पल्हना आजमगढ़ ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत मिनी किट वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि ध्रुव सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ ने क्षेत्र के किसानों को 16 किलो चना व मसूर की मिनी किट वितरण किया इस मौके पर मुख्य अतिथि ध्रुव सिंह ने क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी व योगी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर संभव प्रयास धरातल पर कर रहे हैं आप सभी लोग ब्लॉक से जोए बीज चाहे वह गेहूं चना मटर सरसों मसूर के बीज सरकार की योजनाओं के अंतर्गत आप सभी को फ्री में कुछ योजनाओं का लाभ मिलता है कृषि विभाग पर गेहूं की ही दी जा चुकी है जो सरकार की मंशा के अनुरूप सब्सिडी पर है जब हमारे देश का किसान मजबूत होगा तभी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान होगी भारतीय जनता पार्टी के अभी चल रहे निकाय चुनाव को हम लोग मजबूती से लड़कर पूरे जिले की सीट को जीतेंगे इसके बाद 2024 के चुनाव में भी आजमगढ़ की दसों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे एडीओ एजी यूपी कुशवाहा ने चना गेहूं मटर व सरसों की बुवाई व लगने वाले रोगों व बचाव पक्ष पर विस्तार से चर्चा किया इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी पल्हना विमला चौधरी ने ब्लॉक दिवस के अवसर पर सभी आए हुए मुख्य अतिथियों व किसानों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिंह मंडल अध्यक्ष व संचालन प्रमोद पाल जी ने किया इस मौके पर जयप्रकाश सिंह कृष्ण बिहारी सिंह गोरख मिश्रा सुदर्शन सिंह कपिंजल पांडे चंद्रदेव सिंह रामविलास सिंह रामफेर राजभर नवीन राम आदि तमाम किसान उपस्थित थे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

Leave a comment