कोरोना योद्धा के सम्मान में 272 जीवित फूलों के फूलों से बने 21 फीट लंबे क्रिसमस ट्री


मुंबई, ठाणे के विविआना मॉल में
2021 से जीवंत और प्रफुल्लित करने वाले वर्ष को आगे बढ़ाते हुए, ठाणे के विवियाना मॉल में 272 जीवित फूलों के फूलों से बने 21 फीट लंबे क्रिसमस ट्री को स्थापित किया गया हैं।
कोरोना के लाखों योद्धाओं को सम्मानित करके विविआना मॉल क्रिसमस के जश्न को मनाने जा रहा है। मुंबई महानगर के इस क्षेत्र में तकरीबन 2 लाख दर्पण अर्थात शीशों के टुकड़ों से सबसे ऊंचे इनडोर क्रिसमस ट्री को बनाया गया है ।इस क्रिसमस पर खरीदारी करने वालों के स्वागत के लिए विवियाना मॉल के प्रवेश द्वार को खूबसूरती से सजाया गया है।यह झिलमिलाता पेड़ अपने आप को और उस वर्ष को भी दर्शाता है जो बीत चुका है। जहां हमें इस चुनौतियों का सामना करना पड़ा और हम किसके माध्यम से बच गए हैं।
विविआना में प्रथम वार रखा गया उपहार बॉक्स
ठाणे शहर में क्रिसमस के मौके पर एक बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स रखा गया है। यह गिफ्ट बॉस विवियाना मॉल में आने वाले आगंतुकों के लिए रखा गया है जिसमें बे गरीब बच्चों के लिए अथवा बेसहारा बच्चों के लिए कुछ उपहार रख सकते हैं यह अनूठी पहल की गई है।
आगामी वर्ष सभी के लिए बेहतर जाए यही कामना विवियना परिवार की ओर से की गई है । देखिए पूरी खबर पवन पुरवईया न्यूज़ से रविन्द्र शेखर ठाणे महाराष्ट्र

Leave a comment