सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा राकेश सरोज को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया

आजमगढ़ के ग्राम सभा इस्माइलपुर भरथीं में 5 मई 2022 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दलित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम दहिन पासवान और प्रदेश महासचिव वकील चौरसिया के द्वारा राकेश सरोज को प्रदेश प्रवक्ता पद और शंकर बनबाशी को दलित मोर्चा जिला प्रभारी नियुक्ति किया गया
जिसमें जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर के अध्यक्षता में पद देकर सम्मानित किया गया
राकेश सरोज ने बताया कि मैं पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा और पार्टी के नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा
इस मौके पर जिला महासचिव दीनानाथ राजभर , प्रदेश महासचिव अरविंद राजभर , पल्हना ब्लॉक प्रभारी राम दरस राजभर , चंद्रिका राजभर और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
देखिए पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ पर शेखर चौहान के साथ सतीश चौहान आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

Leave a comment