वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया गहरा दुख


मुंबई: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा श्रीमती सोनिया गांधी के सबसे करीबी अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अहमद पटेल जी कांग्रेस के सर्वाधिक ऊर्जावान तथा लोकप्रिय नेताओं में से एक रहे। सच्चे अर्थों में कांग्रेस के चाणक्य रहे। तीन बार लोकसभा तथा पांच बार राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद उन्होंने कभी मंत्री पद नहीं लिया। जनता के बीच वे बेहद लोकप्रिय रहे। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पर जब-जब संकट के बादल दिखाई दिए, संकटमोचक की तरह उन्होंने पार्टी को उबारने का काम किया। वे सच्चे अर्थों में एक महान नेता रहे। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment