घर में सेंध लगाने वाले 3लोगों से 11लाख का चोरी का सामने बरामद


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ठाणे 05दिसंबर ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी के कौन गांव पुलिस स्टेशन परिसर में घर में सेंध लगाकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3लोगों को गिरफ्तार कर 11लाख 18हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय गब्बर को यादव बलराम हरिजन मूल निवासी बनारस ,मोहम्मद इरफान जैनुलाबिदीन शेख 27वर्ष निवासी मुंबई,और संतोष शंकर खरात 38वर्षीय ,एरोली मूल गांव उमरज पुणे हैं ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार भिवंडी के कौन गांव पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता अशोक भाटिया ने 28 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके वेयर हाउस से ₹7 लाख 68हजार 720 रुपए कीमत के सोफे में लगाए जाने वाले कपड़े चोरी हो गए हैं।
पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले ने इस मामले में पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटिल के साथ एक टीम बनाई थी।
इसके उपरांत तमाम टीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद इनके पास से कौन गांव से चोरी किया हुआ 7 लाख 6 8 हजार एक ₹720 का सामान तो बरामद हुआ ही है, इसके अलावा 3: 50 लाख की टाटा टेंपो, सहित 11 लाख 18000 का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से गब्बर उर्फ अजय हरिजन कोविड-19 में एरोली जेल से पैरोल पर बाहर था।
इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजित पाटील कर रहे हैं।

Leave a comment