

कौलापुर में प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मान।
जनपद की कई हस्तियां हुई शामिल।
बच्चों को पुरस्कार के साथ साथ पौधा भी किया गया वितरित।
भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने भी अपने गीतों से बांधा समां।
भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में रविवार को शहीद शुलभ उपाध्याय के स्मृति में आयोजित जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनपद के विभिन्न समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई।
मालूम हो कि बीते 21 नवम्बर को पूरे जनपद में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके क्रम में जनपद के पांच दर्जन सफल प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अनिरुद्ध त्रिपाठी ने मां सरस्वती और शहीद शुलभ उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शहीद सुलभ उपाध्याय के स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजन अपने आप में मिशाल है। इस तरह के आयोजन से देश के सपूत शहीद शुलभ उपाध्याय के कार्यो और शहादत के बारे में लोगो को जानकारी मिलती है। शहीद के कार्यो और शहादत के लिए पूरा जनपद और देश वीर सपूत का ऋणी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहीद शुलभ उपाध्याय का स्मारक बनना जरूरी है यदि जरूरत पड़ी तो सरकारी बजट से न सही निजी बजट से स्मारक का निर्माण कराया जायेगा। इस मौके पर डा राकेश दूबे ने भी शहीद सुलभ उपाध्याय के स्मारक बनाने और शहीद के सही सम्मान की बात कही। रामधनी यादव ने भी जनपद के लोगो से शहीद शुलभ उपाध्याय के सम्मान में स्मारक बनाने में सहयोग देने की बात की और लोगो से इसमें सहयोग करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर जनपद भर से आये तमाम समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा शहीद शुलभ उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न होने पर आयोजक पत्रकार संतोष कुमार तिवारी और पत्रकार अंकित तिवारी ने आये हुए अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस सम्मान समारोह में अशोक उपाध्याय, अनिरुद्ध त्रिपाठी, मनोज मिश्र, नीलम मिश्रा, राकेश दूबे, राजेश दूबे, विपुल दूबे, यशवंत यादव, रामेश्वर सिंह, मुनेश्वर गुप्ता, माता स्वरूप शुक्ला, श्यामकुमारी मौर्य, रामधनी यादव, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर शेखर चौहान के साथ सतीश चौहान