बिछियां में गोकशी मामले को लेकर संगठनों ने की कार्यवाही की मांग।


भदोही। ऊंज थाना क्षेत्र के बिछियां गांव में गुरूवार की देर रात गोकशी का मामला प्रकाश मे आया। और पुलिस ने मामले को भांपते हुए आनन फानन चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की जानकारी होने पर कई हिन्दू संगठनों और लोगो ने नाराजगी जाहिर की। और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। बिछियां गांव में शुक्रवार को दिन भर संगठनों, पत्रकारों का आना जाना लगा रहा। ऊंज थाना की पुलिस भी गांव में मौजूद रही।
इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के गो रक्षा विभाग के भदोही जिलाध्यक्ष जय कुमार सिंह ने कहा कि बिछियां मामले में जो भी गुनहगार है वह बचने नहीं चाहिए अगर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का लीपा -पोती करने का कार्य करेगा तो विश्व हिन्दू परिषद के सभी अनुसांगिक संगठनों को सीथ लेकर जबरदस्त आन्दोलन होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वही करणी सेना के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ददा ने दोषियों को सजा देने की मांग की तथा कहा कि यदि इसमें लापरवाही की गई तो करणी सेना आन्दोलन करने पर विवश होगी। करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल बिछियां गांव में जाकर मामले की जानकारी लेगी। इसी तरह जिले के कई संगठनों इस मामले पर कार्यवाही करने की मांग की है। उधर आरोपी के परिजनों का कहना है कि उसके घर के लोग निर्दोष है उनको साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा करने की बात कह रही है। और चार लोगो को गिरफ्तार भी कर चुकी है। देखने और पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर अंकित पांडेय के साथ सतीश चौहान भदोही उतर प्रदेश

हत्या का फरार आरोपी अंबरनाथ में गिरफ्तार


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 30अक्टूबर ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में बदलापुर में 12अगस्त 2020को रमेश पवार की हत्या कर फरार हुए आरोपी अभिजात बाबूराव जाधव को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज 30अक्टूबर को उसके मूल स्थान अंबरनाथ से आखिकार गिरफ्तार कर ही लिया ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी अभिजात जाधव ने 12अगस्त को साधारण झगडे में लोहे की छड़ से बदलापुर के रमेश वाडी में रूपेश जनार्दन पवार की हत्या की थी ,इसके बाद वह फरार हो गया था ।
इस बीच ठाणे पुलिस के अपराध शाखा क्रमांक एक के हवलदार दादा पाटील को सूचना मिली थी कि आरोपी अभिजात जाधव गुजरात के वापी में छिपा हुआ है ।
इसके बाद 27अक्टूबर को पुलिस दल वापी के लिए रवाना हुआ था ।तब वहां पुलिस उप निरीक्षक दत्तात्रेय सरक और उनकी टीम को पता पता चला कि आरोपी वापी सूरत होकर वापस कोल्हापुर भाग गया है ।
जब पुलिस टीम कोल्हापुर आरोपी को खोजने गई तब वहां ज्ञात हुआ कि आरोपी अपने मूल ग्राम अंबरनाथ चला गया है ।इसके बाद पुलिस के क्राइम ब्रांच ने आरोपी अभिजात जाधव को आज अंबरनाथ से अपनी गिरफ्त में ले लिया ।यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त किशन गवली वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे सहायक पुलिस निरीक्षक अभिराज कुराड़ा संदीप बांगुर समीर राव के मार्ग दर्शन में आज की गई ।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर भ्रष्टाचार को मिटाने की शपथ

मुंबई, 27 अक्टूबर केंद्रीय सतर्कता आयोग के सुझाव के अनुसार 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया है।
ठाणे जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ रूपाली सतपुते के मार्गदर्शन में, जिला परिषद के सभी विभागों में प्रमुखों की उपस्थिति में, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए शपथ ली।
इस समय, राज्य के राज्यपाल श्री। भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिया गया संदेश पढ़कर सुनाया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग में, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) अजिंक्य पवार ने विभाग के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्राम पंचायत) चंद्रकांत पवार, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जल और स्वच्छता) छया देवी सोदो, मुख्य लेखा और वित्त अधिकारी सुभाष भोर, कार्यकारी अभियंता (निर्माण) नितिन पाल्वे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। मनीष रेंघे, शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ) शेषराव बडे, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) समीना शेख, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ। लक्ष्मण पवार, कार्यकारी अभियंता (ग्रामीण जल आपूर्ति एचएल भस्म, समाज कल्याण अधिकारी रमेश अवचार, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि ने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
देखने व पड़ने के लिए बने रहीये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

ठाणे में आज कोरोना के नए 189मामले


मुंबई, 27अक्टूबर ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 189 मामले सामने आए हैं।
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की स्वस्थ होने की दर अब 92.8प्रतिशत हो गई है ।
ठाणे मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार आज ठाणे में मनपा क्षेत्र में कोविड-19 के 321मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर गए हैं ।अब तक ठाणे में कोरोना के 42हजार 432मरीज ठीक हुए हैं ।
ठाणे में आज कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हुई अब तक ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में इस संक्रमण से 1137 लोगों की मौत हो चुकी है।
ठाणे मनपा क्षेत्र में इस समय कोरोना के 2161सक्रिय मामले हैं ।ठाणे मनपा क्षेत्र में जो आज कोरोना के नए 189नए मरीज मिले हैं ,उनमें हमेशा की तरह सबसे अधिक मजीवाड़ा मानपाडा में 47 मरीज मिले हैं।
इसी तरह से वर्तक नगर में 27 मरीज , लोकमान्य नगर में 16 मरीज , नौपाड़ा कोपरी में 25 संक्रमित, उथलसर में 11 मरीज, वागले प्रभाग समिति में भी 11 मरीज, कलवा प्रभाग में 32 मरीज मुंब्रा प्रभाग में 4 मरीज, दिवा प्रभाग में 12 मरीज और अन्य स्थानों पर 4 पाए गए हैं। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

रस्त्यांची दुरावस्थादिव्यात भाजप कडून अधिकाऱ्यांना डांबर भेट



दिव्यातील रस्त्यांच्या दुर्दशेकडे दुर्लक्ष केल्यामुळे व खड्डे बुजवण्यासाठी निकृष्ट दर्जाचे साहित्य वापरल्यामुळे भाजप आक्रमक झाले असून भाजपा दिवा मंडळ अध्यक्ष अँड.आदेश भगत यांच्या नेतृत्वाखाली आज दिवा प्रभाग समिती च्या बांधकाम विभागातील कार्यकारी अभियंता यांना प्रतिकात्मक डांबर भेट देण्यात आले. यावेळी भाजपा ठाणे शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष निलेश पाटील, कार्यकारणी सदस्य रोहिदास मुंडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर मंडळ सरचिटणीस समीर चव्हाण, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत उपस्थित होते.
दिवा शहरातील सर्वच अंतर्गत रस्ते व दिवा शहराला जोडणारे सर्व प्रमुख रस्त्याला प्रचंड खड्डे पडले असून या रस्त्यावरून चालणे सुद्धा कठीण झाले आहे. नुकताच भाजपा दिवा विभागाच्या वतीने दिव्यातील खराब रस्त्यांच्या विरुद्ध मोठा मोर्चा काढला होता. परंतु अजून दिव्यातील रस्ते जैसे थे आहेत. ठाणे शहरात खड्डे बुजवण्यासाठी ज्याप्रमाणे डांबर आणि सिमेंट काँक्रीट चा वापर केला जातो आणि दिवा शहरातील रस्त्यांवरील खड्डे बुजवण्यासाठी माती आणि खडी वापरली जाते आणि या विरुद्ध सर्व लोकप्रतिनिधी गप्प बसले आहेत.
केवळ माती आणि खडी टाकून खड्डे बुजवण्याच्या पद्धतीविरुद्ध आपली नाराजी व्यक्त करण्यासाठी भाजपा दिवा विभागाच्या वतीने अधिकाऱ्यांना डांबर भेट म्हणून देण्यात आली.

कौलापुर में करणी सेना के तरफ से शस्त्र पूजन सम्पन्न।


भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में करणी सेना के जिला सम्पर्क कार्यालय में प्रदेश महामंत्री जयकुमार सिंह ने शस्त्र पूजन किया। और इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। महामंत्री ने भदोही के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि करणी सेना किसी जाति का नही बल्कि सनातन धर्म के मानने वालो का संगठन है। इसमें जातिवाद से उठकर राष्ट्रवाद पर कार्य करना है। क्योकि हिन्दू एक हो और जातिवाद में आपस में न बंटे। कहा कि जाति को नेताओं ने बांटकर आपस में दूरी बनाई। जिसका परिणाम आज देखने को मिल रही है। कहा कि अन्याय का विरोध करना करणी सेना का उद्देश्य है। कहा कि हिन्दुत्व करणी सेना में दिखता है। सभी गैर राजनीतिक संगठनो में करणी सेना की संख्या भारत की सबसे बडा संगठन है। देश के सभी राज्यों में सक्रिय है। कहा कि युवा शक्ति और महिला शक्ति की टीम भी देश भर में चल रहा है। जिसमें युवा और महिलाओ को भी सशक्त बनाने का प्रयास है। कहा कि नेता सत्ता के लिए सब कुछ कर सकते है। राजनीति के चक्कर में न पडे ब्लकि यह ध्यान देना है कि हमारे बारे में कौन सोचता है? करणी सेना में सभी जाति के लोग है। और इसमे और लोगो को शामिल करना है। किसी भी मामले में सामूहिक निर्णय लेकर विवाद को समाप्त कराना चाहिए। कहा कि आपसी कटुता से हमें ही नुकसान होता है। इसलिए सभी को जोडकर मिलकर रहना और करना है। कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा तो सभी अधिकारी भी सुनते है। इसलिए एकता में सबसे बडा बल है। कहा कि कही अन्याय होने पर उसका विरोध करे और एकजुट होकर न्याय दिलाने का प्रयास करे। कहा सनातन संस्कृति को बचाने में संतों ने काफी भूमिका निभाई है। जैसे अयोध्या आजाद हुआ वैसे मथुरा और काशी भी आजाद होगी। आस्था के केन्द्रों का अपमान अब नही सहेगा हिन्दू। क्योकि हिन्दू जाग चुका है। धर्म परिवर्तन पर भी लोग जागरूक रहे क्योकि गरीबी की वजह से लोग धर्म परिवर्तन कर है लोग। कहा कि धर्मांतरण के मामलो को सख्ती से रोकना है। कहा कि गोपीगंज में कई लोग अवैध रूप से रह रहे है। समाज की विकृतियों को समाप्त करना है और हिन्दू धर्म को और मजबूत करना है। गुलाम वह होता है जो किसी की अधीनता स्वीकार करता है। भारत कभी भी गुलाम नही हुआ है। शहीद झूरी सिंह के गौरव गाथा का भी बखान किया और लोगो को सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर डा रामेश्वर सिंह, विनोद मिश्र, अश्विनी चतुर्वेदी, माखन मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, अजय शुक्ला और बबलू पाण्डेय समेत काफी लोग मौजूद थे। पवन पुरवईया न्यूज़ से अंकित पांडे के साथ सतीश चौहान भदोही उत्तर प्रदेश

कौलापुर में नम आंखो से मैया रानी को दी गई विदाई।


भदोही। जय माँ दुर्गा श्रृंगार समिति कौलापुर के तत्वावधान में रविवार को मां दुर्गा का विसर्जन बडे ही गमगीन माहौल में हुआ। इस दौरान आयोजको ने सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया।
मालूम हो कि कौलापुर में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखकर प्रतिवर्ष पूजन अर्चन किया जाता था।परन्तु इस बार कोरोना महामारी को देखते हुये सोशल डिस्टेंस व मास्क सेनेटाइजर पर विशेष ध्यान रखते हुए अपने निजी प्रतिष्ठान पर माता रानी का प्रतिमा का विधिवत पुजन अर्चन किया गया।यह पंडाल विगत 14 वर्षों से ग्राम सभा के सहयोग पूजन अर्चन मूर्ति स्थापित का कार्य किया जाता है। नवमी को कन्यापूजन व हवन कर छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम को कम से कम संख्या में संपंन्न कराया। मैया रानी के छप्पन भोग प्रसाद को लेने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर अंकित पाण्डे के साथ सतीश चौहान भदोही उत्तर प्रदेश

कर्मभूमि में निधन, जन्मभूमि में ‘हनुमानी प्रवक्ता’ का क्रियाकर्म, क्षेत्रवासी स्तब्ध-शोकपूर्ण….


दक्षिणमुखी श्रीहनुमान मंदिर (काशी-प्रयाग मध्य) प्रांगण की व्यवस्था देखरेख करने वाली संस्था ‘बजरंगआदर्श जनकल्याण समिती’ के प्रवक्ता विनोद त्रिपाठी का वैदिक क्रियाकर्म उनकी जन्मभूमि भदोही में जारी है, जिनका निधन कर्मभूमि डोम्बिवली के एम्स अस्पताल में २१ अक्टूबर की सुबह हो गया था।
गौरतलब है कि संयुक्त सपरिवार मुंबई के डोम्बिवली में रहने वाले विनोद त्रिपाठी अपने बड़े भाई क्रमशः कमलाशंकर तिवारी व सतिश तिवारी से भी छोटे थे. जिन्होंने श्वास लेने की तकलीफ के मद्देनजर डोम्बिवली के आर आर हास्पिटल (कोरोना पाॅजिटिव) अस्पताल में जंग लड़कर जीता, जिसके उपरांत कोरोना निगेटिव के बाद उन्हें सुप्रसिद्ध स्थानीय हाईटेक एम्स अस्पताल में निमोनिया की शिकायत पर शिफ्ट किया गया, जहां वेंटिलेटर पर भी वो हौसला बांधकर मिलने पहुंचने वालों का एक सप्ताह हौसला बढ़ाते रहे लेकिन अचानक २१ अक्टूबर की सुबह वे परिवार सहित शुभचिंतकों को बिलखता छोड़ गए. डोम्बिवली के ‘राम नगर मोक्ष धाम’ में अंत्येष्टि के बाद उनके सयुंक्त परिवार ने 23 अक्टूबर को अस्थि कलश को ‘काशी मोक्ष धाम’ पहुंचकर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में विसर्जित किया। इस दौरान उनके छोटे भाई विनय त्रिपाठी सेनानी और विजय त्रिपाठी (पूर्व बीडीसी) सहित गांव-समाज के लोग उपस्थित रहे। मुंबई से उनकी अस्थियों को नमन करके विदा करने वाले ‘सशक्त समाज न्यूज’ के वरिष्ठ पत्रकार व विनोद त्रिपाठी के सबसे बड़े भतीजे सुनील तिवारी ने बताया कि आगामी वैदिक क्रियाकर्म पुश्तैनी निवास भदोही जनपद के अकोढ़ा-रोही गांव में शास्त्र मर्मज्ञों की देखरेख में निर्धारित है. ५० से भी कम उम्र में हौसलेबाज हनुमानी प्रवक्ता की अचानक देवलोक यात्रा से उनके परिवार-रिश्तेदार के साथ परिचितों में मुंबई से लेकर गांव तक शोक माहौल पसरा है, जहां सांत्वना देने पहुंचने वालों के भी आंसू छलक रहे हैं। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए अंकित पांडे के साथ सतीश चौहान

धरवारा (आजमगढ़):समाज सेवा ही राजनीति में आने का उद्देश्य- रामरतन यादव


जिला पंचायत क्षेत्र धरवारा से जिला पंचायत सदस्य (महाप्रधान )पद के प्रत्याशी एवं छात्र नेता श्री दुर्गा जी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज चंडेश्वर आजमगढ़ रामरतन यादव ने औपचारिक वार्ता के दौरान कहा कि समाज के दुख सुख में शामिल होना और समाज में जागरूकता फैलाना जैसे समाज सेवा का कार्य ही राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य है। इसी वजह से समाज के बुद्धिजीवी एवं युवाओं का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर मुन्ना यादव के साथ सतीश चौहान आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
डॉक्टर आशा सिंह की पुस्तक सिलसिला मुनादी का (गजल संग्रह ) विमोचन एवं सम्मान समारोह आज 23 अक्टूबर को आजमगढ़ के नेहरू हाल में किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र दुबे पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ मंडल और
वशिष्ठ अतिथि गौरव कुमार एसडीएम रहे ।
यह विमोचन एवं सम्मान समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें जनहित इंडिया के संपादक मदन मोहन पांडेय, कवि राजाराम सिंह, कवि कुंद,पत्रकार अरविंद सिंह, मुन्ना राजभर , मधु सूदन पाण्डेय, कवि सुरेन्द्र सिंह चान्स पत्रकार मुन्ना यादव, इत्यादि उपस्थित हुए थे देखने और पढ़ने के लिए बने रहीये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश