
आजमगढ़ जनपद मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आजमगढ़ की टीम ने चार सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम और तहसीलदार लालगंज को सौपा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि जनपद जौनपुर के पत्रकार तामीर हसन शीबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे कायम करके उत्पीड़न किया जा रहा है
।उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद उत्तर उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले मे चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। पत्रकारों की आवाज को दबाने की साजिश किया जा रहा है। पत्रकार संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि तामीर हसन शिबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कायम करके सच्चाई और पत्रकारिता को दबाने की कोशिश की जा रही है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा ।
संगठन की प्रमुख मांगे यह है कि तामीर हसन शिबू पर फर्जी मुकदमे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर जिला संरक्षक श्रवण कुमार,जिला अध्यक्ष संजय कुमार, कमलेश चौहान, सादिक उस्मानी, दीपक लाल, सतीश चौहान, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, श्याम भुवन चौहान, विजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे। ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश














