मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 03नवंबर ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी में कपड़े तैयार करने वाली कंपनी से कपड़े का धागा चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 18लाख 88हजार रुपए का धागा ( यार्न ) बरामद किया है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच एक के पुलिस नायक अमूल देसाई को खबर मिली थी कि कपड़े के धागा चोरी करने वाली एक टोली भिवंडी के समदनगर स्थित एकता होटल में आने वाली है ।
ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच की सहायक पुलिस निरीक्षक अविराज कुरादे एवम् उनकी टीम ने उक्त एकता होटल में 15अक्टूबर 2020को छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर 18लाख 88हजार का धागा बरामद किया ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समद नगर भिवंडी निवासी आसिफ रिजब खान , जावेद तकी खान कनेर भिवंडी, अमन फुरकान खान डोंबिवली निवासी, मोहम्मद इमरान शेख पिरानी पाड़ा भिवंडी और युनूस नगर भिवंडी निवासी आदिल हामिद मोमिन को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए नरपोली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।