
मुंबई,संवाददाता ठाणे पुलिस आयुक्त कासारवाडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर लैपटॉप विक्रय करने वाले शिकायत कर्ता प्रकाश श्रीधर हेगड़े के लड़के को 2लाख 30हजार का फर्जी चेक थमाकर फरार होने वाले आरोपी 30वर्षीय पीटर उर्फ राइस जैश संचेस को मलाड मुंबई से और उसके साथी सिद्धेश साईनाथ सावंत को (पालघर के विरार निवासी) को अंधेरी से गिरफ्तार किया गया ।
ठाणे पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश श्रीधर हेगडे के लड़के को अपना निजी लैपटॉप जरूरत पड़ने पर ओ एल एक्स पर बैंचने के लिए विज्ञापन देना पड़ा था ।
इसकी कीमत उन्होंने 2लाख 30हजार दर्शाई थी ।इसके बाद विज्ञापन दाता से आरोपी पीटर ने फोन पर संपर्क किया था।
उसके बाद विज्ञापनदाता से मिलने के बाद आरोपी पीटर ने उन्हें एक्सिस बैंक का 2 लाख 30हजार का चेक दे दिया था। जब शिकायत कर्ता ने वह 2लाख 30हजार का चेक बैंक में केश करने के लिए दिया ,तब ज्ञात हुए कि दिया हुआ चेक बोगस है ।इसी बीच झूठा चेक देने वाला फरार भी हो गया था।
इसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस निरीक्षक किशोर खेरनार ने सहायक पुलिस निरीक्षक शाहादेव पालवे के नेतृत्व में इसकी जांच के पड़ताल का काम सौंपा था। इसी बीच पुलिस को फरार आरोपी पीटर और उसके सहयोगी सिद्धेश साईं नाथ के बारे में पता चला था कि ,आरोपी पीटरने वह लैपटॉप मुंबई में लेमिंटन रोड पर किसी दुकान में बैंचा है ।इसके बाद पुलिस ने दुकान से वह लैपटॉप बरामद कर लिया था ।पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है । यह पुलिस कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक जयराम रणवारे और अविनाश काल दत्ते आदि के द्वारा की गई है।