ठाणे में 85लाख के2हजार के नकली नोट बरामद ,तीन आरोपी गिरफ्तार


मुंबई, 10 दिसंबर ठाणे शहर के कापुर वाडी सर्किल के बस स्टॉप के पास थाने क्राइम पुलिस ने 85लाख 48 हजार के दो हजार के नकली नोटों का ज़ख़ीरा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि वागले इस्टेट पुलिस के क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के को यह जानकारी मिली थी कि ,उक्त क्षेत्र में नकली नोट आदान प्रदान किया जा रहा है।
इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने सचिन गंगाराम आगरे 29वर्ष ,मंसूर हुसैन खान 45वर्ष और चंद्रकांत महादेव माने 45वर्ष कुर्ला निवासी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दो रत्नागिरी के और एक मुंबई कुर्ला का है।इनके पास से प्रिंटर रिम्स ,स्याही , कटर, स्केल और मोबाइल आदि भी बरामद किए गए हैं ।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नकली नोटों का कारोबार वह कब से कर रहे थे। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment