इंदौर में वृद्ध महिला को उसके घर में लूटने वाले दो लोग ठाणे पुलिस की गिरफ्त में


मुंबई, ठाणे विगत 9दिसंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दोपहर साढ़े बारह बजे अन्नपूर्णा पुलिस थाने परिसर में एक वृद्ध महिला के घर में बलपूर्वक घुसकर उसके गला दबाकर मारपीट कर पचास हजार रुपए के आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपियों को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा क्रमांक चार ने खोनी फटा डोंबिवली से दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार ,गिरफ्तार आरोपी 29 वर्षीय आनंद कुश मंडल खोनी फटा डोम्बिवली में रहता है, यह मूल पश्चिम बंगाल का निवासी है ।दूसरा आरोपी 50वर्षीय मुलेश चंद खुंचंदनी है जो उल्हासनगर का है ।
दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment