मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 04नवंबर ठाणे मनपा क्षेत्र में आज कोरोना के 168 मामले सामने आए है। इस तरह अब ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमितों के स्वस्थ होने की 93 .5प्रतिशत हो गई है।
ठाणे में आज कोरोना के आज 161 मरीज ठीक हो कर घर गए अब तक ठाणे महानगरपालिका में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या 44हजार 232 हो गई है।
ठाणे में आज कोरोना के कारण दो लोगों की जान गई है ।अब तक 1161लोग इस संक्रमण के कारण मौत का शिकार हुए हैं ।
ठाणे में इस समय 19 25सक्रिय मामले हैं । इन सभी का ठाणे के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।ठाणे में को आज कोरोना के नए मामले सामने आए हैं उनमें, मजीवाड़ा मानपाडा में 44, वर्तक नगर में 17, लोकमान्य नगर में 21, नौपाड़ा कोपरी में 27, उथलसर में 21, वागले में दो ,कलवा में 27,मुंब्रा में तीन, दिवा में तीन और अन्य स्थानों पर 3 मरीज पाए गए हैं।