय में हम लोगो ने किया आज जब मंडल कमिशन के तहत 27 प्रशिषत लागू हुआ तो चार बार सपा चार बार बसपा कांग्रेस की सरकार रही परंतु गरीब का बेटा सिपाही तक नही बन पाया सुप्रीम कोर्ट ने कहा जो आरक्षण व्यवस्था है उसके बाटकर सभी को दो लेकिन बाह री सपा बसपा कांग्रेस गरीब जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट आरक्षण खत्म कर रहा है मैं यह बता देना चाहता हूं गरीबों को आरक्षण का अधिकार है गरीबों की आवाज को जिले के एसपी डीएम को सुनना होगा नहीं सुनेगे तो ओमप्रकाश उनसे निपटेगा जनता के लिए प्रत्येक गांव में सचिवालय की व्यवस्था की गई है किसी कागज केलिए गरीब को भटकना नहीं पड़ेगा सब काम वही पर हो जायेगा गांव में सुविधा मिलेगी सम्मान समारोह में जसवंत सिंह दिल्ली राष्ट्रीय सलाहकार सुभासपा , मोहन राजभर ,प्रहलाद राजभर ,वकील चौरसिया ,सुगंध सिंह धर्मेंद्र राजभर, धर्मेंद्र सिंह पप्पू ,रामनवमी इन पांचो लोगों को अंत में अपने कार्यकर्ताओं को सौपा और कहा कि कोई भी कार्य अधिकारी नही सुने तो इन लोगों से मिलकर कार्य करवाये आजमगढ़ जिले व लालगंज की जिम्मेदारी पांच लोगो ओमप्रकाश राजभर ने सौंपी

आजमगढ़ के ग्राम सभा सलेमपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को सर्प ने डंक मार दिया इसमें 1 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई

आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को सर्प ने डंक मार दिया, जिससे 1 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
जबकि मृतक की बहन और मां दोनों वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि सलेमपुर दलित बस्ती के रहने वाले बाबूलाल पुत्र नन्हकू की बहू शनिवार की रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब अपने 1 वर्षीय बेटे विराट को चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सुलाई थी जहां मच्छरदानी में घुसे सर्प ने उसे दंश मार दिया। अनभिज्ञता में मां इंद्रकला पत्नी शेखर राज (37) और पुत्री स्वीटी (8) के भी मच्छरदानी में प्रवेश करते ही सर्प ने इन्हें भी दंश मार दिया। आनन-फानन में तीनों को लालगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया जहां से स्थिति नाजुक देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया गया।
इसके बाद परिजन उसे लेकर जौनपुर सदर अस्पताल गए। वहां से भी रेफर कर दिए जाने के बाद तीनों को लेकर परिजन वाराणसी चले गये जहां आज रविवार को सुबह 5 बजे एक वर्षीय विराट पुत्र शेखर की मौत हो गई।
जबकि इंद्रकला पत्नी शेखर राज और स्वीटी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक बालक का पिता मुंबई में रहकर परिवार की आजीविका चलाता है। समाचार मिलने के बाद वह फ्लाइट से घर के लिए निकल चुका है जबकि पुत्र का शव गांव में रखा गया है और मां बेटी अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैं तथा उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के पल्हना में विश्व हिंदू परिषद द्वारा मनाया गया 60 वां स्थापना दिवस

आजमगढ़ लालगंज के पल्हना में विश्व हिंदू परिषद् प्रखंड का 60 वा स्थापना दिवस मां पाल्मेश्वरी जी के धाम राधा कृष्ण मंदिर के धर्मशाला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्षो उल्लास के साथ 29 अगरत 2024 को मनाया गया स्थापना दिवस
इस स्थापना दिवस में आए हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर कर स्वागत किया गया और स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई
जिसमे जिला अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के आये हुए सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किये
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, जिला मंत्री ओम प्रकाश शुक्ला , जिला संयोजक पंकज मिश्रा, जिला सह संपर्क अधिकारी अशोक सिंह , प्रखंड कार्याध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा , प्रखंड उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव , और अन्य बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवईया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के बेईली चिउटहरा मे जीवन उजाला समिति द्वारा रक्तदान शिविर व लाइट का उद्घाटन


आजमगढ़ लालगंज के बेईली चिउटहरा मोड़ पर जीवन उजाला समिति द्वारा रक्तदान महादान का पहले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं लाइट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के विधायक बचाई सरोज के कर कमल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन 27 अगस्त 2024 किया गया
जीवन उजाला समिति के अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री संजय यादव सचिव राजेश मौर्य ने भी किया रक्त दान
विधायक बेचई ने रक्त दान बिरो को बधाई देते हुए कहा की आप लोग एक अच्छे काम कर रहे है हम आपके साथ है
इस रक्तदान शिविर में लगभग 16 लोगों ने रक्तदान किया
जिसमे रक्त दान देने वाले बिरो को प्रमाण पत्र दे कर
विधायक बेचई सरोज के शुभ हाथो द्वारा सम्मानित किया गया
अध्यक्ष डॉ राजेश यादव ने कहा की एक रक्त दान से तीन लोगो की जान बचाई जा सकती आप लोग रक्त दान जरूर करे और आये हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किये
इस मौके पर उपाध्यक्ष विनय सिंह , कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति , मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश यादव , उप महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह , प्रचार प्रसार मंत्री बाला यादव, प्रभारी व्यवस्थापक अभिमन्यु यादव , सह व्यवस्थापक तेजबहादुर यादव, अतिरिक्त प्रभारी जितेंद्र सिंह , संयुक्त मंत्री हीरालाल यादव, डॉ संतोष सरोज, डाली पांडेय, राजेंद्र कुमार यादव आदि गाव के सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय की हृदय गति रूकने से हुआ निधन लोगों में शोक का माहौल


लालगंज आजमगढ ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज की  हृदय गति रुकने से रविवार की सुबह निधन हो गया। विकास खंड लालगंज के बड़ागांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज योगेंद्र राय रविवार की सुबह टहल रहे थे कि उनके सीने में दर्द उठा घर पहुंच कर परिजनों से दर्द की जानकारी देते हुए पानी पीने की बात कहे। परिजन तत्काल उन्हें  सौ सैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया । परिजन उनके शव को लेकर घर पहुंचे । निधन का समाचार सुनते ही गांव से लेकर क्षेत्र तक शोक की लहर दौड़ पड़ी  सूचना मिलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ,अधिवक्ता, सामाजिक संगठन ,पत्रकार मौके पर पहुंच कर नम आंखों से शव यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय को भारतीय जनता पार्टी के  झंडे में ले जाया गया मुखाग्नि संस्कार सूरज घाट रामघाट जौनपुर में किया गया । क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,सपा  सांसद दरोगा प्रसाद सरोज , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय , जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, दीबार अध्यक्ष नगेंद्र सिंह एडवोकेट, आनंद सिंह , जयदीप श्रीवास्तव , विक्रांत सिंह, सतोष राय, सर्वेश राय , अशोक राय संजय जयसवाल, संचिताश्री चौहान , आदित्य राय , देवी राय , धीरेन्द्र सिंह , सन्तोष कुमार सिंह , कृष्ण कुमार मोदनवाल एडवोकेट , अनिल राज गुप्त,  कमलेश राय , मनोज राय , मण्डल अध्यक्ष रजनीकान्त त्रिपाठी ,आनंद राय, पूर्व सभासद गौरव कुमार रघुवंशी , गिरजाशंकर सिंह सहित अन्य लोगो ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया व शव यात्रा में शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के लालगंज में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विरोध धरना प्रदर्शन उप जिलाअधिकारी को सौपा ज्ञापन

आजमगढ़ लालगंज बंगलादेश में हिंदुओ पर अत्याचार के विरोध में लालगंज बजार में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में निकली गई जन आक्रोश रैली
यह धरना प्रदर्शन संस्कार मैरैज हाल से सिनेमा हॉल होते हुए तहसील प्रांगण लालगंज पर समाप्त हुआ और
उपजिलाअधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह की अध्यक्षता में और जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय के नेतृत्व में विरोध दर्शन किया गया
विश्वहिंदु परिषद के कार्यक्रताओं ने लालगंज नगर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुई अत्याचार के खिलाप रैली निकाली गई
साथ ही उपजिलाअधिकारी लालगंज श्याम प्रताप सिंह को समुचित सहयोग हेतु ज्ञापन सौंपा
साथ ही मौजूदा मोदी योगी सरकार से हिंदु पर दिन प्रतिदिन बढ़ते अत्याचार को रोकने की अपील की
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति , गौ रक्षा ब्रांच प्रमुख गोरखपुर अजय जयसवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता भारती, राम जी राय, संतोष चौबे, रामनयन सिंह, अरुण सिंह , सुनील सिंह डब्बू, रजनीकांत , राजेश सिंह , जयदीप श्रीवास्तव , बृजेश राय, आनंद सिंह , बृजभान सिंह , जवाहीर चौहान , विवेक जायसवाल, विशाल चौहान, हिमांशु शुक्ला , श्याम सिंह, संतोष राय , सहित विश्व हिंदू परिषद के सदस्य एवं विचार परिवार के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

जनपद बनारस के गोसाईपुर मोहाय से रिषिका यादव हुई लापता अभी तक नही पता

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बनारस तहसील सदर ग्राम सभा गोसाईपुर मोहाय में 16 वर्षीय रिषिका यादव उर्फ रिशु 18 जुलाई 2024 से हुई लापता परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
बनारस के गोसाईपुर मोहाय ग्राम सभा निवासी लाल जी यादव की पुत्री रिषिका यादव 18 जुलाई 2024 से हुई गुम
परिजनों ने थाना चोलापुर में गुमशुदा की दी तहरिर और पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार
राम अवध यादव ने बताया कि रिषिका यादव उर्फ रिशु दीपराज इंटर कॉलेज कटारी मे कक्षा 11 में पढ़ती थी उस दिन भी पढ़ने के लिए घर से निकली थी
लेकिन फिर लौट कर वापस घर नहीं आई 18 जुलाई 2024 से लापता है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया जिस किसी को भी यह लड़की दिखे तो नीचे दिय गये मो 6306335625 इस नंबर पर तुरंत संपर्क करें
ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ बनारस उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के सलेमपुर में मां दुर्गा जी के मंदिर पर सुंदरकांड और भक्त भंडारा का आयोजन

आजमगढ़ के ग्राम पंचायत सलेमपुर में शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरकांड और भव्य भंडारा का आयोजन 13 जुलाई 2024 को किया गया था
यह सुंदरकांड भंडारा बिजनेसमैन व समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह और पंकज कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया था
इस पूजा की शुरुआत बाबा दिनेश पंडित ने किया और सुंदरकांड महा प्रधान राजकमल सरोज और उनकी पूरी टीम के द्वारा बड़े महत्वपूर्ण रूप से संपन्न हुआ
जिसमें सभी सम्मानित ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों ने भंडारे में उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया
इस मौके पर शैलेंद्र सिंह अमित सिंह संजय सिंह पप्पू सिंह ग्राम प्रधान राजकुमार राजभरमुन्ना सिंह मितालु सिंह लक्ष्मी सिंह बीडीसी गुलशन राजभर रिंकू राजभर महेश कनौजिया धीरज सिंह और महिला शक्ति मौजूद रही
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश