दीपों से जगमगाया बाबा पांडवा नाथ मंदिर


देव दीपावली पर्व की शाम गांव कौलापुर में स्थित बाबा पांडवा नाथ मंदिर की अलौकिक छटा को देखकर ऐसा लग रहा था मानो आसमान धरती पर उतर गया हो। एक साथ जले असंख्य दीपों से मंदिर के चारों तरफ से जगमगा उठा इस अलौकिक नजारे को नजरों में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपों की अविस्मरणीय छटा देख लोग इसके अपलक निहारते रहे। मंदिर को दोपहर बाद से ही साफ-सफाई के बाद सीढियो को दीपों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया था। शाम होते ही दीपों की अविस्मरणीय दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांव के भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे ।झिलमिल जल रहे दीपों को निहारते हुए बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।
बाबा पांडवा नाथ मंदिर परिसर में देव दीपावली का आयोजन करणी सेना के जिला अध्यक्ष विनोद मिश्र दादा के नेतृत्व में व मंदिर के कार्यकर्ता के सहयोग से संपन्न हुआ।
इसी तरह राधास्वामी धाम स्थित महावीर मंदिर पर इक्कीस सौ दीपो को जलाकर आरती की गई इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर अंकित पांडे के साथ सतीश चौहान भदोही उत्तर प्रदेश

Leave a comment