
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 06नवंबर पश्चिम बंगाल के 24उत्तर परगना जिला स्वरूपनगर पुलिस स्टेशन में करीब नौ वर्ष पूर्व अपनी मां की हत्या कर फरार हुए आरोपी 32वर्षीय सलीम लूतफर मोल्ला को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल 5नवंबर को जांबली नाका से गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, ठाणे पुलिस के अपराध शाखा क्रमांक एक के पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता त्रय सरक को जानकारी मिली थी कि पश्चिम बंगाल जिला उत्तर 24 परगना स्वरूप नगर पुलिस थाने का फरार हुआ आरोपी सलीम लुतफर मोल्ला गुरुवर को शाम साढ़े चार बजे के दरम्यान ठाणे में जांबली नाका स्थित गणेश मंदिर के निकट आने वाला है ।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय सरक ने उसे नियोजित तरीके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के 24परगना जिले का निवासी ठाणे जिले के भिवंडी में रहता था ।उसने 2011में बंगाल में अपनी सौतेली मां की हत्या कि ,और फरार हो गया था ।ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच उसे उत्तर 24 परगना जिला स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन को सौंपने की तैयारी में है।