आजमगढ़ के पल्हना में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी द्वारा जिला कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन

आजमगढ़ के पल्हना धाम के पास सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के जिला कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन 13 नवंबर 2022 को किया गया था
जिसमें मुख्य अतिथि महेंद्र राजभर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बलिराज राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और राम दुलारे राजभर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व गदा भेंट की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहां की अति पिछड़ा अति दलित व सभी जाति के गरीबो की लड़ाई अब सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी लड़ने का कार्य कर रही है
देश व प्रदेश में तकनीकी शिक्षा लागू व शिक्षा एक समान बिजली फ्री मिलना चाहिए महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को निशाने पर लेते हुए रंग बदलने वाला नेता बतलाया और कहा कि लगभग 20 सालों में आजमगढ़ किसी राजभर के बेटे को नेता बनाने का काम नहीं किए अपने ही सगे संबंधियों को जोड़ते रहे
यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर की अध्यक्षता में और संचालन व व्यवस्थापक अजय जायसवाल व आबू सालेह के द्वारा किया गया
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज राजभर , प्रदेश महासचिव राम आशीष यादव , प्रदेश महासचिव सोमनाथ राजभर ,प्रदेश प्रभारी श्रीमती उर्मिला राजभर , प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच सीमा राजभर , स्टार प्रचारक सभाजीत राजभर , अरविंद राजभर , मालती राजभर , नेमा राजभर हेमवंती राजभर , रेनू राजभर ,और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

Leave a comment