मुंबई, ठाणे बोईसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दो पुलिस कांस्टेबल 29 वर्षीय विलास मंगेश काले और 39 वर्षीय संदीप वर्मा दांडेकर आज ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए।
भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग द्वारा इन दोनों पर बोईसर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और उसके मित्र का ओ डीसी ट्रेलर ट्रक है।
इस ट्रक को बोइसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए पुलिस कांस्टेबल विलास मंगेश काले और संदीप धर्मा दांडेकर ने ₹25हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।बाद में दोनों कांस्टेबलआपसी बातचीत के बाद वीस हजार रुपए लेने पर सहमत भी हो गए थे ।
भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग ने इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल के बाद आज नियोजित रुप से विलास मंगेश काले को खैरा फाटक चेक पोस्ट बोईसर में ₹20हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इसी मामले में दूसरे कॉन्स्टेबल संदीप धर्मा दांडेकर को भी ब्यूरो ने हिरासत में लिया है,इसने शिकायतकर्ता पर रिश्वत देने के लिए दबाव डाला था देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ