प्रेमिका ने जाल में फसाकर पिता की मदद से प्रेमी का कराया अपहरण,7आरोपी गिरफ्तार


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 02नवंबर ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में वागले इस्टेट पुलिस थाने में 31 अक्टूबर को एक युवक का उसकी प्रेमिका के द्वारा अपहरण किए जाने का एक ऐसा मामला सामने आया है ,जिसमें युवती ने फोन कर प्रेमी के अन्य स्थान पर बुलाया और फिर उसके पिता ने अन्य लोगों की सहायता से अपहत युवक के साथ मारपीट की,अपितु उसे अज्ञात स्थान पर बंदी बनाकर उससे उसके (अपहृत) भाई को फोन करके कर चार लाख रुपए लाने के लिए कहा ।पुलिस ने शिकायत मिलने पर कल रविवार को विरार पूर्व में छापा मारकर अपहृत युवक 20वर्षीय अभिषेक प्रदीप गुप्ता को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से रिहा कर 7आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक गुप्ता की कथित प्रेमिका नरगिस और उसका पिता मोहम्मद जावेद उर्फ नन्हे शेख भी है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, ठाणे के वागले इस्टेट पुलिस थाने परिसर में अपहृत युवक अभिषेक गुप्ता को उसकी पहचान वाली युवती 20वर्षीय नरगिस ने 31अक्टूबर 2020को फोन कर वसई स्थित बजरंग ढ़ाबा पर बुलाया था ।
वहां पर नियोजित तरीके से एकत्रित लड़की के पिता मोहम्मद शेख और अन्य छह लोगों ने उसे स्कार्पियो गाड़ी में बिठाकर उसके अपहरण कर उसे मनोर के गए थे ।जहां उसे बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर उससे अपने भाई के लिए फोन करवा कर फिरौती कि चार लाख रुपए मंगाने के लिए कहा था ।
ठाणे पुलिस ने बताया है कि अपहृत युवक की प्रेमिका नरगिस के पिता मोहम्मद को उनके प्रेम संबंधों का पता चला था ,और उसके बाद ही वह वाराणसी से मुंबई आया था ।
जब1नवंबर को वागले पुलिस को युवक अभिषेक के अपहरण की घटना का पता चल तब कार्यवाही के लिए दो पुलिस टीम बनाई गई ।अपहरणकर्ताओं ने युवक अभिषेक की हत्या करने कि धमकी भी दी थी ।और अपहृत युवक को विरार पूर्व में न्यू केजीएन बिल्डिंग में छुपाया गया था।
पुलिस ने उक्त बिल्डिंग में छापा मारकर अपह्त युवक अभिषेक को रिहा करवा कर आरोपी मोहम्मद जावेद मोहम्मद, परवेज सबीना, परवेज नरगिस, अमित पीर धनकर, अरुण पनीकर और लोकेश पुजारी को गिरफ्तार किया है। सभी को रिमांड के लिए आज स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

Leave a comment