मुंबई, 27अक्टूबर ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 189 मामले सामने आए हैं।
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की स्वस्थ होने की दर अब 92.8प्रतिशत हो गई है ।
ठाणे मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार आज ठाणे में मनपा क्षेत्र में कोविड-19 के 321मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर गए हैं ।अब तक ठाणे में कोरोना के 42हजार 432मरीज ठीक हुए हैं ।
ठाणे में आज कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हुई अब तक ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में इस संक्रमण से 1137 लोगों की मौत हो चुकी है।
ठाणे मनपा क्षेत्र में इस समय कोरोना के 2161सक्रिय मामले हैं ।ठाणे मनपा क्षेत्र में जो आज कोरोना के नए 189नए मरीज मिले हैं ,उनमें हमेशा की तरह सबसे अधिक मजीवाड़ा मानपाडा में 47 मरीज मिले हैं।
इसी तरह से वर्तक नगर में 27 मरीज , लोकमान्य नगर में 16 मरीज , नौपाड़ा कोपरी में 25 संक्रमित, उथलसर में 11 मरीज, वागले प्रभाग समिति में भी 11 मरीज, कलवा प्रभाग में 32 मरीज मुंब्रा प्रभाग में 4 मरीज, दिवा प्रभाग में 12 मरीज और अन्य स्थानों पर 4 पाए गए हैं। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ