मुंबई, 03दिसंबर ठाणे महा नगर पालिका के सम्पत्ति विभाग के लिपिक 33वर्षीय हेमंत शरद गायकवाड़ को ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने आज 10हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ठाणे में रियल इस्टेट ब्रोकर है ।उसने दोस्ती इंपोरियार चितालसर मानपाडा में स्थित अपना कमरा ,बियर बार में काम करने वाली लड़की को किराए पर दिया था ।
शिकायत कर्ता पर कार्यवाही ना करने के बदले में आरोपी लिपिक हेमंत गायकवाड़ ने उससे दस हजार की रिश्वत की राशि मांगी थी ।
शिकायतकर्ता द्वारा ठाणे ब्यूरो को शिकायत करने के बाद ,भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के दस्ते ने आज 3 दिसंबर को उक्त लिपिक हेमंत गायकवाड को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ