

आजमगढ़ में सोमवार को अखिल भारतीय महा सभा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राजभर ने तमसा प्रेसक्लब के सभागार में प्रेसवार्ता कर चुनाव में उतरने का घोषणा किया है।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महासभा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष राजभर ने कहा कि सैफई को दिल और आजमगढ़ को धड़कन बताने वाले मुलायम पुत्र अखिलेश यादव आजमगढ़ की मतदाताओं को उपेक्षित कर अपना नया आशियाना ढूढं लिए है, ऐसा नेता जो अपने पिता का नहीं हुआ, वह आजमगढ़ का भी नहीं हुआ, प्रदेश का भी नहीं होगा। लंदन में पढे लिखे लोग रिश्तों को नहीं निभा पाएंगे। पूर्व सांसद अखिलेश यादव महज वरासत के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान है जिस पार्टी का नेता पांच साल में एक सीट पर न टीकता हो उस पार्टी को सबक सिखाने के लिए आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के मतदाता तैयार है और मुझ जैसे जमीनी व्यक्ति को चुनाव में जीताकर देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में भेजकर आमजनता अपनी आवाज को मजबूत करने का काम करेगी। श्री राजभर ने आगे कहा कि भाजपा समझती है वे आजमगढ़ में कुछ नहीं कर पाएगी इसलिए एक नाचंने-गाने, अभिनेता को अपनी पंसद बनाकर जनता को बरगलाना चाहती है, उसका जमीनी लोगों से कोई सरोकार नहीं है। वहीं आज जिस तरह की राजनीति हो रही है, भाजपा, सपा, बसपा आज विकास के मुद्दे से जनता को भटकाकर देश में धर्म, जाति का अफीम खिलाकर महंगाई, बेरोजगारी जैसे मूल विषयों से ध्यान भटका रही है। महासभा सर्वजन की बात करती है और इसकी स्थापना सर्वसमाज के उत्थान के लिए किया गया हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राजभर ने बताया कि महासभा का उद्देश्य जाति समीकरण को ध्वस्त कर सर्व समाज की स्थापना करना, शिक्षा, स्वास्थ्य व संस्कृति के प्रति सर्व समाज को जागरूप करना, गरीब, असहाय, अनाथ, विधवा, दिव्यांग जन का सहयोग करना, शोषित समाज को पूर्ण रूप से मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना, पिछड़े शोषित वंचित समाज का सहयोग करके उनकों भी विकास की धारा से जोड़ना तथा उन्हें न्याय दिलाना आदि है। इन्हीं मुद्दों पर हम चुनाव में उतरेंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश राजभर विक्की, कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र पाठक, संगठन मंत्री ज्योतिष राजभर, यशवंत सिंह नागा, रामअवध राजभर, श्रीराम चौहान, डा राजेश राजभर, आदर्श राजभर आदि मौजूद रहे।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश